Apple आज launch करेगा नया iPhone, अब तक का सबसे सस्ता फोन होगा

Written by

in

टेकः एपल आज अपना सबसे सस्ता नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ‘आईफोन SE 4’ हो सकता है। कंपनी के CEO टिम कुक ने X पोस्ट में लॉन्च इवेंट की जानकारी दी। उनकी ओर से शेयर वीडियो में सिल्वर रंग का एपल लोगों दिख रहा है। कुक ने पोस्ट में लिखा कि नए फैमिली मेंबर से मिलने के लिए तैयार हो जाइए।

पिछली 4-5 लॉन्चिंग के मुकाबले यह कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार आईफोन SE 4 की कीमत 499 डॉलर (करीब 43,000 रुपए) के करीब हो सकती है। इस इवेंट में कंपनी नए पावर बीट्स प्रो 2 ईयर बड्स, M4 मैकबुक एयर, M3 आईपैड एयर और 11वीं जनरेशन का आईपैड भी लॉन्च कर सकती है।

यह सस्ता आईफोन बायोनिक A18 प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारा जा सकता है, आईफोन 16 में भी बायोनिक A18 चिपसेट दिया गया है, जो स्मूद और फास्ट काम करता है। आईफोन 16 सीरीज की ही तरह ही आईफोन SE 4 में 8GB RAM देखने को मिल सकती है। इसे एपल इंटेलिजेंस तकनीक के साथ पेश किया जा सकता है। इस कॉम्पैक्ट आईफोन में OLED पैनल पर बनी 6.1-इंच डिस्प्ले मिल सकता है, जो इससे पहले लॉन्च SE 3 के मुकाबले बड़ा होगा। आईफोन SE 3 में कंपनी ने 4.7 इंच का LCD डिस्प्ले दिया था। आईफोन SE 4 में फोटोग्राफी के लिए 48MP सिंगल कैमरा दिया जा सकता है, जो मोबाइल के बैक पैनल पर फ्लैश लाइट के साथ फिट होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *