भारत में Down हुई Google Meet की सर्विस, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

Written by

in

टेक्नोलॉजी: गूगल मीट को लेकर यूजर्स को परेशानी झेलनी पड़ी है। गूगल मीट को एक्सेस करने में यूजर्स को दिक्कत आ रही है। सोशल मीडिया पर काफी मात्रा में यूजर्स गूगल मीट के डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म कुछ देर से डाउन है। ऐसे में इसको एक्सेस करने पर 502 एरर शो हो रहा है। एरर मैसेज में लिखा है कि सर्वर में टेंपरेरी एरर है जिसके कारण यह रिक्वेस्ट को कंप्लीट नहीं कर सकता।

यूजर्स को हुई दिक्कत

इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार, गूगल मीट के डाउन होने के उन्हें 1600 रिपोर्ट्स मिल गई है। इसमें से 64% यूजर ने वेबसाइट, 33% यूजर्स ने सर्वर कनेक्शन और 2% यूजर ने वीडियो क्वालिटी को लेकर शिकायत की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल मीट सिर्फ भारत में ही डाउन है और बाकी जगहों पर इसमें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आ रही। वहीं गूगल ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

गूगल मीट डाउन होने के बाद कई यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि – ‘मेरा काम से मन भरने से पहले ही गूगल मीट क्रैश हो गया’। अन्य यूजर ने लिखा कि – ‘गूगल मीट डाउन है। इस महीने हर बड़ी टेक डाउन क्यों हो रही है’? एक और यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि – ‘क्या गूगल मीट डाउन है इस वजह से मीटिंग ज्वॉइन नहीं कर पा रहा हूं’।

पहले भी हुआ था डाउन

गौरतलब है कि गूगल मीट के डाउन होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। सितंबर में अमेरिका में इस सर्विस ने काम करना बंद कर दिया था। इसके कारण हजारों यूजर्स पर असर हुआ था। ज्यादातर यूजर्स का यही कहना था कि उन्हें कॉन्फ्रेंस शुरु करने में दिक्कत हो रही है। इस पर गूगल ने प्रतिक्रिया भी दी थी। गूगल ने कहा था कि कंटेंट एज कैश में चेंज के कारण यह बदलाव हुआ है परंतु इसको ठीक कर दिया गया है।    

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *