Punjab News: यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, कई घायल, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले के विधानसभा क्षेत्र भोआ में यात्रियों से भरी निजी बस के पलटने का मामला सामने आया है। इस दौरान कई यात्री घायल हो गए। गणिमत यह रही कि कोई भी जानी नुक्सान से बचाव रहा।

जानकारी मुताबिक, पंजाब के पठानकोट में विधानसभा क्षेत्र भोआ के तारागढ़ गांव के पास सड़क में पड़े गड्ढों के कारण एक बस पलट गई। इस दौरान बस में बैठे यात्री घायल हो गए। इस संबंध में जब बस के मालिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भोआ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की खस्ता हालत के कारण यह सड़क हादसा हुआ है।

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद हम यात्रियों के इलाज के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब यह हादसा हुआ तो यात्रियों को सबसे पहले तारागढ़ के नजदीक एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है और जिनका वहां इलाज नहीं हो पाया उन्हें सिविल अस्पताल पठानकोट में दाखिल करवाया गया है। इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि भोआ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की मुरम्मत करवाई जाए।

उधर, इस संबंध में सिविल अस्पताल के एसएमओ सुनील चंद ने बताया कि आज अस्पताल में एक्सीडेंट का मामला आया है जिसमें यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *