Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 192 गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्तियां जब्त, देखें वीडियो

पठानकोटः पंजाब पुलिस की ओर से चलाए गए युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत लगातार सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज एसएसपी डीएस ढिल्लों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि उनकी टीम ने पिछले ढाई माह में नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहते बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां की है। वहीं तस्करों की करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की है।

एसएसपी ने कहा कि पिछले ढाई माह में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत 126 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं192 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 203 ग्राम हेरोइन, 78 नशीले कैप्सूल, 1 किलो 435 ग्राम चरस, 5 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त और 3 लाख 36 हजार 302 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही नशा तस्करों की संपत्ति भी सील की गई है, जिसमें 4 करोड़ 11 लाख 14,500 रुपये की संपत्ति सील की गई है तथा 1 करोड़ 19 लाख 67 हजार 200 रुपये की संपत्ति जब्त की जानी बाकी है। उन्होंने कहा कि अभियान जारी रहेगा और पठानकोट पुलिस नशा तस्करों को सलाखों के पीछे धकेलती रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *