Punjab News: इस इलाके में आज बजेंगे Siren, पूरे शहर में होगा Blackout, देखें वीडियो

पठानकोटः सरकार के आदेशानुसार युद्ध के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पठानकोट जिले में मॉक ड्रिल की जा रही है। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि घबराने की जरूरत नहीं है, यह सिर्फ अभ्यास है। ये जानकारी एडीसी जनरल हरदीप सिंह ने दी। एडीसी ने बताया कि शनिवार को किए जाने वाले मॉक ड्रिल को लेकर पठानकोट जिले में एक विशेष बैठक आयोजित की गई थी।

इस बैठक के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने पठानकोट जिले के निवासियों को बताया कि अगर किसी कारणवश युद्ध की स्थिति बनती है तो लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार के आदेशानुसार पठानकोट जिले में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। मॉक ड्रिल के दौरान नावल्टी मॉल और पठानकोट रेलवे स्टेशन पर बचाव अभ्यास भी किया जाएगा और इसके बाद शहर में ब्लैकआउट भी होगा। एडीसी ने कहा कि जनता से अपील है कि अभ्यास के दौरान घबराएं नहीं और ब्लैकआउट के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि ब्लैकआउट के दौरान घरों की लाइटें बंद रखें और घरों के अंदर ही रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *