Punjab News: Guru Nanak Dev University ने स्थगित की परीक्षा, देखें लिस्ट

Written by

in

अमृतसरः जिले में 6 जून यानी कल ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी मनाई जा रही है। वहीं इस बरसी के मद्देनजर दल खालसा की तरफ से 6 जून शुक्रवार को अमृतसर बंद का आहवान किया गया है। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई। दूसरी ओर शिक्षण संस्थानों ने भी बरसी के दौरान सावधानी के तौर पर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने अपने सभी कॉलेजों में 6 जून को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार 6 जून को होने वाली सभी वार्षिक और समेस्टर परीक्षाओं को प्रबंधकीय कारणों के चलते स्थगित किया गया है।

ये सभी थ्यूरी परीक्षाएं अब 20 जून को शुक्रवार को पहले निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा केंद्रों में होंगी। इस संबंधित सारी जानकारी स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वहीं, पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर लगातार फ्लैग मार्च निकाल रही है। पुलिस ने बीती शाम भी अमृतसर में गोल्डन टेंपल के आसपास के एरिया में फ्लैग मार्च निकाला। दल खालसा ने भी आज शाम को “घल्लूघारा मार्च” निकालने का ऐलान किया है, जो शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरता हुआ श्री अकाल तख्त पर समाप्त होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *