Category: Punjab>Sangrur

  • Punjab News: वीजे की REFUSAL आने पर नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    Punjab News: वीजे की REFUSAL आने पर नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    संगरूरः जाखल-लुधियाना रेलवे लाइन पर गांव लखमीरवाला के पास एक युवक ने आज आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय हरविंदर सिंह हैप्पी पुत्र गुरतेज सिंह निवासी गांव सूलर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी सहायक थाना प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि थाना दीड़बा के अंतर्गत आने वाले गांव सूलर का हरविंदर सिंह उर्फ हैपी आईलैटस करने के बाद विदेश जाना चाहता था, जिसके लिए उसके द्वारा 3 बार वीज़ा के लिए फाइल लगाई गई थी, लेकिन हरविंदर सिंह उर्फ हैपी की तीनों बार रिज़ेक्शन आ गई।

    इसी बात को लकेर वह परेशान रहता था। जिसके कारण आज जाखल-लुधियाना रेलवे लाइन पर गांव लखमीरवाला के पास रेलवे ट्रेन के नीचे आकर उसने आत्महत्या कर ली। सहायक थाना प्रभारी सबरजीत सिंह ने कहा कि मृतक युवक के पिता गुरतेज सिंह के बयान पर आईपीसी की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है।

     

     

  • Punjab News: हादसे का शिकार हुई स्कूल बस, टूटा बिजली का पोल, देखें वीडियो

    Punjab News: हादसे का शिकार हुई स्कूल बस, टूटा बिजली का पोल, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले के ऊपली रोड पर अचानक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां एक स्कूल बस का एक्सीडेंट हो गया। इसमें सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई। बस बिजली बोर्ड के खंभे से टकराई और खंभा बीच में से टूट गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। मीडिया से बात करते हुए स्कूल बस के ड्राइवर ने बताया कि जब वह बस लेकर जा रहा था तो दूसरी तरफ से एक कार आने के कारण हादसा हुआ।

    ड्राइवर के अनुसार जैसे ही उसने अपनी बस को सड़क से किनारे उतारा, सड़क खराब होने के कारण उसकी बस नीचे फिसली और खंभे में टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। वहीं दूसरी तरफ बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने कहा कि बस के खंभे से टकराने के कारण हमारा 20 से 25 हजार का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।

  • Punjab News: चाइना डोर के खिलाफ लोगों ने किया प्रस्ताव पास, लगेंगा जुर्माना

    Punjab News: चाइना डोर के खिलाफ लोगों ने किया प्रस्ताव पास, लगेंगा जुर्माना

    संगरूर: जिले के अंतर्गत आते गांव झलूर की पंचायत और गांव फमणवाल के लोगों ने सर्वसम्मति से चाइना डोर के खिलाफ प्रस्ताव पास किया है। पंचायत के फैसले के अनुसार, गांव झलूर में चाइना डोर बेचने, खरीदने और चाइना डोर से पतंग उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। पंचायत ने गांव के समस्त दुकानदारों से भी आग्रह किया है कि वे चाइना डोर ना बेचें। यदि फिर भी गांव में कोई चाइना डोर बेचता या खरीदता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। झलूर पंचायत ने यह फैसला बीते दिनों हुए पंजाब में चाइना डोर के कारण हुए हादसों को ध्यान में रखते हुए लिया है।

    वहीं दूसरी रओ फमणवाले गांव के सरपंच सुखचैन सिंह ने गांव में लोगों की सहमति से चाइना डोर बेचने व खरीदने पर गांव में पाबंदी लगा दी है। मामले की जानकारी देते हुए सरपंच सुखचैन सिंह ने बताया कि बीते दिनों पंजाब में चाइना डोर के कारण कई जानें गई हैं, जिनमें से एक पंचायत के एकलौते पुत्र की मृत्यु भी हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। इसके मद्देनजर, उन्होंने गांव में चाइना डोर के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ 5000 रुपये का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: चाइना डोर का कहर, बाइक सवार का कटा गला

    Punjab News: चाइना डोर का कहर, बाइक सवार का कटा गला

    संगरूरः पंजाब में भले ही बारिश से बसंत पंचमी पर नौजवानों को निराश होना पड़ रहा है। लेकिन कुछ जिलों में मौसम साफ होने के कारण पतंग उड़ाई जा रही है। वहीं बसंत पंचम पर एक बार फिर से चाइना डोर का कहर देखने को मिला है। दरअसल, आज दोपहर सुन्नाम के फ्लाई ओवर पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक के चाइना डोर से गंभीर घायल हो गया। स्थानीय सैनिल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

    घायल युवक की पहचान गगनदीप सिंह निवासी मोहल्ला तरखाना वाला, सुन्नाम के रूप में हुई है। घायल नौजवान के पिता राम सिंह ने बताया कि उसका लड़का गगनदीप सिंह पावरकॉम दफ्तर में बिजली खराब होने की शिकायत लिखाकर अपने घर लौट रहा था कि जैसे ही गगनदीप सिंह मोटरसाइकिल पर फ्लाई ओवर पर पहुंचा, तभी पतंगबाजी के दौरान अचानक चाइना डोर उसकी गले में फंस गई, जिससे उसके गले में चोट लग गई, और साथ ही उसके एक उंगली भी कट गई, जिसे कुछ राहगीरों ने इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां अभी गगनदीप सिंह का इलाज चल रहा है।

  • Punjab News: प्रशासन का एक्शन, अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा

    Punjab News: प्रशासन का एक्शन, अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा

    संगरूरः पंजाब में नशे के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगताार कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज देहात हलके में पुलिस ने बीडीपीओ के साथ मिलकर तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाया। मामले की जानकारी देते हुए आईपीएस सरताज सिंह चहल के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई नशा विरोधी अभियान ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी रजेश छिब्बर ने बताया कि नगर पंचायत हरिआऊ से मता नंबर 1 के माध्यम से खसरे की निशानदेही करवाने की अनुमति मांगी गई और उक्त खसरा नंबर पर शिंदर कोर पत्नी करनैल सिंह वासी हरिआऊ और गुरपाल सिंह उर्फ गोरा पुत्र दलसिंह वासी हरिआऊ का जबरी कब्जा पाया गया।

    जबरी कब्जे को छुड़ाने के लिए बीडीपीओ लहरा द्वारा अवैध कब्जा दूर करने के लिए पुलिस की मदद मांगी गई। पुलिस अधिकारी राजेश छिब्बर के नेतृत्व में थाना लहरा समेत पुलिस फोर्स की मदद से शिंदर कौर पत्नी करनैल सिंह वासी हरिआऊ के खिलाफ 12 मुकदमे और गुरपाल सिंह उर्फ गोरा पुत्र दलसिंह वासी हरिआऊ के खिलाफ 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिस और बीडीपीओ की अगुवाई के आज जबरन कब्जा कर बनाए गए मकानों को तोड़कर अवैध कब्जे को छुड़वाया गया।

     

     

  • Punjab News: पेड़ से टक्कर के बाद कार में आग लगी, CID सरबजीत कौर और मां की मौत देखें वीडियो

    Punjab News: पेड़ से टक्कर के बाद कार में आग लगी, CID सरबजीत कौर और मां की मौत देखें वीडियो

    संगरूरः दिड़बा में कस्बा सुलूर घराटा के पास नहर पर आज तड़के एक स्विफ्ट कार जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक पंजाब पुलिस की कर्मचारी सरबजीत कौर संगरूर में सीआईडी में तैनात थीं। वह अपनी माता के साथ कहीं जा रही थीं और पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई। इस हादसे में दोनों मां-बेटियों की मौत हो गई।

    दोनों मां-बेटियाँ कस्बा सुलूर घराटा के नजदीक के गांव मोड़ां की वासनीक थीं। इस मौके पर गांववासियों ने बताया कि दोनों भाई-बहन पंजाब पुलिस में नौकरी करते थे। इस मौके पर थाना छज्जली के एसएचओ जगतार सिंह और एसएचओ कवंलजीत सिंह दिड़बा घटना की जांच में जुट गए। इस घटना के कारण इलाके में शोक की लहर फैल गई।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक सरबजीत कौर दिड़बा शनिवार सुबह वह अपने गांव मौड़ा से अपनी मां के साथ रिश्तेदारों से मिलने जा रही थी। जैसे ही वे सुलरघराट के करीब पहुंचे, कार से धुआं निकलता दिखा और देखते ही देखते वाहन ने आग पकड़ ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने तुरंत कार की ओर भागकर मदद करने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि कोई भी करीब नहीं जा सका।

    एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि कार में आग लगने का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसके लिए विस्तृत जांच की जाएगी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और वाहन की तकनीकी जांच के लिए विशेषज्ञों को बुलाया है। घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और सदमे का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारणों पर कोई अंतिम निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।

     

  • Punjab News: बार एसोसिएशन ने किया कोर्ट में कामकाज बंद, जानें मामला

    Punjab News: बार एसोसिएशन ने किया कोर्ट में कामकाज बंद, जानें मामला

    संगरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला की बार एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता करनवीर वशिष्ट की अध्यक्षता में स्थानीय कोर्ट परिसर के बार रूम में यह बैठक हुई। जिसमें एसोसिएशन के सदस्यों ने अधिवक्ता तरलोक सिंह भंगू और उनके 2 भाइयों के विरुद्ध झूठा पुलिस मामला दर्ज किए जाने के विरोध में आज सिविल और माल अदालतों का कार्य ठप रखने का निर्णय लिया।

    बैठक को संबोधित करते हुए विभिन्न वकीलों ने लहिरा पुलिस द्वारा अधिवक्ता तरलोक सिंह भंगू और उनके भाइयों नैब सिंह व प्यारा सिंह के खिलाफ राजनीतिक दबाव में दर्ज किए गए झूठे पुलिस मामलों की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि अधिवक्ता तरलोक सिंह भंगू और उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ पराली जलाने से जुड़े मामले में बी.एन.एस.एस. की धारा 223 के तहत बिना तथ्यों और जांच-पड़ताल के मुकदमा दर्ज किया गया है, जो पूरी तरह गलत है।

    उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ता तरलोक सिंह भंगू के एक भाई नैब सिंह की करीब साढ़े पांच साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने झूठे पुलिस मामले को तुरंत रद्द करने और जांच अधिकारी, क्लस्टर तथा संबंधित माल अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस रिपोर्ट रद्द नहीं की गई और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो राज्य स्तर पर तेज संघर्ष छेड़ा जाएगा।

  • Punjab News : कांग्रेसी नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाये गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News : कांग्रेसी नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाये गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    संगरूर। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी का मामला किसी से छिपा नहीं है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय जो फूट पार्टी में पड़ी वह आज भी नजर आती है। फिलहाल कई नेताओं के बयान सामने आ रहे है। जहां, जिले में कांग्रेसी नेता एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व MLA दलवीर सिंह गोल्डी का बड़ा बयान सामने आया है। दलवीर सिंह गोल्डी ने कहा राज्य स्तर की गुटबाजी से ज़मीनी स्तर पर नुकसान हो रहा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि टिकट उसी को मिलेगा जिसकी ज़मीन स्तर पर पकड़ होगी।

    वहीं, मामले पर पलटवार करते शुभम शर्मा ने कहा- कांग्रेस ने 7 में से 4 सीटें जीतीं। कुछ नेता वर्करों की कमी के कारण ऐसे बयान दे रहे हैं। धुरी में ब्लॉक समिति और ज़िला परिषद चुनाव हारने के बाद अंदरूनी कलह बढ़ गई। कांग्रेस के दोनों गुट हाईकमान को अपनी पकड़ का मैसेज देने में लगे हैं।

  • Punjab News: कार और ट्रक की टक्कर में मां-बेटी की मौत, पिता गंभीर घायल

    Punjab News: कार और ट्रक की टक्कर में मां-बेटी की मौत, पिता गंभीर घायल

    संगरूरः बरनाला-बठिंडा मुख्य मार्ग के पास घुन्नस ड्रेन के निकट एक कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में कार में सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि मृतक बच्ची का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलेश गर्ग के पुत्र नरेश कुमार निवासी मॉडल टाउन तपा, पत्नी विशैली और 2 वर्षीय बेटी मायरा सहित कार में सवार होकर बरनाला से तपा लौट रहे थे।

    जब वे मुख्य मार्ग पर घुन्नस ड्रेन के पास पहुंचे तो उनकी कार आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायल लोगों को उठाकर सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया, जहाँ बच्ची की मृत्यु हो गई और डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दम्पति को प्राथमिक उपचार देकर लुधियाना रेफर कर दिया।

    वहां घाव बर्दाश्त न कर पाने के चलते पत्नी ने दम तोड़ दिया, जबकि पति डीएमसी लुधियाना में ज़्यादा इलाज के अंतर्गत है और उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। दूसरी ओर घटना की सूचना पाते ही पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे और वे हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

     

  • Punjab News: CM Bhagwant Singh Mann ने इस इलाके से डाली वोट, दिया ये संदेश, देखें LIVE

    Punjab News: CM Bhagwant Singh Mann ने इस इलाके से डाली वोट, दिया ये संदेश, देखें LIVE

    संगरूरः पूरे पंजाब में आज जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भागीदारी देखने को मिल रही है और मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोग बढ़-चढ़कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगरूर जिले के गांव मंगवाल में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री ने मतदान करने के बाद वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों से जानकारी हासिल की। मतदान केंद्र पर सीएम मान की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मतदान के बाद आम जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक का वोट बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोग अपने इलाके की तरक्की, विकास और जनहित को ध्यान में रखते हुए उसी उम्मीदवार को वोट दें, जो उन्हें सही और ईमानदार लगता हो। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव गांवों और क्षेत्रों के विकास की दिशा तय करते हैं, इसलिए सोच-समझकर मतदान करना चाहिए। सरकार यही चाहती है कि वोट पूरी तरह निष्पक्ष और अच्छे तरीके से हों। इसी के साथ चुनावों में हो रहे दुरुपयोग की अफवाहों पर उन्होंने कहा कि जो भी लोग ये आरोप लगा रहे हैं वह बेनाजायज है और वह लोग अपनी हार को स्वीकर कर रहे हैं। चुनावों का सारा काम कैमरों की निगरानी में निष्पक्ष तरीके से कराया जा रहा है और कहीं भी कुछ गलत नहीं होने दिया जाएगा। लोगों से यही अपील है कि वह अपनी वोट का जरूर उपयोग करें।