Category: Himachal>Una

  • ਭਗਤ ਸਿੰਘ, ਰਾਜਗੁਰੂ ਅਤੇ ਸੁਖਦੇਵ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਧਮਕੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਭਗਤ ਸਿੰਘ, ਰਾਜਗੁਰੂ ਅਤੇ ਸੁਖਦੇਵ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਧਮਕੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਮਲਾ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਰਕਾਰ ਹੋਵੇਗੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰ- ਪਾਕਿ ਫਾਊਡੇਸ਼ਨ 

    ਲਾਹੌਰ: ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਇਮਤਿਆਜ਼ ਰਸ਼ੀਦ ਕੁਰੈਸ਼ੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ 23 ਮਾਰਚ 2023 ਨੂੰ ਭਗਤ ਸਿੰਘ, ਰਾਜਗੁਰੂ, ਸੁਖਦੇਵ ਦਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲਹੌਰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿਖੇ  ਮਨਾਉਣ ਨੂੰ ਰੋਕਦੇ ਹੋਇ ਪਾਕਿ ਵਿਚਲੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨ ਨੇ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। 

    ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਨੇ ਇਕ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ ਲੈਂਦਿਆਂ ਫੰਕਸ਼ਨ ਵਿਚਾਲੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨਾਂ ਦੀ ਪਰਵਾਹ ਨਾ ਕਰਦਿਆਂ ਇਹ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਵਾਂਗ ਹੀ ਸ਼ਾਨੋ-ਸ਼ੌਕਤ ਨਾਲ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਮਨਾਉਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ । ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਆਗੂ ਜਨਾਬ ਕੁਰੈਸ਼ੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਫੰਕਸ਼ਨ ਵਿਚਾਲੇ ਕਈ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਨਾ ਕਰਨ ਲਈ ਧਮਕਾਇਆ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹਿਅਂ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਕੋਈ ਵੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਿਸਮ ਦਾ ਜਾਨੀ ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਦੀ ਮੁੱਖ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਹੋਵੇਗੀ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਤਵਾਦੀ ਧਮਕੀਆਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਲਾਹੌਰ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲਾਂ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹੈਂ ਜਿਸ ਵਿਚ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਮੈਂਬਰਾਂ ਤੇ ਭਗਤ ਸਿੰਘ, ਰਾਜਗੁਰੂ, ਸੁਖਦੇਵ ਨੂੰ ਪਿਆਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਗਮ ਮਨਾਉਣ ਮੌਕੇ ਫੰਕਸ਼ਨ ਕੱਟੜਪੰਥੀਆਂ ਨੇ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲਾਂ ਵਿਚ ਇੱਟੇ, ਰੋੜੇ , ਟਮਾਟਰ ਡਾਂਗਾਂ, ਸੋਟੇਮਾਰੇ ਗਏ ਸਨ। ਮਗਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਾਲ ਸਮਾਗਮ ਰੱਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਸਗੋਂ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਸ਼ਾਨੋ-ਸ਼ੌਕਤ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿਚਲੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲੀਆਂ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਤੇ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਬ ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਮਤਾ ਪਾਸ ਕਰਕੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਪੰਜਾਬ, ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਜਨਰਲ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ, ਗ੍ਰਹਿ ਸਕੱਤਰ ਪੰਜਾਬ, ਡੀਆਈਜੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਜਨਰਲ ਅਪਰੇਸ਼ਨਜ਼, ਵਧੀਕ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਜਨਰਲ ਸਪੈਸ਼ਲ ਬ੍ਰਾਂਚ, ਸੀਸੀਪੀਓ ਲਾਹੌਰ, ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਲਾਹੌਰ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਸ਼ਾਦਮਾਨ ਲਾਹੌਰ ਨੂੰ ਲਿਖਤੀ ਦਰਖਾਸਤ ਭੇਜ ਦਿੱਤੀ ਹੈ । ਭਗਤ ਸਿੰਘ, ਰਾਜ ਗੁਰੂ ਅਤੇ ਸੁਖਦੇਵ ਦਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ ਇਸ ਸਾਲ 23 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਅੱਤਵਾਦੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਗੜਬੜੀ ਤੋਂ ਬਚਣ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਦੀ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ।

