Category: Tech

  • Realme का नया 5G SmartPhone लॉन्च, 7000mAh की बैटरी के साथ मिलेगी 45W की Fast Charging

    Realme का नया 5G SmartPhone लॉन्च, 7000mAh की बैटरी के साथ मिलेगी 45W की Fast Charging

    टेकः रियलमी ने भारत में अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन पेश कर दिया है। यह फोन 7000mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग और दमदार फीचर के साथ आता है। कंपनी ने अपनी Realme P4 सीरीज के इस फोन को खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए पेश किया है। साथ ही, कंपनी ने अपने इस फोन के जरिए लो एंड डिवाइस पर गेम खेलने वाले यूजर्स को टारगेट किया है।

    Realme P4x 5G जो 7000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। रियलमी के इस फोन में 6.72-inch का डिस्प्ले, 50MP के प्राइमरी कैमरा वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप और IP64 रेटिंग मिलती है। इस फोन को कंपनी ने 15 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।

    Realme P4x 5G को कंपनी ने 15,999 रुपये की शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया है। इस कीमत में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज का दाम 16,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।

    इस फोन को आप मैट सिल्वर, एलिगेंट पिंक और लेक ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 1000 का कूपन डिस्काउंट और 1500 रुपये का बैंक ऑफर दे रही है। डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होगी। फोन की सेल 10 दिसंबर से शुरू होगी और ये Flipkart और Realme.com पर मिलेगा।

    Realme P4x 5G में 6.72-inch का Full-HD LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन 1000 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा।

  • BSNL फिर लाया ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला Plan, इन Users को मिलेगा फायदा?

    BSNL फिर लाया ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला Plan, इन Users को मिलेगा फायदा?

    टेकः BSNL ने ग्राहकों की भारी डिमांड पर 1 रुपये वाला फ्रीडम प्लान फिर से शुरू कर दिया है। यह प्लान सिर्फ 1 रुपये में 30 दिन तक फ्री कॉलिंग और डेटा देता है। कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर इसकी घोषणा की और लिखा कि अब सिर्फ 1 रुपये में आपको सच्ची डिजिटल आजादी मिलेगी। साथ ही यह भी बताया कि इस प्लान को भारी पब्लिक डिमांड की वजह से फिर शुरू किया जा रहा है।

    प्लान में क्या-क्या फायदे?
    – रोजाना 2 जीबी हाई-स्पीड 4G डेटा।
    – पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग।
    – नेशनल रोमिंग भी फ्री मिलेगी।
    – रोजाना SMS 100 फ्री मिलेंगे।
    – प्लान की वैधता 30 दिन की है, यानी आप एक महीने इसका फायदा उठाया सकते हैं।

    यह ऑफर कब तक और किसके लिए है?
    – यह शानदार ऑफर 1 रुपये वाला प्लान 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक पूरे देश के सभी टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध है। लेकिन यह सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है। मतलब जिन लोगों के पास पहले से BSNL का सिम नहीं है, वे ही 1 रुपये में नया सिम लेकर यह फायदा उठा सकते हैं। पुराने ग्राहक इस ऑफर का लाभ नहीं ले पाएंगे।

    BSNL का यह प्लान सबसे पहले 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच चलाया था। उस समय भी नए ग्राहकों को 1 रुपये में सिम के साथ 30 दिन की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2 जीबी डेटा और 100 SMS मिले थे। ग्राहकों को इतना पसंद आया कि कंपनी ने फिर से इसे लाने का फैसला किया।

    पहले वाले फ्रीडम प्लान को ग्राहकों की मांग पर BSNL ने 15 दिन और बढ़ा दिया था। इस तरह वह ऑफर 15 सितंबर 2025 तक चला था। अब एक बार फिर दिसंबर महीने के लिए यह प्लान वापस आ गया है।

    BSNL ने छात्रों के लिए एक और अच्छा प्लान चलाया हुआ है जिसका नाम ‘लर्नर्स प्लान’ रखा गया है। इसमें सिर्फ 251 रुपये में 28 दिन के लिए 100 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं। यह ऑफर 13 दिसंबर 2025 तक रहने वाला है।

  • Chrome को लेकर गूगल ने जारी किया अलर्ट, प्लेटफॉर्म में मिला खतरनाक Virus

    Chrome को लेकर गूगल ने जारी किया अलर्ट, प्लेटफॉर्म में मिला खतरनाक Virus

    टेक्नोलॉजी: गूगल क्रोम एक ऐसा वेब ब्राउजर है जो दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। किसी भी चीज को सर्च करने से पहले यूजर्स इसी पर ही आते हैं पर अब गूगल ने इसकी प्राइवेसी को लेकर अलर्ट जारी किया है। गूगल ने क्रोम में जोरी-डे फ्लॉ के बारे में पता किया है। यह एक सुरक्षा खामी के तौर पर सामने आया है जिसको CVE-2025-13233 नाम दिया है। यह बग पुराने क्रोम वर्जन पर असर डाल रहा है और साइबर हमलावर पहले से ही इसका दुरुपयोग करने की कोशिश कर चुके हैं। ऐसे में गूगल ने सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है। यूजर्स से क्रमो को जल्द ही अपडेट करने के लिए भी कहा है।

    सुरक्षित नहीं है क्रोम

    क्रोम के v8 जावास्क्रिप्ट इंजन में इस बग का पता चला है। इसके कारण ब्राउजर एग्जीक्यूशन के दौरान कुछ टाइप के डेटा भी मिसरीड कर रहा है। इसके कारण आपकी मेमोरी करप्ट हो सकती है। इसका फायदा उठाकर अटैकर्स टारगेटेड डिवाइस में मलेशियस कोर्ड रन कर सकते हैं। गूगल का यह कहना है कि इस खामी का पता लगने से पहले ही अटैकर्स ने उसका फायदा उठाने की कोशिश की थी।

    पहले भी मिले हैं वायरस

    गूगल के थ्रेन एनालिसिस ग्रूप की ओर से 12 नवंबर को इस बग का पता लगाया गया था। इस साल का सातंवा जीरो-डे फ्लॉ है। ऐसे में 2025 में सात बार ऐसा हो गया है कि बग के बारे में गूगल से पहले हैकर्स को पता चल गया है।

    गूगल ने किया सावधान

    गूगल क्रोम लगातार क्रोम की सिक्योरिटी को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहा है। उसने इस बग के लिए भी सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है। इसको यूजर्स के लिए रोल आउट भी किया गया है। ऐसे में यदि आपको क्रोम में कोई पेंडिंग अपडेट नजर आए तो इसको तुरंत इंस्टॉल करें। सुरक्षा कम होने के कारण और नियमित तौर पर क्रोम और दूसरे ऐप्स को अपडेट करने की सलाह दी जाती है।    
  • सरकार ने Whatsapp समेत इन ऐप्स के नियमों में किया बड़ा बदलाव, यूजर्स को दिए कड़े आदेश

    सरकार ने Whatsapp समेत इन ऐप्स के नियमों में किया बड़ा बदलाव, यूजर्स को दिए कड़े आदेश

    टेक्नोलॉजी: भारत सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। इस फैसले के अंतर्गत कई सारे मैसेजिंग ऐप्स जैसे कि व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, शेयरचैट, जियोचैट, अराटाई और जोश के संचालन के नियम पूरी तरह बदल गए हैं। दूरसंचार विभाग की ओर से इन सभी प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया गया है कि अब कोई भी यूजर एक्टिव सिम कार्ड के बिना इन ऐप्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। यह आदेश Telecommunication Cybersecurity Amendment Rules 2025 के अंतर्गत आते हैं। इसके अंतर्गत पहली बार ऐप आधारित मैसेजिंग सेवाओं को टेलीकॉम सर्विस की तरह कंट्रोल किया जाएगा।

    साइबर क्राइम से बचाव के लिए उठाया कदम

    सरकार ने अब इन सभी ऐप्स को Telecommunication Identifier User Entities की कैटेगरी में रखा है। 90 दिन के अंदर इन्हें यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि यूजर की सिम हमेशा उनके ऐप्स के साथ जुड़ी रहे। इसके अलावा जो लोग ब्राउजर से लॉगिन करते हैं उनके लिए नियम और भी कड़े कर दिए हैं। सरकार ने यह साफ कह दिया है कि वेब ऐप पर हर छह घंटे में यूजर्स को ऑटो लॉगआउट किया जाए और उनको फिर से क्यूआर कोड स्कैन करके दोबारा लॉगिन करना पड़ेगा। सरकार ने यह दावा किया है कि इससे साइबर अपराधियों पर लगाम लगेगी और वो दूर बैठे झूठे नंबर और इनएक्टिव सिम का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी नहीं कर पाएंगे।

    डेटा से ट्रेस करना होगा मुश्किल

    सरकार का यह कहना है कि सिस्टम में बहुत बड़ी कमी थी। ज्यादातर मैसेजिंग ऐप्स में एक ही नंबर वेरिफाई करने के बाद फोन में सिम हो या न ऐप लगातार चलते रहते हैं। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुसार, इंस्टाल करते समय एक बार सिम बाइडिंग होती है। उसके बाद ऐप बिना सिम के ही चलता रहता है। इससे साइबर अपराधियों को फायदा होता है। वो सिम बदलकर इनएक्टिव करवाकर इन ऐप्स का इस्तेमाल चोरी छिपे जारी रख सकते हैं। इस तरह के मामलों में कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन लॉग या कैरियर डेटा से उन्हें ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है। सरकार का यह कहना है कि जब लगातार सिम बाइंडिंग होगी तो इससे यूजर्स के नंबर और डिवाइस के बीच में ट्रेस करने में मजबूती बढ़ेगी। स्पैम, फ्रॉड और मैसेजिंग के जरिए होने वाले वित्तीय अपराध भी कम होंगे। इसके अलावा डिजिटल पेमेंट्स में भी इस तरह के कड़े सुरक्षा नियम पहले से ही लागू है जैसे यूपीआई और बैंकिंग ऐप्स सिम की वेरिफिकेशन जरुर करते हैं। sEBI ने पहले ही ट्रेडिंग अकाउंट्स को सिम के साथ जोड़कर फेस रिकग्निशन जोड़ने का प्रस्ताव दिया था।  
  • Jio और Airtel ने यूजर्स के लिए निकाला स्पेशल प्लान, सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा 1.5 GB Data

    Jio और Airtel ने यूजर्स के लिए निकाला स्पेशल प्लान, सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा 1.5 GB Data

    टेक्नोलॉजी: भारतीय दूरसंचार बाजार में काफी तेजी आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि दो सबसे बड़ी कंपनियां जियो और एयरटेल, बजट सचेत उपयोगकर्ताओं के लिए बजट के मुताबिक प्लान पेश कर रहा है। ये नया ऑफर रोज 1.5 GB हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करते हैं। इससे उपभोक्ताओं को बिना ज्यादा खर्च किए कनेक्टेड रहने के ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे। जियो और एयरटेल ने यूजर्स को नए और सस्ते प्लान दिए हैं।

    जियो ने यूजर्स को दिया स्पेशल ऑफर

    जियो ने एक नया प्लान ऑफर यूजर्स को दिया है। इस प्लान में हर रोज 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज 100 एसएमएस और कुल 30 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। इसके साथ ही इस प्लान में आपको जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलता है।

    एयरटेल में भी मिल रहा सेम प्लान

    दूसरी ओर एयरटेल भी पहले अपने इस प्लान में यूजर्स को 2GB/दिन डेटा देता था परंतु अगस्त 2025 के बाद कंपनी ने इसकी डेटा लिमिट कम करके 1.5GB/दिन कर दी है। अब एयरटेल का यह प्लान भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोजाना 100 एसएमएस और 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है।

    एयरटेल का चल रहा जियो से मुकाबला

    दोनों कंपनियों का आपस में मुकाबला चल रहा है। एयरटेल ने भी अपने प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम और विंक म्यूजिक के सब्सक्रिप्शन जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं जो यूजर्स को कई फायदे देगी। एयरटेल का मजबूत नेटवर्क कवरेज और निरंतर सेवा गुणवत्ता, शहरी और अर्ध शहरी के उपयोगकर्ताओं के लिए इसके प्लान का आकर्षक बनाती है जिससे जियो के साथ प्रतिस्पर्धा और भी बढ़ जाती है।

    इन लोगों के लिए फायदेमंद है प्लान

    यदि आप रोज कम इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं जैसे कि सोश मीडिया, व्हाट्सएप्प, हल्की ब्राउजिंग तो 1.5GB/दिन का काफी होगा। कॉलिंग एसएमएस की जरुरत वाले यूजर्स के लिए भी ये प्लान अच्छा रहेगा क्योंकि इसमें अनलिमिटेड कॉल प्लस रोज 100 एसएमएस की सुविधा मिल रही है। यदि आप रोज वीडियो स्ट्रीमिंग, हाई डेटा गेमिंग या हैवी डाउनलोड करते हैं तो यह शायद डेटा कम पड़ेगा।
  • भारत में Down हुई Google Meet की सर्विस, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

    भारत में Down हुई Google Meet की सर्विस, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

    टेक्नोलॉजी: गूगल मीट को लेकर यूजर्स को परेशानी झेलनी पड़ी है। गूगल मीट को एक्सेस करने में यूजर्स को दिक्कत आ रही है। सोशल मीडिया पर काफी मात्रा में यूजर्स गूगल मीट के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म कुछ देर से डाउन है। ऐसे में इसको एक्सेस करने पर 502 एरर शो हो रहा है। एरर मैसेज में लिखा है कि सर्वर में टेंपरेरी एरर है जिसके कारण यह रिक्वेस्ट को कंप्लीट नहीं कर सकता।

    यूजर्स को हुई दिक्कत

    इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार, गूगल मीट के डाउन होने के उन्हें 1600 रिपोर्ट्स मिल गई है। इसमें से 64% यूजर ने वेबसाइट, 33% यूजर्स ने सर्वर कनेक्शन और 2% यूजर ने वीडियो क्वालिटी को लेकर शिकायत की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल मीट सिर्फ भारत में ही डाउन है और बाकी जगहों पर इसमें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आ रही। वहीं गूगल ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

    सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

    गूगल मीट डाउन होने के बाद कई यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि – ‘मेरा काम से मन भरने से पहले ही गूगल मीट क्रैश हो गया’। अन्य यूजर ने लिखा कि – ‘गूगल मीट डाउन है। इस महीने हर बड़ी टेक डाउन क्यों हो रही है’? एक और यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि – ‘क्या गूगल मीट डाउन है इस वजह से मीटिंग ज्वॉइन नहीं कर पा रहा हूं’।

    पहले भी हुआ था डाउन

    गौरतलब है कि गूगल मीट के डाउन होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। सितंबर में अमेरिका में इस सर्विस ने काम करना बंद कर दिया था। इसके कारण हजारों यूजर्स पर असर हुआ था। ज्यादातर यूजर्स का यही कहना था कि उन्हें कॉन्फ्रेंस शुरु करने में दिक्कत हो रही है। इस पर गूगल ने प्रतिक्रिया भी दी थी। गूगल ने कहा था कि कंटेंट एज कैश में चेंज के कारण यह बदलाव हुआ है परंतु इसको ठीक कर दिया गया है।    
  • AI Chatbot से ऐसे सवाल करना पड़ेगा भारी, छोटी सी गलती के कारण हो सकती है जेल!

    AI Chatbot से ऐसे सवाल करना पड़ेगा भारी, छोटी सी गलती के कारण हो सकती है जेल!

    टेक्नोलॉजी: एआई चैटबॉट अब हर किसी की जिंदगी का एक जरुरी हिस्सा बन गए हैं। अब चाहे सवाल पूछना हो या फिर काम आसान करना हो या कोई जानकारी ढूंढना हो सभी सबसे पहले एआई का ही इस्तेमाल करते हैं परंतु आप शायद यह नहीं जानते कि इन चैटबॉट्स से कुछ तरह के सवाल पूछना आपको सीधे कानून के जाल में फंसा सकता है। कुछ देशों में साइबर लॉ इतने सख्त हो गए हैं कि गलत सवाल या फिर गलत जानकारी मांगना भी अपराध की श्रेणी में आ सकता है। डिजिटल दुनिया के लिए अब यह नया खतरा बन गया है। ऐसे में छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान करवा सकती है।

    इस तरह के प्रशन पूछने पर होगी कार्रवाई

    कुछ लोग मजाक में या फिर ऐसे ही जिज्ञासा के तौर पर चैटबॉट्स से कुछ इस तरह की जानकारी पूछ लेते हैं जो कानून के खिलाफ होती है। जैसे कि हथियार बनाना, बैंकिंग सिस्टम को हैक करना, किसी की जानकारी चुराना या फिर साइबर अटैक करना। भारत के आईटी एक्ट और साइबर सुरक्षा कानूनों के अंतर्गत ऐसी जानकारी मांगना या उसका प्रयास करना भी अपराध माना जाता है। यदि सिस्टम लॉग्स में यह रिकॉर्ड हो जाएगा तो जांच एजेंसियां इसे संदिग्ध गतिविधि समझ सकती है।

    हिंसा से जुड़े सवाल भी बढ़ाएंगे दिक्कत

    इसके अलावा यदि आप चैटबॉट से हिंसा भड़काने, दंग फैलाने या अवैध संगठन से जुड़े सवालों पर प्रतिक्रिया दे तो यह गंभीर अपराध बन सकता है। सुरक्षा एजेंसिया इस तरह के सवालों पर तुरंत अलर्ट हो जाती है। रिकॉर्ड में आपके सवाल सुरक्षित रहते हैं जिनके अनुसार, आप पर कार्रवाई हो सकती है।

    सरकारी डेटा या सुरक्षा से जुड़ी जानकारी

    कई बार लोग पूछते हैं कि पुलिस नेटवर्क किस तरह से काम करता है। सैन्य सिस्टम किस तरह तोड़े जाते हैं या सरकारी वेबसाइटों में घुसपैठ कैसे करें। इस तरह के सवाल पूछना भी देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ माना जाता है। कुछ देशों में इसको जासूसी या साइबर आतंकवाद के श्रेणी में देखा जाता है। ऐसे में इसके चलते भी जेल की सजा हो सकती है।

    पर्सनल जानकारी भी पड़ेगी भारी

    किसी व्यक्ति का पता, बैंक डिटेल या फिर निजी डेटा यदि आप चेटबॉट के जरिए पूछेंगे तो वो भी अपराध है। यह साइबर स्टॉकिंग और डेटा चोरी के अंतर्गत आता है। डिजिटल सिस्टम में इस तरह की जानकारी सेव हो जाती है और शिकायत होने पर आप आसानी से ट्रैक हो सकते हैं।

    इस तरह करें अपना बचाव

    . मजाक में भी कोई खतरनाक सवाल ने पूछें। . साइबर सुरक्षा कानूनों को देखते हुए जागरुक रहें। . हर सवाल सोच-समझकर पूछें क्योंकि रिकॉर्ड हमेशा सेव ही रहता है। . चैट बॉट से कोई भी गैर कानूनी या फिर प्रतिबंधित जानकारी ने पूछें।
  • अब X पर भी चैट कर पाएंगे यूजर्स, जल्द Elon Musk लॉन्च करेंगे ये फीचर

    अब X पर भी चैट कर पाएंगे यूजर्स, जल्द Elon Musk लॉन्च करेंगे ये फीचर

    टेक्नोलॉजी: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक नया ऐलान किया है। उन्होंने एक नई मैसेजिंग सर्विस लॉन्च की है। इस सर्विस का नाम एक्स चैट रखा गया है। इस सर्विस को सिर्फ एक्स के यूजर्स ही इस्तेमाल कर पाएंगे। चैट सर्विस का इस्तेमाल करके मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप और देसी ऐप अराटाई को टक्कर दे सकते हैं। एलन मस्क ने यह चैट मैसेजिंग सर्विस कुछ खास फीचर्स के साथ पेश की है। इसमें एंड टू एंड इनक्रिप्शन, एडवांस्ड मैसेजिंग कंट्रोल और अलग मैसेजिंग इनबॉक्स मिलेगा। इस फीचर के आने के बाद अब यूजर्स डीएम और न्यू मैसेजिंग सर्विस के अंतर्गत मिलने वाले मैसेज को अलग-अलग देख पाएंगे। एलन मस्क ने ट्वीट करके दी जानकारी इसकी जानकारी खुद एलन मस्क ने यूजर्स को ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि – X ने एक पूरी न्यू कम्यूनिकेशन्स सर्विस शुरु की है। एनक्रिप्शन के साथ मैसेजिंग, ऑडियो, वीडियो और फाइल ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी। X Money जल्द ही जारी होगी। X money लॉन्च होने से होगा फायदा एलन मस्क के पोस्ट से यह पता चलता है कि वो X Money को लेकर भी काम कर रहे हैं। यह एक मनी ट्रांसफर सर्विस होगी हालांकि उन्होंने अभी यह नहीं बताया कि एक्स मनी (X Money)भारत में लॉन्च होगी या नहीं। भारत में मनी ट्रांसफर करने के लिए कई सारे ऐप्स पहले से ही मौजूद हैं। एक्स चैट को लेकर हेल्प सेंटर में डिटेल्स शेयर किए हैं। इसमें उन्होंने बताया कि यह पहले की तरह नहीं है। अब ग्रूप मैसेज, मीडिया को एनक्रिप्ट कर सकते हैं। इसके अलावा मस्क की नई मैसेजिंग सर्विस के अंतर्गत यूजर्स भेजे गए मैसेज को एडिट, डिलीट और गायब भी कर सकते हैं। व्हाट्सएप्प पर मैसेज डिलीट करने के बाद एक मैसेज नजर आता है कि यह मैसेज डिलीट हो गया है परंतु एक्स चैट पर यूजर्स को यह ऑप्शन नहीं दिखेगा।

    स्क्रीनशॉट्स नहीं ले पाएंगे यूजर्स

    चैट की प्राइवेसी को देखते हुए एक्स चैट में स्क्रीनशॉट्स को ब्लॉक कर सकते हैं। सामने वाला यूजर अब आपके सीक्रेट मैसेज के स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगा। अभी के लिए एक्स चैट सिर्फ आईओएस और वेब वर्जन पर ही मौजूद है। इसके लिए एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डीएम सेक्शन में जाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। जल्द ही यह एंड्रॉयड में जारी हो जाएगी।    
  • Iphone Users को Whatsapp ने दिया खास फीचर, दो Simcard होने पर मिलेगा फायदा

    Iphone Users को Whatsapp ने दिया खास फीचर, दो Simcard होने पर मिलेगा फायदा

    टेक्नोलॉजी: व्हाट्सऐप ने एक नया ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद अब आईफोन यूजर्स एक ही डिवाइस में मल्टीपल अकाउंट चला पाएंगे। यह अपडेट आईओएस ने जारी किया है। यह अब बीटा वर्ज में भी है और कुछ यूजर्स को इसे टेस्टिंग के लिए भी दे दिया है। नए फीचर की जानकारी व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म WABetainfo के द्वारा दी गई है। इश फीचर का नाम मल्टी अकाउंट रखा है। एंड्रॉयड यूजर्स के पास ये फीचर पहले से ही है।

    दो सिम कार्ड होने पर मिलेगा फायदा

    काफी लोग ऐसे होते हैं जिनके बाद दो सिमकार्ड यानी मोबाइल नंबर होते हैं जिनमें से एक पर्सनल काम और दूसरा ऑफिस के लिए इस्तेमाल करते है। अभी तक आईफोन यूजर्स एक ही ऐप में दोनों अकाउंट इस्तेमाल नहीं कर पाते थे जिसके कारण उन्हें व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप इस्तेमाल करना पड़ता था पर इसमें भी कई तरह की दिक्कतें हो सकती थी।

    आईओएस यूजर्स को मिलेगा नया फीचर

    ऐसे में अब व्हाट्सऐप ने इसका सॉल्यूशन निकाल लिया। इसी सॉल्यूशन के अंतर्गत ही नया फीचर जारी हुआ है। इसका नाम मल्टी अकाउंट है हालांकि अभी यह टेस्टिंग में है। अभी इसको आईफोन यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है। नए फीचर के अंतर्गत यूजर्स को अकाउंट लिस्ट भी मिलेगी। इसमें वो अपने अकाउंट को एक नंबर से दूसरे नंबर पर स्विच कर पाएंगे। इसके लिए सेटिंग में एक ऑप्शन या फिर फ्रोफाइल आइकन के साथ बटन भी दिया जा सकता है।

    दूसरा अकाउंट करना पड़ेगा ऐड

    पहले यूजर्स को सेटिंग्स पर जाकर अंदर दिए गए अकाउंट में दूसरा नंबर जोड़ना पड़ेगा। एक बार जब लॉगइन प्रोसेस खत्म हो जाएगा तो उसके बाद यूजर्स आसानी से दोनों अकाउंट बीच में स्विच कर पाएंगे। Wabetainfo ने इइस फीचर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। इसमें उन्होंने अकाउंड एड करने का तरीका बताया है। इसमें आप वो नंबर्स भी रजिस्टर्ड कर सकते हैं जो इससे पहले व्हाट्सएप के साथ रजिस्टर्ड न किए हों।

    सेटिंग और पिन मैसेज होगा अलग

    व्हाट्सऐप में आने वाले अब मल्टी अकाउंट के अंतर्गत यूजर्स की पसंद का भी ध्यान रखा जाएगा। हर एक अकाउंट की सेटिंग्स अलग-अलग तरह से होगी। यदि यूजर्स एक से ज्यादा अकाउंट रखेंगे और उनकी सेटिंग्स और पिन्ड मैसेज अलग-अलग हैं तो वह ऐप में अकाउंट बदलने पर सेटिंग्स भी खुद ही बदल जाएगी।  
  • क्या है PAN 2.0?, कैसे Update करे पुराने Card को, जाने तरीका

    क्या है PAN 2.0?, कैसे Update करे पुराने Card को, जाने तरीका

    टेकः पिछले साल नवंबर में भारत सरकार ने PAN 2.0 को लॉन्च किया था। ऐसे में पैन और फिर PAN 2.0 क्यो फर्क क्या है? बता दें कि PAN 2.0 में पुराने पैन कार्ड के मुकाबले ना सिर्फ सिक्योरिटी फीचर्स को बेहतर बनाया गया है बल्कि इसमें टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया गया है।

    पिछले साल 25 नवंबर को सरकार ने PAN 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इसे आप अपने पैन कार्ड का डिजिटल अपग्रेड भी समझ सकते हैं। यह टैक्सपेयर्स के लिए कई सुविधाओं के साथ-साथ नए सिक्योरिटी फीचर्स भी लेकर आता है। बता दें कि फिलहाल PAN से जुड़ी सुविधाएं तीन पोर्टल्स पर उपलब्ध हैं लेकिन PAN 2.0 के साथ सभी सर्विसेज क एक ही पोर्टल पर लाया गया है। इससे PAN बनवाना, उसमें सुधार करवाना, आधार से लिंक करवाना और E-PAN डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं पेपरलेस होने के साथ आसान भी हो जाएंगी।

    PAN 2.0 का फायदा
    – अपग्रेडेड सिस्टम: PAN 2.0 के साथ मौजूदा PAN सिस्टम को एडवांस टेक्नोलॉजी से अपग्रेड किया गया है।
    – QR कोड: PAN 2.0 के तहत बनने वाले नए PAN कार्ड में QR कोड होगा। इससे कार्ड होल्डर की डिटेल्स को तुरंत वेरिफाई किया जा सकेगा।
    – एक प्लेटफॉर्म: PAN 2.0 के साथ सभी सर्विसेज एक यूनिफाइड डिजिटल पोर्टल पर मिलेंगी।
    – पेपरलेस: PAN 2.0 की वजह से पूरा प्रोसेस डिजिटल हो जाएगा और कार्ड प्रिंट करने की जरूरत नहीं रहेगी।
    – तुरंत जनरेशन: PAN 2.0 का एक फायदा है कि Aadhaar से e-PAN तुरंत और फ्री में बन जाएगा।

    पुराने PAN कार्ड और PAN 2.0 में फर्क
    पुराने PAN कार्ड और नए PAN 2.0 के फर्क की बात करें, तो इसमें सबसे बड़ा बदलाव डायनेमिक QR कोड का है। यह QR कोड नए पैन कार्ड्स पर होगा। इससे कार्डधारक की पहचान और बाकी की डिटेल्स तुरंत वेरिफाई की जा सकेंगी। इसके अलावा आप एक ही पोर्टल से पैन से जुड़ी तमाम सर्विसेज का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही पैन से जुड़े तमाम काम पेपरलेस भी हो जाएंगे। कहने का मतलब है कि पहले आपको पैन कार्ड की कॉपी हर जगह लगानी पड़ती थी लेकिन PAN 2.0 के बाद सब कुछ ऑनलाइन हो जाएगा। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि आपका पुराना पैन कार्ड खराब हो जाएगा। आपको नया पैन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं है और आप आसानी से PAN 2.0 पर अपग्रेड कर सकते हैं।

    PAN 2.0 में ऐसे करें अपग्रेड
    – सबसे पहले NSDL की वेबसाइट पर जाएं।
    – इसके बाद अपना पैन नंबर, आधार और जन्म की तारीख दर्ज करें।
    – OTP रिसीव करने का ऑप्शन चुनें और 10 मिनट में OTP एंटर करें।
    – शर्तों को स्वीकार करें और पेमेंट का तरीका चुन कर 8.26 रुपये की पेमेंट कर दें।
    बता दें कि आप अपना पैन कार्ड जारी होने के 30 दिन के अंदर अगर PAN 2.0 में अपग्रेड करने का अनुरोध करते हैं, तो यह बिलकुल मुफ्त होगा। 30 दिन के बाद आपको 8.26 रुपये देने होंगे।
    – पेमेंट करने के 30 मिनट के अंदर आपकी मेल आईडी पर आपका E-PAN भेज दिया जाएगा।

    QR कोड के साथ नया पैन कार्ड ऐसे प्रिंट करवाएं
    – सबसे पहले NSDL की वेबसाइट पर जाएं।
    – इसके बाद PAN नंबर, Aadhaar कार्ड, जन्म की तारीख डालें।
    – चेकबॉक्स पर टिक करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
    – जानकारी वेरिफाई करने के बाद, OTP रिसीव करने का तरीका चुनें। इसके बाद शर्तें स्वीकार करके जेनरेट OTP पर क्लिक करें।
    – पेमेंट मोड चुनकर पेमेंट कर दें।
    – इसके बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट रसीद मिलेगी। नया PAN कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर 15-20 दिन में पहुंच जाएगा।