Category: Punjab>Pathankot

  • Punjab News: 2 अमेरिकी ग्लॉक पिस्टल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 अमेरिकी ग्लॉक पिस्टल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘टारगेट किलिंग’ की साजिश को नाकाम कर दिया। इसी कड़ी में पाकिस्तान से मंगवाए गए 2 अमेरिकी ग्लॉक पिस्टल के साथ 3 लोगों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पंकज (निवासी डल्ला बलिंम), शाम उर्फ बावा (निवासी मॉडल टाउन, पठानकोट) और सौरव (निवासी हैबत पिंडी) के रूप में हुई है। एसएसपी दलजिंदर सिंह के निर्देशों पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत, तारागढ़ पुलिस और स्पेशल ब्रांच की संयुक्त टीम ने तीन युवकों को अवैध विदेशी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी डी विपन कुमार ने बताया कि पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना तारागढ़ के एसएचओ और स्पेशल ब्रांच के इंचार्ज की टीम ने अड्डा कानवा में नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका, जिसमें सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने इनके पास से 2 ग्लॉक-19 पिस्टल (मेड इन यूएसए) और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये अत्याधुनिक हथियार पाकिस्तान से मंगवाए गए थे। आरोपी इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में टारगेट किलिंग, एक्सटोर्शन और लूटपाट जैसी वारदातों के लिए करने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। पंकज के खिलाफ पहले से चोरी, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के 3 मामले दर्ज हैं, जबकि शाम उर्फ बावा के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना तारागढ़ में आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि पाकिस्तान में वे किन संगठनों के संपर्क में थे और उनके अगले निशाने पर कौन था।  
  • Punjab News: बच्चों को Sportsmanship से जोड़ने के लिए करवाया गया Grand Roller Skating Competition, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्चों को Sportsmanship से जोड़ने के लिए करवाया गया Grand Roller Skating Competition, देखें वीडियो

    पठानकोट: बच्चों को स्पोर्ट्स से जोड़ने और उनमें स्पोर्ट्समैन शिप को बढ़ावा देने के लिए एक ग्रैंड रोलर स्केटिंग कॉम्पिटिशन करवाया गया। इस कॉम्पिटेशन में जिले के 27 स्कूलों के करीबन 500 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और अपना स्किल दिखाया है। कॉम्पिटिशन के दौरान छोटे बच्चों ने रोलर स्केटिंग में शानदार परफॉर्मेंस देकर सबका मन मोह लिया है।

    कॉम्पिटिशन को लेकर बच्चों में खास जोश था और उनके पेरेंट्स ने भी उनका हौसला बढ़ाया है। इस मौके पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन सौरभ बहल चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। बच्चों को एड्रेस करते हुए उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स सिर्फ फिजिकल फिटनेस के लिए ही नहीं बल्कि सेल्फ कॉन्फिडेंस और डिसिप्लिन बनाने के लिए भी जरुरी है।

    उन्होंने कहा कि ऐसे प्रोग्राम बच्चों की स्किल्स को बेहतर बनाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करते हैं। ऑर्गनाइजर ने कहा कि इस कॉम्पिटिशन को मेन मकसद बच्चों का मोबाइल और डिजिटल दुनिया से दूर करके स्पोर्ट्स की तरफ मोटिवेट करना है ताकि वे हेल्दी लाइफ जी सके। जीतने वाले स्टूडेंट्स को भी सम्मानित किया गया। इस रोलर स्केटिंग कॉम्पिटिशन ने बच्चों में नया जोश भरा और साबित किया कि पठानकोट के युवा प्लेयर्स में बहुत टैलेंट है।

     

     

     

     

     

  • Punjab News: इस इलाके में धमाकों की गूंज, पुलिस, आर्मी और SOS टीमों ने मिलकर किया पैदल मार्च, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में धमाकों की गूंज, पुलिस, आर्मी और SOS टीमों ने मिलकर किया पैदल मार्च, देखें वीडियो

    पठानकोट: जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों के बाद पूरे पंजाब में अब सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इसी के अंतर्गत के बॉर्डर के जिले पठानकोट में भी पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आज पठानकोट शहर में पंजाब पुलिस आर्मी और SOS टीमों ने मिलकर पैदल मार्च किया। इस दौरान शहर के सेंसिटिव इलाकों, बाजारों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आस-पास खास नजर रखी आई।

    पैदल मार्च के दौरान सुरक्षा बलों से संदिग्ध हालात में घूम रहे लोगों से पूछताछ की और कई गाड़ियों की तलाशी भी ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और किसी भी अनहोनी को रोकने की लिए यह कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अधूरे कागजात होने के कारण से कई गाड़ियां भी जब्त की गई।

    अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति या चीज के बारे में जानकारी मिले तो वो तुरंत पुलिस को बताएं। उन्होंने कहा कि बॉर्डर वाला जिला होने के कारण पठानकोट सुरक्षा के लिहाज से पहले से ही सेंसिटिव है। मौजूदा हालात को देखते हुए हर लेवल पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सेना और पुलिस टीमों के इस जॉइंट पैदल मार्च ने शहर में सुरक्षा इंतजामों की तैयारियों को साफ तौर पर दिखाया है। प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे सर्च ऑपरेशन और चेकिंग कैंपेन जारी रहेंगे ताकि लोगों की सुरक्षा पक्की जा सके।

     

  • Punjab News: इस इलाके से Motorcycle चोर काबू, भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व Injection बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से Motorcycle चोर काबू, भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व Injection बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोटः डलहौजी रोड पर उस समय भारी तनाव फैल गया, जब स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए शातिर मोटरसाइकिल चोर को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी की पहचान के बाद जब उसकी तलाशी ली गई, तो मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया। जांच में आरोपी से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन बरामद हुए।

    जानकारी देते मोटरसाइकिल के मालिक ने बताया कि आरोपी युवक काफी देर से डलहौजी रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। वह सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिलों के लॉक खोलने और उनमें चाबियां लगाने की कोशिश कर रहा था। युवक की हरकतों पर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को शक हुआ। जैसे ही उसने एक मोटरसाइकिल को ले जाने का प्रयास किया, तो लोगों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा शुरू कर दिया और कुछ ही दूरी पर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद जब आरोपी के बैग की जांच की गई, तो बैग से भारी संख्या में नशीले कैप्सूल और प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए।

    लोगों का आरोप है कि पकड़ा गया युवक न केवल चोरी की वारदातों में संलिप्त है, बल्कि वह क्षेत्र में नशे की सप्लाई का काला कारोबार भी कर रहा था। गुस्साई भीड़ ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ और चोरी के प्रयास में इस्तेमाल सामान को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

    जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह नशे की यह खेप कहां से लाया था और शहर में उसके साथ इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से डलहौजी रोड और आसपास के बाजारों में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, की Hi-Tech नाकाबंदी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, की Hi-Tech नाकाबंदी, देखें वीडियो

    पठानकोटः कल पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर हुए धमाकों के बाद जहां सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हो गई है, वहीं पंजाब पुलिस भी हाई अलर्ट पर है जिसके चलते पुलिस की ओर से अलग-अलग जगह पर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए नाकाबंदी की गई है। इसी के चलते आज सारा दिन पठानकोट के साथ लगते जम्मू व हिमाचल के इंटर स्टेट नाकों पर भी पुलिस ने सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए फोर्स बढ़ा दी है। वहीं इन इंटर स्टेट नाकों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी तरह का कोई भी शरारती तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके।

    इस बारे में जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ अरुण कालिया ने बताया कि एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लो के दिशा निर्देशों के अनुसार पूरे जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कल रात से ही पठानकोट के साथ लगते जम्मू व हिमाचल इंटर स्टेट नाको पर सुरक्षा पुख्ता की गई है। हर एक गाड़ी को चेक किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार कि अप्रिय घटना को रोका जा सके।

  • Punjab News: Commercial LPG Gas Cylinder के रेट बढ़ने पर गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: Commercial LPG Gas Cylinder के रेट बढ़ने पर गरमाया माहौल, देखें वीडियो

    पठानकोट: कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर देश में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। केंद्र सरकार ने 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर के रेट में 993 रुपये और 5 सिलेंडर के रेट में 261 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर दिखे और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

    कार्यकर्ताओं का यह कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में इस भारी बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। खासकर जो लोग फेरी लगाकर अपना गुज़ारा करते हैं, उनकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी। केंद्र सरकार की इस अतिरिक्त कीमत बढ़ोतरी का सीधा असर गरीब और मिडिल क्लास के लोगों पर पड़ रहा है। फेरी लगाने वाले, छोटे-मोटे काम करने वाले और होटल-ढाबे चलाने वाले लोग इससे बहुत प्रभावित होंगे। सरकार को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र सरकार ने जल्द ही बढ़े हुए रेट वापस नहीं लिए, तो आने वाले दिनों में यह संघर्ष और तेज किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर विरोध और प्रदर्शन किए जाएंगे और लोगों को इकट्ठा करके सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: सिरमनजीत कौर की मौत के मामले में आया नया मोड़, महिला पुलिस कर्मी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: सिरमनजीत कौर की मौत के मामले में आया नया मोड़, महिला पुलिस कर्मी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के माधोपुर कैंट की रहने वाली एक महिला सिरमनजीत कौर की करीब 4 दिन पहले सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। दरअसल, मृतक महिला की मौत से पहले बनाई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में महिला सिमरनजीत कौर कह रही है कि उसका पति उसे व उसके बच्चों को काफी तंग कर रहा है। उसके पति के अवैध संबंध जम्मू की रहने वाली महिला कांस्टेबल के साथ है और उसी के साथ अपने घर में रहता है। हालांकि उक्त महिला भी उन्हें जान से मारने की धमकियां देती है। जिस वजह से उसे और उसके बच्चों को इन दोनों से खतरा है।

    सिमरनजीत कौर वीडियो में यह भी कह रही है कि अगर उसकी हत्या होती है तो उसके लिए मेरा पति व उसके साथ रहने वाली महिला पुलिस कर्मी जिम्मेदार होगी। उसका पति उसे तलवारों से डराता है और पंखे से लटकाकर मारने की धमकी देता है। वहीं, मृतका के बेटे दलजीत और बेटी ने आरोप लगाया है कि उनकी मां सिरमनजीत कौर ने मौत से पहले भी पुलिस स्टेशन सुजानपुर में शिकायत दी थी कि उसके पति और उक्त महिला पुलिस कर्मी से उन्हें जान से मारने का खतरा है। लेकिन, समय रहते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं। अगर, पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो आज उनकी मां जिंदा होती।

    बच्चों का आरोप है कि उनकी मां की मौत के जिम्मेदार उनके पिता और जम्मू निवासी महिला है। इन पर अभी तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कहा कि वे पठानकोट और जेएंडके पुलिस के पास भी शिकायत लेकर गए लेकिन, उन्हें इंसाफ नहीं मिला। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उन्हें बनता न्याय दिलाया जाए। दूसरी तरफ, थाना सुजानपुर की पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और जिस बाइक सवार ने महिला सिमरनजीत कौर को माधोपुर साइड सड़क पर टक्कर मार मौत के घाट उतारा था उससे पूछताछ चल रही है। हालांकि पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मृतक महिला के पति और आरोपी बाइक चालक के बीच कोई तालमेल तो नहीं था। लेकिन, अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लग पाया है।

     

  • Punjab News: शादी समारोह के दौरान पहुंची पुलिस, Sub-Inspector समेत 4-5 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी समारोह के दौरान पहुंची पुलिस, Sub-Inspector समेत 4-5 घायल, देखें वीडियो

    पठानकोट: मोहल्ला काजीपुर में आज उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जब एक निजी पैलेस में शादी समारोह के दौरान पूछताछ के लिए आए बारातियों और पुलिस पार्टी के बीच हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुए इस संघर्ष में परिवार के सदस्य और पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

    दोनों पक्षों ने सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया और एक-दूसरे पर पहले हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला वार्ड नंबर 5 मोहल्ला बावियान का है जहां एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है।

    उसी युवक से पूछताछ करने के लिए पुलिस ओल्ड शाहपुर रोड स्थित एक निजी पैलेस में पहुंची जहां शादी समारोह चल रहा था। पुलिस जब युवक को पूछताछ के लिए ले जाने आई तो शादी में मौजूद लोगों ने विरोध किया। पहली बार पुलिस को वापिस भेजा गया लेकिन जब दोबारा पुलिस मौके पर पहुंची तो स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

    दूसरी बार जब पुलिस युवक को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही थी। लोगों में झड़प हो गई। वहीं सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह घायल हो गए। उनके हाथ और बाजू पर गंभीर चोटें आई हैं और उनका सिविल अस्पताल में इलाज कराया गया है। दूसरे पक्ष की महिला कविता ने कहा कि पुलिस अचानक शादी समारोह में आई और थोड़ी देर की बहस के बाद लड़के के पिता के साथ मारपीट की। इस घटना में 4-5 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। उनका कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर उनके घर का कार्यक्रम खराब करना चाहते थे।

     

     

     

     

  • Punjab News: LPG Gas की कीमतों का होटल ओर रेस्टोरेंट पर असर, कारोबारियों का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: LPG Gas की कीमतों का होटल ओर रेस्टोरेंट पर असर, कारोबारियों का आया बयान, देखें वीडियो

    पठानकोटः ईरान इजरायल युद्ध के बाद पूरे विश्व को तेल और एलपीजी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आज केंद्र सरकार ने भारत में एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी है, इस बढ़ोतरी का सबसे अधिक होटल, रेस्टोरेंट ओर रिजॉर्ट पर पड़ेगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब होटल, रेस्टोरेंट ओर रिजॉर्ट एसोसिएशन के वाइस प्रधान राकेश ओल ओर होटल कारोबारी अवतार कलेर ने बताया कि इस बढ़ोतरी का सबसे अधिक असर उनके कारोबार पर पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अपने टैक्स में कमी करके हमें भी कमर्शियल एलपीजी पर राहत देनी चाहिए। अगर सरकार ने ऐसे नहीं किया तो आने वाले समय में कई होटल ओर रेस्टोरेंट बंद हो जाएंगे, जिस से देश में बेरोजगारी ओर बढ़ेगी। इसके साथ ही लोगों को भी खाने पीने का सामान भी पहले से अधिक महंगा मिलेगा।

    बता दें कि आज ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट 1 हजार रुपए तक बढ़ाए गए हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी के कर्मियों ने बताया कि सुबह ही रेट रिवाइज किए है। 19 किलो का एचपी का रेगुलर कमर्शियल सिलेंडर 2,190 की जगह अब 3,190 रुपए में मिलेगा। इसी तरह इंडियन ऑयल की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि इंडेन का 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर पर 993 रुपए महंगा मिलेगा।

    राजधानी दिल्ली में अब यह सिलेंडर 3071.50 का हो गया है, जो पहले 2078.50 में मिलता था। लुधियाना में रेगुलर कमर्शियल सिलेंडर की 2100 रुपए कीमत थी जो बढ़कर 3092 रुपए हो गई। चंडीगढ़ में अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3092 रुपए हो जाएगी, जबकि पहले 2100 रुपए का था। बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर तीन तरह के होते हैं- 19 किलोग्राम रेगुलर, 19 किलोग्राम एक्स्ट्रा तेज, तीसरा 19 किलोग्राम नैनो कट, इन सभी के रेट में बढ़ोतरी हुई है।

     

  • Punjab News: नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू होकर 2 दुकानों से टकराई रोडवेज़, देखें वीडियो

    Punjab News: नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू होकर 2 दुकानों से टकराई रोडवेज़, देखें वीडियो

    पठानकोटः जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर माधोपुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जहां हरियाणा रोडवेज़ की एक बस अचानक कंट्रोल खोकर सड़क किनारे बनी दुकानों से टकरा गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस चलाते समय ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। टक्कर से दुकानों के शटर उड़ गए, दीवारें टूट गईं और अंदर रखा कीमती सामान भी खराब हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

    सूचना मिलने पर सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। हादसे के बाद इलाके में हंगामा हो गया और हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। माधोपुर से ब्लॉक समिति मेंबर हरीश कुमार ने बताया कि हादसा सुबह हुआ। हरियाणा रोडवेज की बस जम्मू से पठानकोट की तरफ आ रही थी। अचानक ड्राइवर को नींद आ गई और तेज रफ्तार बस कंट्रोल से बाहर हो गई।

    इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता, बस ने पहले “पवन मोटर” की दुकान को टक्कर मारी और फिर मुड़ते हुए “बिट्टू इलेक्ट्रीशियन” की दुकान में घुस गई। दोनों दुकानें पूरी तरह डैमेज हो गईं। टक्कर में दुकानों के शटर, सीसीटीवी कैमरे और दीवारें टूट गईं। पीड़ित दुकानदार सतपाल और राकेश कुमार ने बताया कि इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बिना किसी गलती के उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। प्रभावित दुकानदारों ने प्रशासन और हरियाणा रोडवेज से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार जल्द से जल्द उनके नुकसान का मुआवजा दे ताकि वे अपनी दुकानें फिर से बना सकें।