Category: Punjab>Sangrur

  • पंजाबः पुलिस अधिकारी को लोगों ने किया काबू, लगाए ये गंभीर आरोप

    पंजाबः पुलिस अधिकारी को लोगों ने किया काबू, लगाए ये गंभीर आरोप

    पटियालाः लाहिल कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीती रात गाड़ी चुराने के आरोप में डिप्रेशन के शिकार पुलिस अफसर अवतार सिंह को लोगों ने काबू किया। जिसके बाद काबू किए व्यक्ति को मोहल्ला निवासियों द्वारा पुलिस स्टेशन सिविल लाइन पटियाला ले जाया गया। जहां मोहल्ले की पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी गाड़ी घर के बगल वाले प्लॉट में खड़ी थी और रात करीब 12:15 बजे एक व्यक्ति हमारी गाड़ी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। जब हमने बाहर जाकर उससे पूछताछ की तो उसने कहा कि मैं एसपी विक्रमजीत का ड्राइवर हूं, उन्होंने मुझे गाड़ी लाने के लिए भेजा है।

    जब व्यक्ति से पूछा गया कि गाड़ी की चाबी कहां है तो उसने कहा कि अंदर है, मुझे नहीं पता। फिर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस का आईडी कार्ड बरामद हुआ। जिसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी हरजिंदर सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्ति हमारे समन विभाग का अधिकारी है और वह डिप्रेशन का मरीज है। उनका अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 8 साल से विवाद चल रहा है। जिसके कारण यह अकेले रह रहे है।

  • पंजाब : बिल माफी के लिए हेराफेरी मामले में 22 मीटर रीडर, सर्कल जोनल मैनेजर बर्खास्त

    पंजाब : बिल माफी के लिए हेराफेरी मामले में 22 मीटर रीडर, सर्कल जोनल मैनेजर बर्खास्त

    जालंधर में एक घरेलू मीटर के खाते में भी पाई गई कमी

    पटियाला: पंजाब में मीटर रीडिंग गलत दिखाकर 600 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ दिलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पावरकॉम ने 22 मीटर रीडर, सर्कल मैनेजर और एक जोनल मैनेजर को बर्खास्त कर दिया है। मीटर रीडरों में 2 लुधियाना और बाकी जालंधर के हैं। पावरकॉम के एनफोर्समेंट विंग ने लुधियाना और जालंधर सर्किल के आउटसोर्स मीटर रीडरों की कारगुजारी की जांच की थी। जिसमें यह गड़बड़ियां पकड़ी गई। चीफ इंजीनियर इनफोर्समेंट पटियाला के इंजीनियर हीरा लाल गोयल ने बताया कि लुधियाना के आठ नंबर स्क्वैड के केंद्रीय जोन, लुधियाना चार नंबर सर्किल की चेकिंग अप्रैल 2022 से लेकर जुलाई 2023 तक का रिकार्ड चेक किया था। 

    जिसमें इनकी तरफ से मीटर रीडिंग छुपाने, गलत रीडिंग रिकॉर्ड करने समेत कई गड़बड़ियां मिली हैं। पटियाला हेड आफिस द्वारा जारी बयान के अनुसार जालंधर में एक घरेलू खाता नंबर 3001379219 की मीटर रीडिंग चेक की तो 15912 रीडिंग पाई गई जबकि कंपनी के रिकार्ड में नवजीत द्वारा दर्ज रीडिंग 15821 थी। इसी तरह एक अन्य घरेलू खाता नंबर 3001379262 चेक किया गया, जिसकी रीडिंग 2417 थी लेकिन कंपनी रिकार्ड में यह 2315 दर्ज थी। 

    वहीं रीडर बोबी शर्मा द्वारा घरेलू खपतकार 3001384136 की रीडिंग 37707 थी लेकिन इसे 37642 दर्ज किया हुआ था। दोनों रीडरों की रिकार्ड में 61, 102 व 65 यूनिट का हेरफेर किया हुआ था। इस हेरफेर का मकसद था कि खपतकारों को 600 यूनिट के माफी वाले दायरे में लाया जा सके। इन दोनों रीडरों नवजीत सिंह और बॉबी शर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए खपतकारों को असल बिल जारी किया जा चुका है। खपतकारों से असल बिल के तौर पर 57,678 रूपए विभाग ने वसूल कर लिया है।

  • पंजाबः 50,000 रुपए रिश्वत लेते JE काबू

    पंजाबः 50,000 रुपए रिश्वत लेते JE काबू

    नाभाः चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत अजय कुमार, जूनियर इंजीनियर (जे. ई.) नगर परिषद, नाभा, ज़िला पटियाला, को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को जगदीप सिंह निवासी नाभा शहर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त जे. ई. नाभा शहर में उसकी दुकान की सी. एल. यू. ( ज़मीनी प्रयोग सम्बन्धी तबदीली) की फाइल आगे चलाने के लिए 50,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और उक्त जेई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्धी दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।