Punjab News: भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

Written by

in

संगरूरः सुनाम-संगरूर सड़क पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के सहायक थानेदार सुरेश कुमार ने बताया कि सुनाम-संगरूर सड़क पर मैदे से भरा एक ट्राला संगरूर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही ट्राला गांव तुंगां कुलारा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे आलू से भरे दूसरे ट्रक ने अचानक कट मार दिया।

इस घटना में ट्राला चालक संतुलन खो बैठा और सामने आ रहे मैदे वाले ट्राले से टक्कर हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय हरफूल सिंह उर्फ फूला पुत्र निर्मल सिंह उर्फ जुंमा के रूप में हुई है। सहायक थानेदार सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने आलू के ट्रक चालक अमृतपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *