Category: International

  • Ruturaj Gaikwad  ने रचा इतिहास, एक ओवर में जड़े 7 छक्के

    Ruturaj Gaikwad  ने रचा इतिहास, एक ओवर में जड़े 7 छक्के

    नई दिल्लीः महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ा कारनाम कर दिया है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के जड़ दिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनाम मैच के 49वें ओवर में किया। अपने इन 7 शानदार छक्कों की मदद से गायकवाड़ ने इस मुकाबले में डबल सेंचुरी ठोक डाली।

    उत्तर प्रदेश के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

    उत्तर प्रदेश के खिलाफ महाराष्ट्र के ओपनर बल्लेबाज गायकवाड़ ने मैच के 49वें ओवर में छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने इस ओवर में उत्तर प्रदेश के गेंदबाज सिवा सिंह के ओवर 6 गेंदों पर 7 छक्के जड़ दिए। इस 7 छक्कों की मदद से उन्होंने यूपी के खिलाफ दोहरा शतक भी ठोक दिया। उन्होंन इस मुकाबले में 159 गेंदों में 220 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जड़े।

    1 ओवर में जड़े 43 रन

    यूपी के खिलाफ लगातार सात छक्के जड़े गायकवाड़ ने बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उन्होंने इस ओवर में 43 रन बनाए। यूपी के खिलाफ अपनी पारी में उन्होंने लिस्ट ए इतिहास की सबसे ज्यादा रन के ओवर की बराबरी कर ली है। गायकवाड़ के पहले ब्रेट हैम्पटन और जो कार्टर ने साल 2018 में एक ओवर में 43 रन की पारी खेली थी।

    यूपी के खिलाफ ठोका डबल सेंचुरी

    ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में दोहरा शतक जड़ा। उस मैच में उन्होंने 159 गेंदों में 220 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जड़े। उन्होंने इस मैच में बड़े खास तरीके से अपना दोहरा शतक पूरा किया। दरअसल, उन्होंने 49वें ओवर में लगातार 7 छक्के जड़े अपना दोहरा शतक पूरा किया। वहीं वह रोहित शर्मा, एन जगदीशन के बाद एक इनिंग में 16 छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

  • क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास लेने जा रहा ये धाकड़ बल्लेबाज

    क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास लेने जा रहा ये धाकड़ बल्लेबाज

    नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप 2022 क्रिकेट फैंस के लिए काफी यादगार रहा। इस बार टूर्नामेंट में कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिले। वहीं फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के खत्म होते ही क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस टूर्नामेंट में फ्लॉप रहा एक खिलाड़ी जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकता है।

    ये खिलाड़ी कर सकता है संन्यास का ऐलान 

    ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अगले साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के संकेत दिए है, लेकिन वह सीमित ओवरों के फॉर्मेट में खेलना जारी रख सकते हैं। वॉर्नर ने यह टिप्पणी ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप से पहले दौर में ही बाहर हो जाने के बाद की है। वॉर्नर ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट वह पहला फॉर्मेट होगा जिसे मैं छोड़ सकता हूं। शायद टेस्ट क्रिकेट में यह मेरे आखिरी 12 महीने हो सकते हैं।’ ऑस्ट्रेलिया का 2023 का टेस्ट क्रिकेट का कार्यक्रम काफी व्यस्त है जिसमें भारत में फरवरी-मार्च में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शामिल है।

    टेस्ट क्रिकेट में काफी शानदार रिकॉर्ड

    इस 36 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 96 टेस्ट मैचों में 46.52 की औसत से 7817 रन बनाए हैं, इसमें 24 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 138 वनडे में 44.60 के औसत से 5799 रन और 99 टी20 मैचों में 32.88 के औसत से 2894 रन बनाए हैं। 

    अगले साल भारत में होगा वर्ल्ड कप

    भारत में अगले साल अक्टूबर-नवंबर में 50 ओवरों का वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जबकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होगा। वॉर्नर ने हालांकि साफ किया कि वह इन दोनों प्रतियोगिताओं में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘लेकिन मुझे सीमित ओवरों की क्रिकेट काफी पसंद है, यह शानदार है। मुझे टी20 क्रिकेट में खेलना पसंद है और मैं 2024 के वर्ल्ड कप में खेलना चाहता हूं।’

  • IPL 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने इस प्लेयर को किया बाहर, जाने CSK में क्या हुए बड़े बदलाव

    IPL 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने इस प्लेयर को किया बाहर, जाने CSK में क्या हुए बड़े बदलाव

    नई दिल्लीः IPL दुनिया की सबसे सफल लीग में से एक है। यहां खेलकर कई स्टार क्रिकेटर्स ने अपना करियर बनाया है। चकाचौंध से भरी इस लीग में खेलने पर प्लेयर्स को पैसा और शोहरत दोनों ही मिलती है। आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर में होना है। अब इससे पहले ही बीसीसीआई को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन और रिलीज किए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। आइए जानते हैं, इसके बारे में…

    मुंबई इंडियंस ने इस स्टार को किया रिलीज 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने अपने धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है। पोलार्ड साल 2010 से ही मुंबई के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन आईपीएल 2022 में वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुए। IPL 2022 के 11 मैचों में कीरोन पोलार्ड सिर्फ 141 रन ही बना पाए हैं और गेंद से उन्होंने चार विकेट हासिल किए थे। पोलार्ड के अलावा फैबियन एलन, मयंक मारकंडे, ऋतिक शौकिन और टाइमल मिल्स को भी रिलीज किया गया है।

    मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन 

    मुंबई इंडियंस ने कुल 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स और तिलक वर्मा को रिटेन किया गया है।

    पांच बार जीता खिताब 

    मुंबई इंडियंस के लिए पिछला सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। जहां टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। जबकि मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता था।

    चेन्नई ने किया ये बदलाव 

    महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। सीएसके के लिए पिछला सीजन बहुत ही खराब रहा था। जब टीम ने सिर्फ 4 मैच ही जीत पाए थे। शुरुआत में टीम के कप्तान रवींद्र जडेजा थे, लेकिन बाद में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान बन गए।

    सीएसके से खेलेंगे जडेजा 

    चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, चार प्लेयर्स को रिलीज किया है। महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, मुकेश चौधरी, ड्वेन प्रिटोरियस और दीपक चाहर आईपीएल 2023 में भी CSK के लिए खेलेंगे, जबकि क्रिस जॉर्डन, एडम मिलने, नारायण जगदीशन और मिशेल सेंटनर फ्रेंचाइजी द्वारा बाहर किए जाने के बाद आईपीएल नीलामी में प्रवेश करेंगे।

  • आज के मैच में भारत की जीत के लिए  दुआ कर रहा है पाकिस्तान, जानिए क्यों ?

    आज के मैच में भारत की जीत के लिए  दुआ कर रहा है पाकिस्तान, जानिए क्यों ?

    भारत औऱ साउथ अफ्रीकाय़ (Ind vs SA) के बीच पर्थ में आज मैच खेला जाएगा. यह मैच खासकर साउथ अफ्रीका के लिए काफी अहम है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम भी (Pakistan) इस मैच के परिणाम का इंतजार करेगी. दरअसल, जिम्बाब्वे से हारने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। IND vs SA T20 World Cup: भारत औऱ साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच पर्थ में आज मैच खेला जाएगा।

    यह मैच खासकर साउथ अफ्रीका के लिए काफी अहम है। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम भी (Pakistan) इस मैच के परिणाम का इंतजार करेगी। दरअसल, जिम्बाब्वे से हारने के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। बता दें कि आज यदि भारतीय टीम मैच जीत पाने में सफल रहती है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि भारत यह मैच जीतता है तो साउथ अफ्रीकी टीम  भी प्वाइंट्स टेबल में ज्यादा आगे नहीं निकलेगी, जिससे पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 3 नवंबर को होने वाला मैच दोनों टीम के लिए अहम हो जाएगा।  

    साउथ अफ्रीका को भारत के बाद पाकिस्तान और नीदरलैंड्स से खेलना है। ऐसे में यदि नीदरलैंड से साउथ अफ्रीका मैच जीतती है और फिर पाकिस्तान से मैच हार जाती है तो साउथ अफ्रीकी टीम का 4 मैचों में 5 अंक होंगे। जिससे पाकिस्तान के पास साउथ अफ्रीका से आगे निकलने का मौका होगा। पाकिस्तान की टीम को साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश से मैच खेलना है. यहां से यदि पाकिस्तान अपने सभी मैच जीत पाने में सफल  रहता है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे जिससे टीम के लिए सेमीफाइल में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा।

    इन समीकरणों को देखते हुए पाकिस्तानी फैन्स और टीम आजके मैच में भारत के जीतने की दुआ करेगा. वैसे, आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुकबला नीदरलैंड से हैं. पाकिस्तान हर हाल में आज का मैच जीतना चाहेगी और भारत-साउथ अफ्रीका मैच में भारत की की जीत की दुआ करेगी. 

    साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाजों से बचकर रहना होगा भारत को

    आजका मैच पर्थ की तेज उछाल वाली पिच पर होगा. साउथ अफ्रीका के पास तेज गेंदबाजों की भरमार है तो मैच में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. विश्व के दो खतरनाक तेज गेंदबाजों रबाडा और नोर्किया के सामने रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की कड़ी परीक्षा होगी. रबाडा 145 किमी की रफ्तार से गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं जबकि नोर्किया 150 किमी की रफ्तार से गेंद कराते हैं.  ऐसे में इन दोनों गेंदबाजों का सामना करने के लिए पावरप्ले के ओवरों में हाथ और आंख का तालमेल महत्वपूर्ण होगा. पिच से मिलने वाली अतिरिक्त उछाल के कारण बल्लेबाजों के पास शॉट खेलने के लिए समय कम होगा और यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बल्लेबाज ऐसी परिस्थितियों में कैसा रवैया अपनाते हैं.

  • टी20 विश्व कपः  4 विकटों से जीता भारत, पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने खेली विराट पारी 

    टी20 विश्व कपः  4 विकटों से जीता भारत, पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने खेली विराट पारी 

    नई दिल्लीः टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से मैच जीता। टीम इंडिया के कप्तान राहुल शर्मा और उप कप्तान केएल राहुल पाकिस्तान के खिलाफ सस्ते में निपट गए। रोहित 7 गेंद में 4 रन और राहुल 8 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 पारी में मात्र 63 रन बनाए हैं।

    लेकिन विराट कोहली ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत के 4 बल्लेबाज पैवेलियन लौट चुके थे। लेकिन, कोहली और हार्दिक ने पारी को संभाला। हार्दिक 100 रनों की साझेदारी के बाद आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। वहीं विराट कोहली ने 53 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी खेली। 160 रन का पीछा कर रही इंडिया को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। विराट ने नो बॉल पर सिक्स लगाया। इसके बाद फ्री हिट पर बोल्ड हुए, लेकिन इस पर भी 3 रन ले लिए। इसके बाद डीके आउट हुए। 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थी। नवाज ने वाइड फेंकी और फिर अश्विन ने आखिरी बॉल पर जिता दिया। हार्दिक ने 37 गेंद में 40 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 2 छक्का शामिल हैं।

    अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने रविवार को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को आठ विकेट पर 159 रन पर रोक दिया। अर्शदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्होंने पहले दो ओवर में ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (0) और मोहम्मद रिजवान (चार) को आउट करके भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। एमसीजी पर 37 साल बाद भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ। आखिरी बार 1985 बेंसन एंड हेजेस विश्व चैम्पियनशिप में दोनों टीमें खेली थी। इसके बाद एशिया कप में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले पंड्या ने 30 रन देकर तीन विकेट लिये। पाकिस्तान के लिये इफ्तिखार अहमद ने 51 रन बनाये और भारतीय गेंदबाजों के सामने बिल्कुल सहज दिखे । स्पिनर आर अश्विन और अक्षर पटेल जूझते नजर आये लिहाजा छठे गेंदबाज पंड्या ने चार ओवर डाले ।

    शान मसूद ने 42 गेंद में 52 रन बनाये लेकिन वह सहज नहीं दिखे । इससे 364 दिन पहले बाबर और रिजवान ने भारतीय गेंदबाजी को धता बताते हुए टी20 मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दिलाई थी। पिछले कुछ दिन से बारिश के कारण एमसीजी की पिच कवर के भीतर थी और इसमें अभी भी नमी है और ऐसे में तेज गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिल रही है। भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप ने इसका पूरा फायदा उठाया । दोनों ने 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की । पहले ओवर में भुवनेश्वर ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को हाथ नहीं खोलने दिये । वहीं अर्शदीप ने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बाबर को पगबाधा आउट किया । रिजवान भी चार रन बनाकर अर्शदीप की शॉर्ट गेंद का शिकार हुए जिनका कैच फाइन लेग सीमा के पास भुवनेश्वर ने लपका ।

    फखर जमां के अंतिम एकादश में नहीं होने के कारण मसूद का काम पारी के सूत्रधार की भूमिका निभाना था । उन्होंने इफ्तिखार को आक्रामक खेल दिखाने की छूट दी । भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी को गेंद सौंपी जबकि स्पिनर अश्विन नौवें ओवर में गेंदबाजी के लिये आये । इफ्तिखार ने पांच गेंद के भीतर चार छक्के जड़े लेकिन शमी ने दूसरे स्पैल में उन्हें पगबाधा आउट करके तीसरे विकेट के लिये 76 रन की साझेदारी तोड़ी । पंड्या ने शादाब खान, हैदर अली और मोहम्मद नवाज को पवेलियन भेजा । शाहीन शाह अफरीदी ने कुछ उम्दा शॉट खेलकर पाकिस्तान को 150 रन के पार पहुंचाया।

  • T20 World Cup पर कोरोना संकटः यह आल राउंडर खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद मैदान पर उतरा 

    T20 World Cup पर कोरोना संकटः यह आल राउंडर खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद मैदान पर उतरा 

    नई दिल्लीः आयरलैंड के आल राउंडर जार्ज डॉकरेल रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच से पहले ‘संभावित पॉजिटिव’ पाये गये। यह टूर्नामेंट का पहला पॉजिटिव मामला है। लेकिन कोविड-19 पॉजिटिव आने के बावजूद डॉकरेल श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरे और उन्होंने 16 गेंद में 14 रन बनाये। क्रिकेट आयरलैंड ने पुष्टि की कि डॉकरेल को ‘संभावित पॉजिटिव’ पाया गया है। साथ ही बोर्ड ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और राष्ट्रीय अधिकारियों के दिशानिर्देशों के अनुसार ही उन्हें रखा जा रहा है। मौजूदा नियमों के अनुसार पॉजिटिव आने के बावजूद खिलाड़ी को यहां खेले जा रहे टी20 विश्व कप या अपने साथियों के साथ ट्रेनिंग करने से नहीं रोका जा सकता है। हालांकि पॉजिटिव खिलाड़ी के मैच और ट्रेनिंग दिनों में अलग से यात्रा करने की जरूरत होती है।

    टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट टी20वर्ल्डकप डॉट कॉम के रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘डॉकरेल के लक्षण हल्के हैं, हालांकि टीम के मेडिकल स्टाफ ने टूर्नामेंट और सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार ही काम किया है। ’’ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रतिद्वंद्वी टीम और स्टाफ को हालात के बारे में सूचित कर दिया गया है। श्रीलंका ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कुसाल मेंडिस के नाबाद अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच में आयरलैंड पर नौ विकेट की जीत दर्ज की।

    आयरलैंड के टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट झटके जिससे आयरलैंड की टीम कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी और आठ विकेट पर 128 रन ही बना सकी। श्रीलंकाई गेंदबाजों में महीश तीक्षणा ने 19 रन देकर और वानिंदु हसारंगा ने 25 रन देकर दो दो विकेट हासिल किये। लाहिरू कुमारा, धनंजय डि सिल्वा, चामिका करूणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो ने एक एक विकेट झटके। आयरलैंड के लिये हैरी टेक्टर 42 गेंद में 45 रन (दो चौके, एक छक्का) बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि पॉल स्टरलिंग ने 25 गेंद में 34 रन (चार चौके और दो छक्के) का योगदान दिया।

    इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को कोई दबाव महसूस नहीं हुआ। क्वालीफाइंग राउंड के पहले मैच में कमजोर नामीबिया से हारने वाली टीम ने पांच ओवर रहते एक विकेट पर 133 रन बनाकर जीत हासिल की। कुसाल मेंडिस ने 43 गेंद में नाबाद 63 रन बनाये जबकि चरिथ असालंका ने 22 गेंद में नाबाद 31 रन का योगदान किया। धनंजय डिसिल्वा ने भी 25 गेंद में 31 रन की पारी खेली। आयरलैंड की टीम लगातार सातवां विश्व कप खेल रही है लेकिन यह दूसरी बार है जब वह टूर्नामेंट के फाइनल राउंड तक पहुंची है। इससे पहले वह इंग्लैंड में 2009 चरण में सुपर आठ तक पहुंचे थे। मेंडिस और डिसिल्वा ने श्रीलंका को तेज शुरूआत करायी। दोनों ने पहले विकेट के लिये 50 गेंद में 63 रन की भागीदारी निभायी। 

  • बड़ा उलटफेरः 2 बार खिताब जीत चुकी वेस्टइंडीज T-20 World Cup से हुई बाहर

    बड़ा उलटफेरः 2 बार खिताब जीत चुकी वेस्टइंडीज T-20 World Cup से हुई बाहर

    नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दो बार खिताब जीत चुकी वेस्टइंडीज टीम क्वालिफाइंग राउंड से ही बाहर हो गई है। आज (21 अक्टूबर) वेस्टइंडीज का आयरलैंड के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला था, इसमें उसे 9 विकेट से करारी शिकस्त मिली है। बता दें कि विंडीज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दो बार खिताब जीतने वाली अकेली टीम भी है।

    वेस्टइंडीज टीम का इस बार बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा है। यह कैरेबियन टीम इस सीजन में दूसरी बार उलटफेर का शिकार हुई है। सबसे पहले वेस्टइंडीज को अपने क्वालिफाइंग राउंड के पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड के हाथों 42 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

    वेस्टइंडीज का सफर खत्म हुआ

    फिर विंडीज टीम ने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 31 रनों से हराया और वापसी की। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ तीसरा मैच विंडीज के लिए करो या मरो का था। इस मैच में वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में पूरी तरह फ्लॉप रही और उसने यह मैच 9 विकेट से गंवाते हुए सुपर-12 में पहुंचने का मौका भी गंवा दिया। टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन में अब वेस्टइंडीज का सफर यहीं खत्म हो गया है।

    ब्रेंडन किंग के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला

    बता दें कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ. टीम ने 27 रनों पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से ब्रेंडन किंग ने 48 बॉल पर 62 रनों की पारी खेली और टीम को संभाला। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका। ऐसे में पूरी वेस्टइंडीज टीम 5 विकेट पर सिर्फ 146 रन ही बना सकी थी।

    आयरलैंड के लिए लेग स्पिन ऑलराउंडर गैरेथ डेलैनी ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। गैरेथ ने 4 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने कप्तान पूरन, रोवमैन पॉवेल और इविन लुईस जैसे खतरनाक प्लेयर्स को अपना शिकार बनाया।

    स्टर्लिंग और टकर की नाबाद पारी से आयरलैंड विजयी

    147 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। वह शुरुआत से ही विंडीज पर भारी रही। कोई भी कैरेबियन बॉलर आयरलैंड टीम पर दबाव नहीं बना सका। आयरिश कप्तान एंडी बालबिर्नी 23 बॉल पर 37 रन बनाकर आउट हुए। जबकि पॉल स्टर्लिंग 48 बॉल पर 66 और लोर्कन टकर 35 बॉल पर 45 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने आयरलैंड टीम को 17.3 ओवर में ही मैच जिता दिया।

  • जय शाह के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, भारत में होने वाले विश्व कप को लेकर दी ये धमकी

    जय शाह के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, भारत में होने वाले विश्व कप को लेकर दी ये धमकी

    कराची: भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह के 2023 में होने वाले एशिया कप को तटस्थ स्थल पर खेलने के संबंध में बयान के बाद भारत और पाकिस्तान टकराव की स्थिति में आ गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से हटने की धमकी दे डाली है। वनडे विश्व कप से पहले एशिया कप के 2023 सत्र का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पाकिस्तान को सौंपी है। संयोग से शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद शाह ने कहा था कि हमने फैसला किया है कि भारत तटस्थ स्थान पर एशिया कप में खेलेगा।

    पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा के करीबी सूत्रों ने संकेत दिया कि शाह के बयान के बाद वह भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से हटने पर विचार कर रहे हैं। पीसीबी के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘पीसीबी अब कड़ा फैसला लेने के लिए तैयार है क्योंकि वह यह भी जानता है कि अगर इन बड़ी प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान भारत से नहीं खेलता है तो आईसीसी और एसीसी को नुकसान होगा। ‘पीसीबी से जब संपर्क किया गया तो उसने शाह के बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया करने से इनकार कर दिया। पीसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘अभी हमें कुछ नहीं कहना है लेकिन हम परिस्थितियों पर गौर करेंगे और अगले महीने मेलबर्न में होने वाली आईसीसी बोर्ड की बैठक जैसे उचित मंच पर यह मसला उठाएंगे।’

    हालांकि पता चला है कि पीसीबी अध्यक्ष राजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शाह के बयान से काफी खफा है और उन्होंने कुछ कड़े फैसले लेने का निर्णय किया है। पीसीबी सूत्रों ने कहा रमीज राजा एसीसी को इस मसले पर कड़ा पत्र भेजेंगे और शाह के बयान पर चर्चा करने के लिए अगले महीने मेलबर्न में एसीसी की आपात बैठक बुलाने की मांग करेंगे। सूत्रों ने कहा, ‘एक विकल्प जिस पर विचार किया जा रहा है वह एसीसी से बाहर होना है क्योंकि जब एसीसी अध्यक्ष इस तरह का बयान देता है तो पाकिस्तान का उस संस्था में बने रहने का कोई मतलब नहीं है।’

  • BCCI के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की ली जगह

    BCCI के 36वें अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की ली जगह

    मुंबईः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार और 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रोजर बिन्नी को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का 36वां अध्यक्ष बनाया गया। मुंबई में बीसीसीआई एजीएम में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। बिन्नी ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली है। 67 वर्षीय बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। पदाधिकारियों के अगले समूह का चुनाव केवल एक औपचारिकता थी, क्योंकि सभी का निर्विरोध चुना जाना तय था। बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे और अब राज्य निकाय में अपना पद छोड़ देंगे।

    मध्यम तेज गेंदबाज 1983 में भारत की ऐतिहासिक विश्व कप जीत के हीरो हैं। मध्यम गति के गेंदबाज रहे बिन्नी ने 1983 के विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने तब आठ मैचों में 18 विकेट लिए थे जो उस टूर्नामेंट का रिकॉर्ड था। बेंगलुरु के रहने वाले 67 वर्षीय बिन्नी पद के लिए नामांकन भरने वाले अब तक एकमात्र उम्मीदवार थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए बीसीसीआई सचिव बने।शाह के इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बोर्ड में भी गांगुली की जगह भारतीय प्रतिनिधि बनने की उम्मीद है।

    बिन्नी अतीत में संदीप पाटिल की अध्यक्षता वाली सीनियर चयन समिति के सदस्य रह चुके हैं। जब भी भारतीय टीम में चयन के लिए उनके बेटे स्टुअर्ट बिन्नी के नाम पर चर्चा होती थी तो वह खुद को इससे अलग कर लेते थे। बीसीसीआई के कहा,‘‘ रोजर एक अच्छे इंसान हैं जिन्होंने भारत की तरफ से खेलते हुए देश का मान बढ़ाया। वह विश्व कप के नायक हैं और उनकी छवि साफ-सुथरी है। लोढा समिति ने जब हितों के टकराव की बात कही थी तो उन्होंने चयन समिति से इस्तीफा दे दिया था।’’ 

  • सोशल मीडिया पर उठी विराट कोहली को गिरफ्तार करने की मांग, जाने मामला

    सोशल मीडिया पर उठी विराट कोहली को गिरफ्तार करने की मांग, जाने मामला

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अक्सर अपनी पॉपुलरिटी को लेकर चर्चा में रहते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अक्सर उनके और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के फैंस के बीच काफी टसल भी दिखती है। दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी जगह दिग्गज हैं लेकिन फैंस की इस पर अपनी राय होती है। हालांकि, यह दोनों खिलाड़ी हमेशा से ही एक दूसरे के काफी नजदीकी रहे हैं। ऐसा ही मंजर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भी नजर आया था। लेकिन आखिर ऐसा क्या अचानक हो गया कि शनिवार को ट्विटर पर #ArrestKohli ट्रेंड करने लगा?

    अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिरी ऐसा क्यो हो गया जो सोशल मीडिया पर विराट कोहली को गिरफ्तर करने की मांग उठ रही है? तो उसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी देंगे। उससे पहले यह जानना जरूरी है कि यह विवाद हुआ है विराट कोहली और रोहित शर्मा के एक फैन के बीच। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे की हत्या कर दी। अक्सर क्रिकेट स्टेडियम में यह प्रतिद्वंद्विता दिखती है लेकिन एक फैन का दूसरे के खिलाफ इस हद तक जाना काफी खतरना मंजर है।

    क्या है पूरा मामला?

    इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला तमिलनाडु के अरियालुर जिले का है, जहां एक 21 साल के व्यक्ति को शराब के नशे में अपने ही दोस्त की बैट मारकर हत्या कर दी। कीलापालुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोहित शर्मा का प्रशंसक विग्नेश और विराट कोहली के फैन धर्मराज के बीच शराब के नशे में अनबन हो गई। दोनों मल्लूर के पास सिडको इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास एक खुले क्षेत्र में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच क्रिकेट के किसी मुद्दे पर बहस हो गई। 

    विग्नेश ने विराट कोहली और आरसीबी का मजाक उड़ाया और इसे धर्मराज बर्दाश्त नहीं कर पाया और उस पर पहले बोतल से हमला किया और फिर क्रिकेट के बैट से सिर पर वार कर दिया। इस घटना में विग्नेश की मौत हो गई। बस इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर #RIPVignesh #ArrestKohli जैसे हैशटैग ट्रेंड होने लगे। लोग विराट कोहली से सोशल मीडिया पर माफी मांगने की मांग करने लगे और ऐसा नहीं करने पर उन्हें गिरफ्तार करने की भी बातें कही गईं।