Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: 1 किलो चरस सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1 किलो चरस सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में मान सरकार की अगुवाई मं युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई है। वहीं इस मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ ने 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.132 किलो चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी मंगल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पठानकोट में नशे का कारोबार करने आए हैं।

    अगर कार्रवाई की जाए तो उन्हें पकड़ा जा सकता है। जिसके चलते सीआईए स्टाफ ने सिंबल चौक पर चेक पोस्ट लगाकर दोनों व्यक्तियों को रोका। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तालाशी तो आरोपियों के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों से 1 किलो 132 ग्राम चरस बरामद किया गया। दोनों युवक हिमाचल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: बच्चे को अगवा करने का Video आया सामने; तीन युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्चे को अगवा करने का Video आया सामने; तीन युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः शहर की म्युनिसिपल कॉलोनी में एक बच्चे को अगवा करने का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार 4 युवकों बच्चे को जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बच्चे के पिता द्वारा उनका पीछा किए जाने पर बाइक सवार बच्चे को बीच गली में फेंकरकर फरार हो जाते।

    मामले में कड़ा संज्ञान लेते पुलिस ने बच्चों को अगवा करने वाले युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने मामले में ने 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान ने बताया कि पुलिस थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन आने वाले म्युनिसिपल कॉलोनी में बच्चों को जबरन अगवा करने का मामला थाना प्रभारी मनदीप सल्गोत्रा के ध्यान में आया था। जिसमें चार युवक जबरन बच्चे को उठाते मोटरसाइकिल पर ले जा रहे थे, लेकिन बच्चे के पिता ने जब पीछा किया तो वह उसे वहीं फैंककर भाग गए। ऐसी वारदात पर पुलिस ने अपनी सख्त कार्रवाई को अंजाम देते विभिन्न धाराओं के तहत युवकों पर मामला दर्ज किया। चारों युवकों की पहचान मानिक, अमित, ध्रुव और सावन के रूप में हुई है। जिनमें से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले में जबरन उठाने की कोशिश के तहत कार्रवाई की गई है, वहीं इसकी अगली जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। जिसके बाद अगली बनती कार्रवाई भी की जाएगी।

  • Punjab News: श्मशान घाट के पास लगा कूड़े का ढेर, लोगों को सता रहा बीमारी का डर, देखें वीडियो

    Punjab News: श्मशान घाट के पास लगा कूड़े का ढेर, लोगों को सता रहा बीमारी का डर, देखें वीडियो

    पठानकोटः भारत सरकार एक तरफ स्वच्छता अभियान को बढ़ा रही है और साफ-सफाई रखने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी तरफ जिले के छोटेपुर गांव में गंदगी का आलम देखने को मिल रहा है। 1.4 करोड़ रुपए प्राप्त करने वाले इस सुंदर गांव के श्मशानघाट के पास कूड़ा फेंका जा रहा है। वहीं गांव को जाने वाली सड़क के आसपास डेयरी मालिकों द्वारा भैंसों का गोबर फेंका जा रहा है।

    जिससे लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है और गर्मी का मौसम आने के साथ ही लोगों को ऐसी गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी सता रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव के लोगों ने बताया कि लोगों के घरों से कूड़ा-कचरा एकत्र करने वाले प्रवासी मजदूर गांव के श्मशान घाट के पास कूड़ा डाल रहे हैं। जिस कारण लोगों का इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि आने वाला मौसम गर्मी का है जिस कारण इस स्थान पर मक्खी-मच्छर आएंगे, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

    इसलिए प्रशासन व पंचायत इस ओर ध्यान देने की लोगों द्वारा अपील की गई। वहीं दूसरी ओर जब इस मामले को लेकर गांव के सरपंच पति ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है लेकिन इसकी जानकारी नहीं है कि इस स्थान पर कूड़ा कौन फेंक रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है तथा डेयरी मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है तथा विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: श्मशानघाट में व्यक्ति को हार्ट अटैक आने से मची अफरा-तफरी, विधायक ने बचाई जिंदगी

    Punjab News: श्मशानघाट में व्यक्ति को हार्ट अटैक आने से मची अफरा-तफरी, विधायक ने बचाई जिंदगी

    पठानकोटः विधानसभा हलका सुजानपुर में शमशान घाट पर किसी की मौत पर पहुंचे व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया। व्यक्ति के हार्ट अटैक आने के दौरान सुजानपुर के विधायक नरेश पुरी हरकत में आए और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उसकी जिंदगी को बचा लिया। दरअसल, जिस व्यक्ति की विधायक ने जिंदगी बचाई, वह किसी की चिता को अग्नि देने के लिए अन्य लोगों के साथ शमशान घाट आया हुआ था।

    जहां अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया और शमशान घाट में अफरा तफरी मच गई। विधायक नरेश पुरी ने मरीज की स्थिति को देखते हुए सीपीआर देनी शुरू कर दी और उसकी जान बचा ली। वहीं इस घटना के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। विधायक नरेश पुरी ने कहा कि उन्हें जैसे ही 70 वर्षीय बुजुर्ग को हार्ट अटैक आने का शोर सुना तो वह तुरंत उसके पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह बाकी लोगों से कह रहे थे कि मरीज को सीपीआर दीजिए क्योंकि ऐसे समय में सीपीआर एक रामबाण इलाज है लेकिन, किसी को भी सीपीआर के बारे में पता नही था।

    इसके बाद वह खुद व्यक्ति को सीपीआर देने लगे। उन्होंने करीब 20 सेकंड तक व्यक्ति को सीपीआर दी और उसके बाद व्यक्ति को सांस आ गई। बुजुर्ग के परिवार सदस्य उसको तुरंत अस्पताल में लेकर चले गए। अभी बुजुर्ग व्यक्ति खतरे से बाहर है और वह एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। विधायक ने बताया कि उन्होंने ऐसी मुश्किल की घड़ी में मरीज को किस तरह की सहायता दी जाए यह सब यूट्यूब से सीखा है और उन्हें आज खुद पर गर्व भी महसूस हो रहा है कि एक कीमती जान को उन्होंने बचाया है।

     

  • Punjab News: Malwa Express Train में लावारिस बैग से हथियार बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: Malwa Express Train में लावारिस बैग से हथियार बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोटः गैंगस्टरों और बदमाशों द्वारा हथियारों की सप्लाई के लिए नए नए तरीके अपनाए जा रहे है। वहीं आज जीरआरपी पुलिस ने ट्रेनों में नाजायज तरीके से हथियार सप्लाई मामले में एक संदिग्ध बैग कब्जे में लिया है। दरअसल, हाल ही में अवैध हथियारों की सप्लाई को लेकर जीआरपी पुलिस ने 2 पिस्टल के साथ एक शख्स को काबू किया था। जिसके बाद आज कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस द्वारा ट्रेनों की चेकिंग दौरान फिर से हथियार बरामद हुए है।

    चेकिंग दौरान जब दिल्ली से आ रही मालवा एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल डब्बे की पुलिस ने जांच की तो डिब्बे में पड़े एक लावारिस बैग को पुलिस ने कब्जे में लिया। बैग की तलाशी के दौरान बैग से 5 पिस्टल व 10 खाली मैगजीन बरामद हुए, जिनको जीआरपी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी के थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा ट्रेनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मालवा एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे की चेकिंग की जा रही थी। जहां उनकी टीम को एक लावारिस बैग बरामद हुआ। बैग की तलाशी लेने पर बैग से 5 पिस्टल व 10 खाली मैगजीन बरामद हुए हैं। इन हथियारों को कब्जे में लेकर अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: नापाक कोशिश को किया नाकाम, देखें वीडियो

    Punjab News: नापाक कोशिश को किया नाकाम, देखें वीडियो

    पठानकोटः अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों ने एक घुसपैठिये को मार गिराया। बताया जा रहा है कि शख्स पठानकोट के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच बीएसएफ जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन वह उन्हें नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ता रहा। जिसके बाद बीएसएफ के जवानों ने कार्रवाई करते हुए घुसपैठिये को मार गिराया। बताया जा रहा है कि सुबह के समय गेहूं की फसल में से छिपकर शख्स दाखिल हो रहा था।

    बीएसएफ के अनुसार, ’26 फरवरी की सुबह ताशपतन बॉर्डर पोस्ट पर जवानों ने सीमा के पार संदिग्ध गतिविधि देखी। वह भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। सतर्क जवानों ने उसे चेतावनी दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा। ऐसे में खतरे को भांपते हुए बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है। सतर्क बीएसएफ जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।’ बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि पाक रेंजर्स के समक्ष इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।

  • Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प में व्यक्ति गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प में व्यक्ति गंभीर घायल, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में लड़ाई-झगड़े के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पठानकोट के मोहल्ला सुंदर नगर से सामने आया है। जहां, पुरानी रंजिश को लेकर 2 गुटों में झगड़ा हो गया और इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके हाथ और टांग पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए प्रारंभिक उपचार देकर उसे रेफर कर दिया।

    जानकारी देते हुए घायल हुए युवक की पत्नी बलजिंदर कौर ने बताया कि उसके पड़ोसी अक्सर उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं और हर दिन किसी न किसी बात को लेकर उनका झगड़ा होता रहता है। आज सुबह भी उसके पड़ोसियों ने उनके साथ झगड़ा किया जिसमें उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की पत्नी ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उसे न्याय दिलाया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

    उधर, जब इस संबंध में सिविल अस्पताल के एसएमओ सुनील चंद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में झगड़े में घायल एक मरीज इलाज के लिए इमरजेंसी में आया था, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्रारंभिक उपचार के लिए रेफर कर दिया।

  • Punjab News: 5500 वर्ष पुराने इस मंदिर से जुड़ी है कई श्रद्धालुओं की आस्था, देखें वीडियो

    Punjab News: 5500 वर्ष पुराने इस मंदिर से जुड़ी है कई श्रद्धालुओं की आस्था, देखें वीडियो

    पांडवों ने बिताया था अज्ञातवास

    पठानकोटः भगवान शिव का विवाह जिसे शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इस बार यह पर्व 26 फरवरी को मनाया जा रहा है। वहीं पठानकोट जिले के अलग-अलग इलाकों में यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसके चलते कई जगहों पर झांकियां भी लगाई गई। आपको बता दें कि पठानकोट जिले में एक इलाका ऐसा भी है जहां पर 5500 साल पुराना शिव मंदिर है जिसे मुक्तेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान किया था और आज भी पांडवों द्वारा बनाई गई 5 गुफाओं में से 3 गुफाएं यहां पर मौजूद हैं और इसके साथ ही पांडवों द्वारा बनाया गया शिव मंदिर आज भी लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। मंदिर में युधिष्ठिर द्वारा जलाया गया अखंड धूना आज भी दर्शनीय है। कहा जाता है कि इस स्थान पर एक गुप्त गुफा थी जो हरिद्वार में हरि के घाट तक जाती थी, जिसे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था। मंदिर में माथा टेकने आए लोगों ने बताया कि इस मंदिर में सदियों पुराना इतिहास छिपा हुआ है, यही वजह है कि यह लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। सुनील कुमार ने बताया कि उनकी इस मंदिर से आस्था जुड़ी हुई है। वह मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करके प्रसंन हो जाते हैं। वहीं मीरथल से आए राकेश कुमार ने बताया कि मंदिर में शिवरात्रि पर भारी भीड़ देखी जाती है। उन्होंने कहा कि आज वह मंदिर में माथा टेकने आए हैं क्योंकि आज भीड़ कम होती है। रमन कुमार ने बताया कि वह हर साल मंदिर में माथा टेकने आते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में शिवरात्रि के दिन काफी भीड़ होती है। लोग रात को ही लाइनों में मंदिर में माथा टेकने के लिए आ जाते हैं। इसलिए वह एक दिन पहले ही माथा टेकने आ गए हैं।
  • Punjab News: अवैध कालोनी बनाने को लेकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध कालोनी बनाने को लेकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच द्वारा लगातार अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान नगर निगम की टीम द्वारा उक्त कालोनियों के बाहर अवैध कालोनी के बोर्ड लगाए जा रहे। लेकिन इसके बावजूद भी लोगों द्वारा अवैध कालोनियों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में यह साफ होता है कि इन अवैध कालोनियों को गिराने वाले लोगों को सरकार के आदेशों की कोई परवाह नहीं है।

    इसी के चलते आज शांत विहार कालोनी में रहने वाले लोगों ने अवैध कोलोनियां बनाए जाने को लेकर विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि उन्हें पता चला है कि अवैध तरीके से कालोनी बनाई जा रही है, जिसके चलते पर्यावरण को भी काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से अवैध कालोनी बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले को लेकर उन्होंने डीसी और नगर निगम से शिकायत करने की बात कही।

    मामले की जानकारी देते हुए प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हमारी कॉलोनी के बगल में लिकबी का बगीचा है जहां पर कुछ लोग अवैध कॉलोनी बनाने की नीयत इलाके का और पर्यावरण का नुकसान कर रहे है। उन्होंने कहा कि इसका हम विरोध करते हैं तथा प्रशासन से मांग करते हैं कि इन अवैध कॉलोनी का निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: शादी में DJ बंद करवाने गए पुलिस कर्मियों पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी में DJ बंद करवाने गए पुलिस कर्मियों पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    पैलेस के मैनेजर सहित 6 पर मामला दर्ज

    पठानकोटः शादी समारोह में डीजे बंद करवाने गई पुलिस टीम पर हमला होने की घटना सामने आई है। दरअसल, प्रशासन द्वारा शादियों में रात 10 बजे तक डीजे बजाने के आदेश जारी किए हैं ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। लेकिन आदेशों की उल्लघंना होने पर जब पुलिस की टीम डीजे बंद करवाने गई तो उन पर ही समारोह में मौजूद लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। घटना एरिना गुलशन पैलेस की है, जहां रात करीब 2 बजे पुलिस को 112 पर डीजे चलाए जाने की शिकायत मिली थी। बताया जा रहा है कि एरिना गुलशन पैलेस में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे को बंद करवाने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। समारोह में मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। दूसरी ओर घटना को लेकर जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि देर रात उनकी टीम को 112 पर शिकायत मिली थी कि रात के 2 बज गए हैं , लेकिन एरिना गुलशन पैलेस में अभी भी तेज आवाज में डीजे चलाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि जब उनकी टीम डीजे बंद करवाने गई तो समारोह में मौजूद लोगों द्वारा पुलिस के साथ साथ मारपीट की गई। जिसके चलते हमने पैलेस के मैनेजर समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जिनकी तलाश में टीमें छापेमारी कर रही हैं।