Category: Punjab>Pathankot

  • Jalandhar-Pathankot Highway पर गोलियां चलने के मामले में 2 गिरफ्तार, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar-Pathankot Highway पर गोलियां चलने के मामले में 2 गिरफ्तार, हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    पठानकोटः जालंधर-पठानकोट हाईवे पर आज सुबह बाइक सवार नौजवानों द्वारा कार चालकर पर गोलियां चलाई गई। इस घटना में एक व्यापारी घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं इस घटना की गुत्थी को पुलिस ने कुछ घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में घायल व्यक्ति का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डीएस ढिल्लों ने बताया कि सुबह गोली चलाने वाले लोगों की पहचान कर ली गई है और पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों आरोपियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में कुछ बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले 3 दिनों से पीड़ित की रेकी कर रहे थे।

    घटना में 5 लोगों के शामिल होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया है कि चारों आरोपियों के साथ एक और व्यक्ति शामिल है जो घटना का मास्टरमाइंड है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा इस घटना को सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।

  • Jalandhar Pathankot National Highway पर बाइक बदमाशों ने कार चालको पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Jalandhar Pathankot National Highway पर बाइक बदमाशों ने कार चालको पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में गैंगवार आम होता जा रहा है जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर दिन गैंगस्टर किसी न किसी व्यक्ति पर फायरिंग कर रहे हैं और पुलिस भी उनको पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। ताजा मामला पठानकोट से सामने आया है जहां, पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2 लोग कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार 2 बदमाशों ने आकर कार पर फायरिंग कर दी।

    इस घटना में कार सवार दो लोगों में से एक के माथे में गोली लग गई और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब यह घटना हुई तो वे अपनी दुकान खोल रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 2 नकाबपोश युवकों ने कार पर फायरिंग की और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना देखकर वे भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया।

    एसपी जसतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस अभी घटना की जांच कर रही है और जैसे ही कोई जानकारी सामने आएगी तो जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति को गोली मारी गई वह फाइनेंस का काम करता है और गोली मारने के कारणों की अभी जांच की जा रही है।

  • Punjab News: भीषण गर्मी से कारोबार हुआ ठप्प, सिविल सर्जन ने लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण गर्मी से कारोबार हुआ ठप्प, सिविल सर्जन ने लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    पठानकोटः उत्तर भारत में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वहीं इस भीषण गर्मी का कहर पठानकोट में भी देखने को मिल रहा है। गर्मी के चलते बाज़ारों से रौनक गायब होनी शुरू हो गई है और दुकानदारों का काम ठप्प हो चुका है। जिस कारण व्यापारी इन दिनों खासे परेशान नज़र आ रहे है। वहीं भीषण गर्मी में स्कूलों से बच्चे भी छाता लेकर निकलते हुए दिखाई दिए। दरअसल, भीषण गर्मी में पारा 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। दूसरी ओर गर्मी से बचने के लिए सिविल सर्जन ने लोगों को दोपहर के समय धूप में न निकलने की हिदायत दी है।

    इस सबंधी जब दुकानदारों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे है जिस वजह से कारोबार में काफी मंदी आई हुई है। दूसरी ओर भीषण गर्मी को लेकर सिविल सर्जन अदिति सालरिया ने बच्चों और बुजुर्गों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सिविल सर्जन का कहना है कि बुजुर्गों और बच्चों को दोपहर के समय घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर किसी को जरूरी काम से घर से बाहर जाना पड़ रहा है तो वह अपना सिर ढककर निकले और ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

  • Punjab News: Social Media पर प्यार करके लड़की से शादी करना युवक को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    Punjab News: Social Media पर प्यार करके लड़की से शादी करना युवक को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    मां की मौत, घर से नगदी और गहने गायब

    पठानकोटः लड़की से सोशल मीडिया पर युवक को प्यार करके उससे शादी करना महंगा पड़ गया। दरअसल, लड़की शीलू देवी ने इंस्टाग्राम पर शादी का झांसा देकर शख्स से पहले लाखों रुपए की ठगी की। जिसके बाद घर से नौजवान की गैर मौजूदगी में मां पर हमला कर गहने और नगदी लेकर फरार हो गई। वहीं उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित शिव दयाल ने बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर एक लड़की का मैसेज आया उसके बाद उसने मैसेज का रिप्लाई किया। इस दौरान दोनों में धीरे-धीरे बातचीत होने लगी। दोनों की दोस्ती से बातचीत शादी तक पहुंच गई। जहां लड़की ने उसे बताया कि वह प्रयागराज की रहने वाली है और वह गरीब परिवार से है। जिसके चलते लड़की ने उसे शादी करने के लिए अपने खाते में पैसे डालने के लिए कहा। लड़के ने उसके खाते में पैसे डाल दिए। जिसके बाद वह उसके घर आ गई और दोनों की शादी हो गई। लड़के ने बताया कि कुछ महीनों बाद उसे पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। दरअसल, उसके परिवार में एक व्यक्ति आया जिसने कहा कि वह उसकी पत्नी है और उसने पहले उससे शादी की हुई है। जिसके चलते वह डर गया और उसने सोचा कि इस मामले को लेकर घर में कुछ तनाव न हो जाए। जिसके चलते व्यक्ति से कहा कि आप उसे ले जाओ। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि ऐसी आवारा लड़की जो उसकी नहीं हुई तो वह किसी और की कैसे होगी। जिसके बाद वह उसे छोड़कर चला गया। पीड़ित ने कहा कि इस मामले के खत्म होने के बाद वह दोनों साथ रहने लगे। कुछ माह बाद शिव दयाल ने पत्नी से कहा कि वह लेह लद्दाख जा रहा है, ऐसे में वह मां का ख्याल रखें। पीड़ित ने कहा कि वह अभी श्रीनगर में भी नहीं पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने मां के साथ मारपीट की। जिसके बाद वह घर से 8 लाख रुपए की नगदी और 13 तोले सोना लूटकर फरार हो गई। जिसके बाद पड़ोसियों ने आकर घायल मां को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने कहाकि अस्पताल में 2 से 3 दिन बाद ईलाज के दौरान मां की मौत हो गई। जिसके लिए उसकी पत्नी शीलू देवी जिम्मेदार है। जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत देकर प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द शीलू देवी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
  • Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 192 गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्तियां जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 192 गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्तियां जब्त, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब पुलिस की ओर से चलाए गए युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत लगातार सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज एसएसपी डीएस ढिल्लों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि उनकी टीम ने पिछले ढाई माह में नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहते बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां की है। वहीं तस्करों की करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की है।

    एसएसपी ने कहा कि पिछले ढाई माह में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 126 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं192 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 203 ग्राम हेरोइन, 78 नशीले कैप्सूल, 1 किलो 435 ग्राम चरस, 5 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त और 3 लाख 36 हजार 302 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।

    उन्होंने बताया कि इसके साथ ही नशा तस्करों की संपत्ति भी सील की गई है, जिसमें 4 करोड़ 11 लाख 14,500 रुपये की संपत्ति सील की गई है तथा 1 करोड़ 19 लाख 67 हजार 200 रुपये की संपत्ति जब्त की जानी बाकी है। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा और पठानकोट पुलिस नशा तस्करों को सलाखों के पीछे धकेलती रहेगी।

  • Punjab News: जहरीली शराब मामले में एक्शन में आई पुलिस, 2 महिलाओं सहित 9 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: जहरीली शराब मामले में एक्शन में आई पुलिस, 2 महिलाओं सहित 9 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः अमृतसर के मजीठिया में जहरीली शराब से 25 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस मामले में जिले में शराब को लेकर पुलिस द्वारा पिछले 2 दिनों के कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा नकली शराब के कारोबार में संलिप्त आरोपियों को सलाखों के पीछे डालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने पिछले 2 दिनों में जहरीली शराब के करीब 8 मामले दर्ज किए हैं, जिसमें 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    इन आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डीएस ढिल्लों ने कहा कि सफेद शराब के कारोबारी पुलिस की सख्ती को देखकर जहरीली शराब की ओर मुड़ गए हैं, जिसके कारण मजीठिया हलके में हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि पठानकोट में ऐसा न हो इसके लिए पुलिस व्यापक प्रबंध कर रही है।

    जिसके चलते पिछले 2 दिनों में पठानकोट पुलिस ने 8 मामले दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ऐसे मामलों में पकड़े गए व्यक्ति को किसी भी हालत में जेल से बाहर नहीं आने देगी। इस अवसर पर उन्होंने शराब विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि इस संबंध में पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए कोई जमानत नहीं है।

  • Punjab News: तस्करों के खिलाफ एक्शन, 2 इमारतों को किया ध्वस्त, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्करों के खिलाफ एक्शन, 2 इमारतों को किया ध्वस्त, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में बह रहे नशे के छठे दरिया को रोकने के लिए राज्य सरकार ने एक अभियान शुरू किया है। जिसे नशे पर युद्ध नाम दिया गया है। इसके तहत पंजाब पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कस रही है और लगातार अभियान चलाकर नशा तस्करों को सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है। बता दें कि पिछले 2 महीनों में पुलिस ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की है और ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    अब इन मादक पदार्थ तस्करों द्वारा बनाई गई संपत्ति को जब्त कर ध्वस्त किया जा रहा है। और ऐसा ही कुछ आज पठानकोट के अलग-अलग स्थानों पर देखने को मिला जहां पर नशे के कारोबार में संलिप्त 2 व्यापारियों के भवनों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट जसकरन सिंह के नेतृत्व में नगर निगम व पुलिस की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इन इमारतों को गिराना उनका कर्तव्य था। उन्होंने कहा कि ये इमारतें उन लोगों की हैं जो नशे का कारोबार करते थे।

  • Punjab News: Pooja Express Train से संदिग्ध व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: Pooja Express Train से संदिग्ध व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    पठानकोटः भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही बीते कोई ड्रोन या मिसाइल अटैक नहीं हुआ है, लेकिन दोनों के बीच तनाव अभी भी जारी है। वहीं कैंट रेलवे स्टेशन में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू पुलिस द्वारा पठानकोट रेलवे पुलिस को दी गई इनफॉरमेशन के आधार पर कैंट स्टेशन पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कैंट रेलवे स्टेशन पर लोगों में संदिग्ध व्यक्ति के पकड़े जाने के दौरान अफरा-तफरी मच गई।

    दरअसल, रेलवे पुलिस को जम्मू पुलिस द्वारा पूजा एक्सप्रेस ट्रेन में एक संदिग्ध व्यक्ति के आने की सूचना दी गई थी। जिसके बाद रेलवे पुलिस हरकत में आई और पठानकोट कैंट स्टेशन पर जब पूजा एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया गया। जिसके बाद पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची कठुआ जीआरपी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अब पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की जाएगी।

    संदिग्ध व्यक्ति से क्या कुछ बरामद हुआ और किन कारणों से इसे पकड़ा गया है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई। मामले की जानकारी देते हुए रेलवे कैंट के थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें जम्मू पुलिस की ओर से फोन आया था कि एक संदिग्ध पूजा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर पठानकोट की ओर आ रहा है। जिसके बाद उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन से व्यक्ति को काबू किया गया। फिलहाल कठुआ जीआरपी पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।

  • Punjab News: पाकिस्तानी गुब्बारे को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पाकिस्तानी गुब्बारे को लेकर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते पिछले कुछ दिनों से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं, लेकिन अब सब कुछ सुधरने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है। आज सुबह ही जिले के करोली गांव के पास एक पाकिस्तानी गुब्बारा देखा गया है, जिसे सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है।

    इस संबंध में जब स्थानीय निवासी पुष्पिंदर पठानिया ने कहा कि वह सुबह सैर के लिए निकले हुए थे। इस दौरान देखा कि कुछ लोग रास्ते में खड़े हुए थे। जिसके बाद जब उन्होंने मौके पर देखा तो पता चला कि पाकिस्तान से एक गुब्बारा उनके इलाके में आकर गिरा हुआ है। व्यक्ति ने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने सेना को सूचना दे दी है। जिसके बाद सेना ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। व्यक्ति ने कहा कि इलाके में कोई दहशत का माहौल नहीं है। आर्मी सेना लोगों की लगातार मदद कर रही है और लोगों को भी अपनी सेना पर पूरा भरोसा है।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने कहाकि पिछले कुछ दिनों से भारत-पाकिस्तान में तनाव की स्थिति चल रही थी। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से ड्रोन, मिसाइल से अटैक भारत की ओर से किए जा रहे थे। इसी के चलते आज इलाके में एक पाकिस्तानी गुब्बार गिरा पाया गया। जिसकी सूचना आर्मी को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची आर्मी के अधिकारियों द्वारा गुब्बारे को कब्जे में ले लिया गया है।

  • Punjab News: Pakistan Drone हमलों के बाद DSP का आया बयान, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: Pakistan Drone हमलों के बाद DSP का आया बयान, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    पठानकोटः पाकिस्तान की ओर से लगातार किए गए ड्रोन हमलों के बाद अब पुलिस आगे आई है। इस दौरान पुलिस ने शहवासियोंका सहयोग देने के लिए उनका धन्यवाद किया है। डीएसपी सुमेर सिंह ने कहा कि हमले के दौरान किसी तरह की संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है और ना ही इन हमलों में कोई घायल हुआ है। डीएसपी ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। दरअसल, पिछले 3 से 4 दिनों तक चले पाकिस्तान हमले के बाद अब मामला शांत होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

    वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी सुमेर सिंह मान ने कहा कि वह पठानकोट की जनता का सहयोग के लिए धन्यवाद करते हैं, जो संकट की इस घड़ी में भी पुलिस के साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा दिए गए सभी आदेशों का लोगों ने सही ढंग से पालन किया। पठानकोट में पिछले 3 से 4 दिनों में जो पाकिस्तान की ओर से हमले किए जा रहे थे। उस दौरान पठानकोट में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है तथा इस हमले में कोई भी घायल नहीं हुआ है। डीएसपी ने कहा कि शहर की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है तथा इस स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए।