Category: Punjab>Sangrur

  • ਪੰਜਾਬ :  ਸੰਭੂ ਬਾਰਡਰ ਲਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਾਫਲਾ ਹੋਇਆ ਰਵਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਟਿਆਲਾ : ਸ਼ੰਭੂੂ ਬਾਰਡਰ ’ਤੇ ਦਿੱਲੀ ਵੱਲ ਨੂੰ ਕੂਚ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂ ਅਤੇ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ’ਚ ਪੁੱਜ ਗਏ ਹਨ। ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸੰਭੂ ਬਾਰਡਰ ’ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਪੁਖ਼ਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਧੂਪੁਰ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵਲੋਂ ਅੱਜ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਤੋਂ ਸੰਭੂ ਬਾਰਡਰ ਲਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਾਫਲਾ  ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ।

    ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵਲੋਂ ਦਿੱਲੀ ਕੂਚ ਕਰਨ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਬਾਰਡਰਾਂ ਮੋਰਚੇ ਲਗਾਕੇ ਆਪਣੀਆਂ ਹੱਕੀ ਮੰਗਾਂ ਲਈ  ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਕਿਸਾਨ ਉੱਥੇ ਡਟੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਮਰਥਨ ਵਿਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੋਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਕਾਫਲੇ ਸੰਭੂ ਬਾਰਡਰ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸੇ ਦੇ ਚੱਲਦੇ ਅੱਜ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਧੂਪੁਰ ਦੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵਲੋਂ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਹਰੀਕੇ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਭਿੱਖੀਵਿੰਡ ਤੋਂ ਕਾਫਲਾ ਸੰਭੂ ਬਾਰਡਰ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਕਿਸਾਨ ਸੰਭੂ ਬਾਰਡਰ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ।

  • पंजाबः पतंग लूटने गए 3 बहनों के इकलौते मासूम को कुत्तों ने नोंचा, हुई मौत

    पटियालाः जिले से दुखद घटना सामने आई है। जहां पास के गांव बरसट में आवारा कुत्तों ने एक बच्चे को बुरी तरह नोच डाला। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान तरणप्रीत सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी गांव बरसट, जिला पटियाला के रूप में हुई है। तरणप्रीत सिंह 3 बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता संदीप सिंह मजदूरी करते हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4 बजे तरणप्रीत सिंह और एक अन्य छोटा बच्चा गांव के साथ लगते खेतों में टूटी हुई पतंग लूटने के लिए गए तो आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया।

    जिसमें एक बच्चा तो भाग गया लेकिन तरणप्रीत सिंह को आवारा कुत्तों ने बुरी तरह नोंच डाला। यह घटना देख बगल के खेत में जा रहे एक व्यक्ति ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों के झुंड को भगाया और बच्चे को उठाकर घर ले आया। बच्चे के परिजनों ने उसे सरकारी राजिंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ईलाज दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया और परिजन बिना कोई कार्रवाई किए बच्चे का शव घर वापस ले गए।

  • ड्रोन से आंसू गैस छोड़ने पर पंजाब-हरियाणा प्रशासन हुए आमने-सामने, लिखा पत्र

    पटियालाः किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़े जाने पर पंजाब और हरियाणा प्रशासन आमने-सामने है। पंजाब की सीमा में ड्रोन दाखिल होने पर पटियाला DC शौकत अहमद पर्रे ने ऐतराज जताया है। उन्होंने अंबाला डीसी और SP को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर पंजाबी सीमा में ड्रोन न उड़ाए जाएं। न्यूज एजेंसी ने कहा कि ऐतराज के बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब सीमा में ड्रोन से आंसू गैस के गोले बरसाने बंद कर दिए हैं।

    मंगलवार को जब किसानों ने दिल्ली की तरफ कूच किया तो बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें की थी। वहीं, शंभू बॉर्डर पर हरियाणा के पुलिस कर्मियों ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास करने पर किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने कहा कि जब जवानों पर पथराव किया गया तो स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।

    संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और ऋण माफी पर कानून सहित अपनी मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक भी किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। हरियाणा बॉर्डर क्रॉस करने के चक्कर में जो किसान घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए पंजाब के कई अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। पंजाब सरकार ने किसानों की हर संभव मदद का फैसला लिया है। अस्पतालों को सारे उचित इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। वहीं, पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह खुद अस्पतालों में जाकर मरीजों से मिल रहे हैं।

  • पंजाब: अकाली दल को बड़ा झटका, कई नेता आप पार्टी में हुए शामिल

    पटियाला: अकाली दल को बड़ा झटका लगने की सूचना है। मिली जानकारी अनुसार अकाली दल के कई नेता, वर्कर, सरपंच आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन नेताओं में अकाली दल के मालवा जोन प्रधान हरपाल जुनेजा ‘आप’ में शामिल हुए हैं जोकि पटियाला शहरी सीट से अकाली की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

    इसके अलावा हरपाल जुनेजा के पिता समाजसेवी भगवान दास जुनेजा, यूथ अकाली दल के सीनियर मीत प्रधान गुरलाल भंगू, यूथ अकाली दल के माझा जोन प्रधान गुरशरन सिंह छीना व बड़ी संख्या में अकाली सरपंच व वर्कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

  • पंजाब : बिक्रम सिंह मजीठिया की बड़ी मुश्किलें, जाने मामला

    पटियाला :  करोड़ों रुपए के नशा तस्करी से जुड़े मामले की जांच कर ही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को दाेबारा पूछताछ के लिए तलब किया है। SIT ने उन्हें 15 फरवरी को पूछताछ के लिए समन जारी किए हैं और सुबह 11 बजे SIT के समक्ष पेश होने के आदेश दिए गए हैं। पटियाला रेंज के नए DIG हरचरण सिंह भुल्लर की अगुवाई वाली SIT उनसे दूसरी बार पूछताछ करेगी। इससे पहले जनवरी में भी उनसे सवाल जवाब हुए थे।

    इस मामले के लिए गठित नई SIT बड़ी तेज गति से मामले की जांच कर रही है। यह टीम कई एंगलों पर काम कर रही है। इसके पीछे कोशिश यही है कि जब मामला अदालत में चलेगा तो कोई भी कड़ी कमजोर न पड़े। इससे पहले मजीठिया के करीबी 4 लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया था। इनमें मजीठिया के पूर्व पीए व ओएसडी रह चुके लोगों के नाम भी शामिल थे। वहीं सूत्रों की माने तो आने वाले समय में इस केस से जुड़े जेलों में बंद लोगों से पूछताछ कर सकती है। हालांकि, कई लोग पहले ही अपने बयान SIT के पास दर्ज करवा चुके हैं।

    पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ यह मामला 20 दिसंबर 2021 को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले दर्ज किया था। इस मामले में मजीठिया ने लंबी कानूनी जंग लड़ी थी। फिर उनकी गिरफ्तारी को कोर्ट ने दो महीने के लिए टाल दिया था। अमृतसर से उन्होंने चुनाव भी लड़ा था। 5 महीने जेल में बिताने के बाद मजीठिया को 10 अगस्त 2022 को जमानत मिल गई थी। मजीठिया आरोप लगा चुके हैं कि जिस मामले में वे जेल रह कर आए हैं, उसमें अभी तक कोई चार्जशीट ही दायर नहीं हुई है। उन पर डाला गया ये अनोखा NDPS का मामला है, जिसमें पुलिस ने कोई रिकवरी ही नहीं की।

  • पंजाबः शिव सेना नेता के घर पर चलाई गोलियां, तोड़े शीशे

    पटियाला : जिले में शिव सेना नेता व वकील दविंदर राजपूत के घर पर हमला होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 5 से 6 युवकों द्वारा घर पर हमला किया गया। इस दौरान हमलावारों ने उनके घर के बाहर गोलियां चलाई और गाड़ियों व घर के शीशे तोड़े। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस मौके पर शिव सेना नेता व  वकील दविंदर राजपूत ने बताया कि उन पर पहले भी 9 बार हमला हो चुका है।

    जिसकी शिकायत उन्होंने थाना कोतवाली में दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि रात के समय वह सोए हुए थे पर जब यह घटना हुई तो वह उठे और जब बाहर निकले तो आरोपी भाग चुके थे। उन्होंने कहा कि वह लोग कौन थे उन्हें नहीं पता पर जब उन्होंने सीसीटीवी चैक किए तो उसमें नजर आ रहा है कि कुछ युवक अपना चेहरा ढंककर आए और उन्होंने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए वीडियो बनाई। इसके बाद घर के अंदर आकर उन्होंने शीशे तोड़े। 

  • पंजाबः हथियारों सहित लुटेरा गिरोह के 5 आरोपी काबू

    जालंधर और लुधियाना में सनसनीखेज अपराध करने की थी प्लानिंग

    पटियालाः पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ कर राजपुरा हाईवे से 5 शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ नई दिल्ली में धारा-307, 395, 392, 382, 379 आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से एक वाहन, 3 पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ दौरान उन्हें पता चला है कि आरोपियों की योजना लुधियाना और जालंधर में सनसनीखेज अपराध करने की थी। आरोपियों के खिलाफ धारा 382, 399, 473 आईपीसी और 25(6) शस्त्र अधिनियम संशोधन के तहत राजपुरा में एफआईआर दर्ज की गई है।  

  • पंजाबः आप को बड़ा झटका, पार्टी छोड़कर 50 से अधिक परिवार भाजपा में हुए शामिल

    पटियालाः चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ का सिलसिला जारी है। वहीं आप पार्टी के 50 से अधिक परिवार पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। जिनका स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी और बीजेपी पंजाब महिला मोर्चा की अध्यक्ष जयिंदर कौर ने किया है। इस बीच बीजेपी में शामिल हुए युवाओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास झूठ और मजाक के अलावा कुछ नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में अपनी गलती को सुधारने के लिए वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार का हिस्सा बनने मोती बाग पैलेस पहुंचे।

    जयइंदर कौर ने कहा कि अगर कांग्रेस ने उनके पिता का अपमान न किया होता और उन्हें मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाया होता तो वह कभी राजनीति का हिस्सा नहीं बनतीं। लेकिन अपने पिता के प्रति कांग्रेस का व्यवहार देखकर वह राजनीति में सक्रिय हो गईं है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि बड़ी संख्या में परिवार सत्ताधारी पार्टी छोड़कर बीजेपी का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आगामी लोकसभा चुनाव में पटियाला जिले की जनता ने प्रणीत कौर पर भरोसा जताया तो 5वीं बार सांसद बनने वाली परनीत कौर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगी। अगर पटियाला से केंद्र तक सीधी पहुंच हो जाती है तो विकास की गति पहले जैसी हो जाएगी। इसके अलावा जिले भर में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए उद्योग और बड़े प्रोजेक्ट लाना संभव होगा।

    इस मौके पर भाजपा के पटियाला जिला शहरी अध्यक्ष संजीव शर्मा बिट्टू ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पटियाला को विकास की उन ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, जिसके बारे में मौजूदा सरकार सोच भी नहीं सकती। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली मौजूदा सरकार शायद यह नहीं जानती कि राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी, महाराजा भूपिंदर सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और श्री गुरु नानक देव ओपन यूनिवर्सिटी पटियाला देने का श्रेय कैप्टन अमरिन्दर सिंह को जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी बनी हुई इमारतों को रंग कर विकास का दावा नहीं कर सकता, लेकिन कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शहर को नहरी पानी का प्रोजेक्ट दिया है और छोटी-बड़ी नदियों का सौंदर्यीकरण किया है। इस अवसर पर आलोवाल मंडल के भाजपा अध्यक्ष गुरभजन सिंह लचकानी, बिट्टू भादसों, गांव दयागढ़ के गैवी प्रधान गुरदीप सिंह मंडौर, हरजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह मंडौर, राजिंदर सिंह, हैरी, प्रताप सिंह, संदीप सिंह, भाजपा ग्रामीण के महासचिव मनप्रीत सिंह , शिंगारा सिंह, सतनाम सिंह और अन्य उपस्थित थे।

  • पंजाबः धारा 144 लागू,  5 अप्रैल तक आदेश रहेंगे जारी

    पटियालाः जिले में 13 फरवरी से शुरू होने जा रही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र के आस पास धारा 144 लागू रहेगी। ये आदेश आज अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नवरीत कौर सेखों द्वारा जारी किए गए हैं। 2024 की वार्षिक परीक्षाएं (ओपन स्कूल सहित) 13 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत बोर्ड द्वारा स्थापित परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 सीआरपीसी लागू कर दी है। आदेश में कहा गया है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी/मार्च 2024 (ओपन स्कूल सहित) 3 फरवरी से 30 मार्च तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित करेगा। बोर्ड द्वारा बनाए गए केंद्रों पर दोपहर तीन बजे तक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।

    सीआरपीसी की धारा 144 बोर्ड द्वारा स्थापित सभी परीक्षा केंद्रों को कवर करती है।अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने जिला पटियाला की सीमा के भीतर रैलियां आयोजित करने, मीटिंग आयोजित करने, नारे लगाने, पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी के आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, मीटिंग करने, नारे लगाने, प्रदर्शन आदि करने से लोक शांति भंग होने, सरकारी एवं गैर सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

    ऐसी स्थिति में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाना आवश्यक है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 5 अप्रैल, 2024 तक लागू किए गए ये आदेश सरकारी कार्यक्रमों, शादियों, शोक सभाओं और स्कूलों/कॉलेजों में पढ़ाई के लिए इकट्ठे हुए स्टूडेंट्स, सुरक्षा कर्मियों, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और बच्चों की सभा पर लागू नहीं होंगे।

  • पंजाबः 28 लाख रुपए लूट की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    पटियालाः घग्गा कस्बे में 4 फरवरी को एक व्यापारी के घर से 28 लाख रुपये की डकैती के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामलें में पुलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार कर डकैती के 26 लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि कारोबारी का नौकर ही इस लूट का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किए जाने वाली खिलौना पिस्तौल और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

    एसएसपी ने बताया कि संजीव कुमार की परचून की दुकान पर करीब 10 साल से काम कर रहे नौकर जगदेव सिंह उर्फ ​​जग्गा ने अपनी मौसी के बेटे अमरीक सिंह के साथ मिलकर एक साजिश रची। इस घटना को अंजाम देने के लिए अमरीक सिंह ने अपने तीन अन्य साथियों को पैसों का लालच देकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आरोपियों से गहनता से पूछताछ में ओर खुलासे हो सके। उन्होंने बताया कि इनमें से बंटी पुत्र देस राज निवासी गंगा पेशेवर मुलाजिम है, जिस पर पहले से ही चोरी के 19 मामले दर्ज हैं।