Category: Punjab>Fatehgarh Sahib

  • Punjab News: Scorpio ने बाइक सवारों को मारी जबरदस्त टक्कर, 3 युवकों की मौके पर मौत

    Punjab News: Scorpio ने बाइक सवारों को मारी जबरदस्त टक्कर, 3 युवकों की मौके पर मौत

    फतेहगढ़ साहिबः जिले के गांव हिंदूपुर के पास एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है जिसमें मोटरसाइकिल सवार 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बीती रात करीब 10 बजे उस समय हुआ, जब एक कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।थाना बडाली आला सिंह के सहायक थानेदार राम सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अवतार सिंह, सतविंदर सिंह और मोहन सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों मृतक गांव बीबीपुर के रहने वाले थे।

    जानकारी मुताबिक, शनिवार देर रात तीनों व्यक्ति अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर बडाली आला सिंह की ओर से अपने गांव बीबीपुर वापस जा रहे थे। जब उनका मोटरसाइकिल गांव हिंदूपुर के नजदीक पहुंचा, तो पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बडाली आला सिंह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

  • Punjab News: Lady Doctor ने की आत्महत्या, Hospital के क्वार्टरों में फंदे से लटका मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab News: Lady Doctor ने की आत्महत्या, Hospital के क्वार्टरों में फंदे से लटका मिला शव, देखें वीडियो

    फतेगढ़ साहिबः फतेहगढ़ साहिब में एक महिला डॉक्टर द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान डॉक्टर रिया (30) के रूप में हुई है, जो अस्पताल परिसर में ही रहती थीं। वह मूल रूप से बठिंडा की निवासी थीं। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डा. रिया ने अपने सरकारी निवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

    प्रारंभिक जांच के अनुसार यह घटना देर रात या सुबह के समय हुई हो सकती है, हालांकि सटीक समय का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। पुलिस को सिविल अस्पताल के क्वार्टरों में उनका शव मिला है। पुलिस के मुताबिक मौके पर की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इससे आत्महत्या के पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और डॉक्टर के पारिवारिक पेशेवर तथा निजी जीवन से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

  • Punjab News: विदेश में बैठे Gangster ने MLA को दी धमकी, DGP को लिखी चिट्ठी, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेश में बैठे Gangster ने MLA को दी धमकी, DGP को लिखी चिट्ठी, देखें वीडियो

    फतेगढ़ साहिबः आम आदमी पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को विदेश में बैठे गैंगस्टर की तरफ से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विधायक को यह धमकी मोबाइल फोन के जरिए दी गई।

    जानकारी मुताबिक, विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के डीजीपी को एक लिखित शिकायत भेजी है। अपनी चिट्ठी में उन्होंने बताया कि उन्हें सीधे तौर पर धमकी दी गई है और इससे पहले उनके कुछ करीबी कार्यकर्ताओं को भी इसी तरह के धमकी भरे फोन आ चुके हैं। विधायक का कहना है कि यह मामला सिर्फ उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके स्टाफ और विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय प्रमुख नेताओं की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।

    वहीं घटना को लेकर विधायक ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उन्होंने धमकियों का लाइव वीडियो भी जारी किया है। विडियो में एक व्यक्ति विधायक मनविंदर सिंह को व उनके कार्यकर्ताओं को गालियां देता हुआ भी नजर आ रहा है। विधायक उसके बारे में पूछने तथा उन्हें समझाने की भी कोशिश करते हैं, लेकिन धमकी देने वाला व्यक्ति उनकी एक नहीं सुनता और उन्हें बुरा-भला कहते हुए गालियां देता है।

    विधायक ग्यासपुरा ने डीजीपी से मांग की है कि इस तरह के लोगों पर लगाम कसी जाए और उनके स्टाफ, समर्थकों और इलाके के अहम नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर धमकी देने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: अनियंत्रित होकर छप्पड़ में गिरा रिक्शा, बुआ-भतीजे की मौत, 5 वर्षीय बच्चा घायल

    Punjab News: अनियंत्रित होकर छप्पड़ में गिरा रिक्शा, बुआ-भतीजे की मौत, 5 वर्षीय बच्चा घायल

    फतेहगढ़ साहिबः गांव बडगुजरा में एक वैन से बचने के लिए रिक्शा को सड़क से नीचे उतारा गया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से रिक्शा पास के छप्पड़ में फिसल गया और दोनों बच्चे पानी में गिर गए। बच्चों के छप्पड़ में गिरने के बाद उनकी मां उन्हें बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद गईं। इस घटना में छप्पड़ में गिरने से बुआ और उसके 12 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई। इस हादसे में महिला का 5 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।

    घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, महिला छुट्टियों में अपने मायके आई हुई थी। इसके बाद परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य भी बच्चों को बचाने के लिए छप्पड़ में उतर गए। इस तरह कुल 4 लोग पानी में फंस गए। गांववालों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और बुजुर्ग तथा 5 वर्षीय विवेक को छप्पड़ से बाहर निकाल लिया।

    हालांकि, छप्पड़ की अधिक गहराई के कारण महिला और अनंतवीर पानी में फंसे रहे। सूचना मिलने पर गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। अनंतवीर को तुरंत सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला और उसके बेटे विवेक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि विवेक का उपचार जारी है।

  • Punjab News: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 6 की माैत, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से 6 की माैत, कई घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। इसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में छह लोगों की माैत हो गई है। वहीं लगभग 21 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। हादसा देर रात हुआ। घायलों को मोरिंडा और फतेहगढ़ साहिब के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस को साइड करवाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    बताया जा रहा है कि फतेहगढ़ साहिब से करीब 40 श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेले गए थे। लाैटते समय अचानक गांव हिम्मतपुरा के पास बस में तकनीकी खराबी आ गई और बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। बस में बैठी सवारी का कहना है कि बस के पलटने के बाद उसमें अचानक करंट आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 12 घायलों को मोरिंडा और 9 को फतेहगढ़ साहिब ले गए। बस को साइड करके टो कर दिया है। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बस में सवार श्रद्धालु बस्सी पठाना के नजदीक गांव मैण माजरी के थे।
  • Punjab News: इस इलाके में सरेआम हुई गुंडागर्दी, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में सरेआम हुई गुंडागर्दी, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: मोहल्ला भगतपुरा में गुंडागर्दी की घटना सामने आई है। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें कुछ युवक एक व्यक्ति पर हमला करते दिख रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हमले में एक युवक गंभीर तौर पर घायल हो गया जिसे तुरंत इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी रखी जा रही है।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा, मामले की सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

     

     

     

  • Punjab News: पुलिस और शूटर के बीच हुई मुठभेड़, फायरिंग के दौरान बदमाश घायल

    Punjab News: पुलिस और शूटर के बीच हुई मुठभेड़, फायरिंग के दौरान बदमाश घायल

    फतेहगढ़ साहिब: जिले के खमाणों इलाके में पुलिस और एक शूटर के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान पुलिस ने फायरिंग की और बदमाश घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस आरोपी को हथियार की बरामदगी के लिए एक पुराने कोठे में लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने अचानक 32 बोर का पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। खुद को बचाने के लिए खमाणों के एसएचओ सुरेश कुमार और उनकी टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई। फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई।

    इससे बदमाश घायल हो गया। इसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल खमाणों में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंचे जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल ने बताया कि 17 जनवरी को खमाणों में एक व्यापारी के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी जिसमें आरोपी ने दहशत फैलाने की कोशिश की थी हालांकि उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था। इस मामले में पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी। कुछ दिन पहले ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। रिमांड के दौरान हथियार की बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

     

     

  • Punjab News: शर्मसार! पत्नी को नहर में फेंका, जिंदा बचने पर खुला पति का राज

    Punjab News: शर्मसार! पत्नी को नहर में फेंका, जिंदा बचने पर खुला पति का राज

    फतेहगढ़ साहिबः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रचते हुए उसका गला घोंटकर नहर में फेंक दिया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पत्नी फिर भी बच गई। दरअसल, घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए आए और उसे नहर से जिंदा बाहर निकाल लिया। जिसके बाद पत्नी ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत की ओर घटना के बारे में बताया। वहीं पति का राज खुलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    थाना सरहिंद पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला परविंद्र कौर निवासी गांव दनघेड़ी ने अपने बयान में बताया कि उसकी पहली शादी वर्ष 2007 में हेमराज के साथ हुई थी, लेकिन घरेलू विवाद और मारपीट से परेशान होकर वर्ष 2019 में उसने तलाक ले लिया था। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी, जहां उसकी मुलाकात बलविंद्र सिंह से हुई और दोनों के बीच संबंध बन गए। महिला के अनुसार, बलविंद्र सिंह ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया।

    इस पर उसने उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद अदालत में समझौता हुआ और वर्ष 2024 में गुरुद्वारा साहिब में दोनों का विवाह हो गया। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पीड़िता ने बताया कि 7 अप्रैल को बलविंद्र उसे मायके से लेकर लुधियाना ले जा रहा था। रास्ते में उसने पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने की बात कही, लेकिन बाद में योजना बदलते हुए नहर की ओर गाड़ी मोड़ दी। वहां उसने बहाने से महिला को गाड़ी से बाहर बुलाया और जब उसने मना किया तो जबरदस्ती नीचे उतार लिया।

    इसके बाद आरोपी ने महिला की चुन्नी से उसका गला घोंट दिया और उसे मृत समझकर भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया। कुछ दूरी तक बहने के बाद महिला को होश आया और उसने जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाई। सौभाग्य से वहां मौजूद लोगों ने उसकी आवाज सुन ली और तुरंत नहर से बाहर निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में महिला का इलाज सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद और धोखे से जुड़ा बताया जा रहा है।

  • Punjab News: 2027 के चुनावों से पहले MLA की टिकट को लेकर की दावेदारी पेश, देखें वीडियो

    Punjab News: 2027 के चुनावों से पहले MLA की टिकट को लेकर की दावेदारी पेश, देखें वीडियो

    श्री फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं कांग्रेस पार्टी में टिकट को लेकर अभी से दावेदारी शुरू हो गई है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष से पहले ही जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों को टिकट को लेकर दावेदी शुरू कर दी है। श्री फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरिंदर सिंह रामगढ़ ने कुलजीत सिंह नागरा के टिकट को फाइल कर दिया है।

    दरअसल, सुरिंदर सिंह रामगढ़ का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि फतेहगढ़ साहिब से कुलजीत सिंह नागरा का टिकट किसी भी परिस्थिति में नहीं काटा जाना चाहिए। सुरिंदर सिंह रामगढ़ का कहना है कि श्री फतेहगढ़ साहिब से कुलजीत सिंह नागरा का टिकट पक्का है। ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी कुलजीत सिंह नागरा का टिकट काटती है तो इस जगह से पार्टी में अंदरूनी कलह शुरू हो सकती है।

     

  • Punjab News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत

    Punjab News: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत

    फतेहगढ़ साहिबः गांव मंसूरपुर के नेशनल स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी जसवीर सिंह मंसूरपुर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के अनुसार, जसवीर सिंह निवासी गांव मंसूरपुर अपने दोस्त नवनीत सिंह के साथ खेड़ी नौध सिंह के पास स्थित अपने रिश्तेदार के गांव जलोवाल से वापस मंसूरपुर लौट रहा था।

    जैसे ही वे मोटरसाइकिल पर गांव ढोलेवाल के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही जसवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, नवनीत सिंह को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना खेड़ी नौध सिंह के प्रभारी मेजर सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह के चाचा सुरमुख सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।