Category: Punjab>Sangrur

  • पंजाबः कोहरे के कारण 10 गाड़ियों की हुई टक्कर, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    पटियाला: पंजाब में बढ़ रहे कोहरे के कारण राजपुरा रोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां 10 गाड़ियों की टक्कर होने की सूचना मिली है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कई गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 ट्रक और 2 बसें भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बस ड्राइवर की मौत हो गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अन्य गाड़ी के ड्राइवर राजिंदर ने बताया कि राजपुरा रोड़ हाईवे में गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस हादसे में पंजाब रोडवेज की बस भी शामिल है।

    उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण हादसा हुआ है। राजिंदर ने कहा कि उनकी गाड़ी से पीछे से अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 से 5 गाड़ियां मामूली क्षतिग्रस्त हुई जो कि चली गई। जबकि जो गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है वह अभी भी वहीं पर मौजूद है। गाड़ियों की टक्कर होने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। राजिंदर ने बताया कि इस हादसे में पंजाब रोडवेज की बस में कई लोग घायल हुए है। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं लोगों का कहना है कि हादसे का कारण कोहरा और धुंआ बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कोहरे को  धुंए का कारण 2-3 दिन से सड़क हादसे हो रहे है।

  • पंजाबी गायक सतिंदर सरताज का शो पुलिस ने करवाया बंद, स्टूडेंट्स ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब के पटियाला में स्थित राजीव गांधी लॉ यूनविर्सिटी में रविवार रात स्थानीय पुलिस के खिलाफ स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। दरअसल, यहां पंजाबी सूफी सिंगर सतिंदर सरताज का शो चल रहा था। जिसे पुलिस बंद करवाने पहुंच गई। पुलिस के कहने पर सतिंदर सरताज ने भी शो आगे बढ़ाने से मना कर दिया। राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी में शनिवार रात महफिल-ए-सरताज का आयोजन किया गया था। शाम शुरू हुए शो में सतिंदर सरताज अपना गीत औजार गा रहे थे।

    इसी दौरान उनके सहायक ने उन्हें पुलिस की जानकारी दी। लेकिन सतिंदर सरतार स्थिति को समझ ना सके और गीत जारी रखा। तभी एक-एक करके कुछ पुलिसकर्मी स्टेज पर आ गए और सरताज के कानों में शो के समय का खत्म होने की बात कही। जिसके बाद सतिंदर सरताज ने कहा- पुलिस ने कहा है शो बंद कर दो। उन्होंने शो बीच में बंद करने के लिए स्टूडेंट्स से माफी मांगी और फिर कभी आने की बात कही।

    इस घटना के बाद स्टूडेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। स्टूडेंट्स ने पंजाब पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। कैंपस में पंजाब पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्टूडेंट्स को शांत रहने के लिए कहा। वहीं, स्थानीय पुलिस ने तर्क रखते हुए कहा कि समय खत्म हो गया था। शो की परमिशन शाम 7 से रात 10 बजे तक थी। समय खत्म होने के बाद सतिंदर सरताज से इसे आगे ना बढ़ाने का अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने मान लिया और शो बंद कर दिया।

  • पंजाबः Teacher ने किया friendship से इनकार, बच्ची के बाप ने उठाया ऐसा कदम , प्रशासन में मचा हड़कंप

    पटियालाः Milestone  स्कूल की मैनेजमेंट को 18 अगस्त 2023 को एक पत्र मिला था। जिसमें स्कूल को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई थी। इसके बाद स्कूल के मैदान में एक डमी बम रखा हुआ मिला। इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया।  पत्र भेजने के बाद स्कूल के मैदान में डमी बम रखने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जगमीत सिंह निवासी आनंद नगर एक्सटेंशन पटियाला के रुप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने 2 डमी बम और 4 धमकी भरे पत्र बरामद किए हैं।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी बेटी स्कूल में पढ़ती है। इस दौरान स्कूल की टीचरों के साथ जान पहचान होने के बाद मोबाइल नंबर एक्सचेंज हो गया। आरोपी  महिला टीचर्स को दोस्ती के लिए फोन कॉल और मैसेज करने लगा। जब टीचर्स ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो गुस्से में आकर उसने  हरकत को अंजाम दिया।

    एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि इस मामले का पता चलते ही एसपी सरफराज आलम के नेतृत्व में तुरंत टीम तैयार कर जांच शुरू की गई। टीम ने लगातार स्कूल की निगरानी की और साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिये आसपास की गतिविधियों को देखना शुरू किया। इसी बीच आरोपी ने बार-बार ऐसे धमकी भरे पत्र उक्त स्कूल में व इसी स्कूल की नजदीकी शाखाओं में फेंकने शुरू किए। शनिवार को आरोपी को पकड़ लिया गया। जगमीत सिंह की बेटी इसी स्कूल में पढ़ती है। जब उसने बच्चों के एक व्हाट्सएप ग्रुप में स्कूल टीचर से दोस्ती करने की कोशिश की तो उसने उसे ब्लॉक कर दिया, जिसके बाद उस शख्स ने बदला लेने के लिए यह सब किया।

    आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। साथ ही उसकी निशानदेही पर स्कूल में फेंकने के लिए तैयार किए गए 2 डमी बम और चार धमकी भरे पत्र पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। आरोपी का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

  • पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, घर की जमीन में दबी मिली नाबालिग की ला’श

    पटियालाः जिले की जै जवान कालोनी से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां घर के कमरे की जमीन में दबी हुई नाबालिग लड़के की लाश बरामद हुई है। बताया जा रहा हैकि लाश अकड़ा हुआ था और उससे बदबू आ रही थी। जिसको पुलिस टीम की मौजूदगी में बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अवल के रूप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना सिविल लाइन प्रमुख हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि लड़के का शव घर में दफनाया गया था।

    शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक लड़के के पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है और परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।जानकारी के मुताबिक, जै जवान कॉलोनी के एक कच्चे मकान में भगवान दास अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका लगभग 17 वर्ष का अवल नामक पुत्र भी मानसिक रूप से कमजोर था और बचपन से ही बीमार रहता था।

    इस सदमे से भगवान दास की मानसिक स्थिति भी खराब हो गई। दोनों बेटियां 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रही हैं और परिवार की देखभाल कर रही हैं। लड़कियों ने अपने भाई की मौत और घर में दफनाने की बात अपनी मौसी को बताई थी। जिसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने घर की तलाशी लेते हुए एक कमरे में दफनाए गए शव को बाहर निकाला और मृतक का अंतिम संस्कार किया।

  • पंजाब: नहर में डूबने से युवक-युवती की मौ’त

    पटियाला: भाखड़ा नहर में डूबने से युवक-युवती की मौत हो गई। शुक्रवार को युवती की लाश नहर से बरामद हो गई, जबकि युवक की तलाश अभी भी जारी है। दोनों युवक युवती संगरूर रोड स्थित एक नर्सिंग कॉलेज के छात्र थे। मृतक युवती की पहचान हरियाणा के टोहाना निवासी सरबजीत कौर (21) के रूप में हुई है। वहीं युवक पटियाला के तोपखाना मोड़ का रहने वाला दिवनूर सिंह (24) है। गोताखोरों ने बताया कि लड़का लड़की दोनों ही स्कूटी पर भाखड़ा नहर के किनारे पहुंचे थे। लड़की अचानक नहर में कूद गई। युवक ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। गोताखोर भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लड़की को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। 

    वहीं लड़का पानी के बहाव में डूब गया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार को भी मौके पर बुलाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पसियाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पसियाना के SHO करणवीर सिंह ने कहा कि वह अभी मामले की जांच कर रहे हैं। भोले शंकर डायवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि लड़की की डेडबॉडी नहर से बाहर निकाल ली है, जबकि युवक की तलाश अभी जारी है।

  • पंजाबः नवजोत के घर बजी शहनाईयां, कुछ इस अंदाज में दिखें सिद्धू 

    पटियालाः पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर आज शहनाईयां बज रही है। दरअसल, आज उनका बेटा करण आज शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। जिसकी तस्वीरें सामने आई है। दूल्हा बने करण सिद्धू के साथ माता नवजोत कौर पिता नवजोत सिद्धू और उनकी बेटा राबिया बेहद खूबसूरत लग रहे है। बता दें कि करण की दुल्हन इनायर रंधावा पटियाला की रहने वाली है। दोनों की सगाई जून में हुई थी, जिसकी तस्वीरें सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट की थी।

    शादी समारोह के संबंध में सिद्धू परिवार द्वारा पटियाला के नीमराना होटल में आज वीरवार शाम को रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। पारिवारिक जानकारों मुताबिक, हालांकि नवजोत सिद्धू ने अपने इस निजी समागम के लिए कांग्रेस के अधिकतर नेताओं को आमंत्रित नहीं किया है। वहीं, आज शाम की रिसेप्शन पार्टी में पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी हाईकमान से गुलाम नबी आजाद के शामिल होने की संभावना है। 

    इसके साथ ही बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी इस रिसेप्शन में शिरकत कर सकते हैं।नवजोत सिद्धू ने बीती 28 जून को दुर्गा अष्टमी के मौके पर एक्स पर ट्वीट करके उनके पुत्र करण सिद्धू की इनायत रंधावा से मांगनी होने का खुलासा किया था। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू और बेटी राबिया सिद्धू भी मौजूद थी। इस मौके उन्होंने अपने परिवार के साथ इनायत रंधावा की गंगा किनारे फोटोस को एक्स पर पोस्ट किया था। इनायत रंधावा पटियाला से संबंधित हैं और उनके पिता आर्मी में सेवारत रह चुके हैं। करण सिद्धू और इनायत रंधावा की मंगनी के समय उनके पिता मनिंदर रंधावा पंजाब डिफेंस सर्विसेज वेलफेयर डिपार्टमेंट में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर तैनात थे।

  • पंजाबः बच्चों से भरी स्कूल वैन में लगी भीषण आग

    पटियालाः जिले के एसएसटी नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छोटे बच्चों की स्कूल वैन में भीषण आग लग गई। बबता दें कि जब बच्चों को क्लास से छुट्टी हुई तो वे स्कूल वैन में बैठने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही कुछ बच्चे वैन में बैठे उसी वक्त स्कूल वैन में आग लग गई। जिसके बाद बच्चों को तुरंत बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों की देखभाल की।

  • पंजाब: बलवंत राजोआना को मिलने पहुंचे बिक्रम मजीठिया, गर्माया माहौल

    पटियालाः पूर्व सीएम बेअंत सिंह के कत्ल केस में फांसी की सजा में सेंट्रल जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना को मिलने के लिए पूर्व अकाली बिक्रम सिंह मजीठिया सोमवार को सेंट्रल जेल पहुंचे। जहां जेल प्रबंधकों ने उन्हें मिलाने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहाकि उनके पास मुलाकात की मंजूरी नहीं है। जिसके बाद वहां पर माहौल गर्मा गया। इस दौरान मजीठिया ने जेल प्रबंधकों व सरकार के खिलाफ बोलते हुए कहा कि सरकार की मनमानी आम जनता पर भारी पड़ रही है। बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि जेल प्रशासन ने पहले मंजूरी दी, लेकिन बाद में मुकर गए।

    इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के वफद व मजीठिया के साथ बात करने के लिए जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट हरचरन सिंह हैरी गिल पहुंचे, जिन्होंने कहा कि सोमवार को उनकी मुलाकात नहीं हो सकती है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट से बात करते हुए मजीठिया ने चुटकी लेते हुए कहा कि इतने हाईपर क्यों हो रहे हैं, कहीं मान साब की तरह बीपी शुगर तो नहीं। आराम से बात कीजिए। डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरचरन सिंह हैरी गिल ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है। मुलाकात के लेटर को लेक सीनियर अधिकारी बताएंगे, उन्हें वफद का लेटर पहुंचा दिया जाएगा। यह कहकर हरचरन सिंह हैरी गिल वापिस लौट गए।

  • पंजाबः 143 तोले सोना और 103 तोले चांदी सहित 3 गिरफ्तार

    पटियालाः शहर में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोना-चांदी चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बता दें कि 17 नवंबर को ज्वैलर भूपिंदर सिंह के घर से 1 करोड़ रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे, जिसमें पुलिस ने अब 3 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोरों की पहचान आदित्य, राजा और अंजलि कुमारी के रूप में हुई है।

    इन्हें गिरफ्तार कर कुल 143 तोला सोना और 103 तोला चांदी बरामद की गई है। इसकी बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। वे अक्सर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और उनके घरों में चोरी करते हैं। आरोपी आदित्य पिछले 21 साल से कबाड़ी का काम कर रहा था, आरोपी राजा 24 साल से यह काम कर रहा था और आरोपी अंजलि 24 साल से घेरलू काम कर रही थी।

  • पंजाब: खाटू श्याम शोभा यात्रा दौरान तेजाब फेंकने से 3 महिलाएं झुलसी, दुकानदार गिरफ्तार

    पटियालाः नाभा में श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी की ओर से बाबा खाटू श्याम के जन्मदिवस के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। इसमें तीन महिलाएं मामूली रूप से झुलस गईं। जिनमें से एक को नाभा के सरकारी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। घायलों के बयान पर थाना कोतवाली नाभा पुलिस ने दूसरे समुदाय के एक दुकानदार व उसके रिश्तेदारों के दो बच्चों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दुकानदार के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

    थाना कोतवाली नाभा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह के मुताबिक बाबा खाटू श्याम के जन्मदिवस के मौके पर नाभा में विशाल शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। शोभा यात्रा जब ठठेरियां वाला मोहल्ले में पहुंची, तो वहां कपड़े की दुकान करने वाले मोहम्मद इमरान के रिश्तेदारों के बच्चे उस समय दुकान की ऊपरी मंजिल पर मौजूद थे। उन्होंने देखा कि सभी लोग शोभा यात्रा पर अपनी दुकानों व घरों पर से फूलों की वर्षा कर रहे हैं और इत्र का छिड़काव कर रहे हैं। उन बच्चों ने भी ऊपरी मंजिल पर बने शौचालय के नजदीक पड़े टायलेट क्लीनर (एसिड) की बोतल को उठाया व इसमें पानी मिलाकर शोभा यात्रा पर छिड़क दिया। यह तेजाब शोभायात्रा में शामिल तीन महिलाओं पर गिर गया। 

    नागरा चौक की रहने वाली सुनैना बांसल के नाक, माथे व पीठ पर एसिड गिरने से जलन होने लगी। पानी से धोने पर जलन और होने लगी। जिसके चलते उन्हें तुरंत नाभा के सरकारी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। उनके बयान पर पुलिस ने दुकानदार मोहम्मद इमरान व दोनों बच्चों (आयु 8 व 9 साल) के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच जारी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चों की ओर से अनजाने में एसिड गिराया गया है। उन्होंने घटना के पीछे किसी भी तरह की धार्मिक साजिश से इनकार किया।