Category: Punjab>Sangrur

  • Punjab News: कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    Punjab News: कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

    संगरूरः जिले के गांव फग्गूवाला कैंचियां के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुनाम साइड से आ रही कार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान 70 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र घनहैया निवासी गांव फग्गूवाला के रूप में हुई है।

    वहीं मामले जानकारी देते हुए बलप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक रमेश उनके पास नौकरी करता था। पुलिस को दी शिकायत में बलप्रीत ने कहा कि रमेश पिछले 3 साल से उनके यहां पशुओं की देखभाल के लिए नौकरी कर रहा था। रमेश का कोई पारिवारिक सदस्य नहीं था और ना ही उसने इस बारे में कभी कुछ बताया था। बलप्रीत ने कहा कि उनके पड़ोसी ने फोन करके सूचना दी कि नौकर का फग्गूवाला कैंचियां के पास एक्सीडेंट हो गया है।

    जब वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि सुनाम साइड से आ रही एक कार ने रमेश कुमार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सहायक सब-इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह से बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: LG सर्विस सेंटर गोदाम में लगी भीषण आग, साबुन फैक्ट्री को भी हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: LG सर्विस सेंटर गोदाम में लगी भीषण आग, साबुन फैक्ट्री को भी हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले के नजदीकी उपली रोड पर एलजी के सर्विस सेंटर गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और आसमान पर धुएं का गुब्बार छा गया। इस घटना को लेकर आसपास के इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। आग लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। गोदाम में लगी आग ने पास में स्थित साबुन बनाने वाली फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में रखे केमिकल व अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया।

    आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। गोदाम में रखे एसी, कंप्रेशर व अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामग्री जलकर राख हो गई। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं व कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

    दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली करवा लिया गया है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद है तथा स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

    संगरूरः सुनाम-संगरूर सड़क पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के सहायक थानेदार सुरेश कुमार ने बताया कि सुनाम-संगरूर सड़क पर मैदे से भरा एक ट्राला संगरूर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही ट्राला गांव तुंगां कुलारा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे आलू से भरे दूसरे ट्रक ने अचानक कट मार दिया।

    इस घटना में ट्राला चालक संतुलन खो बैठा और सामने आ रहे मैदे वाले ट्राले से टक्कर हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय हरफूल सिंह उर्फ फूला पुत्र निर्मल सिंह उर्फ जुंमा के रूप में हुई है। सहायक थानेदार सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने आलू के ट्रक चालक अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

     

  • Punjab News: सरेआम महिला सरपंच के बेटे पर किया तलवार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम महिला सरपंच के बेटे पर किया तलवार से हमला, देखें वीडियो

    मालेरकोटलाः सगंरूर के मालेरकोटला में महिला सरपंच के बेटे पर हमला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला सरपंच कर्मजीत कौर कंगनवाल गांव के पेट्रोल पंप पर बैठी हुई थी और बेटे बहादुर सिंह से बात कर रही थी। इस दौरान आरोपी युवक पेट्रोल पंप में जबरन घुस गया। जहां आरोपी ने पहले महिला सरपंच के बेटे को थप्पड़ मारे और उसके बाद तलवार से हमला कर दिया।

    घटना के बाद आरोपी को काबू कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान लवप्रीत के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान लगता है। अभी तक की गई जांच में यही सामने आया है कि गांव में चुनाव के वक्त से युवक का सरपंच के बेटे के साथ कोई विवाद हो गया था, इसे लेकर वह तलवार लेकर उसे पीटने पहुंच गया।

    पुलिस ने बताया कि युवक को आज एसएसपी के सामने पेश किया जाएगा। डीएसपी सुखदेव सिंह ने बताया कि युवक लवप्रीत ने पंचायती चुनाव के दौरान कोई रंजिश मन में रखी थी। इसके चलते ही वह तलवार लेकर सरपंच के बेटे के पीछे पड़ गया। युवक पहली नजर में साइको टाइप नजर आता है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • Punjab News: 50 हजार रिश्वत लेते साइबर क्राइम सेल का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    Punjab News: 50 हजार रिश्वत लेते साइबर क्राइम सेल का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    संगरूरः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने थाना साइबर सेल संगरूर में तैनात सब-इंस्पेक्टर मेवा सिंह को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी को गांव कोठे महां सिंह वाला, जिला बठिंडा के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸੰਗਰੂਰ ਸਾਈਬਰ ਸੈੱਲ ਦਾ ਸਬ-ਇੰਸਪੈਕਟਰ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈਂਦਿਆਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਜਾਲ ਬਿਛਾ ਕੇ ਕਾਰਵਾਈ

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी के खिलाफ थाना साइबर क्राइम संगरूर में एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमें दोषी सब-इंस्पेक्टर जांच अधिकारी था। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोषी सब-इंस्पेक्टर ने उसकी पत्नी को इस केस से बरी करावाने में मदद करने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

    शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज, पटियाला से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर शुरुआती जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया जिसमें दोषी सब-इंस्पेक्टर मेवा सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। इस संबंधी, दोषी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार रोकू कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

     

  • Punjab News: नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज

    Punjab News: नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज

    संगरूरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाओं को लेकर लोगों में भय का माहौल पाया जा रहा है। वहीं ताजा मामला संगरूर के गांव लहिल कलां से सामने आया है, जहां नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हमलावारों द्वारा घर में घुसकर कत्ल किया गया।

    आरोपी देर रात 2 बजे दीवार फांदकर घर में घुसते है और गुरप्रीत पर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर फरार हो जाते है। हालांकि गोलियां चलने की वजह सामने नहीं आई है। वहीं घटना को लेकर गांव वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि नौजवान की 2 साल पहले लव मैरिज हुई थी।

    थाना लहर की पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाया जा रहा है। वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर मामले में बनती कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। जांच अधिकारी ने कहाकि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 2 हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना को लेकर परिवार सदमें है और उनका कहना है कि बेटे की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी।

  • Punjab News: BJP को झटका, दिग्गज नेता अकाली दल में शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP को झटका, दिग्गज नेता अकाली दल में शामिल, देखें वीडियो

    संगरूर : पंजाब में होने वाले 2027 के चुनावों से पहले नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं भाजपा के उपप्रधान अरविंद खन्ना ने पार्टी को झटका दिया है। अरविंद खन्ना आज शिरोमणि काली दाल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की अगवाई में अकाली दल में शामिल हो गए।

    अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल संगरूर में अरविंद खन्ना के घर पहुंचे, जहाँ उन्होंने अरविंद खन्ना को पार्टी में शामिल कराया। सुखबीर बादल ने अरविंद खन्ना और उनके साथियों का स्वागत करते हुए सिरोपा पहनाया और अकाली दल में उन्हें सम्मान देने की बात कही। उल्लेखनीय है कि अरविंद खन्ना और सुखबीर बादल पुराने दोस्त हैं।

    अरविंद खन्ना को पार्टी में शामिल कराने के लिए सुखबीर बादल व्यक्तिगत रूप से धूरी आए थे। अरविंद खन्ना पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी सहयोगी रहे हैं। वह एक प्रमुख उद्योगपति के रूप में जाने जाते हैं। वह पहली बार 2002 में कांग्रेस की टिकट पर संगरूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने थे।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! व्यक्ति ने किया पत्नी का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! व्यक्ति ने किया पत्नी का कत्ल, देखें वीडियो

    संगरूरः लहरागागा क्षेत्र के गांव खंडेबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां व्यक्ति ने पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी ने गंडासे मारकर पत्नी की हत्या की। इस वारदात क लेकर इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतिका का पहचान 32 वर्षीय पत्नी हरकीरत कौर उर्फ गीतू के रूप में हुई है। गीतू 3 बच्चों की मां थी। बच्चों की उम्र 8, 10 और 6 वर्ष है। सोशल मीडिया पर अपलोड किए वीडियो में दिख रहा है कि उसने महिला की गर्दन पर 3 बार गंडासा मारा। मारने के बाद आरोपी पति वीडियो में कह रहा है- यह पड़ी है कटी हुई। मैंने मारी है। यह पड़ा है गंडासा। पुलिस आरोपी की 2 बेटियां और एक 6 साल बेटाे से पूछताछ कर मामले का पता लगाने की कोशिश कर रही है। लहरागागा के डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस इस मामले में घरेलू विवाद और नाजायज संबंधों के एंगल से जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। उन्होंने कहा कि महिला का शव बेडरूम में खून से लथपथ हालत में मिला है। चेहरे और गर्दन पर कट हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। हालांकि, यह अभी जांच का विषय है। इस घटना को लेकर आरोपी के परिवार का कहना है कि उनकी बहू के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे और इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था। परिवार ने मांग की है कि जिन लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी भी जांच हो। पुलिस पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।    
  • Punjab News: बार एसोसिएशन ने किया कामकाज ठप्प

    Punjab News: बार एसोसिएशन ने किया कामकाज ठप्प

    संगरूर: सुनाम उधम सिंह वाला में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट करनवीर वशिष्ट की अगुवाई में सूबा जत्थेबंदी के आह्वान पर अधीनस्थ अदालतों के लिए कार्ययोजनाएं, कानूनी सहायता, बचाव सलाहकार (L.A.D.C.) प्रणाली और ग्रामीण न्यायालय की स्थापना के विरोध में आज अपना कामकाज ठप रखा गया।

    इस अवसर पर एडवोकेट तेजपाल भारद्वाज, बिक्रमजीत सिंह गुराइया, रविंदर भारद्वाज, विश्वजीत सिंह मानशाहिया, मित्त सिंह जनाल आदि ने एसोसिएशन के सदस्यों से अपील की कि वे सूबा जत्थेबंदी के आह्वान पर 5 से 7 फरवरी तक अदालती परिसर में आयोजित धरनों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें और कानूनी पेशे की गरिमा, स्वतंत्रता और भविष्य की रक्षा के लिए पूर्ण समर्थन दें।

    इस मौके पर एडवोकेट नशिंदर सिंह, कुलवीर कौर मान, प्रवीण जैन, वरुण काउंसल, गुरप्रीत सिंह सिद्धू, तरलौक सिंह भंगू, सुशील कुमार वशिष्ट, सुखविंदर सिंह नहिल, वरिंदरपाल सिंह छठा, मलकीत सिंह अब्दाल, कृष्ण सिंह भुटाल, नवीन गर्ग, प्रदीप सिंह छाहड़, सुरजीत सिंह छाहड़, सुबोध चंद्र गोयल और अरशदीप भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

  • Punjab News: गली में खेल रहे 3 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया हमला

    Punjab News: गली में खेल रहे 3 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया हमला

    संगरूरः पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। वहीं शहर के सुंदर नगर बस्ती में घर के बाहर गली में खेल रहे 3 वर्षीय मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला करके घायल कर दिया। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां बच्चे का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दिनभर में 10 से 20 कुत्तों के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। जिले में लगातार आवारा कुत्तों के काटने के मामले दिख रहे हैं। अब ये 3 साल का मासूम बच्चा भी हमले का शिकार हो गया है, जिसका इलाज जारी है। बच्चे के सिर, कान, बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों पर कुत्ते के काटने के गंभीर घाव हैं।

    बच्चे के परिवार के सदस्यों के अनुसार, बच्चा अपने नानके घर अपनी नानी के पास रहता था और सुबह लगभग 11 बजे जब वह गली में खेल रहा था, तभी वहां के आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। पास ही बने खाई के ऊपर बैठे लोगों की नजर बच्चे पर पड़ गई, तो उन्होंने बच्चे की जान बचाई। यदि वहां लोग मौजूद न होते, तो परिवार के अनुसार बच्चे का बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने अपील की कि प्रशासन इन गलियों में घूम रहे आवारा कुत्तों को हटा दे, क्योंकि वह कभी भी दोबारा बच्चों, नौजवानों, बुजुर्गों पर भी हमला कर सकते हैं। दूसरी ओर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि 3 साल के मासूम बच्चा कुत्ते के काटने के कारण आज अस्पताल में भर्ती हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।

    उसके शरीर पर कुत्ते के काटने के बहुत निशान हैं। डॉक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि आवारा कुत्तों के काटने या हमले के रोजाना 10 से 20 मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों एक मामला चर्चा में आया था जब एक बुजुर्ग महिला रात को अपने घर जा रही थी, उस पर कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई थी। इन आवारा कुत्तों का शिकार अधिकतर वे लोग होते हैं जो पैदल चलते हैं। लगभग 35 प्रतिशत छोटे बच्चे जो खेलने के समय आवारा कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। आवारा कुत्तों को लेकर यद्यपि सुप्रीम कोर्ट से पहले एक कड़ा फैसला लिया गया था, जिसका विरोध होने के बाद फिर कहा गया कि आवारा कुत्तों को मेन हाइवे सड़कों से हटा दिया जाए।