Category: Himachal>Una

  • भारतीय मूल के सिख की कार पर हुई फायरिंग, खालिस्तानियों से मिल रही थी धमकी, देखें वीडियो

    भारतीय मूल के सिख की कार पर हुई फायरिंग, खालिस्तानियों से मिल रही थी धमकी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : खालिस्तान को लेकर भारत समेत कई पश्चिमी देशों में इन दिनों संघर्ष जारी है।  इस बीच बीते शनिवार को इंग्लैंड में चरमपंथियों ने एक खालिस्तानी विरोधी सिख की कार पर फायरिंग कर दी।  साथ ही उन्होंने उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। बता दें पीड़ित पहले भी आरोप लगा चुका है कि खालिस्तानी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

    विदेशी मीडिया के मुताबिक ब्रिटेन में हिंदुओं के समर्थक इनसाइटुक-2 ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया।  इस पोस्ट में दावा किया गया है कि हरमन सिंह कपूर की कार पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं हैं। साथ ही इस वीडियो में दावा किया गया है कि अज्ञात हमलावर हरमन सिंह के परिजनों को भी धमकियां दे रहे हैं।  उनके साथ दुष्कर्म की धमकी दी जा रही हैं, हालांकि लंदन पुलिस की तरफ से अब तक इस घटना पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है। 

    इस घटना के सामने आने के बाद ब्रिटेन में भारत के उच्चायोग ने एक बयान जारी किया। उच्चायोग ने अपने बयान में कहा कि खालिस्तानी आतंकियों ने हरमन सिंह की कार पर गोलियां चलाई हैं साथ ही खलिस्तानी उनके परिवार को भी धमका रहे हैं। उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि कपूर का परिवार पुलिस का इतंजार कर रहा है।  बता दें कि हरमन सिंह कपूर और उनके परिवार ने इसी साल के मई महीने में भी आरोप लगाया था कि उन्हें सोशल मीडिया पर धमकाया जा रहा है, यही नहीं कुछ दिन पहले खालिस्तान समर्थकों ने कपूर के रेस्तरां पर भी हमला किया था.

  • भयंकर बाढ़ की चपेट में आया न्यूयॉर्क

    भयंकर बाढ़ की चपेट में आया न्यूयॉर्क

    नई दिल्ली : न्यूयॉर्क शहर में बारिश ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। शहर हर घंटे 1.75 इंच तक बारिश झेल सकता है, लेकिन हर घंटे 2 इंच तक बारिश हो रही है.न्यूयॉर्क में तेज बारिश की वजह से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। शहर में आपातकाल जैसी स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश की वजह से शहर में कामकाज ठप पड़ गया, लोगों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते पानी से लोगों की मायूसी बढ़ती जा रही है।

    तेज बारिश की वजह से शहर का ड्रेनज सिस्टम ठप हो चुका है, बाढ़ के पानी की निकासी में काफी समस्याएं सामने आ रही है। शहर के हालात को देखते हुए मेयर ने इमरजेंसी की घोषणा की है, पूरा शहर बाढ़ से बचने की जद्दोजहद में जुटा हुआ है। न्यूयॉर्क में मेट्रो स्टेशन भी पानी की जद में आ गया, कई सार्वजनिक जगहों पर पानी का तेज बहाव देखने को मिला। न्यूयॉर्क शहर में बारिश ने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है, शहर हर घंटे 1.75 इंच तक बारिश झेल सकती है।

    लेकिन शहर में हर घंटे 2 इंच तक बारिश हो रही है.नासा ने कुछ ही दिन पहले शहर को लेकर डरावना खुलासा किया था। नासा की रिपोर्ट में बताया गया कि न्यूयॉर्क शहर इमारतों की बोझ तले लगातार जमीन में धंसता जा रहा है।रिपोर्ट में आशंका जताई गई कि शहर के जमीन में धंसने से बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है। शहर ने सटे समुद्र का जलस्तर भी बढ़ सकती है।

  • विदेश में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे जाने से रोका

    विदेश में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे जाने से रोका

    नई दिल्ली : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खालिस्तानी समर्थकों की करतूत सामने आई है। यहां भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी को गुरुद्वारे जाने से रोका गया। खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त को रोक दिया और उन्हें कार से उतरने नहीं दिया। विक्रम दोराईस्वामी ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त है।

    ब्रिटेन में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। इस घटना का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जिसमें खालिस्तानी समर्थकों और गुरुद्वारा समिति के एक सदस्य के बीच टकराव दिखाई दे रहा है।

  • भारत-कनाडा विवाद के 11 दिन बाद PM ट्रूडो का आया बड़ा बयान

    भारत-कनाडा विवाद के 11 दिन बाद PM ट्रूडो का आया बड़ा बयान

    नई दिल्लीः कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाने के करीब 11 दिन बाद रिश्ते बेहतर करने की बात कही है। वीरवार को मॉन्ट्रियल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रूडो ने कहा- वैश्विक स्तर पर भारत का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि कनाडा और उसके सहयोगी ग्लोबल स्टेज पर भारत के साथ मिलकर काम करें। ट्रूडो ने कहा- भारत लगातार आर्थिक स्तर पर विकास कर रहा है और जियोपॉलिटिक्स में अहम भूमिका निभाता है। भारत के साथ पूरी गंभीरता से बेहतर रिश्ते बनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन कनाडा में कानून का शासन है। हम फिर से इस बात पर जोर दे रहे हैं कि भारत कनाडा के साथ मिलकर निज्जर मामले की तह तक जाने में मदद करे।

    कनाडाई अखबार नेशनल पोस्ट के मुताबिक, ट्रूडो ने कहा- ये किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए बेहद जरूरी चीज है। जो भी देश कानून के शासन की इज्जत करता है उसे ये बात गंभीरता से लेनी चाहिए। हम कानून के शासन में रहते हुए भारत सरकार को लेकर अपने पार्टनर्स के साथ एक जिम्मेदार तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। अमेरिका ने मुझे आश्वासन दिया कि ब्लिंकन भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मीटिंग के वक्त निज्जर का मामला उठाएंगे।

    ट्रूडो ने आगे कहा- अमेरिका ने अब तक मामले में कनाडा का साथ दिया है। उन्होंने भारत सरकार को केस की गंभीरता समझाने में हमारी मदद की है। उन्होंने भारत को बताया है कि वो निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट का हाथ होने की जांच में हमारी मदद करें। इससे पहले 18 सितंबर को कनाडाई PM ट्रूडो ने अपनी संसद में आरोप लगाया था कि भारत सरकार के एजेंट निज्जर की हत्या में शामिल थे। उनके इस बयान के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया। भारत ने लगातार कनाडा के आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताया है। हालांकि, इसके बावजूद ट्रूडो अलग-अलग मंचों पर अपने आरोपों को दोहराते रहे।

    UN जनरल असेंबली के सेशन के लिए जब कनाडाई प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क पहुंचे थे, तब भी उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था- हम भारत सरकार से निज्जर की हत्या की जांच में सहयोग की मांग करते हैं, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में डिस्कशन एट काउंसिल फॉर फॉरेन रिलेशन्स में कई सवालों के जवाब दिए थे। उन्होंने कहा था- कनाडा में अलगाववादी ताकतों, हिंसा और उग्रवाद से जुड़ा अपराध पनप रहा है। कनाडा में हमारे डिप्लोमैट्स को डराया धमकाया जाता है, हमारे कॉन्सुलेट पर हमले होते हैं।

    जयशंकर ने कहा था- हमने कनाडा को बताया है कि ये हमारी पॉलिसी नहीं है। फिर भी अगर उनके पास कुछ स्पेसिफिक है तो वो हमें बताएं। बिना पूरी जानकारी के कोई भी कदम नहीं उठाया जा सकता है। जयशंकर ने इस बात पर भी चिंता जताई थी कि कनाडा राजनीतिक कारणों से इन मामलों में बहुत ढिलाई दे रहा है। विदेश मंत्री ने बताया था- भारत ने कनाडा को अपराधों और आतंकियों पर बहुत सारी जानकारी दी है और कई लोगों की प्रत्यपर्ण की भी रिक्वेस्ट की है।

  • बड़ी खबरः ईद मिलादुन्नबी के जूलूस के पास हुआ धमाका, DSP समेत 25 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः ईद मिलादुन्नबी के जूलूस के पास हुआ धमाका, DSP समेत 25 की मौत, देखें वीडियो

    मस्तुंगः बलूचिस्तान के जिला मस्तुंग के अल-फलाह मस्जिद के पास ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को निशाना बनाकर एक विस्फोट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में DSP समेत 25 की लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कम से कम 30 लोगों के घायल होने की खबर है। अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। अस्पताल स्टाफ को तुरंत पहुंचने का निर्देश दिया गया है।  इस महीने की शुरुआत में, उसी जिले में एक विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) नेता हाफिज हमदुल्ला सहित कम से कम 11 लोग घायल हो गए थे। इससे सप्ताह पहले, लेवी के एक अधिकारी को बस स्टैंड पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी, जबकि वहां से गुजर रहे दो अन्य घायल हो गए थे।

    पिछले साल अक्टूबर में मस्तुंग के क़ाबू के पहाड़ी इलाके में 2 वाहनों को निशाना बनाकर किए गए बम हमले में तीन लोग मारे गए थे और छह अन्य घायल हो गए थे। पाकिस्तान में आए दिन आतंकी हमले होते हैं। आतंकी समूहों के बीच अंतर कलह की वजह से भी हमलों को अंजाम दिया जाता है। इसी साल जनवरी में क्वेटा में एक मस्जिद में विस्फोट किया गया था जिसमें दस लोग मारे गए थे। इस हमले में कम से कम 20 लोग घायल हो गए थे। बलूचिस्तान के ही दक्षिण में अप्रैल में हुए हमले में चार लोग मारे गए थे। व्यस्त मार्केट में किए गए अटैक में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

    पाकिस्तान लंबे समय से बलूचिस्तान में उग्रवादियों के विद्रोह से जूझ रहा है, जो प्रांत की संपत्ति में बड़ा हिस्सा मांग रहे हैं। साथ ही तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हमलों से जूझ रहा है जिसे आमतौर पर पाकिस्तानी तालिबान भी कहा जाता है। बीजिंग की बेल्ट एंड रोड पहल के तहत चीनी निवेश की बाढ़ से प्रांत में तनाव बढ़ गया है, स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ है। वे चीन का लगातार विरोध करते रहे हैं और कई बार पाकिस्तान से आजादी की मांग भी उठाते हैं।

  • यूनिवर्सिटी और अस्पताल में अंधाधुंध चली गोलियां, 2 की मौत

    यूनिवर्सिटी और अस्पताल में अंधाधुंध चली गोलियां, 2 की मौत

    रॉटरडैमः नीदरलैंड के रॉटरडैम शहर में एक बंदूकधारी ने एक विश्वविद्यालय, अस्पताल परिसर और एक घर में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में 2 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में एक टीचर और एक स्थानीय महिला शामिल हैं। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। फायरिंग के बाद पुलिस ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र 32 साल के संदिग्ध छात्र ने अपने पड़ोस में रहने वाली 39 साल महिला को गोली मार दी और उसकी 14 वर्षीय बेटी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    महिला के घर में आग लगाने के बाद बंदूकधारी रॉटरडैम मेडिकल सेंटर यूनिवर्सिटी अस्पताल गया, जहां वह एक कक्षा में घुस गया और 46 वर्षीय शिक्षक को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि आरोपी ने फायरिंग क्यों की। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। रॉटरडैम के मेयर अहमद अबाउटलेब ने कहा कि हम एक भयानक घटना से स्तब्ध हैं।

    शहर में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी हुई। कई लोगों ने इसे देखा। शहर के लोग इस घटना के बाद से सहमे हुए हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के प्रति हैं। रॉटरडैम के मुख्य अभियोजक ह्यूगो हिलेनार ने कहा  कि आरोपी को कानून प्रवर्तन के लिए जाना जाता था और 2021 में उस पर पशु दुर्व्यवहार के लिए मुकदमा चलाया गया और दोषी ठहराया गया था। इससे पहले जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में इसी अंदाज में फायरिंग की घटना सामने आई थी। यहां एक चर्च में गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ये फायरिंग यहोवा के चर्च में हुई थी।

  • नाबालिग लड़के को किडनैप कर किया कत्ल, पेड़ से लटकाया शव

    नाबालिग लड़के को किडनैप कर किया कत्ल, पेड़ से लटकाया शव

    सिंधः पाकिस्तान के सिंध से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामले सामने आया है। जहां देर रात मुस्लिम युवकों ने एक नाबालिग हिंदू लड़के को किडनैप कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया। हत्यारों ने मृतक पर चोरी का इल्जाम लगाया है। वहीं पुलिस ने भी अभी तक इस मामले में कार्रवाई शुरू नहीं की है। यह घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सालेह हालेपोटो गांव की है। हिंदू परिवार के अनुसार उनके गांव में एक चोरी की वारदात हुई थी।

    इस चोरी के उनके 17 साल के बेटे भगवानदास पर आरोप लगाए गए। बेटे ने चोरी न करने के बारे में बार-बार कसमें खाईं और हाथ जोड़ा, लेकिन दो मुस्लिम जमींदारों महताब हालेपोटो और इब्राहिम पंवार ने घर में घुस मारपीट की और बाद में उसे घर से उठा कर ले गए। सुबह भगवानदास का शव रस्सी के साथ पेड़ से लटका मिला है। परिवार का आरोप है कि दोनों मुस्लिम जमींदारों ने बेरहमी से पहले उनके बेटे को पीटा है। बाद में उनके बेटे का कत्ल कर दिया।

    परिवार ने बताया कि जब भगवानदास को आरोपी उठा कर ले जा रहे थे तो तभी मुस्लिम जमींदारों ने उन्हें भी गोलियां मारने की धमकी दी थी। आरोपियों ने कहा कि अगर कोई घर से निकला तो उसे सरेआम गोली मार दी जाएगी। परिवार का आरोप है कि पुलिस इस मामले को आत्महत्या दिखाने का प्रयास कर रही है। आरोपी जमींदारों ने पाकिस्तान पुलिस पर ही दबाव बनाना शुरू किया है। परिवार ने कहा कि उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है।

  • पृथ्वी पर लौटे 3 अंतरिक्षयात्री, नासा के रूबियो ने बनाया रिकॉर्ड

    पृथ्वी पर लौटे 3 अंतरिक्षयात्री, नासा के रूबियो ने बनाया रिकॉर्ड

    नई दिल्ली : नासा के एक फ्रैंक रूबियो और 2 रूसी अंतरिक्ष यात्री एक साल से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार को पृथ्वी पर लौट आए। इसके परिणामस्वरूप अमेरिकी नागरिक फ्रैंक रूबियो ने सबसे लंबी अमेरिकी अंतरिक्ष उड़ान का रिकॉर्ड बनाया। तीनों अंतरिक्षयात्री कजाकिस्तान के एक दूरदराज के इलाके में एक सोयुज कैप्सूल से उतरे उनका मूल अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष के मलबे की चपेट में आ गया था और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर उसका सारा कूलेंट खत्म हो गया था जिसके बाद सोयुज कैप्सूल का इस्तेमाल किया गया। जो मिशन 180 दिन का होना चाहिए था वह 371 दिन के प्रवास में बदल गया। रुबियो ने एक अंतरिक्ष उड़ान के सबसे अधिक समय तक रहने के नासा के पिछले रिकॉर्ड को रखने वाले मार्क वंदे हेई की तुलना में अंतरिक्ष में दो सप्ताह अधिक समय बिताया।

    रूस का 1990 के दशक के मध्य का 437 दिन अंतरिक्ष प्रवास का विश्व रिकॉर्ड है।रूबियो और अंतरिक्ष यात्रियों सर्गेई प्रोकोपयेव और दमित्री पेतेलिन को वापस धरती पर लाने वाले सोयुज कैप्सूल को प्रतिस्थापन के रूप में फरवरी में भेजा गया था। रूसी इंजीनियरों को पिछले साल के आखिर में संदेह हुआ था कि अंतरिक्ष के मलबे से उनके मूल यान का रेडियेटर क्षतिग्रस्त हो गया है। इंजीनियरों को फिक्र हुई कि कूलिंग नहीं होने पर कैप्सूल के इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य संसाधन खतरनाक स्तर तक गर्म हो सकते हैं और इस वजह से यह यान खाली वापस आया।

  • मक्का में हज यात्रा को लेकर आया बड़ा फैसला, मुस्लिमों की बढ़ी मुश्किलें

    मक्का में हज यात्रा को लेकर आया बड़ा फैसला, मुस्लिमों की बढ़ी मुश्किलें

    नई दिल्लीः सऊदी अरब ने इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का में हज यात्रा के लिए जो नई नीति बनाई है, उससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सऊदी अरब ने फैसला किया है कि 905 कंपनियों की जगह अब केवल 46 कंपनियां ही पाकिस्तान से हज का संचालन करेगी। पाकिस्तान ने सऊदी से अपने फैसले की समीक्षा करने को भी कहा था लेकिन सऊदी अरब राजी नहीं हुआ। इसके बाद पाकिस्तान ने छोटी अवधि की हज यात्रा की नीति बनाई है।

    सोमवार को पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री अनीक अहमद ने सीनेट पैनल को बताया कि धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने नई नीति में छोटी अवधि की हज यात्रा शुरू करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही कार्यवाहक संघीय कैबिनेट के सामने मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धार्मिक मामलों की स्थायी समिति की एक बैठक के दौरान, मंत्री ने कहा कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान से हज के संचालन करने वाली कंपनियों की संख्या में जो भारी गिरावट की है, उसे लेकर सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। बैठक के दौरान समिति के सदस्य मौलाना अब्दुल करीम ने कहा कि 905 कंपनियों का संचालन 46 कंपनियों में सिमटने से दिक्कत होगी। जवाब में मंत्री अहमद ने कहा, ‘हम इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, लेकिन हम सऊदी से एक साल के लिए नरमी का अनुरोध कर सकते हैं।’

    समिति के सदस्य मौलाना फैज मुहम्मद ने कहा कि नई योजना को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हमें सऊदी अरब के अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान करना होगा।’ मंत्री ने कहा कि उन्होंने सऊदी अरब के अधिकारियों से फैसले की समीक्षा करने को कहा था, लेकिन वे सहमत नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब सरकार को पत्र लिखकर बताया जा सकता है कि इस फैसले को लागू करने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं क्योंकि यह अचानक लिया गया है।

    पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि सऊदी अरब सरकार हाजियों की संख्या बढ़ाकर एक करोड़ करने की योजना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मक्का जाने के लिए अब तक रोड टू मक्का परियोजना केवल इस्लामाबाद से चल रही थी लेकिन सऊदी अरब सरकार ने फैसला किया है कि अगले हज में कराची से भी यह परियोजना चलेगी। अहमद ने समिति को बताया कि हज नीति 2024 को जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा। 

