Punjab News: Pooja Express Train से संदिग्ध व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

पठानकोटः भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही बीते कोई ड्रोन या मिसाइल अटैक नहीं हुआ है, लेकिन दोनों के बीच तनाव अभी भी जारी है। वहीं कैंट रेलवे स्टेशन में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू पुलिस द्वारा पठानकोट रेलवे पुलिस को दी गई इनफॉरमेशन के आधार पर कैंट स्टेशन पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कैंट रेलवे स्टेशन पर लोगों में संदिग्ध व्यक्ति के पकड़े जाने के दौरान अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल, रेलवे पुलिस को जम्मू पुलिस द्वारा पूजा एक्सप्रेस ट्रेन में एक संदिग्ध व्यक्ति के आने की सूचना दी गई थी। जिसके बाद रेलवे पुलिस हरकत में आई और पठानकोट कैंट स्टेशन पर जब पूजा एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया गया। जिसके बाद पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची कठुआ जीआरपी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अब पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की जाएगी।

संदिग्ध व्यक्ति से क्या कुछ बरामद हुआ और किन कारणों से इसे पकड़ा गया है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई। मामले की जानकारी देते हुए रेलवे कैंट के थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें जम्मू पुलिस की ओर से फोन आया था कि एक संदिग्ध पूजा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर पठानकोट की ओर आ रहा है। जिसके बाद उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन से व्यक्ति को काबू किया गया। फिलहाल कठुआ जीआरपी पुलिस उसे अपने साथ ले गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *