Insta Friend ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया नाबालिग से दुष्कर्म

Written by

in

अजमेरः एक नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर 5 साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि कुछ सालों पहले एक युवक ने उसे दोस्ती का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसने मना कर दिया था। बाद में आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए उससे नजदीकी बढ़ानी शुरू कर दी और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने बताया कि बाद में आरोपी उसके घर पर आने लग गया था। इसी बीच आरोपी ने जब उसके परिवार के लोग घर पर नहीं थे, इसका फायदा उठाकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाया था। विरोध करने पर उसने शादी करने का आश्वासन दिया था। बाद में उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो—वीडियो बना लिए।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 5 साल तक आरोपी शादी का आश्वासन देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाता रहा था। कुछ समय बाद वह जॉब का झांसा देकर अजमेर से चला गया। जब उससे संपर्क किया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी जिसके बाद थाने में उसकी शिकायत दर्ज करवाई गई। गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *