Category: Himachal>Shimla

  • Overtake करने को लेकर विवाद, HRTC के Driver को Car सवारों ने बुरी तरह पीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Overtake करने को लेकर विवाद, HRTC के Driver को Car सवारों ने बुरी तरह पीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    शिमलाः शहर के कच्चीघाटी इलाके में दिल्ली से आ रही एचआरटीसी वोल्वो बस के चालक के साथ सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद को लेकर हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मौके से ही दो आरोपियों को काबू कर लिया। वहीं बाकी 2 को भी पुलिस ने कुछ देर बाद पकड़ लिया।

    दूसरी ओर, इस घटना के बाद पथ परिवहन निगम के ड्राइवर और कलेक्टरों ने शिमला के पुराना बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने बसों को खड़ा कर दिया लेकिन पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद वाहनों को चलाना दोबारा शुरू कर दिया।

    जानकारी अनुसार, रविवार सुबह जब दिल्ली से शिमला आ रही एचआरटीसी वोल्वो बस ने रास्ते में हरियाणा नंबर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को ओवरटेक किया था। आरोप है कि ओवरटेक किए जाने से नाराज स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बस का पीछा किया और कच्चीघाटी पहुंचते ही बस के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर उसे रुकवा लिया। इसके बाद युवकों ने बस चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी के चलते बस के अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई।

    घटना की सूचना मिलते ही बालूगंज थाना से शिमला पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे 2 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पंकज (33 वर्ष) पुत्र शिव कुमार और विकास कुमार (22 वर्ष) पुत्र विलक्षण राम दोनों निवासी अभयपुर पंचकूला हरियाणा के रूप में हुआ। इनमें से दो आरोपी ठियोग की तरफ फरार हो गये थे। पुलिस ने उनको भी डिटेन करके थाना बालूगंज को सौंपा, जिनको पुलिस थाना बालूगंज की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान प्रतिभा पत्नि विक्की कुमार गांव अभयपुर पंचकुला, हरियाणा, विक्की कुमार पुत्र शिव कुमार निवास गांव अभयपुर पंचकुला, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। शिमला पुलिस के अनुसार, इस मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और घटना के वक्त स्कॉर्पियो में मौजूद अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

     

  • दिल दहलाने वाला हादसाः पिकअप की चपेट में आने से बच्ची की मौत, देखें वीडियो

    दिल दहलाने वाला हादसाः पिकअप की चपेट में आने से बच्ची की मौत, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के कोटखाई में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क पार करते समय एक बच्ची तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी मां के साथ गुम्मा से बड़ेच स्थित अपने गांव की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि जब वे कोटखाई के समीप पहुंचे तो बच्ची अपनी मां के पीछे-पीछे चल रही थी। इसी दौरान वह अचानक सड़क पार करने लगी। तभी शिमला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।
    घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची सड़क पार कर रही थी। इस दौरान अचानक सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, नेपाली मूल की एक बच्ची अपनी मां के साथ बाजार जा रही थी. गुम्मा सड़क पर चलते समय अचानक बच्ची ने अपनी मां का हाथ छोड़ा और सड़क की तरफ दौड़ पड़ी। उसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कोटखाई ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआत में मौके पर मौजूद लोगों को लगा कि हादसा उसी समय वहां से गुजरी एक बस से हुआ है, लेकिन पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने पर सच्चाई सामने आई। फुटेज में साफ दिखा कि बच्ची पिकअप के नीचे आई थी। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के आधार पर वाहन नंबर की पहचान कर ली गई है। आरोपी चालक की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
  • Landslide से गिरा निर्माणाधीन पुल, जमींदोज हुआ 5 करोड़ का ढांचा, देखें वीडियो

    Landslide से गिरा निर्माणाधीन पुल, जमींदोज हुआ 5 करोड़ का ढांचा, देखें वीडियो

    शिमलाः चंबा जिला में मंगलवार सुबह हुई लैंडस्लाइड से होली-खरमूखा मार्ग पर बन रहा एक निर्माणाधीन पुल ढह गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि भीषण लैंडस्लाइड से पुल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुल गिरने की जानकारी अधिकारियों ने दी है। जानकारी के अनुसार यह पुल लगभग तैयार हो चुका था और सिर्फ कुछ महीनों का काम बाकी था। करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण कार्य 2023 में टेंडर होने के बाद शुरू हुआ था।

    लेकिन अचानक हुए भूस्खलन ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। बताया जा रहा है कि लोग पिछले करीब 80 सालों से पक्के पुल का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब यह इंतजार और लंबा हो गया है। स्थानीय विधायक जनक राज ने बताया कि सिन्यूर के पास पुल का निर्माण पूरा होने वाला था, लेकिन भूस्खलन के चलते यह ढह गया। लैंडस्लाइड के कारण 5 करोड़ से तैयार हुआ पुल का ढांचा जमींदोज हो गया।

    विधायक जनक राज ने बताया कि यह पुल होली क्षेत्र के लिए लाइफलाइन माना जा रहा था, क्योंकि मानसून के दौरान भारी बारिश और बार-बार होने वाले भूस्खलन से मुख्य मार्ग बंद होने पर होली का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। इस वैकल्पिक मार्ग के तैयार होने से हजारों की आबादी को बड़ी राहत मिलनी थी। पुल गिरने के खौफनाक मंजर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। पुल के ढहने से इलाके में आवाजाही पर असर पड़ा है और लोगों को एक बार फिर पुराने अस्थायी रास्तों पर निर्भर रहना पड़ेगा। प्रशासन द्वारा जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही जा रही है।

  • मॉल रोड पर लड़कियों से Bad Touch करने के मामले में साधु काबू, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मॉल रोड पर लड़कियों से Bad Touch करने के मामले में साधु काबू, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    शिमला: पर्यटन नगरी शिमला के मॉल रोड पर साधु के वेश में व्यक्ति द्वारा लड़की से बैड टच करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साधु के वेश में व्यक्ति राह चलती युवतियों को ‘बैड-टच’ करता हुआ दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोग उसकी इन संदिग्ध हरकतों को देखकर दंग हैं। इस घटना ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया है क्योंकि जिस स्थान पर यह छेड़छाड़ हुई है, वह सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। यह इलाका पुलिस कंट्रोल रूम से करीब 100 मीटर, सदर थाना से लगभग 200 मीटर, एसपी कार्यालय से करीब 500 मीटर और पुलिस मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में सबसे व्यस्त और पॉश इलाके में इस तरह की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

    इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए साधु की पहचान की। पुलिस ने आरोपी साधु नारायण को ढूंढ निकाला है और उसके खिलाफ एफआईआर कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार साधु के भेष में लड़कियों को टच करने वाला नारायण दास राजस्थान के जमदोली गांव का रहने वाला है। वह, साल 2025 में भी घूमने शिमला आ चुका है। बीते कल वह दोबारा शिमला आया और आज वापस कालका लौटने वाला था। पुलिस ने इससे पहले ही उसे दबोच लिया है। शिमला पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि नंगे पांव चल रहा यह व्यक्ति साधु के वेश में मॉल रोड पर घूम रहा है और राह चलती लड़कियों को अनुचित ढंग से छूता है। आसपास मौजूद लोग भी उसकी हरकतों को देखकर हैरान नजर आते हैं। राजधानी के सबसे पॉश इलाके में ऐसी घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए, क्योंकि रिज और मॉल रोड पर रोजाना सैकड़ों टूरिस्ट भी पहुंचते हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाबा शिमला के मॉल रोड पर महिलाओं को अनुचित तरीके से छूता हुआ नजर आ रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया और उसे ढूंढ निकाला है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • अचानक 10 फीट सड़क धंसने से गिरी स्कूली छात्र, देखें वीडियो

    अचानक 10 फीट सड़क धंसने से गिरी स्कूली छात्र, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल के शिमला में भट्टाकुफर में आज सुबह अचानक सड़क धंसने से बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, ट्रांसपोर्ट एचआरटीसी की बस नंबर HP63A8832 स्कूली बच्चों को लेने जा रही थी। इस दौरान भट्टाकुफर चौक पर बस का अगला टायर बीच रोड में ही धंस गया। सड़क धंसने के दौरान एक स्कूली बच्ची अचानक बने गड्ढे में गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रस्सी के सहारे बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि बच्ची को गंभीर चोट नहीं आई।

    मिली जानकारी के अनुसार बस में शिमला के नामी स्कूल ऑकलैंड हाउस के छात्र स्कूल जाने वाले थे। बस में चढ़ते हुए स्कूली छात्रा उस खड्डे में गिर गई। बड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। खड्डे में गिरी छात्रा का नाम प्रियांशी बताया जा रहा है, जो ऑकलैंड हाउस स्कूल की 8वीं कक्षा की पढ़ती है। सड़क धंसने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि सड़क का कुछ हिस्‍सा ही धंसा और बस ऊपर ही अटक गई। हालांकि, ये गड्ढा इतना बड़ा था कि इसमें एक छात्रा गिर गई।

    इसके बाद ड्राइवर तुरंत बस से उतरा और लड़की को बाहर निकाला. जिस किसी ने भी ये मंजर देखा, उसका दिल दहल गया। जमीन धंसने से सड़क पर करीब 10 फीट गहरा और पांच फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क का निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुसार नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा पेश आया। लोगों ने मांग की है कि संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और सड़क की तुरंत मरम्मत कर सुरक्षित बनाया जाए।

  • टीचर ने स्कूल में बच्चे को नंगा करके पीटा, सस्पेंड के आदेश जारी, देखें वीडियो

    टीचर ने स्कूल में बच्चे को नंगा करके पीटा, सस्पेंड के आदेश जारी, देखें वीडियो

    चंबाः हिमाचल प्रदेश में जिला चंबा के भरमौर में सरकारी स्कूल की टीचर द्वारा बच्चे को नंगा करके पीटने का मामला सामने आया है। जहां रोहड़ू उपमंडल में एक स्कूली बच्चे को टीचर ने बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, यह मामला रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालय गावाना (केंद्र कुटारा) का है। जहां की मुख्य अध्यापिका रीना राठौर पर एक छात्र को झाड़ी (कांटेदार झाड़ी) से मारने का आरोप लगा है।

    वीडियो सामने आने के बाद उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा शिमला ने मामले को गंभीर मानते हुए इसे बालकों के नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 17 का उल्लंघन बताया है, जिसमें बच्चों को शारीरिक दंड देने पर सख्त रोक है। आदेश में कहा गया है कि यह कृत्य सरकारी सेवक के लिए गंभीर कदाचार है और केंद्रीय सिविल सेवा आचरण नियम, 1964 के नियम 3(1) के तहत अनुशासनहीनता मानी गई है। इसी आधार पर रीना राठौर, मुख्य अध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, सराहन (जिला शिमला) का कार्यालय रहेगा। इस दौरान वे बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी। दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षिका बच्चे की कमीज उतारकर कांटेदार झाड़ी से पिटाई कर रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुर्सी पर अन्य शिक्षक भी बैठे हैं, जो सिर नीचे करके बैठे हुए हैं, लेकिन कोई इस घटना का विरोध नहीं कर रहा है।

  • सोनिया गांधी ने किया पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, CM Sukhu भी रहे मौजूद

    सोनिया गांधी ने किया पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, CM Sukhu भी रहे मौजूद

    शिमला: कांग्रेस संसदीय पार्टी की नेता सोनिया गांधी ने आज शिमला पहुंची। वहां पर उन्होंने ऐतिहासिक रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने वीरभद्र सिंह के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर कांग्रेस की महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। वह ऐसे शख्स थे, जिनके दिल में हमेशा हिमाचल प्रदेश की भलाई रही। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर मेरे परिवार का हिमाचल प्रदेश के साथ विशेष लगाव है। यहां मेरा सिर्फ घर ही नहीं है, बल्कि मुझे पहाड़ों से भी बहुत लगाव है। वीरभद्र सिंह को याद करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति में कम ही मिसाल हैं, जो नेता सचाई पर चलते हैं। महात्मा गांधी ने देश को और वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश को जो रास्ता दिखाया, वही कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा है। आज ऐसे नेताओं और राजनीति की जरूरत है जो सोशल मीडिया से आगे बढ़कर लोगों के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी निडर होकर सच बोलते हैं और कांग्रेस पार्टी की इसी विचारधारा को प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसी विचारधारा पर चली है और चलती रहेगी। देश को विकास की राजनीति चाहिए, लेकिन जो केंद्र में सत्तासीन हैं वह इस विचारधारा से दूर है।

    केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

    कांग्रेस महासचिव ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा के दौरान सैंकड़ों परिवार उजड़ गए और हर तरफ तबाही मची लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आग्रह के बावजूद केंद्र सरकार ने यहां के लोगों की कोई मदद नहीं की। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश के आपदा प्रभावितों का दर्द समझते हैं। वह हर जगह गए। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों के लिए केंद्र से मदद मांगी लेकिन वह प्रदेश को नहीं मिली क्योंकि भाजपा की राजनीति सिर्फ चुनाव जीतने के लिए हैं।’’ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांग्रेस संसदीय पार्टी की नेता सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी का हिमाचल आने पर स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें तीस साल तक कांग्रेस में वीरभद्र सिंह के साथ काम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह से बहुत कुछ सीखा और प्रदेश की जनता उन्हें सड़कों के नेता के रूप में जानती हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वर्ष 1971 में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया, जबकि भाजपा के नेता ‘स्टेटहुड को मारो ठुड’ का नारा लगाते थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश गांधी परिवार का ऋणी रहेगा, जिन्होंने इस प्रदेश के विकास के लिए भरपूर मदद दी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की सोच के कारण हिमाचल प्रदेश को आईआईटी मंडी, आईआईएम सिरमौर और केंद्रीय विश्वविद्यालय मिला। प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में अपना घर बनाया है, जिससे पर्यटन को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास कांग्रेस पार्टी की देन है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह खुशी की बात है आज वीरभद्र सिंह की मूर्ति का अनावरण हुआ है और हमारे लिए यह भावुक क्षण है। सोनिया गांधी तथा प्रियंका गांधी ने इस कार्यक्रम मे आकर शोभा बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भी वीरभद्र सिंह की तरह सादगी का जीवन जीते हैं और लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात प्रयासरत रहते हैं। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान किया। उन्होंने वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का निर्माता बताते हुए कहा कि हम उनकी ही पाठशाला में पढ़े हैं। वीरभद्र सिंह का प्रदेश के लोगों के साथ भावनात्मक रिश्ता था। वह रात 12 बजे तक जन-समस्याएं सुनते थे और हमेशा प्रदेश के लोगों के दुख-दर्द में साथ खड़े रहते थे। वीरभद्र सिंह ने शिक्षा और महिलाओं के उत्थान के लिए जीवन भर काम किया।

    विक्रमादित्य सिंह ने किया सभी नेताओं का स्वागत

    लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि -‘आज का दिन मेरे जीवन का सबसे भावनात्मक क्षण है’। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन जन सेवा के लिए समर्पित किया और प्रदेश में विकास का नया अध्याय लिखा है। आज उनकी प्रतिमा का अनावरण मात्र एक औपचारिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जन-भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वास पर खरा उतरना वीरभद्र सिंह की सोच का प्रतीक है। रोजगार, शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य क्षेत्र में उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि- ‘मैं अपने पिता के दिखाए आदर्शों पर चलने की कोशिश कर रहा हूं’। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सोनिया गांधी जबकि उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रियंका गांधी को सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी विदित चौधरी और चेतन चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट व दीपेंद्र हुड्डा, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
  • CM Sukhu ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण की तैयारियों का लिया जायजा

    CM Sukhu ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण की तैयारियों का लिया जायजा

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों के दृष्टिगत आज समारोह स्थल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने को कहा।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क राजीव कुमार और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • CM Sukhu ने हिमाचल के इस जिले में 132.8 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    CM Sukhu ने हिमाचल के इस जिले में 132.8 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के करसोग में लोगों को 132.8 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने करसोग में 34.25 करोड़ रुपये की लागत से बने संयुक्त कार्यालय भवन, 1.67 करोड़ रुपये की लागत से बने विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान कार्यालय भवन, करसोग में 29.51 लाख रुपये की लागत से बने पंचायत सामुदायिक केंद्र तृमण, 90.11 लाख रुपये की लागत से माहूंनाग मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, 71.57 लाख रुपये से मैंहंडी ग्राम पंचायत के कार्य, 13 लाख रुपये से निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र भन्थल, 32.74 लाख रुपये से ग्राम पंचायत सामुदायिक केंद्र सूई कुफरीधार और 13.75 लाख रुपये से संयुक्त कार्यालय भवन में अपना पुस्तकालय का लोकार्पण किया।

    उन्होंने 31.80 लाख रुपये से भकरोट-करसोग-सनारली-सैंज सड़क के उन्नयन कार्य, 13.18 करोड़ रुपये से खील से भगेलु सड़क के उन्नयन कार्य, 19.75 करोड़ रुपये की लागत से खील से भगेलु (कैलोधार गरजूब) के उन्नयन कार्य, 11.06 करोड़ रुपये की लागत से छलोग से बघेल मार्ग और 18.60 करोड़ रुपये की लागत से कैलोधार से सैंज सड़क के उन्नयन कार्य की आधारशिला रखी।

  • हिमाचल के CM सुक्खू ने Advance Life Support एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

    हिमाचल के CM सुक्खू ने Advance Life Support एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओकओवर शिमला से 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा-108 (एनएसए) में समायोजन और स्वास्थ्य विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारम्भ किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा-108 योजना के अंतर्गत 241 ‘एम्बुलेंस’ प्रदेश भर में क्रियाशील हैं जो आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं। आज 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को इस बेड़े में शामिल किया गया है। इन एम्बुलेंस में जीवन रक्षक स्वास्थ्य सेवा उपकरण जैसे ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, ईसीजी मशीन, आपातकालीन एम्बू बैग, ऑक्सीजन सिलेंडर, रक्तचाप निगरानी मशीन सहित 19 आपातकालीन जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एम्बुलेंस को सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों, सिविल अस्पतालों और अन्य दूरदराज के स्थानों पर तैनात किया जा रहा है ताकि आपात स्थितियों में मरीजों को स्थानांतरित किया जा सके। इन एम्बुलेंस में आपातकालीन चिकित्सा देखभाल के लिए आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में विश्व स्तरीय आधारभूत ढांचे का निर्माण भी किया जा रहा है। इन नई एडवांस लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस से निश्चित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार होगा।

    मुख्यमंत्री ने तम्बाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देशभर में जन-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 हमारे युवाओं को तम्बाकू के खतरों से बचाने की प्रदेश सरकार की एक और मजबूत पहल है। यह अभियान 60-दिन यानी 8 दिसंबर, 2025 तक चलेगा जिसमें जागरूकता, रोकथाम और तम्बाकू नियंत्रण कानूनों के सख्त पालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि तम्बाकू हर साल भारत में 1.35 लाख से अधिक लोगों की जान लेता है और गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की समस्याएं पैदा करता है। यह तथ्य भी सामने आया है कि तम्बाकू अक्सर अन्य नशों जैसे ड्रग्स की ओर ले जाता है इसलिए सबसे अच्छा निर्णय है कि तम्बाकू का सेवन बिल्कुल न करें।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रकार के तम्बाकू उपयोग, ई-सिगरेट और हुक्का बार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    पुलिस और फ्लाइंग स्क्वाड लगातार अभियान चलाकर हुक्का बार और ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा तम्बाकू दुकानों को नियंत्रित करने, विक्रेता लाइसेंस नियमों को लागू करने और शहरों व गांवों में आउटलेट्स की संख्या कम करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों, विभागों और स्थानीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करें और हर स्कूल और गांव को तम्बाकू मुक्त बनाएं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को ‘तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान दिशा-निर्देशों’ का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। संस्थानों के अंदर या आसपास तम्बाकू की बिक्री, इस्तेमाल या विज्ञापन नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा महाविद्यालयों और जिला अस्पतालों में निःशुल्क तम्बाकू त्याग सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अलावा 109 नए दिशा केंद्रों में परामर्श सेवाएं उपलब्ध हैं ताकि लोग तम्बाकू छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकें।

     

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता और इससे दूर रहने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी, महापौर सुरेन्द्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, सचिव स्वास्थ्य एम.सुधा देवी, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।