दिल दहलाने वाला हादसाः पिकअप की चपेट में आने से बच्ची की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के कोटखाई में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क पार करते समय एक बच्ची तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी मां के साथ गुम्मा से बड़ेच स्थित अपने गांव की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि जब वे कोटखाई के समीप पहुंचे तो बच्ची अपनी मां के पीछे-पीछे चल रही थी। इसी दौरान वह अचानक सड़क पार करने लगी। तभी शिमला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।
घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची सड़क पार कर रही थी। इस दौरान अचानक सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, नेपाली मूल की एक बच्ची अपनी मां के साथ बाजार जा रही थी. गुम्मा सड़क पर चलते समय अचानक बच्ची ने अपनी मां का हाथ छोड़ा और सड़क की तरफ दौड़ पड़ी। उसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कोटखाई ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआत में मौके पर मौजूद लोगों को लगा कि हादसा उसी समय वहां से गुजरी एक बस से हुआ है, लेकिन पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने पर सच्चाई सामने आई। फुटेज में साफ दिखा कि बच्ची पिकअप के नीचे आई थी। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के आधार पर वाहन नंबर की पहचान कर ली गई है। आरोपी चालक की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *