Category: Himachal>Una

  • बड़ा हादसाः 131 फुट गहरी खाई में बस गिरने से 18 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः 131 फुट गहरी खाई में बस गिरने से 18 की मौत, देखें वीडियो

    मेक्सिकोः देर रात एक बस हाइवे से नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वाले लोगों में 6 भारतीय भी शामिल हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। उनका कहना है कि बस में सवार ज्यादातर लोग विदेशी नागरिक थे। हादसे का शिकार हुई बस में बैठे कुछ लोग अमेरिकी सीमा की ओर जा रहे थे। दरअसल, अमेरिकी में अवैध रुप से घुसने की कोशिश करने वाले ज्यादातर लोग मेक्सिको के रास्ते ही जाने का विकल्प चुनते हैं। 

    बस अमेरिका की सीमा से लगने वाले शहर तिजुआना जा रही थी। बस में करीब 42 यात्री सवार थे, जिसमें भारत, डॉमिनिकल रिपब्लिक और अफ्रीकी देशों के रहने वाले यात्री भी शामिल थे। ये हादसा मेक्सिको के नयारित राज्य में हुआ है। राज्य सरकार का कहना है कि बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों को शक है कि हाइवे पर तीव्र मोड़ की जानकारी होते हुए भी ड्राइवर ने बस को तेजी से मोड़ा, जिसकी वजह से बस पलटकर खाई में गिर गई।

    अधिकारियों का कहना है कि बस हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान करने के लिए अभी भी काम चल रहा है। राज्य सरकार की मानें तो 20 के करीब घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक महिला भी शामिल है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे का शिकार बनी बस ‘एलिट पैसेंजर लाइन’ का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा नयारित राज्य की राजधानी टेपिक के बाहर एक हाइवे पर हुआ। 

    नयारित के सिक्योरिटी और सिविल प्रोटेक्शन सेक्रेटरी जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन बहुत कठिन रहा है। उन्होंने बताया कि खाई 131 फीट गहरी थी, जिसकी वजह से वहां तक पहुंचना और फिर पीड़ितों को बाहर निकलाना मुश्किल भरा रहा है। घटनास्थल की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें बस को रस्सी से खींचकर बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। अभी तक बस कंपनी या मेक्सिको के माइग्रेशन इंस्टीट्यूट की तरफ से इस घटना को लेकर कोई टिप्पणी नहीं आई है।

  • कनाडा सड़क हादसे में पंजाबी युवक की मौत 

    कनाडा सड़क हादसे में पंजाबी युवक की मौत 

    फाजिल्काः गांव आवा के एक युवक की कनाडा में सड़क हादसे के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। जब इसकी सूचना फाजिल्का के गांव आवा में परिजनों तक पहुंची तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक युवक की पहचान 26 वर्षीय दिलप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दिलप्रीत स्टडी वीजे पर कनाडा गया था। मृतक युवक के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को 2015 में जमीन बेचकर कनाडा भेजा था और वह पिछले 3 साल से उसकी पीआर हो चुकी थी। वह वहां मिस्त्री का काम करता था और अब कैब चलाता था। इसी बीच एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। 


    इस सड़क हादसे के दौरान उनके बेटे की मौत हो गई। उसी के साथ उनके सारे सपने चकनाचूर हो गए हैं। परिवार बेहद संकट में है और अब सरकार से अपील कर रहा है कि उनके बेटे का शव सौंपने भारत लाया जाए। मृतक के पिता के मुताबिक, उनके दोनों लड़कियों के पास वीजा नहीं है और वे वीजा की मांग कर रहे हैं ताकि वे अपने बेटे के शव तक पहुंच सकें। दिलप्रीत सिंह कनाडा में नौकरी करता था और फाजिल्का में बैठकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

  • इस वजह से लगा लॉकडाउन, ऑफिस, स्कूल और बैंक किए बंद

    इस वजह से लगा लॉकडाउन, ऑफिस, स्कूल और बैंक किए बंद

    नई दिल्लीः भारत के कई इलाकों में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है, जबकि पड़ोस के ही मुल्क ईरान में गर्मी के चलते ‘लॉकडाउन’ लग गया है। देश में भीषण गर्मी के चलते दो दिन का सरकारी अवकाश ही घोषित कर दिया गया है। इसके चलते बुधवार और गुरुवार को सभी स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। सरकारी एजेंसियों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसके अलावा ज्यादा उपभोग की वजह से बिजली की कमी है और बड़े पैमाने पर कटौती करनी पड़ रही है। ईरान के दक्षिणी शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मंगलवार को तेहरान समेत कई बड़े शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। ईरान सरकार के प्रवक्ता ने कहा, ‘आने वाले दिनों में अप्रत्याशित गर्मी पड़ने की आशंका है। इसके चलते सरकार ने दो दिन के राष्ट्रव्यापी बंद का फैसला लिया है।’तेहरान समेत देश के एक दर्जन शहरों में तापमान मंगलवार को 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। ईरान का बड़ा हिस्सा पहाड़ी और तराई क्षेत्र है। इसके चलते यहां तापमान कभी बहुत ज्यादा नहीं होता। ऐसे में यहां तापमान अधिक होना और गर्मी के चलते देशव्यापी बंद होना हैरान करने वाली घटना है।

    आमतौर पर तेहरान और उसके आसपास के कुछ इलाकों में ही गर्मी होती है। वहीं ज्यादातर इलाकों में तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस तक ही रहता है। ईरान में नवंबर से मई तक बारिश का सीजन रहता है, जबकि मई से अक्टूबर के दौरान गर्मी रहती है। लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही गर्मी पड़ रही है। अमूमन ईरान में गर्मी के मौसम में 26 से 32 डिग्री सेल्सियस या अधिकतम 35 तक ही तापमान रहा करता है। बता दें कि इस साल चीन, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप जैसे इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जहां अमूमन सर्दी का सीजन लंबा रहता है और गर्मियों के दिन कम होते हैं।

  • फिटनेस चैलेंज करना पड़ा भारी, स्टार अस्पताल में भर्ती…

    फिटनेस चैलेंज करना पड़ा भारी, स्टार अस्पताल में भर्ती…

    नई दिल्लीः कनाडा में एक टिकटॉकर को वायरल फिटनेस चैलेंज के तहत 12 दिनों तक 4 लीटर पानी पीने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार कनाडा में रहने वाली टिकटॉक इन्फ्लुएंसर मिशेल फेयरबर्न 75 हार्ड नामक चैलेंज को स्वीकार किया था। 75 हार्ड नामक इस चुनौती में प्रतिभागियों को 75 दिनों तक लगभग चार लीटर पानी पीना जरूरी होती है। इसके अलावा शराब या ‘धोखाधड़ी वाले भोजन’ के बिना Structured Diet का पालन करना, दिन में 45-45 मिनट के दो वर्कआउट, दिन में रोज 10 पेज पढ़ना और रोजाना अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करना शामिल है।

    मिशेल ने रोज 4 लीटर पानी शुरू किया लेकिन 12वें दिन के बाद उन्होंने टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर कर यह कहा कि उन्हें लग रहा है कि ज्यादा पानी के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई है।

    मिशेल ने बताया कि जब वह रात को सोने जा रही थी तो उसे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था और वह रात में कई बार बाथरूम जाने के लिए उठी। उसने कहा कि वह खाना नहीं खा सकी और उसे मिचली आ रही थी, कमजोरी महसूस हो रही थी।

    कई टेस्ट के बाद, डॉक्टर ने मिशेल को बताया कि उनमें सोडियम की गंभीर कमी हो गई है। उसे प्रतिदिन अत्यधिक चार लीटर पानी के बजाय आधा लीटर से भी कम पानी पीने की सलाह दी गई।

    मिशले ने दूसरे वीडियो में कहा, ‘सोडियम की कमी वास्तव में घातक साबित हो सकती है। इसलिए अब मैं अस्पताल जा रही हूं और वे हर चीज की जांच करेंगे और फिर जाहिर तौर पर वे मेरा सोडियम धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं। मैं अभी भी 75 चैलेंज करने जा रही हूं, मैं हार नहीं मानूंगी, लेकिन डॉक्टर कहते हैं कि मुझे दिन में आधा लीटर से भी कम पानी पीना है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह वास्तव में हो रहा है।’

  • अंजू ने इस्लाम कबूल करने के बाद नसरुल्लाह से रचाई शादी

    अंजू ने इस्लाम कबूल करने के बाद नसरुल्लाह से रचाई शादी

    अलवरः राजस्थान के अलवर जिले से पाकिस्तान पहुंची अंजू ने अपने प्रेमी नसरुल्लाह के साथ शादी कर ली है। अंजू ने इस्लाम कबूल कर लिया है। इसके बाद उसका नाम फातिमा रखा गया है। पाकिस्तान गई दो बच्चों की मां अंजू ने इस्लाम कबूल करने के बाद अपने पाकिस्तानी दोस्त से शादी कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। अंजू (34) अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला (29) के घर पर रह रही है। वे 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे। इस जोड़े ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की स्थानीय अदालत में शादी रचाई। अपर दीर जिले के मोहर्रर सिटी थाने के वरिष्ठ अधिकारी मुहम्मद वहाब ने ‘न्यूज एजेंसी’ को बताया, ‘नसरुल्लाह और अंजू की शादी संपन्न हुई। उसके इस्लाम अपनाने के बाद विधिवत निकाह हुआ।’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों नसरुल्लाह के परिवार के सदस्यों, पुलिस कर्मियों और वकीलों की मौजूदगी में दीर बाला की जिला अदालत में पेश हुए। मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की पुष्टि की और कहा कि इस्लाम अपनाने के बाद भारतीय महिला का नाम फातिमा रखा गया है। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार सत्ती ने कहा कि भारतीय महिला को पुलिस सुरक्षा के तहत अदालत से घर भेज दिया गया है।

    इससे पहले दोनों कड़ी सुरक्षा के बीच घूमने निकले। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अपर दीर जिले को चित्राल जिले से जोड़ने वाली लावारी सुरंग की यात्रा की। पर्यटन स्थलों की यात्रा की तस्वीरों में अंजू और नसरुल्लाह हरे-भरे बगीचे में बैठे और हाथ पकड़े नजर आ रहे थे। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में पैदा हुई और राजस्थान के अलवर जिले में रहने वालीं अंजू ने एक छोटा वीडियो साझा किया जिसमें वह कहती हैं कि वह पाकिस्तान में ‘यहां सुरक्षित महसूस करती हैं।’

  • मां ने 100 मर्दों संग डेट करने को कहा, वजह जान होंगे हैरान…

    मां ने 100 मर्दों संग डेट करने को कहा, वजह जान होंगे हैरान…

    नई दिल्लीः आज के दौर में शादी करना और उसे निभाना सबके बस की बात नहीं रही। वो दौर बीते जमाने की बात हो गई। जब पिता अपनी पसंद से बेटी का हाथ किसी लड़के के हाथ में दे देता था। लड़की की मर्जी के बिना ही उसकी शादी कर दी जाती थी। गौर करने वाली बात यह है कि पुराने दौर के ये रिश्ते जीवन पर्यंत चलते थे। लेकिन अब लड़का और लड़की एक-दूसरे को समझने के बाद ही शादी का फैसला लेते हैं। इससे जुड़ा चौंका देने वाला मामला ब्रिटेन में सामने आया है। जहां एक मां ने अपनी बेटी को 100 मर्दों के साथ डेट करने की इजाजत दे दी। मां के इस प्रस्ताव से बेटी भी अचंभित थी।

    आपको बताते हैं इस हैरान कर देने वाले मामले के बारे में, ब्रिटेन में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 100 मर्दों के साथ डेट करने का खुलासा लड़की की बहन ने किया है। लड़की की बहन ने बताया कि उसने 100 मर्दों के साथ एक साल के अंदर डेट की।

    इसके लिए उसकी मां ने उसे 500 डॉलर दिए थे जो कि भारतीय करंसी में लगभग 41 हजार रुपए होता है। इतनी राशि देने के बाद मां ने बेटी से यह भी कहा कि जब पैसा खत्म हो जाए तो बता देना लेकिन 100 मर्दों के साथ डेट पूरी कर के ही घर लौटना। लड़की की बहन एलिस कैरोलिन ने इस खुलासे के साथ टिकटॉक पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 100 मर्दों के साथ डेटिंग करने के बाद लड़की और उसकी बहन एलिस ने इसे सेलिब्रेट किया। एलिस ने वीडियो में उन मर्दों के नामों की लिस्ट भी शेयर की है जिन मर्दों के साथ उसकी बहन ने डेट किया। अब आपको बताते हैं ये मां क्यों चाहती थी कि उसकी बेटी 100 मर्दों के साथ डेट करे. रिपोर्ट्स की मानें तो मां यह नहीं चाहती थी कि शादी के बाद उसकी बेटी के मन में मर्दों को लेकर कोई घबराहट रहे।

  • ड्रोन से हमला कर 2 इमारतें की क्षतिग्रस्त; एयरपोर्ट बंद, देखें वीडियो 

    ड्रोन से हमला कर 2 इमारतें की क्षतिग्रस्त; एयरपोर्ट बंद, देखें वीडियो 

    मॉस्को: रूस-यूक्रेन में जंग लगातार तेज होती जा रही है। रूसी हमलों के बाद अब यूक्रेन भी जवाबी कार्रवाई करने लगा है। यूक्रेन ने बीती रात एक बार फिर रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन से हमला किया है। यूक्रेनी ड्रोन ने मॉस्को की दो इमारतों को निशाना बनाया है। आधी रात यूक्रेन द्वारा किए गए इस हमले से अफरातफरी मची है। रूस के मेयर सर्गेई ने TASS समाचार एजेंसी को बताया कि हमले के बाद राजधानी मॉस्को का वनुकोवो हवाई अड्डा आने-जाने के लिए बंद कर दिया गया था और उड़ानें अन्य हवाई अड्डों पर पुनर्निर्देशित की गई हैं। 


    हालांकि, एक घंटे से भी कम समय में परिचालन सामान्य हो गया। इस महीने की शुरुआत में, ड्रोन हमलों के चलते शहर के दक्षिण-पश्चिम में उसी हवाई अड्डे पर हवाई यातायात को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया था। 
    रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले कीव ने टैगान्रोग शहर में भी आतंकवादी हमला किया, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। दक्षिण रूस के शहर टैगान्रोग में हुए विस्फोट में पंद्रह लोग घायल हो गए। हमला एस-200 मिसाइल से किया गया है।बता दें कि मॉस्को पर आखिरी ड्रोन हमला 24 जुलाई को हुआ था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने उस समय कहा था कि दो लोग दब गए और कुछ इमारतें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

  • शख्स ने 12 लाख रुपए खर्च करके  खुद को बनाया कुत्ता, देखें वीडियो 

    शख्स ने 12 लाख रुपए खर्च करके  खुद को बनाया कुत्ता, देखें वीडियो 

    जापान: दुनिया में कई लोग अपनी अजीबोगरीब हरकतों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला जापान से आया है, जहां एक शख्स के कुत्ता बनने की शौक ने सबको हैरान कर दिया। टोको (Toco) अब कुत्ता बन चुका है। इंसान से कुत्ता बने Toco ने सोशल मीडिया पर Video शेयर किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

    जापान के रहने वाले इस शख्स का बचपन से ही सपना था कि वो कुत्तों वाली जिंदगी जिए। जापान की एक कंपनी ने टोको को कूली (collie), जो एक कुत्ते की नस्ल है, में बदल दिया है। शख्स ने इसके लिए 12 लाख (20 लाख येन) रुपए खर्च कर दिए। इतने रुपए में शख्स ने ऐसा कॉस्ट्यूम तैयार कराया, जिसे पहनकर वो एकदम कुत्ते जैसा दिखता है। इस कॉस्ट्यूम में उसे पहचानना बहुत मुश्किल है।
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापानी कंपनी ने इसे 40 दिन में तैयार किया है। इसे बनाने में करीब 20 लाख येन यानी 12 लाख रुपये खर्च हुए है। शख्‍स ने बताया कि उसने कुत्‍तों की नस्‍ल कोली का चयन किया ताकी इसे पहनने के बाद वह बिल्‍कुल असली दिखे। साथ ही कोली उसका पसंदीदा जानवर भी है। अब शख्‍स को पहली बार सार्वजनिक रूप से चलते हुए देखा गया है। 
    बता दें कि कॉस्ट्यूम बनाने वाली यह कंपनी मूर्तियां, बॉडी सूट और थ्री डी मॉडल बनाने में माहिर है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि कोली कुत्ते की तर्ज पर बनाया गया यह चार पैरों पर चलने वाले असली कुत्ते जैसा दिखता है।

  • बड़ी खबरः गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

    बड़ी खबरः गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

    वैंकूवरः रिचमंड में गैंगस्टर रविंदर समरा के गोलीबारी में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कल हुई गोलीबारी में मारे गए शख्स की पहचान 36 साल के रविंदर समरा के रुप हुई है। गैंगस्टर संयुक्त राष्ट्र गिरोह का था। उसके भाई की गोली मारकर हत्या करने के दो महीने बाद, ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में जारी गिरोह युद्ध में एक और भारतीय-कनाडाई नवीनतम की हत्या कर दी गई। रिचमंड, ओंटारियो, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के अधिकारियों ने रात गोलीबारी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी।

    गंभीर रूप से घायल पुरुष की जान बचाने के आपातकालीन कर्मियों के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। गैंगस्टर रविंदर समरा पर पहले भी हमला हो चुका है। गौरतलब है कि ब्रिटिश कोलंबिया में सामूहिक हिंसा में बड़ी संख्या में पंजाबी युवाओं की मौत हुई है। नशे के काले कारोबार को लेकर गैंगस्टर आपस में खूनी झड़पें करते रहते हैं और इस नशे के कारोबार के कारण निर्दोष लोगों की जान भी जाती है।

  • पाकिस्तान में निकाह के बाद अंजू को मिले बंपर गिफ्ट, देखें वीडियो 

    पाकिस्तान में निकाह के बाद अंजू को मिले बंपर गिफ्ट, देखें वीडियो 

    इस्लामाबाद: भारतीय महिला अंजू के पाकिस्तान पहुंचने और निकाह की खबरें पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटोर रही हैं। अंजू 21 जून को 1 महीने के विजिट वीजा पर पाकिस्तान पहुंची थी। वहां, उसने खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह के साथ निकाह भी किया। इसके पहले अंजू ने अपना धर्म परिवर्तन कर खुद का नाम फातिमा रख लिया। हालांकि, अंजू और नसरुल्लाह ने इस बात से इनकार किया है कि उसने निकाह किया है। इस बीच अंजू का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह निकाह के बाद नसरुल्लाह के रिश्तेदारों से गिफ्ट लेती दिखाई दे रही है।

    वायरल हो रहे वीडियो में नसरुल्लाह और अंजू एक खुले जगह पर कुछ लोगों के बीच में खड़े दिखाई देते हैं। तभी एक महिला प्लास्टिक के थैले में शादी के जोड़े जैसा कोई कपड़ा गिफ्ट देती है। वह महिला अंजू को गिफ्ट देते हुए बोलती है कि बहुत-बहुत मुबारक हो आपको। आप अच्छा कर रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी शेयर किया जा रहा है। इसके अलावा एक और वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें अंजू, नसरुल्लाह के दोस्तों के बीच डाइनिंग टेबल पर कुछ खाती नजर आ रही है।

    इन दोनों वीडियो को शेयर करने वाले पाकिस्तानी पत्रकार दिलीप कुमार खत्री ने पूछा कि क्या पश्तून घरों में अपनी पत्नी को अपने सभी दोस्तों के सामने पेश करने और शादी करने के लिए टिकटॉक बनाने का रिवाज है? नसरुल्लाह को कौन इस्तेमाल कर रहा है? दरअसल, पश्तून अपनी पत्नी को पर्दे में रखते हैं और उन्हें परिवार के सदस्यों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति के सामने नहीं लाते हैं। नसरुल्लाह भी एक पश्तून है, लेकिन वह अंजू को अपने दोस्तों के साथ पाकिस्तान की सैर करा रहा है।

    एक टीवी चैनल से इंटरव्यू में अंजू ने इशारा किया कि वह अब भारत शायद ही लौटे। उसने कहा कि भारत में मेरे खिलाफ तरह-तरह की बातें हो रही है। ऐसे में भारत लौटने पर मेरी सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा। अंजू अपने घर से एक शादी में जाने के लिए बोलकर निकली थी, लेकिन वह चुपके से पाकिस्तान पहुंच गई। अंजू ने कहा कि वह अगर भारत लौटती है तो अब न तो उसके रिश्‍तेदार उन्‍हें स्‍वीकार करेंगे और न ही उनके बच्‍चे उन्‍हें अपनाएंगे। अंजू ने दावा किया है कि वह पाकिस्‍तान में पूरी तरह से सुरक्षित हैं।