Category: Himachal>Shimla

  • तेज बारिश के चलते दुकानों में घुसा पानी, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसी चंडीगढ़ की गाड़ी, देखें वीडियो

    तेज बारिश के चलते दुकानों में घुसा पानी, प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसी चंडीगढ़ की गाड़ी, देखें वीडियो

    अगले 6 घंटे के लिए 5 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में आज मौसम में हुए बदलाव के बाद से तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ। शिमला में तेज बारिश से सड़कें पानी से लबालब हो गईं। दूसरी ओर इस बारिश के बीच एक गाड़ी शिमला के रिज पर पहुंच गई। शिमला के प्रतिबंधित रिज मैदान पर एक चंडीगढ़ नंबर की कार ने नियमों का उल्लंघन किया। बारिश का फायदा उठाकर कार चालक ने माल रोड पर जमकर गेड़ियां लगाईं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, शिमला का रिज और माल रोड पर आम वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध है। यहां से सिर्फ आपातकालीन वाहन ही गुजर सकते है या अनुमति के बाद आपातकालीन परिस्थितियों में कोई वाहन गुजर सकता है। नियम तोड़ने पर 1500 से 3000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाता है। वहीं पुलिस थाना सदर के SHO धर्म सेन नेगी ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। नियमों के तहत उचित कार्रवाई करेंगे। बता दें कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के एक विधायक की गाड़ी भी मॉल रोड पर पहुंच गई थी। जिसका पुलिस ने 1500 का चालान काटा था। उससे पहले एक अन्य माननीय की गाड़ी भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिज मैदान अब गेड़ी रूट में तब्दील होता जा रहा है। आए दिन यहां प्रतिबंधित वाहन पहुंच जाते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोअर बाजार और मिडल बाजार में बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया। इस दौरान कुछ देर के लिए शिमला में दिन में ही अंधेरा सा छा गया। हमीरपुर के बड़सर, मंडी में तूफान चला। वहीं मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी कर अगले 6 से 8 घंटे तक बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर, सोलन और ऊना में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने का चेतावनी दी है। कांगड़ा और कुल्लू जिला में आज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान भी शिमला, कुल्लू और सिरमौर जिला के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है। इससे सेब, टमाटर, मटर, प्लम, आड़ू इत्यादि फसलों को नुकसान पहुंचा है और रात के तापमान में ओलावृष्टि की वजह से गिरावट आई है। मगर दिन का तापमान नॉर्मल से काफी ज्यादा बना हुआ है।
  • कार से हेरोइन और 4.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद, Punjab के 3 तस्कर गिरफ्तार

    कार से हेरोइन और 4.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद, Punjab के 3 तस्कर गिरफ्तार

    शिमला: जिला शिमला में पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। जुब्बल थाना पुलिस टीम ने परहाट पुल के पास हाटकोटी-रोहडू मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक पंजाब नम्बर की कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से 252 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। गाड़ी में नशे की खेप छिपाकर लाए ये तीनों तस्कर पंजाब के फिरोजपुर के निवासी हैं। आरोपियों की पहचान राजकुमार (38) पुत्र कृष्ण लाल, जगदीश (32) पुत्र अशोक कुमार और जतिंदर (32) पुत्र शेरचंद के रूप में हुई है। पुलिस की सतर्कता के चलते तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे रोहड़ू निवासी कपिल राजटा को यह नशे की खेप देने जा रहे थे। पुलिस टीम की मौजूदगी में आरोपियों के मोबाइल पर कपिल राजटा की लगातार कॉल आ रही थी। इस दौरान आरोपियों ने कॉल रिसीव की, जिसे पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से दस्तावेज के रूप में सुरक्षित कर लिया। इसके बाद पुलिस ने कपिल राजटा को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 4.5 लाख रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने की मशीन और फॉइल पेपर बरामद हुआ।

  • रेस्टोरेंट के टॉयलेट में युवक का शव बरामद, पास से मिली सीरिंज

    रेस्टोरेंट के टॉयलेट में युवक का शव बरामद, पास से मिली सीरिंज

    शिमलाः संजौली के एक निजी रेस्तरांं के टॉयलेट में युवक मृत अवस्था में मिला। जिसके बाद घटना की सूचना रेस्टोरेंट के कर्मियों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय न्यू स्नेहिल निवासी शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, टॉयलेट का दरवाजा करीब एक घंटे तक अंदर से बंद रहा। कई ग्राहक टॉयलेट करने जाना चाह रहे थे। मगर दरवाजा बंद मिला। इसके बाद रेस्तरां संचालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

    तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो स्नेहिल पड़ा था। पुलिस को मौके से एक इंजेक्शन सिरिंज भी बरामद हुई। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। बताया जा रहा है स्नेहिल लंबे समय से नशे का आदी था। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण नशे की ओवरडोज माना जा रहा है।

    पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए IGMC भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है। आज शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। शिमला शहर में लगभग दो महीने के दौरान नशे से तीन युवाओं की पहले भी मौत हो चुकी है। यह चौथा मामला है। इससे पहले संजौली, सिमिट्री और लालपानी में तीन लोगों की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। युवक की संदिग्ध मौत से संजौली उप नगर में सनसनी फैल गई है। यह हादसा संजौली पुलिस चौकी से लगभग 30 मीटर दूरी पर स्थित रेस्तरां में हुआ है।

     

  • Honda City और Jeep में हुई भीषण टक्कर, देखें CCTV

    Honda City और Jeep में हुई भीषण टक्कर, देखें CCTV

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के कालका शिमला में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार शौघी बाजार के पास फूड प्लाजा के सामने देर रात 2 वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 2 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा हैकि होंडा सिटी कार और जीप में टक्कर हुई है। घटना के बाद राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लग गया। हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सिटी होंडा कार नंबर-एचपी64ए.8808 और शिमला से आ रही एक जीप नंबर-एचपी63ई.0377 में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चालक व एक अन्य घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।