Category: Himachal>Una

  • दो विद्रोही समूहों के बीच झड़प में 9 की मौत

    दो विद्रोही समूहों के बीच झड़प में 9 की मौत

    बोगोटा: कोलंबिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के विद्रोही समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस झड़प में 9 लोगों की मौत हो गई है। एएफपी ने गवर्नर के हवाले से ये जानकारी दी है। गौरतलब है कि दक्षिण अमेरिकी देश में काफी समय से शांति की कोशिशें की जा रही हैं, ऐसे में ये घटना उन प्रयासों पर सवाल खड़ा करती हैं, जो शांति के लिए किए जा रहे थे। 

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हिंसक झड़प एफएआरसी गुरिल्ला समूह और नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) के लोगों के बीच हुई है। हालांकि अभी ये सामने नहीं आया है कि मरने वाले कौन लोग हैं। खबर ये भी है कि इस झड़प में 5 लोग घायल हैं, जिसमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। गवर्नर विलिंटन रॉड्रिज ने इस बारे में बहुत खुलकर जानकारी नहीं दी है। यहां आपको बता दें कि ईएलएन गुरिला ग्रुप की सरकार के साथ सोमवार को चौथे दौर की बैठक हुई थी, जिसके बाद मानवीय मदद की घोषणा भी हुई थी। 

  • कारोबारी संगठनों की हड़ताल, सरकार को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    कारोबारी संगठनों की हड़ताल, सरकार को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

    नई दिल्ली :  पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में देशभर में विभिन्न कारोबारी संगठनों ने हड़ताल की। दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी और व्यापारिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया और उन्हें वकीलों से भी समर्थन मिला। पाकिस्तान के कराची, लाहौर और पेशावर के साथ-साथ अन्य शहरों में वाणिज्यिक गतिविधियां बंद रहीं। वहीं मुख्य सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन अधिकतर बंद रहा। कराची में ताजिर एक्शन कमेटी ने सरकार को बिजली बिल घटाने और हाल ही में बढ़ाई गईं पेट्रोल की कीमतों को कम करने के लिए 72 घंटे का समय दिया था। पाकिस्तानी संस्था ने चेतावनी दी थी कि अगर सरकार ने उसकी मांगें पूरी नहीं की तो 10 दिन लंबी हड़ताल की जाएगी।

    ताजिर एक्शन कमेटी के संयोजक मोहम्मद रिजवान ने कहा कि हड़ताल में शामिल होने के लिए किसी पर कोई जबरदस्ती नहीं है। यह स्वैच्छिक है, कराची चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने हड़ताल के आह्वान का समर्थन किया। हालांकि उसके अध्यक्ष मोहम्मद तारिक यूसुफ ने कहा कि बड़े उद्योग हड़ताल का हिस्सा नहीं है। फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष इरफान इकबाल शेख ने कहा कि सरकार हालात को समझने में नाकाम रही। उन्होंने कहा आर्थिक संकट से उबरने के लिए हटकर सोचना होगा।

  • मैच के दौरान हुई फायरिंग, मचा हड़कंप

    मैच के दौरान हुई फायरिंग, मचा हड़कंप

    न्यूयार्कः अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के एक हाईस्कूल में फुटबॉल मैच के दौरान हुई गोलीबारी में 16 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वेस्ट बैटन रूज पैरिश शेरिफ कार्यालय के सर्जेंट लैंडन ग्रोगर ने बताया कि मामले में पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है और जांचकर्ता शुक्रवार को हुई इस घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिशों में जुटे हैं।

    ग्रोगर के मुताबिक, गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पोर्ट एलन हाईस्कूल के मैदान में एक मेडिकल हेलिकॉप्टर उतारकर दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

  • ट्रेन और बस की टक्कर, 6 की मौत

    ट्रेन और बस की टक्कर, 6 की मौत

    सैंटियागो : मध्य चिली के बायोबियो क्षेत्र में एक ट्रेन के मिनीबस से टकरा जाने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि टक्कर एक रेलवे क्रॉसिंग पर हुई। अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटनाग्रसित हुई बस में 14 लोग सवार थे, जिनमें से 6 की मौत हो गई। सैन्य पुलिस के जुआन फ्रांसिस्को कैरास्को ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना सैंटियागो से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण में सैन पेड्रो डी ला पाज़ के कम्यून में हुई।

    ट्रेनों का संचालन करने वाली सरकारी कंपनी ईएफई सुर ने बताया कि ट्रेन चालक ने सही ढंग से काम किया। कंपनी ने कहा कि ट्रेन के गुजरने के समय क्रॉसिंग बाधाएं सामान्य रूप से काम कर रही थीं। ईएफई सूर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि ट्रेन में सवार कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है

  • तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 18 की मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 18 की मौत

    बगदाद :  इराक में राजधानी बगदाद के उत्तर में कर्बला जा रही शिया तीर्थयात्रियों से भरी बस के पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई। चिकित्साधिकारियों ने यह जानकारी दी। अरबईन की शिया तीर्थयात्रा के लिए शहर में हर साल लाखों श्रद्धालु एकत्रित होते हैं और इसे दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक सार्वजनिक जमावड़ा माना जाता है। यहां इराक के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ ईरान और खाड़ी देशों से भी तीर्थयात्री जुटते है।

    जिनमें से अनेक पैदल ही कर्बला की ओर जाते है। बगदाद से लगभग 55 मील उत्तर में बलाद शहर के पास बस पलट गई। अधिकारियों ने कहा कि जान गंवाने वालों में 15 पुरुष और तीन महिलाएं हैं। मृतकों में 10 ईरानी, दो इराकी  और 6 वे लोग शामिल हैं जिनकी नागरिकता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है।

  • झटका : पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी

    झटका : पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी

    नई दिल्ली : पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 300 रुपए/लीटर के पार पहुंच गई हैं। कार्यवाहक सरकार ने पेट्रोल के दामों में 14.91 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है जिसके बाद पेट्रोल के दाम बढ़कर 305.36 रुपए और डीजल की कीमत में 18.44 रुपए की बढ़ोतरी की गई है जिसके बाद डीजल प्रति लीटर 311.84 रुपए हो गया है।  वित्त मंत्रालय ने देर रात X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि इस वृद्धि से पेट्रोल की कीमत 305.36 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल (एचएसडी) 311.84 रुपए प्रति लीटर हो गई है। केरोसीन या हल्के डीजल तेल की दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया।

    पाकिस्तान में चीनी के दाम 200 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। इस तरह से बाजार में चीनी के लिए मारामारी शुरू हो गई है, अब पाकिस्तान सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन चीनी मौजूदा कीमत पर आयात करने का फैसला लिया ताकि घरेलू दाम कंट्रोल हो सके। करीब 10 लाख मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक होने बावजूद पाकिस्‍तान के पंजाब खाद्य विभाग ने निकट भविष्य में चीनी संकट के बारे में चेताया है। पाकिस्‍तान सरकार के पास अब संकट को कम करने को लेकर बचे हुए स्टॉक को उपयोग करने के आलावा और कोई विकल्प नहीं है। आवाम को 100 रुपए प्रति किलो के आधिकारिक दाम  के बजाए चीनी के लिए 220 रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं।

  • इमारत में लगी आग,  20 की मौत, 43 घायल, देखें वीडियो

    इमारत में लगी आग, 20 की मौत, 43 घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका की राजधानी जोहान्सबर्ग में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। जोहान्सबर्ग की नगरपालिका ने गुरुवार को यह जानकारी दी।


    जोहान्सबर्ग नगर पालिका शहर के आधिकारिक अकाउंट ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जोहान्सबर्ग आपातकालीन प्रबंधन सेवाओं के प्रवक्ता रॉबर्ट मलाउदज़ी का हवाला देते हुए इस दुर्घटना की पुष्टि की है।

    उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में 20 लोगों की जान चली गयी है और 40 से अधिक घायल हुए हैं। प्रवक्ता ने आशंका जताया की मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है

  • तीर्थयात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 9 की मौत, 31 घायल

    तीर्थयात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 9 की मौत, 31 घायल

    नई दिल्ली : ईरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित नासिरिया शहर में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस की टक्कर ट्रक से हो गई। इस हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हो गई और कई बुरी तरह से घायल हो गए। रॉयटर्स के रिपोर्ट के मुताबिक तीर्थयात्रियों से भरी बस पवित्र शिया मुस्लिम शहर कर्बला की ओर जा रही थी। सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि बस और ट्रक के बीच में हुई टक्कर में लगभग 31 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें से 5 की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। ईरान में जिस पवित्र स्थान पर जाते वक्त बस हादसे का शिकार हुई वो शहर कर्बला थी।

    रिपोर्ट के मुताबिक कर्बला शहर शिया मुस्लिम के लिए सबसे पवित्र जगह मानी जाती है। ये शहर बगदाद से 88 किलोमीटर दूर स्थित है। मक्का के बाद कर्बला इस्लाम धर्म के लिए सबसे पवित्र जगह है। कर्बला में 680 ईस्वी के दौरान शिया और सुन्नी के बीच लड़ाई हुई थी, जिसे कर्बला की लड़ाई भी कहा जाता है। इस जगह पर इमाम हुसैन का मजार है, जो शिया मुस्लिमों के लिए पवित्र धर्मस्थल माना जाता है।

  • भूकंप के झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

    भूकंप के झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

    नई दिल्ली : इंडोनेशिया के बाली सागर क्षेत्र में आज यानी मंगलवार (29 अगस्त) को 7.0  तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ANI के रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्) ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के मातरम से 201 किलोमीटर उत्तर में धरती की सतह से 518 किलोमीटर नीचे था । हालांकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.1 आंकी है। भूकंप इंडोनेशिया के पश्चिम नुसा तेंगारा, बंगसल के पास भूकंप का केंद्र 525 किमी की गहराई पर बताया गया। हालांकि, इस बीच राहत की बात ये भी है की समुद्र की गहराई में आए भूकंप के तेज झटके से सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

    इस बात की जानकारी अमेरिकी सुनामी चेतावनी सिस्टम ने दी है। इंडोनेशियाई भूवैज्ञानिक एजेंसी के अनुसार बाली और लोम्बोक के तटीय इलाकों में सुबह 4 बजे से ठीक पहले भूकंप महसूस किए गए। अगर शुरुआती झटकों की बात की जाए तो 6.1 और 6.5 तीव्रता के दो भूकंप आए। इंडोनेशिया के बाली में मौजूद होटल प्रबंधक सुदी ने रॉयटर्स को फोन पर बताया कि बाली के मर्क्योर कुटा बाली में मेहमान कुछ सेकंड के लिए भूकंप महसूस करने के बाद अपने कमरों से बाहर भाग गए।

  • ‘इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह में मची भगदड, 12 की मौत

    ‘इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह में मची भगदड, 12 की मौत

    अंतानानारिवो: मेडागास्कर के एक स्टेडियम में शुक्रवार को ‘इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स’ के उद्घाटन समारोह के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 85 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सरकार की प्रवक्ता ललाटियाना राकोटोंड्राज्फी ने कहा कि घायलों में से 33 एचआरजेए अस्पताल में भर्ती हैं। देश की राजधानी अंतानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में शुक्रवार को यह भगदड़ उस समय मची, जब लोग क्षेत्रीय खेल कार्यक्रम के आधिकारिक उद्घाटन के लिए प्रवेश द्वार पर एकत्र हुए थे। मेडागास्कर के प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से ने शुक्रवार को कहा कि शाम करीब साढ़े चार बजे हुई इस दुर्घटना में घायल हुए 11 लोगों की हालत गंभीर है। नत्से ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

    खबरों में बताया गया कि मेडागास्कर की राजधानी अंतानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे देश के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने हादसे पर दुख प्रकट किया और स्टेडियम में मौजूद लोगों से जान गंवाने वालों के लिए कुछ पल का मौन रखने की अपील की। प्रवक्ता राकोटोंड्राज्फी ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए अपने बयान में गंभीर रूप से घायल लोगों के बारे में कोई अद्यतन जानकारी नहीं दी। राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना महामासीना स्टेडियम में समारोह में थे और उन्होंने भीड़ से कुछ समय के लिए शांत रहने की अपील भी की थी। करीब 41,000 लोगों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। इससे पहले 2019 में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 15 लोगों की मौत हो गई थी। ‘इंडियन ओशन आइलैंड गेम्स’ में कई तरह के खेलों का आयोजन होता है, जिनमें क्षेत्र के कई देश भाग लेते हैं।