Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: मारपीट मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पिस्तौल व कारतूस बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: मारपीट मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पिस्तौल व कारतूस बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुजानपुर थाने की पुलिस ने मारपीट के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार टीम ने मौके पर जाकर रेड की और आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्तौल, एक छोटी रिवॉल्वर और एक बड़ी रिवॉल्वर बरामद की।

    इस संबंध में सुजानपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मोहित ने बताया कि मारपीट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, उनके कब्जे से एक रिवॉल्वर और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी करीब 10 केस दर्ज हैं। अब उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: 26 जनवरी को लेकर पुलिस अलर्ट, इंटर स्टेट नाके पर बढ़ाई गई सुरक्षा, देखें वीडियो

    Punjab News: 26 जनवरी को लेकर पुलिस अलर्ट, इंटर स्टेट नाके पर बढ़ाई गई सुरक्षा, देखें वीडियो

    पठानकोट। 26 जनवरी से पहले जिले भर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। लगातार देश विरोधी लोगों की ओर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है जिसके चलते पिछले दिन पठानकोट के बॉर्डर एरिया से हथियारों का जखीरा मिला था और बीते दिनी जिला पठानकोट के एक निजी स्कूल को बम से उड़ने का ईमेल भी मिला था। वहीं, अब 26 जनवरी को मद्देनजर रखते हुए पुलिस की ओर से पूरे जिले में सुरक्षा को लेकर सर्च ऑपरेशन और नाके लगाकर गलत आंसरों की पहचान कर उन्हें जेल में भेजा जा रहा है।

    जिसके चलते आज पठानकोट के साथ लगते जे एंड के इंटर स्टेट नाके माधोपुर में पुलिस की ओर से जम्मू कश्मीर जाने और आने वाली गाड़ियों को बारीकी से चेक किया जा रहा है ताकि कोई भी गलत आंसर पंजाब के माहौल को खराब न कर सके। इसके लिए पुलिस की ओर से लगातार हर पहलू पर नजर रख रही है।

    इस संबंधी ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्म दत से बात की गई तो उनका कहना है कि एसएसपी पठानकोट के दिशा निर्देशों पर माधोपुर इंटर स्टेट नाके पर पुलिस की ओर से फोर्स बढ़कर जे एंड के से आने जाने वाली गाड़ियों को बारीकी से चेक किया जा रहा है। पुलिस की ओर से पायस एप के माध्यम से लोगों की जांच की जा रही है कि कोई क्रिमिनल अगर है तो वह अपनी नापाक हरकतें और पंजाब में नशा पदार्थ या किसी तरह का कोई गलत समान लेकर एंटर न हो सके।

     

  • Punjab News: Republic Day पर पुलिस अलर्ट, लोगों की सुरक्षा के लिए निकाला Flag March, देखें वीडियो

    Punjab News: Republic Day पर पुलिस अलर्ट, लोगों की सुरक्षा के लिए निकाला Flag March, देखें वीडियो

    पठानकोट: पिछले कुछ दिनों में जिले के बॉर्डर एरिया में हथियार मिलने और एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामलों के बाद हालात काफी नाजुक हो चुके हैं। अब इसी को देखते हुए और गणतंत्र दिवस के मौके पर पठानकोट में पुलिस ने कड़े सिक्योरिटी इंतजाम किए हैं।

    इसके अंतर्गत इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर पर बमियाल सेक्टर और जम्मू-कश्मीर बॉर्डर से लगे एरिया में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही अलग-अलग जगहों पर फ्लैग मार्च भी निकाले जा रहे हैं। इसी सिलसिले में अब पठानकोट में पंजाब पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया है।

    यह शहर के अलग-अलग मार्केट से होकर गुजर रहा है। पठानकोट पुलिस ने लोगों की सुरक्षा और पुलिस पर उनका भरोसा बनाए रखने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला है। इसके साथ ही लोगों से यह अपील भी की है कि वो पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस मनाएं। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध चीज दिखे तो तुंरत पुलिस को बताएं।

    इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी जगदीश ने कहा कि रिपब्लिक डे को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा को पूरे इंतजाम किए हैं। भारत-पाक बॉर्डर से सटे हुए इलाके हों या पठानकोट शहर के अंदरुनी हिस्से हर जगह पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

    हर जगह पर नाकाबंदी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो पूरे जोश के साथ रिपब्लिक डे मनाएं और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या चीज दिखे तो पुलिस को बताएं। फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य मकसद लोगों का पुलिस पर भरोसा कायम रखना है।

     

     

  • Punjab News: गौशाला में गायों की नहीं हो रही देखभाल, NRI व्यक्ति ने उठाया मुद्दा, देखें वीडियो

    Punjab News: गौशाला में गायों की नहीं हो रही देखभाल, NRI व्यक्ति ने उठाया मुद्दा, देखें वीडियो

    पठानकोट: भारत में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। ऐसा कहा भी जाता है कि गाय के अंदर 33 करोड़ देवी-देवता रहते हैं। भारत की केंद्र सरकार गाय को नेशनल मदर का दर्जा देने की तैयारी भी कर रही है परंतु यदि जमीनी हकीकत की बात करें तो गायों का झुंड सड़कों पर घूम रहा है।

    गायों की देखभाल के लिए गौशालाएं बनाई गई हैं वहां पर ऐसी गाय को नजरअंदाज किया जा रहा है। मवेशियों की ठीक से देखभाल नहीं की जा रही जिसके चलते सर्दियों के दिनों में सही खाना और सही देखभाल न मिलने के कारण से मवेशी मर रहे हैं।

    कुछ ऐसी ही तस्वीरें जम्मू-कश्मीर के कीरन गंडियाल गांव से सामने आई हैं। यह गांव पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर है जहां मवेशी तस्कर मवेशियों को बचाकर एक ही गौशाला में रख रहे हैं लेकिन इस गौशाला में मवेशियों की जिंदगी मौत से भी बदतर है। ऐसे ही एक एनआरआई ने इस गौशाला का जायजा लिया।

    मौके पर पहुंचकर गौशाला का मुआयना किया, गौशाला की सफाई की और मवेशियों की सेवा की। इस बारे में एनआरआई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक ओर देश की सरकार गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की बात कर रही है परंतु माता के हालात पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा। इस गौशाला में गायें कीचड़ में रह रही है। ठंड के कारण वो बीमार हो रही हैं उनकी मौत हो रही है।

    उन्होंने कहा कि इस जगह पर गायों के लिए न तो सही खाना और न ही सही देखभाल मिल पा रही है। सरकार से अपील करते हुए एनआरआई ने कहा कि स्लॉटरहाउस खोलकर उन्हें मार देना चाहिए ताकि वो हर दिन मरने की जगह एक बार शांति से मर पाएं।

     

     

  • Punjab News: Action में आई पुलिस, रेलवे स्टेशन पर दी दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: Action में आई पुलिस, रेलवे स्टेशन पर दी दबिश, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में लगातार हो रही घटनाओ के चलते जहां लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई नजर आ रही है। वहीं देर रात सरहिंद के पास रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के बाद पूरे पंजाब में अलर्ट कर दिया गया है। जिसके बाद हर जगह पर चौकसी बढ़ा दी गई। इसी को लेकर पठानकोट में भी स्टेशन पर जीआरपी पुलिस व पंजाब पुलिस की ओर से सर्च शुरू कर दी गई है।

    जिसके चलते पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया और जम्मू कश्मीर से आने वाली गाड़ियों पर पुलिस की ओर से निगरानी रखी गई ताकि कोई भी शरारती आंसर किसी वारदात को अंजाम न दे सके। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने कहा कि सरहद में हुए ब्लास्ट के बाद जहां रेलवे पुलिस अलर्ट कर दी गई है वहीं पंजाब पुलिस भी अलर्ट पर है और उसी कड़ी के तहत सुरक्षा कर दी गई है और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

  • Punjab News: अब इस जिले के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, देखें वीडियो

    Punjab News: अब इस जिले के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, देखें वीडियो

    पठानकोट। सूबे में आये दिन अलग-अलग स्कूलों को धमकी भरे पत्र व ईमेल मिल रहे हैं। जिससे पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। जहां आज गुरदासपुर में चार स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं पठानकोट के भारत पाक सीमा से सटे बमियाल सेक्टर में पढ़ते गांव बहादुरपुर में मौजूद एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

    ईमेल में लिखा… 26 को झंडा फहराया तो स्कूल को उड़ा दिया जाएगा
    ऑफिशियल ईमेल पर मेल आई है जिसमें साफ-साफ लिखा है कि अगर 26 जनवरी को तिरंगा झंडा फहराया गया तो स्कूल को उड़ा दिया जाएगा जैसे ही स्कूल प्रबंधकों को यह धमकी भरा ईमेल मिला। उन्होंने तुरंत स्कूल में बच्चों को छुट्टी कर दी और इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। डॉग स्क्वायड टीम की ओर से स्कूल का कोना कोना-खंगाला गया। वहीं अलग-अलग एरिया में सर्च भी शुरू कर दिया गया है। भारत पाक सीमा से सटे होने के कारण इसकी सुरक्षा और भी पुलिस की ओर से पुख्ता कर दी गई है।

    डीएसपी का बयान आया सामने
    घटना बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी सुखजिंदर कुमार ने बताया कि स्कूल की ऑफिशियल मेल पर एक थ्रेड की मेल आई थी जिसके बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

     

  • Punjab News: स्कूलों और वूमन कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्टूडेंट को भेजा घर

    Punjab News: स्कूलों और वूमन कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्टूडेंट को भेजा घर

    पठानकोटः पंजाब भर में देर रात से बारिश हो रही है। वहीं बारिश के बीच स्कूल के बाद अब कॉलेज में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दरअसल, आज सुबह ही गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक रोड़ पर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद स्कूल को खाली करवा दिया गया। वहीं अब जिले के बहादुरपुर गांव में स्थित डिगरी कालेज फार वूमन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

    इस मामले की एक पोस्ट भी सामने आई है, जिसमें पंजाब हुल खालिस्तान की ओर से 1.11 बजे 3 से 4 स्कूलों में होने का जिक्र किया गया। पोस्ट में तिरंगा झंडा ना लहराने की धमकी दी गई। वहीं वूमन कॉलेज को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और इमारतों को खाली करवाकर बच्चों को घर भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्कवॉयड टीम द्वारा इमारतों की जांच की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: बसंत पंचमी में बारिश ने डाला खलल, युवाओं के चेहरों पर छाई उदासी, देखें वीडियो

    Punjab News: बसंत पंचमी में बारिश ने डाला खलल, युवाओं के चेहरों पर छाई उदासी, देखें वीडियो

    पठानकोटः पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाने वाला बसंत पंचमी का त्योहार पंजाब में भी खास महत्व रखता है और इस त्योहार पर कई जगहों पर पतंगबाजी भी की जाती है, लेकिन कल रात से हो रही बारिश के कारण युवाओं की उम्मीदें फिर से धुल गई हैं और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण युवा निराश दिख रहे हैं। आपको बता दें कि पठानकोट जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में बसंत पंचमी का त्योहार युवा पतंग उड़ाकर मनाते हैं।

    इस दौरान युवा परिवार के साथ अपनी छतों पर चढ़कर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं, लेकिन बीती रात हुई रुक-रुक कर बारिश की वजह से युवाओं की उम्मीदों पर फिर से पानी फिर गया है और वे भगवान से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं कि किसी तरह बारिश रुक जाए और वे पतंग उड़ाने का अपना शौक पूरा कर सकें।

    जब स्थानीय लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस त्योहार को लेकर बच्चों में बहुत उत्साह होता है और बच्चे एक रात पहले ही पतंगें तैयार कर लेते हैं ताकि उन्हें सुबह मेहनत न करनी पड़े, लेकिन इस बारिश की वजह से बच्चों में बहुत निराशा है और वे भगवान से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं कि किसी तरह यह बारिश रुक जाए ताकि वे बसंत पंचमी का त्योहार पूरे जोश के साथ मना सकें।

  • Punjab News: बारिश से सड़कें बनीं तालाब, पानी में फंसी कार, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से सड़कें बनीं तालाब, पानी में फंसी कार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में पठानकोट जिले में पिछले 3 दिनों से लगातार धूप निकलने की वजह से दिन और रात के तापमान में काफी बदलाव आ गया था। इस दौरान लोगों को ठंड से कुछ राहत भी मिली थी। लेकिन कल रात से पठानकोट समेत पंजाब के अलग-अलग इलाकों में भी लगातार बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड फिर से बढ़ने लगी है।

    इस बारिश से मौसम में बदलाव आएगा और लोगों को उन बीमारियों से राहत मिलेगी जो सूखी ठंड की वजह से बढ़ रही थीं। बारिश की वजह से हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड धीमी हो गई है और लोग लाइट जलाकर सफर कर रहे हैं। वहीं देर रात से हो रही बारिश के कारण सड़कें तालाब बन गई है।

    इसके साथ ही पठानकोट में टंकी चौक फ्लाईओवर के पास थोड़ी सी बारिश भी लोगों के लिए मुसीबत बन गई, जहां एक कार पानी में फंस गई और ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस बारे में लोकल लोगों ने कहा कि इस बारिश से सूखी ठंड से राहत मिलेगी और लोग बीमारियों से बच पाएंगे। दूसरी ओर डॉक्टर लोगों से इस मौसम में गर्म कपड़े पहनने की अपील कर रहे हैं ताकि बीमारियों से बचा जा सके।

  • Punjab News: राहत, फिर से ट्रैक पर दौड़ेंगी पहाड़ों की रानी, लोगों ने की ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: राहत, फिर से ट्रैक पर दौड़ेंगी पहाड़ों की रानी, लोगों ने की ये मांग, देखें वीडियो

    पठानकोटः पठानकोट से हिमाचल प्रदेश के जोगिंदर नगर तक नैरो गेज स्टेशन से ट्रेनें चलती हैं। लेकिन पुल टूटने की वजह से यह स्टेशन पिछले 2 साल से बंद था। वहीं अब दोबारा से पुल बनने के बाद लोगों को राहत मिली है। ऐसे में अब पहाड़ों की रानी एक बार फिर ट्रैक पर दौड़ती दिखेगी, लेकिन इन सबके बीच पठानकोट के आम लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

    क्योंकि इस ट्रेन का ट्रैक शहर के बीच से होकर गुज़रता है और जब यह ट्रेन शुरू होगी तो शहर के करीब 9 गेट बंद हो जाएंगे। जिससे पूरे शहर की रफ़्तार रुकी हुई दिखेगी, जिसका अंदाज़ा इस स्टोरी से लगाया जा सकता है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इस ट्रेन को चलाने के लिए ट्रायल शुरू कर दिए गए हैं और गेट बंद होने की वजह से पूरे शहर में जाम जैसी स्थिति देखी गई और जाम में फंसे लोग परेशान होते दिखे। इस बारे में जब जाम में फंसे लोगों से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि हिमाचल की रानी चोटी ट्रेन शुरू होने जा रही है।

    इससे लोगों को सस्ता और आसान सफ़र मिलेगा, लेकिन इस ट्रेन के शुरू होने से जब भी ट्रेन हिमाचल की ओर जाएगी या हिमाचल से पठानकोट वापस आएगी, तो शहर में रफ़्तार पूरी तरह से रुक जाएगी, मानो आज लोगों को परेशान होना पड़ेगा। ऐसे में लोगों ने मांग की हैं कि इस नैरो गेज स्टेशन को शहर से बाहर और सुरक्षित तरीके से शिफ्ट किया जाए ताकि शहर के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।