Category: Punjab>Sangrur

  • Punjab News: दिल्ली-कटड़ा हाईवे पर हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; दो की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दिल्ली-कटड़ा हाईवे पर हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार; दो की मौत, देखें वीडियो

    संगरूरः दिल्ली-कटड़ा हाईवे पर गांव फग्गुवाला के निकट रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें दो लोगों की मौत हुई है। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे की सूचना कंट्रोल रूम 112 को रात करीब 2:30 बजे प्राप्त हुई।
    सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम में एएसआई शमशेर सिंह, कांस्टेबल बलविंदर सिंह तथा कांस्टेबल जसप्रीत सिंह ने हादसे का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की एक टोयोटा हाइराइडर कार (DL14CJ1807) दिल्ली से आ रही थी। गांव फग्गूवाला के पास हाईवे पर तकनीकी खराबी के कारण खड़े एक ट्रक (HR64A 5487) से कार पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोग वाहन में फंस गए। एसएसएफ टीम ने राहगीरों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। हादसे में कार चालक प्रिंस कुमार (27 वर्ष) निवासी बुद्ध नगर जिला गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं माहीरा (16 वर्ष) पुत्री मोहम्मद अशफाक निवासी बटला हाउस दिल्ली ने सिविल अस्पताल भवानीगढ़ पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। हादसे में घायल सानिया (21 वर्ष) पुत्री मोहम्मद अशफाक निवासी बटला हाउस दिल्ली को एसएसएफ टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर सिविल अस्पताल भवानीगढ़ में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद हाइड्रा मशीन की सहायता से दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। मामले की आगे की कार्रवाई के लिए थाना भवानीगढ़ के ड्यूटी अधिकारी एएसआई गुरदीप सिंह को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। SSF की टीम ने राहगीरों की मदद से बड़ी मुश्किल से उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला। इनमें से लड़के की मौत हो चुकी थी और माहिरा नाम की लड़की की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई, लेकिन सानिया नाम की लड़की को SSF ने सुरक्षित बाहर निकाला और CHC भवानीगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाद में, हाइड्रा की मदद से दोनों गाड़ियों को किनारे किया गया और मामला भवानीगढ़ पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर ASI गुरदीप सिंह (1250/संगरूर) को सौंप दिया गया।    
  • Punjab News: कत्ल की फिराक में था आरोपी, हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: कत्ल की फिराक में था आरोपी, हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    संगरूर: पंजाब में क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भगौड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है। वहीं इस कार्रवाई की वजह से इलाके में होने वाली एक वारदात और हत्या होने से टल गई। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि थाना सिटी सुजान के एरिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक नामी अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 गैरकानूनी पिस्टल 32 बोर, 3 मैगजीन और 8 राउंड 32 बोर सहित एक ब्रिजा कार (नंबर HR-14M-4194) बरामद की गई है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ़ मनी पुत्र बूड़ा सिंह, निवासी जगतपुरा बस्ती, सुजान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह आरोपी पिछले लगभग 6 महीनों से फरार था और इसके खिलाफ पहले से ही विभिन्न संगीन मामलों में करीब 10 मामले दर्ज हैं। इस बार पुलिस ने थाना सिटी सुजान में मुक़दमा संख्या 261, दिनांक 08.12.2025 के तहत बी.एन.एस. (BNS) की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे दबोचा है।

    पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि आरोपी मनप्रीत सिंह इन अवैध हथियारों के साथ सुजान की परमानंद बस्ती में रहने वाले लखविंदर सिंह उर्फ़ लक्की उर्फ़ पैंथर की हत्या करने की फिराक में था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर एक भयानक वारदात को होने से रोका है। पुलिस अब आरोपी का रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है, जिससे और भी कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की आशा है।

     

     

  • Punjab News: Ravneet Bittu के मामले में SC आयोग ने जारी किया नोटिस, Jasvir Garhi का आया बयान, देखें Live

    Punjab News: Ravneet Bittu के मामले में SC आयोग ने जारी किया नोटिस, Jasvir Garhi का आया बयान, देखें Live

    संगरूरः पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का उपयोग किए जाने के मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। एससी आयोग ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में सू-मोटो नोटिस लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संगरूर से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। एससी आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने इस कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों और एक वीडियो लिंक के जरिए यह पूरा मामला आयोग के संज्ञान में आया है।

    वायरल वीडियो और संबंधित सूचनाओं के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने धूरी दौरे के दौरान सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिससे एक विशेष वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुसूचित जाति आयोग ने तुरंत कानूनी कदम उठाए हैं। आयोग के चेयरमैन ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एसएसपी मुख्यालय, संगरूर को एक आधिकारिक पत्र भेजा गया है। इसके तहत पुलिस प्रशासन को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आगामी 1 जून को सुबह 9:00 बजे तक अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट हर हाल में आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने की समय सीमा तय की गई है।

    केंद्रीय मंत्री से जुड़े इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद पंजाब के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल काफी तेज हो गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि दलित या अनुसूचित जाति के सम्मान और अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा। अब सभी की नजरें संगरूर पुलिस द्वारा 1 जून को पेश की जाने वाली रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके आधार पर आयोग इस मामले में आगे की दंडात्मक या वैधानिक कार्रवाई की रूपरेखा तय करेगा।

     

     

  • Punjab News: साईकिल राइडरों से I-Phone छीनने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, टूटी टांगे, देखें वीडियो

    Punjab News: साईकिल राइडरों से I-Phone छीनने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, टूटी टांगे, देखें वीडियो

    संगरूर: जिले में साईकिल राइडिंग कर रहे नौजवानों से लूट की कोशिश की घटना बीते दिन सामने आई थी। वहीं इस मामले में देर शाम तक पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली। जिसके बाद अब पुलिस ने 12 घंटो के भीतर घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी दविंदर अत्री ने बताया कि शरारती तत्वों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना सदर और शहरी इलाके में हुई वारदातों का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में उपयोग की गई जैन कार, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटर भी बरामद किया है।

    पुलिस द्वारा जिला संगरूर में अमन-कानून की स्थिति मजबूत रखने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि 27 मई 2026 को पटियाला की कृष्णा बस्ती के निवासी राज कुमार (पिता मग़र चंद) ने शिकायत दर्ज करवाई थी। राज कुमार सुबह करीब 5 बजे संगरूर से गांव घाबदां की तरफ साइकिल पर सैर के लिये जा रहे थे, तब संगरूर से आई एक सफेद रंग की जैन कार से एक मुंह पर पट्टी बांधा हुआ युवक उतरकर आया। उसने राज कुमार को घेर लिया और उनका iPhone 15 Pro Max मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एस.पी. (इंवेस्टिगेशन) दविंदर अत्री के मार्गदर्शन और डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में थाना सदर के मुख्य अधिकारी थानेदार अवतार सिंह की टीमें गठित की गईं। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज़ 12 घण्टों के अंदर दो आरोपियों, हरमनप्रीत सिंह (पुत्र परमजीत कुमार, निवासी खुराणा) और प्रभजोत सिंह (पुत्र जसवीर सिंह, निवासी अकबरपुर) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से वारदात में उपयोग की गई जैन कार, छीन लिया गया iPhone 15 Pro Max (वीवो ब्रांड मोबाइल) और एक एक्टिवा स्कूटर (नंबर DL-12SE-1445) बरामद किया गया।

  • Punjab News: Highway पर साईकिल राइडिंग से कार सवारों ने की लूट की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर साईकिल राइडिंग से कार सवारों ने की लूट की कोशिश, देखें वीडियो

    संगरूर: बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े साइकिल चला रहे नौजवानों के साथ लूट-खसोट की कोशिश का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम देने की पूरी घटना वहां मौजूद कैमरे में कैद हो गई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीरों के अनुसार, जब साइकिल चालक हाईवे से गुजर रहे थे, तो एक तेज रफ्तार कार उनके पास आकर रुकी। चलती गाड़ी से बाहर निकलकर एक हमलावर ने साइकिल सवारों पर हमला करने की कोशिश की।

    इसी दौरान हमलावरों की गाड़ी अचानक आगे आ जाने से एक साइकिल सवार सीधे कार से टकरा गया और संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर गिर गया। हालांकि, जब बाकी साइकिल सवारों ने हिम्मत दिखाई और एकजुट होकर लुटेरों का विरोध करना शुरू किया, तो हमलावर घबरा गए और मौके से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर संगरूर के एस.एच.ओ. (SHO) अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल हुई गाड़ी को ट्रेस कर अपने कब्जे में ले लिया है।

     

  • किसानों और ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर, बिजली तार प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    किसानों और ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर, बिजली तार प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    संगरूर: Bhagwant Singh Mann ने अपने पैतृक गांव सतौज से पंजाब को देश का पहला खंभा-मुक्त गांवों वाला राज्य बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह “रोशन पंजाब” की शुरुआत है, जिसके तहत गांवों को खतरनाक बिजली खंभों और उलझी तारों के जाल से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत गांव सतौज में करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से हाई टेंशन और लो टेंशन बिजली लाइनों को जमीनदोज किया जाएगा और 384 बिजली के खंभे हटाए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहल से किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि ओवरहेड तारों के कारण होने वाले हादसे, करंट लगने की घटनाएं और फसलों में आग लगने जैसी समस्याओं पर रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेंचलेस तकनीक के जरिए बिना सड़कें खोदे जमीन के नीचे पाइप और केबलें बिछाई जाएंगी, जिससे गांवों में निर्विघ्न और सुरक्षित बिजली सप्लाई सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीनदोज बिजली व्यवस्था से ट्रांसमिशन लॉस कम होगा और बारिश, तूफान तथा तेज हवाओं के दौरान बिजली कटौती की समस्या भी खत्म होगी।

    सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सतौज मॉडल’ पूरे देश के लिए मिसाल बनेगा और आने वाले समय में पंजाब के गांवों और शहरों की तस्वीर बदल देगा। इस दौरान वह अपने गांव में बिजली करंट से जान गंवाने वाले तीन युवकों को याद कर भावुक भी हुए और कहा कि यह प्रोजेक्ट उन युवाओं को सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार आधुनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य योजनाओं और जनकल्याणकारी पहलों के जरिए राज्य को “रंगला पंजाब” बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

  • Punjab News: CM Mann का PM Modi पर तंज, कहा- खुद कर रहे विदेश यात्रा, देश को लगा रहे ताला, देखें Live

    Punjab News: CM Mann का PM Modi पर तंज, कहा- खुद कर रहे विदेश यात्रा, देश को लगा रहे ताला, देखें Live

    संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतोज गांव में भूमिगत बिजली आपूर्ति की पायलट परियोजना की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाने साधे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए देश की आर्थिक स्थिति, महंगाई, तेल की कीमतें, लोकतंत्र और मतदाता सूची के मुद्दों पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने देश को “अघोषित लॉकडाउन” की ओर धकेल दिया है और लोगों से अर्थव्यवस्था की असली हालत छिपाई जा रही है।

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि देश के लोगों को यह जानने का पूरा अधिकार है कि भारत के तेल, गैस और सोने के भंडारों की असल स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को सच्चाई छुपाने की बजाय सार्वजनिक रूप से सारे आंकड़े लोगों के सामने रखने चाहिए ताकि नागरिक देश की मौजूदा आर्थिक हालत को समझ सकें। महंगाई और तेल की कीमतों के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री ने केंद्र को घेरा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों तक तेल की कीमतों को जानबूझकर स्थिर रखा गया और जैसे ही चुनाव खत्म हुए, लोगों पर प्रति लीटर तीन रुपये का अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया।

    उन्होंने आरोप लगाया कि खाड़ी देशों में बने हालातों को ढाल बनाकर आम लोगों पर महंगाई का दबाव बढ़ाया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश में ऐसे हालात बन रहे हैं जहाँ लोगों को वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रेरित किया जा रहा है, विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी जा रही है, पर दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद विदेशी दौरों में व्यस्त हैं। उन्होंने इसे दोहरे मापदंड करार देते हुए कहा कि नेताओं के फैसलों का नुकसान आम लोगों को नहीं उठाना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तंजिया अंदाज़ में कहा कि अगर प्रधानमंत्री खुद देश की आर्थिक स्थिति और विदेश नीति के बारे में जानकारी नहीं दे सकते तो वे अपने दोस्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस बारे में पूछ सकते हैं।

    मतदाता सूचियों की विशेष तीव्र शोधन (एस.आइ.आर.) प्रक्रिया के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में यह प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी और आम आदमी पार्टी के सभी वॉलंटियरों को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो किसी असली मतदाता का नाम हटने दिया जाएगा और न ही किसी नकली मतदाता को सूची में शामिल होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल के समय में कई स्थानों पर फर्जी मतदाता जोड़ने और असली मतदाताओं के नाम हटाने की शिकायतें आई हैं, लेकिन पंजाब में ऐसी किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने वाली हर कोशिश का डटकर विरोध किया जाएगा।

    राजनीतिक मामलों पर बात करते हुए भगवंत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी के सात राज्य सभा सदस्यों के भाजपा से जुड़ने के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा के सिर्फ दो विधायक हैं, फिर भी सात राज्य सभा सदस्य होना “लोकतंत्र का सीधा कत्ल” है। उन्होंने बताया कि इस मामले से संबंधित राष्ट्रपति को भी अवगत कराया गया है और कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (सोध) एक्ट, 2026 के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि यह कानून श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वालों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए लाया गया है और इससे दुनियाभर की सिख संगत की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता, मान-मर्यादा और सत्कार की रक्षा के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुरबाणी सर्वजन के भले का संदेश देती है और इसकी पवित्रता को बनाए रखना हर किसी की साझा जिम्मेदारी है।

  • Punjab News: अब इस जगह स्कूलों और रेलवे स्टेशन को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    Punjab News: अब इस जगह स्कूलों और रेलवे स्टेशन को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    संगरूरः लुधियाना के बाद संगरूर और मालेरकोटला में कई निजी स्कूलों और धूरी रेलवे स्टेशन को ईमेल के माध्यम से धमाकों की धमकी मिली है। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और सुरक्षा एजेंसियों ने विभिन्न स्थानों पर व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया। धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद पुलिस टीमों को संबंधित स्कूलों और रेलवे स्टेशन पर भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल परिसरों, कक्षाओं, रेलवे स्टेशन, स्टेशन परिसर में खड़ी और गुजरने वाली रेलगाड़ियों, यात्रियों के सामान तथा आसपास के इलाकों की गहन तलाशी ली।

    सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी संभावित खतरे को टालने के उद्देश्य से पूरे क्षेत्र को जांच के दायरे में रखा। हालांकि जांच के दौरान कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। राहत की बात यह रही कि स्कूलों को खाली करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और विद्यार्थियों की सुरक्षा के बीच जांच अभियान पूरा किया गया। संगरूर के पुलिस अधीक्षक दविंदर अत्तरी ने बताया कि शुरुआती जांच में कोई भी संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अब तक यह मामला अफवाह जैसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस किसी भी सूचना को हल्के में नहीं ले रही। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

    प्रशासन की ओर से स्कूल प्रबंधन समितियों, अध्यापकों और अभिभावकों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाने का भरोसा भी दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धमकी भरी ईमेल भेजने वाले लोगों की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ईमेल के स्रोत और संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने या लोगों में डर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

     

     

     

  • Punjab News: सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत, 2 सप्ताह पहले हुई थी एक की शादी

    Punjab News: सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत, 2 सप्ताह पहले हुई थी एक की शादी

    संगरूरः जिले के भवानीगढ़ में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां गांवों में दूध इकट्ठा करते 2 नौजवानों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना को लेकर गांव काकड़ा में शोक की लहर छा गई। मृतकों की पहचान सनी सिंह और गुरजंत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट घई। वहीं घटना स्थल पर मौजूद आप नेता और दूध यूनियन के पूर्व प्रधान भूपिंदर सिंह काकड़ा ने बताया कि उनके गांव के गुरजंत सिंह और सनी सिंह बढबर के पास गांवों से महिंद्रा पिकअप गाड़ी पर दूध इकट्ठा करके मुख्य सड़क पर लौट रहे थे।

    इसी दौरान किसी वाहन ने उनकी गाड़ी के पीछे से टक्कर मार दी, जिसके चलते गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर को पार कर सड़क के दूसरे तरफ जा गिरी, वहां सामने से आ रहे ट्राले से इनकी भयानक भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सनी सिंह की 2 सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। गुरजंत सिंह के पास ही सनी सिंह काम करता था। वहीं गुरजंत सिंह पत्नी के अलावा 2 छोटे बच्चे छोड़ गए। गांव में सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग दोनों परिवारों से दुख साझा करने और संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उक्त नेता ने बताया कि पुलिस ने हादसे के संबंध में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 15 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से कत्ल, दूसरा घायल

    Punjab News: 15 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से कत्ल, दूसरा घायल

    संगरूरः जिले घुंघ वसदी किशना बस्ती (बाड़ा) के कुछ युवकों द्वारा 15 साल के नाबालिग की हत्या कर दी। वहीं दूसरे नाबालिग को गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल लड़के को इलाज के लिए पीतलाला भेज दिया है। किशना बस्ती में युवकों के बीच हुई झड़प खूनखराबा का रूप ले गई। जहां 15 साल के बच्चे का किरचना मारकर युवकों ने बेरहमी से हत्या कर दी, वहीं मृतक का भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे पटियाला रजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ: https://encounternewspaper.com/punjab/opportunity-for-recruitment-of-helpers-in-pau-ludhiana-applications-sought-from-8th-pass-candidates-2/ 

    परिवार के सदस्यों ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि गली में किसी बात को लेकर दोनों बच्चों में तकरार हुई और दोनों युवकों ने उनके लड़के का किरचना मारकर निर्दयता से हत्या कर दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे संगरूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ युवकों ने तेज हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें 15 साल का अर्जदिप सिंह मौके पर ही पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दूसरे युवक को पटियाला रजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

    घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देख उसे पटियाला के रजिंदरा अस्पताल रैफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही संगरूर पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी संजीव सिंघला अपनी टीम के साथ जांच में जुटे हैं और इलाके में माहौल तनावपूर्ण हुआ है। मृतक के पिता ने दुखी मन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि यदि दोषियों को जल्दी गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।