    पाकिस्तान मंत्री अनीक अहमद ने कहा कि अगले साल से हज यात्रा की अवधि 45 दिन से घटाकर 18-20 दिन करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि छोटी अवधि के हज का खर्च भी नियमित अवधि के बराबर रहे। उन्होंने कहा कि यह हाजियों पर निर्भर करेगा कि वो सऊदी में लंबे समय तक रहना चाहते हैं या कम समय तक। नियमित हज पैकेज आमतौर पर 35 से 50 दिनों का होता है, जिसमें होटल, भोजन और परिवहन का खर्च शामिल होता है। इस साल पाकिस्तान से 40 हजार लोग हज यात्रा के लिए सऊदी अरब गए थे।

  • इंसानियत शर्मसार! कॉलेज का रहस्य पता चलने पर युवती ने मां की तेजधार हथियार से की हत्या 

    इंसानियत शर्मसार! कॉलेज का रहस्य पता चलने पर युवती ने मां की तेजधार हथियार से की हत्या 

    ओहियोः अमेरिकी के ओहियो से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां 23-वर्षीय महिला ने अपनी मां को लोहे के तवे से पीट-पीट कर और उसकी गर्दन पर लगभग 30 बार वार करके उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसे पता चल गया था कि उसे कॉलेज से निकाल दिया गया है और वह नहीं चाहती थी कि उसकी माँ को पता चले। समिट काउंटी अभियोजक के कार्यालय के अनुसार, एक्रोन के सिडनी पॉवेल को 50 वर्षीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता ब्रेंडा पॉवेल की क्रूर मौत के मामले में हत्या, गंभीर हमले और सबूतों के साथ छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था।

    समिट काउंटी अभियोजक के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, “मार्च 2020 में, सिडनी पॉवेल ने ब्रेंडा पॉवेल के सिर पर लोहे की कड़ाही से हमला किया, फिर उसकी गर्दन पर लगभग 30 बार वार किया।” एक्रोन बीकन जर्नल ने बताया कि माउंट यूनियन यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा पॉवेल दोषी पाए जाने के बाद समिट काउंटी कॉमन प्लीज़ कोर्ट रूम में रो पड़ीं।

    3 मार्च, 2020 को पुलिस ने ब्रेंडा को उसके स्कडर ड्राइव घर के अंदर गंभीर चोटों के साथ पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी चोटों के कारण मौत हो गई। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पॉवेल ने अपनी मां – एक्रोन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में बाल जीवन विशेषज्ञ – पर उस समय हमला किया, जब वह अपने स्कूल के अधिकारियों के साथ फोन पर बात कर रही थी।

    मीडिया आउटलेट ने बताया कि बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि पॉवेल सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित थे और इसलिए उन्हें हत्या के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता था। निदान करने वाले 3 रक्षा विशेषज्ञों में से एक जेम्स रियरडन ने कहा कि जब सिडनी ने अपनी मां को मार डाला, जिसे वह अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती थी, तो उसे मानसिक आघात पहुंचा।

    अभियोजकों द्वारा नियुक्त मनोवैज्ञानिक सिल्विया ओ’ब्राडोविच निदान से असहमत थे और उन्होंने कहा कि पॉवेल अपराध के समय पागलपन की कानूनी परिभाषा को पूरा नहीं करते थे। सुश्री ओ’ब्राडोविच इस बात से सहमत थीं कि पॉवेल मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं। जिनमें सीमावर्ती व्यक्तित्व लक्षण, दुर्भावना और चिंता विकार शामिल हैं।

    एक्रोन बीकन जर्नल के अनुसार, सहायक अभियोजक ब्रायन स्टैनो ने अदालत में घटना का वर्णन करते हुए कहा, “सिडनी ने तवे से हमला करना बंद कर दिया, संभवतः चाकू लेकर रसोई में चला गया।” स्टैनो ने कहा, “उसे हथियार बदलने पड़े और उस पर हमला जारी रखना पड़ा।” स्टैनो ने कहा, “सिर्फ़ गर्दन में कई बार चाकू? यह उद्देश्यपूर्ण है।” “यह किसी को ख़त्म करने की कोशिश है।” बताया जा रहा है कि पॉवेल की सज़ा 28 सितंबर को तय होनी है।