Category: Punjab>Sangrur

  • अब दिल्ली कूच के लिए किसान संगठन लेंगे गाय का सहारा

    पटियालाः पिछले 16 दिनों से हरियाणा की सीमाओं पर जुटे पंजाब के किसान संगठनों ने दिल्ली कूच को लेकर नई रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हरियाणा पुलिस के आंसू गैस के गोले दागने से बचने के लिए गायों को ढाल बनाने की तैयारी है। इसके लिए हरियाणा सीमा में प्रवेश के समय हर किसान अपने गोधन को आगे लेकर चलेगा। इससे पता चल जाएगा कि खुद को गोरक्षक कहलाने वाली हरियाणा की भाजपा सरकार क्या इन गोधन को भी रोकने के लिए उन पर गोलियां चलाती है कि नहीं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के सिद्धूपुर गुट का दिल्ली कूच कार्यक्रम टालने का वीरवार को अंतिम दिन है।

    वहीं दूसरी ओर हिंसा और अराजकता फैलाने वाले किसानों के खिलाफ हरियाणा पुलिस सख्त कार्रवाई करने जा रही है। पुलिस ने उन तमाम किसानों के पासपोर्ट जब्त और वीजा कैंसिल करने का फैसला किया है जिन्होंने किसान आंदोलन में उपद्रव मचाया। मामले पर जानकारी देते हुए अंबाला के डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने उन लोगों की पहचान कर ली है जो किसान आंदोलन के नाम पर पंजाब से हरियाणा में आए और हिंसा फैलाई। बुधवार को सिद्धूपुर गुट और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के नेताओं की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। किसान नेता अपनी रणनीति पर अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, उनका मानना है कि एक बार हरियाणा में प्रवेश करने के बाद दिल्ली जाना उनके लिए मुश्किल नहीं होगा। उगराहां भाकियू (एकता उगराहां) के पंजाब अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने आरोप लगाया कि किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने किसानों के संघर्ष में विघ्न डालने की कोशिश की है। उगराहां ने कहा कि राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चे ने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर संघर्ष कमेटी से तालमेल के लिए छह सदस्यी कमेटी का गठन किया।

    कमेटी में सरवन सिंह पंधेर, सतनाम सिंह साहनी, मांगट यूपी, काका सिंह कोटड़ा, सुरजीत सिंह फूल व सुखविंदर कौर को संघर्ष की संयुक्त योजना बनाने को कहा था, लेकिन पंधेर, सतनाम सिंह व मनजीत राय ने 27 फरवरी को प्रेस कान्फ्रेंस करके उनके संगठन सहित संयुक्त किसान मोर्चे के नेताओं के खिलाफ बेबुनियाद प्रचार किया। उन पर मोर्चे में शामिल होने के लिए दबाव बनाया गया। उधर, संगरूर के खनौरी में 21 फरवरी को मारे गए बठिंडा के युवा किसान शुभकरण के शव का आठवें दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में किसान नेता डेरा जमाए बैठे हैं, ताकि पुलिस जबरन पोस्टमॉर्टम न करा सके। किसान संगठन इस मामले में हरियाणा सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं। इसको लेकर किसान बठिंडा में बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार से धरना दे रहे हैं।

  • पंजाबः बॉर्डर पर एक और किसान की हुई मौ+त, इंटरनेट हुआ बहाल

    चंडीगढ़ः किसान आंदोलन का मंगलवार को 16वां दिन है। किसान जहां हरियाणा के बॉर्डरों पर डटे हुए हैं। पटियाला जिले के अरनव गांव के रहने वाले किसान करनैल सिंह की मंगलवार सुबह 3  बजे के करीब मौत हो गई. किसान आंदोलन में शामिल करनैल सिंह को सांस लेने में परेशानी थी और उन्हें पटियाला के राजेंद्र हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। किसान करनैल सिंह पुत्र निहाल सिंह गांव अरनो निवासी जिला पटियाला खनौरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे थे।

    वहीं, आम लोगों के लिए भी राहत की खबर है। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे को हरियाणा के दो जिलों में आंशिक तौर पर खोला गया है। वहीं, पंजाब के संगरूर में इंटरनेट बहाल हुआ है। जानकारी के अनुसार, कुंडली-सिंधु बॉर्डर पर नेशनल हाईवे-44 की सर्विस लाइन को दिल्ली पुलिस ने वाहनों के लिए खोला है। नेशनल हाईवे 40 पर कुंडली-सिंधु बॉर्डर पर भारी बैरिकेडिंग की गई थी। अब दिल्ली पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 पर सर्विस लैन को खोला है। सर्विस लाइन खुलने पर स्थानीय लोगो ने खुशी जाहिर की और स्थानीय युवक ने कहा कि पहले दिल्ली जाने के लिए कई घंटे लग जाते थे, लेकिन राहत पूरी खबर है।

    इसी तरह कुरुक्षेत्र जिले में नेशनल हाईवे-44 पर दिल्ली से अंबाला जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। जीटी रोड पर एक तरफ का ट्रैफिक यात्रियों के लिए खोला गया। शाहाबाद-मारकंडा में प्रशासन ने बैरिकेड्स लगाए थे, जिन्हें हटाया गया है। यह रास्ता दिल्ली से अंबाला जाने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि अंबाला से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर लगे अवरोध अभी जस के तस  है। अभी रास्ता आधा खोला ही खोला गया है। छोटा मारकंडा पुल से बैरिकेडिंग और पत्थर हटाए गए हैं. जलेबी पुल से होते हुए अब वाहन निकल रहे हैं।

  • पंजाबः छावनी में बदला अस्पताल, 3 दिन बाद भी नहीं हुआ शुभकरण का संस्कार

    पटियाला: पंजाब के किसान शुभकरण की मौत के 3 दिन बाद भी उसका पोस्‍टमार्टम नहीं हो सका। दातासिंहवाला बॉर्डर पर किसानों के दिल्‍ली कूच के दौरान हुई हिंसा में किसान शुभकरण की मृत्‍यु हो गई थी। शुभकरण का शव रजिंदरा अस्‍पताल की मोर्चरी में रखा गया है। इसे पुलिस ने छावनी में तबदील करते हुए मार्चरी के दोनों रास्तों पर पुलिस तैनात करने के साथ-साथ बैरिकेडिंग भी कर दी है। ताकि कोई भी व्यक्ति बिना काम से वहां न जाए।

    दूसरी ओर मीडिया को भी मोर्चरी के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। मौके पर मौजूद एसपी सिटी सरफराज आलम ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेशों पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। बता दें शुभकरण की मौत के बाद किसानों ने एलान किया कि जब तक हत्‍यारों को सजा नहीं दी जाएगी तब तक अंतिमसंस्‍कार नहीं किया जाएगा।

  • पंजाबः धरने पर जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौ+त

    पटियालाः अमृतसर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुरा के पास गांव पड़ाव सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां शंभू बॉर्डर पर धरने में हिस्सा लेने जा रहे लगभग 33 वर्षीय युवा किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि गुरजंट सिंह अपने अन्य साथियों के साथ ट्रॉली में सवार होकर शंभू बॉर्डर पर धरने में हिस्सा लेने जा रहा था। उन्होंने कहा कि जब ट्रैक्टर राजपुरा के पास पड़ाव गांव पहुंचा तो पीछे से आ रहे भारी वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे गुरजंट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गुरजंट को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • पंजाबः शुभकरन की मौत के बाद मां आई मीडिया के सामने, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    पटियालाः किसान युवक शुभकरन की मौत के बाद मीडिया के सामने मां और नानी पहुंची। इस दौरान उन्होंने कई अहम खुलासे किए है। उन्होंने बताया कि शुभकरन का पिता नशा करता था और मारपीट करता था। जिसके बाद वह अपने परिवार से अलग हो गई थी और उसने दूसरी शादी कर ली। शुभकरन की मां ने बताया कि वह 12 से बच्चों से अलग रह रही है। जिसके बाद अब अचानक वह पटियाला के राजिंद्ररा अस्पताल में शुभकरन को देखने के लिए पहुंची। इस दौरान नानी और मां ने शुभकरन के संस्कार करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। वहीं मौत के बाद इतने दिन मीडिया के सामने ना आने पर उन्होंने कहा कि उन पर ससुराल वालों का दवाब था।

    जिसके चलते वह सामने नहीं आई, लेकिन अब वह मीडिया के सामने इसलिए आई है कि सबको बताना चाहती है उसकी मां अभी जिंदा है। जब उनके पूछा गया कि सरकार ने उनके साथ कब संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वह मीडिया से सुनकर आई है। हालांकि बताया जा रहा है कि शुभकरन के पिता और उसकी बहनें उनके साथ रहती है। वहीं मां ने कहा कि शुभकरन उनके पास कई बार आता था और गांव में आकर रहता था। उन्होंने कहा कि अब वह अस्पताल में शुभकरन को देखने आई है और वह चाहती है कि उसका संस्कार किया जाए। वह उन्होंने किसान जत्थेबंदियों के समर्थन को लेकर कहा कि वह उनका समर्थन नहीं करते है। 

  • पंजाबः पीएम मोदी से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, व्यापक मुद्दों सहित किसानों के मुद्दों पर हुई बात

    पटियालाः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ट्वीट किया कि पंजाब से संबंधित व्यापक मुद्दों सहित किसानों के मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक विस्तृत बैठक हुई है। इससे पहले पंजाब में अकाली दल के साथ बीजेपी के गठबंधन को लेकर अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा है कि वह इस गठबंधन (अकाली बीजेपी गठबंधन) के पक्ष में हैं।

    इससे पहले पंजाब में अकाली दल के साथ बीजेपी के गठबंधन को लेकर अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा है कि वह इस गठबंधन के पक्ष में हैं। उन्होंने यहां तक ​​कहा कि पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी इसके पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि हम खुले दिल से गठबंधन खत्म करने की कोशिश करेंगे। सीटों के बंटवारे पर आलाकमान को चर्चा करनी है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि ये सब होगा। अगर बीजेपी और अकाली दल एक साथ आ जाएं तो हमें कोई नहीं हरा सकता।

    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसानों की मांगों को लेकर वह अपने पहले रुख पर कायम हैं। भले ही अब वह बीजेपी में हैं, लेकिन किसानों को लेकर वह अब भी अपने पहले स्टैंड पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली जाकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से बात कर रही है। बैठकों का दौर जारी है और मसला सुलझा लिया जाएगा।

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे कैप्टन अमरिन्दर सिंह ! जानें किस नाम का किया ऐलान 

    पटियालाः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि वह लोकसभा 2024 का चुनाव नहीं लड़ेंगे, वहीं उन्होंने कहा कि पटियाला से उनकी पत्नी परनीत कौर भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि परनीत कौर जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी बीबा जयिंदर कौर लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी लेकिन वह अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।

  • पंजाबः स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पास खेलने के बहाने ले जाकर बच्चे से किया कुकर्म, मामला दर्ज

    पटियालाः भादसों रोड पर बसे सिद्धूवाल गांव के पास से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां में 11 साल के बच्चे के साथ 2 लड़कों ने मिलकर कुकर्म कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दर्ज एफआईआर के अनुसार 11 फरवरी को पड़ोसी आरोपियों ने खेलने के बहाने बच्चे को स्कूटी पर बिठा लिया। शाम के चार बजे घर से निकले यह दोनों आरोपी अपने गलत इरादे को अंजाम देने के लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सिद्धूवाल के पीछे पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने बच्चे के साथ कुकर्म करने की वीडियो भी बनाई, जिसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो परिवार तक पहुंची तो बच्चे ने सच्चाई बता दी और पुलिस को कंप्लेंट कर दी गई।

    देर रात पुलिस ने इस घटना को लेकर अमृत सिंह व उसके दोस्त रवि के खिलाफ मामला  दर्ज कर दिया है लेकिन दोनों आरोपी फरार है, जिन्हें अरेस्ट करने के लिए पुलिस की रेड जारी है। यहां पर इन दोनों ने बच्चे के साथ कुकर्म किया, जिसकी वीडियो आरोपी रवि ने बनाई थी। बच्चे को धमकी देकर चुप करवाने के बाद इसे घर छोड़ दिया लेकिन इस कुकर्म की वीडियो वायरल कर दी। वायरल वीडियो की वजह से इन दोनों आरोपियों की करतूत का पर्दाफ़ाश हुआ था। केस की जांच करने वाली एएसआई बिक्रम खान ने कहा कि केस दर्ज करने के बाद आरोपियों के घर पर तुरंत रेड की थी लेकिन आरोपी फरार मिले हैं।

  • पंजाबः ठेके से शराब के पेटियां और कैश लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    पटियालाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह शराब के ठेकों को भी निशाना बनाने लगे हुए है। वहीं ताजा मामला सरहंद रोड़ थाना अनाज मंडी के अधीन आते गांव बरन से सामने आया है। जहां देर रात चोर शराब के ठेके से शराब की पेटियां और कैश लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि उक्त ठेके को 2 महीने में तीसरी बार चोरों ने निशाना बनाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, देखे वीडियो

    पटियालाः किसानों ने राजपुरा-पटियाला का रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। इस दौरान किसान रेलवे ट्रैक पर धरना लगाकर बैठ गए है। दरअसल, बीते दिन किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रेलवे ट्रैक रोकने का ऐलान किया था। जिसके चलते आज किसान पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धरना लगाने के लिए बैठ गए है। भाकियू उगराहां दोपहर 12 से 4 बजे तक पंजाब के 6 जिलों में ट्रेनें रोकी जा रही है। वहीं रेलवे स्टेशन बरनाला के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रोष धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया जा रहा हैं।  ‘रेल रोको’ आह्वान के चलते रेल मंत्रालय द्वारा बरनाला स्टेशन पर दोपहर पौने तीन बजे आने वाली पैसेंजर यात्री गाड़ी अप 04547 अंबाला बंठिडा व साढ़े चार बजे आने वाली डाउन 14735 गंगानगर अंबाला पैसेंजर यात्री गाड़ी को रद कर दिया गया है।

    रेलवे स्टेशन बरनाला के स्टेशन मास्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि इसी के साथ बारह बजे से चार बजे तक आने वाली सात मालगाड़ी को भी अन्य रेलवे जंकशन वाले स्टेशन पर ही रोक दिया गया हैं। वहीं कहा जा रहा है कि आज दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को व्यास रेलवे स्टेशन पर खाली कर दिया जाएगा। इसके बाद इस गाड़ी को वापस लुधियाना ले जाकर वहां पर सफाई करने के बाद नई दिल्ली के लिए रवाना किया जाना है ऐसे में जिन यात्रियों ने अमृतसर से टिकट बुक करवाई होगी वह किसी अन्य साधन से ब्यास रेलवे स्टेशन या फिर लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर शताब्दी एक्सप्रेस को पकड़ सकते हैं।

    इसी तरह गाड़ी संख्या 12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस को भी व्यास रेलवे स्टेशन पर ही खाली करने के बाद वहीं से वापस रवाना किए जाने का शेड्यूल जारी किया गया है। इससे पहले सुबह के समय जाने वाली सभी गाड़ियां अपने निर्धारित समय पर रवाना हो गई। क्योंकि किसानों की ओर से 12:00 बजे से लेकर दोपहर 4:00 बजे तक का रेलवे ट्रैक जाम किया जाना है, ऐसे में सुबह के समय आने जाने वाली किसी भी गाड़ी को लेकर यात्रियों को परेशानी नहीं हुई।

    उन्होंने कहा कि कल भी पूरे देश में बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान कोई भी गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। किसान संगठनों की तरफ से शुक्रवार देश बंद की घोषणा भी कर दी गई है। किसानों ने साफ कहा कि कल कोई बिना वजह बाहर ना निकले। इस प्रदर्शन में सिर्फ 4 लोगों को बाहर निकलने की छूट दी जाएगी। जिसमें पहला एम्बुलेंस या मेडिकल इमरजेंसी, परीक्षा देने जा रहे स्टूडेंट्स, दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे लोग और शादी समागम। अन्य किसी को भी हाईवे या जाम से निकलने नहीं दिया जाएगा।

    वहीं दूसरी ओर आज शाम को एक बार फिर केंद्र के साथ किसानों की तीसरे दौर की बैठक और आंदोलन शुरू होने के बाद पहली बैठक होने जा रही है। इसमें किसानों के मुद्दों पर बात होगी। लेकिन, 13-14 फरवरी को पंजाब के शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर किसानों पर आंसू गैस के गोले, रबड़ व प्लास्टिक की गोलियां, आदि दागने से पंजाब के अन्य संगठन खफा हैं।