Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, कई घायल, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के विधानसभा क्षेत्र भोआ में यात्रियों से भरी निजी बस के पलटने का मामला सामने आया है। इस दौरान कई यात्री घायल हो गए। गणिमत यह रही कि कोई भी जानी नुक्सान से बचाव रहा।

    जानकारी मुताबिक, पंजाब के पठानकोट में विधानसभा क्षेत्र भोआ के तारागढ़ गांव के पास सड़क में पड़े गड्ढों के कारण एक बस पलट गई। इस दौरान बस में बैठे यात्री घायल हो गए। इस संबंध में जब बस के मालिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भोआ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की खस्ता हालत के कारण यह सड़क हादसा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि हादसे के बाद हम यात्रियों के इलाज के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब यह हादसा हुआ तो यात्रियों को सबसे पहले तारागढ़ के नजदीक एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है और जिनका वहां इलाज नहीं हो पाया उन्हें सिविल अस्पताल पठानकोट में दाखिल करवाया गया है। इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि भोआ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की मुरम्मत करवाई जाए।

    उधर, इस संबंध में सिविल अस्पताल के एसएमओ सुनील चंद ने बताया कि आज अस्पताल में एक्सीडेंट का मामला आया है जिसमें यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।

  • Punjab News: सुविधा केंद्र में एजेंट वाहन पासिंग के नाम पर कर रहे ठगी, देखें वीडियो

    Punjab News: सुविधा केंद्र में एजेंट वाहन पासिंग के नाम पर कर रहे ठगी, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कुछ दिन पहले बड़े कदम उठाए थे। जिसके चलते विजिलेंस की टीम ने आरटीओ कार्यालय में छापेमारी कर कई दस्तावेज जब्त किए थे। आरटीओ कार्यालय में एजेंट के तौर पर काम कर रहे लोगों से पूछताछ भी की गई थी। लेकिन आरटीओ कार्यालय का एक और विंग है जहां पर मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर द्वारा वाहनों को पास किया जाता है ताकि देखा जा सके कि वाहन चलने लायक है या नहीं।

    लेकिन यहां एजेंटों का बड़ा घोटाला सामने आ रहा है। बता दें कि वाहन पास करवाने के लिए सुविधा केंद्र में जाकर वहां पर बकाया फीस जमा करवानी पड़ती है। उसके बाद वाहन को मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर को सौंप दिया जाता है। उन्हें खुद सामने पेश होकर वाहन पास करवाना पड़ता है, लेकिन जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो अपने वाहन पास करवाने आए लोग यह कहते नजर आए कि उन्होंने सुविधा सेंटर में कोई फीस जमा नहीं करवाई है।

    उनके वाहन को एजेंट द्वारा पास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वह सीधे आते हैं, तो उनका काम नहीं होता। वहीं जब इस संबंध में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लोग सुविधा सेंटर में जाकर फीस जमा करवाते हैं, उसके बाद उनके वाहन यहां पास किए जाते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि लोगों की मानें तो वह एजेंट को पैसे देते हैं और अगर एजेंट को पैसे दिए जा रहे हैं तो मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं?

  • Punjab News: घर में घुसकर हमलावारों ने पत्रकार सहित माता-पिता पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में घुसकर हमलावारों ने पत्रकार सहित माता-पिता पर किया हमला, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में भले ही पुलिस द्वारा क्राइम की वारदातों पर शिकंजा कसा जा रहा है, लेकिन दूसरी ओर कुछ अराजक तत्वों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी अभी भी की जा रही है। वहीं ताजा मामला पत्रकार के घर पर हमला करने का सामने आया है। जिले के गांव मुतफरका में कुछ लोग तेजधार हथियार और पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु लेकर पत्रकार के घर में घुस गए। इस दौरान उन्होंने पत्रकार सहित उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा किए गए इस हमले में पत्रकार और उसके बुजुर्ग माता-पिता को चोटें आईं है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पत्रकार सुभाष ने बताया कि उसके छोटे भाई का किसी के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके चलते कुछ लोग उसके भाई के साथ मारपीट करने के लिए घर में घुस आए। जब उन्होंने उसे रोका तो उन्होंने मुझ पर और मेरे माता-पिता पर हमला कर दिया। इस घटना में सुभाष सहित उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों में से एक के हाथ में पिस्तौल नामक कोई चीज थी, जिससे उसने उसके सिर पर वार कर दिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से शिकायत कर न्याय की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रमुख अमनप्रीत कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में है और वे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • Punjab News: प्रीत नगर में तस्कर को पकड़ने गए पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला, 2 कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रीत नगर में तस्कर को पकड़ने गए पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला, 2 कर्मी घायल, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने 31 जून तक अधिकारियों को नशा खत्म करने के आदेश दिए है। वहीं नशा तस्करों को पकड़ने की पुलिस पार्टी पर हमला होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रीत नगर में नशा तस्करी में नामजद आरोपी को सीआईए स्टाफ के कर्मी पकड़ने गए तो नशा तस्कर और उसके साथियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। जिसके बाद बचाव के लिए सीआईए स्टाफ के कर्मचारियों द्वारा हवाई फायर किए गए। इस घटना में तस्करों ने पुलिस की गाड़ी तोड़ दी, वहीं 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए 7 आरोपियों पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रीत नगर पठानकोट का रहने वाला आरोपी सुखबीर सिंह उर्फ दीपू बाट नशा तस्करी के मामले में नामजद है और अभी भी नशे का कारोबार करता है। सीआईए स्टाफ के पांच कर्मचारी एक गाड़ी में सुखबीर को पकड़ने के लिए शनिवार रात करीब 11 बजे प्रीत नगर पहुंचे। वहां पर आरोपी दीपू अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। कर्मचारियों ने उसे गाड़ी में बैठने को बोला तो उसने हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान सुखबीर और उसके साथियों ने ईंट-पत्थर मारने शुरू कर दिए। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी सुखबीर को हिरासत में ले लिया। थाना डिवीजन नंबर. 2 के प्रभारी मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता राजिंदर कुमार के बयानों पर आरोपी सुखबीर सिंह, केवल भाटरा, सन्नी प्रधान और सेठी समेत 7 अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी जारी है।
  • Punjab News: माइनिंग के आरोप के बाद कैबिनेट मंत्री ने बिक्रम मजीठिया को घेरा, देखें वीडियो

    Punjab News: माइनिंग के आरोप के बाद कैबिनेट मंत्री ने बिक्रम मजीठिया को घेरा, देखें वीडियो

    पठानकोटः पिछली दिनी अकाली नेता विक्रम मजीठिया ने पोस्ट डालकर आप के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क पर माइनिंग के आरोप लगाए थे। जिसमें उसने कहा कि राज्य में अवैध खनन जारी है। भोआ विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर हो रहा है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।

    जिसके बाद कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बिक्रमजीत मजीठिया की पोस्ट का जवाब देते कहा कि इस खदान की नीलामी 2023 में की गई है। जिसे शाहपुर गोपी खदान कहा जाता है। बिक्रमजीत सिंह मजीठिया द्वारा डाली गई पोस्ट पूरी तरह से गलत है और अगर उन्होंने दो दिन के अंदर अपने फेसबुक पेज से पोस्ट नहीं हटाई तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।

    कटारूचक्क ने कहा कि मीजिठिया कह रहे है कि शाहपुर में माइनगिं हो रही है, लगातार टिप्पर आ रहे है और माइनिंग के आरोप मेरे पर लगाए जा रहे है। उन्होंने तंज कस्ते कहा कि बिक्रम मजीठिया जिसे पंजाब का बच्चा-बच्चा जानता है। सभी जानते है कि पंजाब में नशा कौन लेकर आया है। रही बात माइनिंग की इसके लिए ठेका 2023 में दिया गया था। ठेकेदार की ओर से लीगल तौर पर यहां माइनिंग की जा रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में आज बजेंगे Siren, पूरे शहर में होगा Blackout, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में आज बजेंगे Siren, पूरे शहर में होगा Blackout, देखें वीडियो

    पठानकोटः सरकार के आदेशानुसार युद्ध के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पठानकोट जिले में मॉक ड्रिल की जा रही है। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह सिर्फ अभ्यास है। ये जानकारी एडीसी जनरल हरदीप सिंह ने दी। एडीसी ने बताया कि शनिवार को किए जाने वाले मॉक ड्रिल को लेकर पठानकोट जिले में एक विशेष बैठक आयोजित की गई थी।

    इस बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने पठानकोट जिले के निवासियों को बताया कि अगर किसी कारणवश युद्ध की स्थिति बनती है तो लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार के आदेशानुसार पठानकोट जिले में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। मॉक ड्रिल के दौरान नावल्टी मॉल और पठानकोट रेलवे स्टेशन पर बचाव अभ्यास भी किया जाएगा और इसके बाद शहर में ब्लैकआउट भी होगा। एडीसी ने कहा कि जनता से अपील है कि अभ्यास के दौरान घबराएं नहीं और ब्लैकआउट के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान घरों की लाइटें बंद रखें और घरों के अंदर ही रहें।

  • Punjab News: भारत-पाक सीमा पर घुसपैठिया गिरफ्तार

    Punjab News: भारत-पाक सीमा पर घुसपैठिया गिरफ्तार

    पठानकोटः सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सिंबल पोस्ट से एक घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। सुबह संदिग्ध गतिविधियों के चलते बीएसएफ ने उसे हिरासत में लिया। सूत्रों से पता चला है कि उसे फिलहाल नरोट जैमल सिंह थाने में रखा गया है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह वहां कैसे आया। हालांकि, अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, देश की सुरक्षा एजेंसियां पिछले महीने से अलर्ट मोड पर हैं। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक घुसपैठिए को पकड़ लिया है। जब सैनिकों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, तो उन्होंने तुरंत उसे सीमा से पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह इस क्षेत्र में क्या कर रहा था और उसे यहां किस काम के लिए भेजा गया था।

  • Punjab News: नगर निगम में आखिरी दिन टेंडर भरने के लिए नहीं मिला अधिकारी, लोग निराश, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम में आखिरी दिन टेंडर भरने के लिए नहीं मिला अधिकारी, लोग निराश, देखें वीडियो

    पठानकोटः नगर निगम पर कांग्रेस के मेयर का कब्जा है। विधायक की कुर्सी पर भाजपा का नेता बैठा हुआ है। जबकि पंजाब में सरकार आम आदमी पार्टी की है। जिस कारण नगर निगम पठानकोट में विकास कार्य बंद है। ऐसे में नगर निगम द्वारा विज्ञापन लगाने का टेंडर जारी किया गया ताकि नगर निगम को आय हो सके। आज टेंडर भरने की आखिरी तारीख थी और जब इच्छुक लोग नगर निगम में अपना टेंडर भरने गए तो वहां कोई अधिकारी न मिलने के कारण लोगों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। जिसके चलते लोगों में काफी निराशा पाई गई।

    दरअसल, लोगों पता चला कि नगर निगम के एक अधिकारी की आज रिटायरमेंट पार्टी थी और सभी अधिकारी उस पार्टी में शामिल होने गए हुए थे। इस संबंध में लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर निगम ने विज्ञापन के लिए टेंडर लेने के लिए बुलाया था, जिसकी आज अंतिम तिथि है। आज जब वह नगर निगम में अपना टेंडर भरने पहुंचे तो उन्हें कोई अधिकारी नहीं मिला। आलम यह है कि जिस कमरे में अधिकारी बैठते हैं, उस कमरे पर भी ताला लगा हुआ है।

    उन्होंने बताया कि अधिकारियों की इस गलती के कारण न केवल नगर निगम की आय चौपट हुई है। बल्कि दूसरी ओर इस पैसे से होने वाले विकास कार्य भी प्रभावित होंगे। वहीं कुछ लोग अपना पानी का बिल भरने भी आए थे, लेकिन अधिकारी न मिलने के कारण उन्हें भी खाली हाथ लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि आज उनका पानी का बिल भरने की अंतिम तिथि है।अगर वह आज बिल नहीं भरते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा, लेकिन यहां अधिकारी न मिलने के कारण वह बिल नहीं भर पाए।

  • Punjab News: प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक, देखें वीडियो

    पठानकोटः पुलिस द्वारा लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुंदर चक्क रोड पर दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोक लगाई गई है।

    हालांकि, भारत-पाक युद्ध के दौरान ब्लैकआउट के कारण रात में किसी भी तरह की आवाजाही पर प्रतिबंध था, जिसके कारण ट्रक दिन में ही माल लोड करने के लिए चलाए जाते थे, लेकिन युद्ध विराम के बाद भी ट्रक चालक लगातार दिन में इस सड़क पर घूम रहे थे। इसके विरोध में स्थानीय निवासियों ने आज इन ट्रकों को रोक लिया गया तथा पुलिस और प्रशासन को मौके पर बुलाया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच राजिंदर कुमार व स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि संघर्ष विराम के बाद भी ट्रक चालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में प्रतिबंध के बावजूद दिन में भारी वाहनों को यहां से निकाला जा रहा हैं। जिससे लोगों में दुर्घटना का डर बना हुआ है तथा दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

    आरोप है कि जब इन ट्रकों को रोका गया तो कुछ ड्राइवरों ने लोगों को ट्रकों के नीचे धकेलने की भी कोशिश की। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। बता दें कि इस इलाके में जम्मू-कश्मीर का इलाका भी शामिल है। इसलिए वहां के पुलिस प्रशासन और खनन विभाग को भी मौके पर बुलाया गया है, वो भी इन सभी वाहनों की जांच कर रहे हैं।

    जब इस संबंध में पठानकोट ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्म दत्त से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर इन सभी ट्रकों को रुकवाया था। दिन के समय यहां से किसी भी ट्रक को निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 3 ट्रकों को भी रोका गया है क्योंकि यह इलाका जम्मू-कश्मीर की सीमा से लगता है। इसलिए वहां पुलिस और खनन विभाग को मौके पर बुलाया गया है। इन सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही हैं। इसके साथ ही माइनिंग विभाग की टीम भी एसएचओ सुजानपुर, एसएचओ तारागढ़ पहुंच गई है। जांच पूरी होने तक किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • Punjab News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की घर वापसी पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत, देखें वीडियो

    Punjab News: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट की घर वापसी पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत, देखें वीडियो

    पठानकोटः जो जिला शहीदों की धरती के नाम से जाना जाता है और इस जिले के युवा जो सेना में भर्ती होकर देश की सेवा के लिए आगे बढ़ते हैं। इसी तरह एक बार फिर पठानकोट की लड़की दीक्षा को सेना में अधिकारी की भर्ती के लिए चयनित किया गया।भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट चयनित होने पर जब पठानकोट पहुंची तो उसका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दीक्षा ने ना केवल अपने माता-पिता का बल्कि पठानकोट का भी नाम रोशन किया।

    हमारी चैनल टीम ने दीक्षा से बात की तो उसने बताया कि मेरे माता-पिता का सपना था कि वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करूं। उन्होंने मुझे इसके लिए प्रोत्साहित किया और मेरी कड़ी मेहनत के बाद आज मैं सेना में एक सैन्य अधिकारी की भर्ती के लिए चयनित हुई हूं। दीक्षा ने कहा कि यदि आप कोई लक्ष्य प्राप्त करना चाहते हैं और उसके लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी और आपका दिल भी खुश रहेगा।