  • पंजाब पुलिस पर ‘हमले’ में संलिप्तता को लेकर IGP का तबादला

    पंजाब पुलिस पर ‘हमले’ में संलिप्तता को लेकर IGP का तबादला

    लाहौरः पाकिस्तान सरकार ने इस खुलासे के बाद गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुहम्मद सईद का तबादला कर दिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उसके आवास से गिरफ्तार करने गई पंजाब पुलिस के खिलाफ गिलगित-बाल्टिस्तान पुलिस का इस्तेमाल किया गया।

    इससे पहले पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा था कि गिलगित-बाल्टिस्तान पुलिस का इस्तेमाल, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उसके आवास से गिरफ्तार करने गई पंजाब पुलिस के खिलाफ किया गया। मंत्री ने बताया, ‘जमान पार्क अभियान में पंजाब पुलिस, इस्लामाबाद पुलिस और रेंजर्स पर हमला करने के लिए गिलगित-बाल्टिस्तान पुलिस का इस्तेमाल किया गया।’ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लाहौर में जमान पार्क में रहते हैं।

    मंत्री के खुलासे के तुरंत बाद, संघीय सरकार ने तत्काल प्रभाव से जीबी पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सईद का तबादला कर दिया और उनकी जगह डार अली खान खट्टक को नियुक्त किया। कार्यभार संभालने के बाद नए आईजीपी ने जमान पार्क में इमरान खान की सुरक्षा में तैनात सभी जीबी पुलिसकर्मियों को वापस बुला लिया। तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘हम इमरान खान के लाहौर स्थित आवास पर सुरक्षा के लिए तैनात जीबी पुलिसकर्मियों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते। वे यहां कोई अवैध काम नहीं कर रहे थे। वे इमरान खान को सुरक्षा देने के लिए यहां थे। क्योंकि, हम (उनकी सुरक्षा को लेकर) पंजाब पुलिस पर पूरी तरह से भरोसा नहीं कर सकते हैं।’’

    गौरतलब है कि तोशाखाना मामले में अदालत के आदेश का पालन करते हुए पुलिस की टीम दल बल के साथ, इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए उनके आवास पहुंची थी। हालांकि, लाहौर उच्च न्यायालय (एलएचसी) द्वारा बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक कार्रवाई रोकने के आदेश दिए जाने के बाद पुलिस को वापस बुला लिया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान 60 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

  • बड़ी ख़बरः स्कूली छात्राओं को जहर देने के संदेह में 110 लोग गिरफ्तार

    बड़ी ख़बरः स्कूली छात्राओं को जहर देने के संदेह में 110 लोग गिरफ्तार

    दुबईः ईरान की पुलिस ने कहा कि देशभर के स्कूलों में कथित तौर पर हजारों लड़कियों को जहर दिए जाने के मामले में 110 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता जनरल सईद मुंतजिर अल मेहदी ने ईरानी मीडिया में बयान जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने बम लगे हजारों खिलौने जब्त किए हैं, जिससे पता चलता है कि कुछ हमले शरारत के चलते किए गए होंगे। स्थानीय मीडिया में आईं खबरों और अधिकार समूहों के अनुसार, सैकड़ों छात्राएं अस्पताल में भर्ती हैं।

    ईरानी अधिकारियों ने हाल के सप्ताह में इन घटनाओं को स्वीकार किया था लेकिन इस बारे में जानकारी नहीं दी थी कि इन घटनाओं के पीछे कौन हो सकता है या इसमें किसी तरह के रसायन का इस्तेमाल किया गया। प्राधिकारियों ने बताया कि नवंबर के बाद से ईरान के 30 में से 21 प्रांत में 50 से अधिक विद्यालयों में ऐसे हमले हुए। पिछले साल सितंबर में देश भर में सरकार विरोधी प्रदर्शन होने के बाद ईरान ने स्वतंत्र मीडिया पर पाबंदियां लगा दीं और बड़ी संख्या में पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया। छात्राओं को जहर देने की घटनाओं को कवर कर रहे पत्रकारों, संवाददाताओं पर भी गाज गिरी। जो कुछ हो रहा है उसके बारे में अधिकारी भी बहुत ही कम जानकारी देते हैं।

  • महंगाई की मारः पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी

    महंगाई की मारः पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ौतरी

    इस्लामाबादः पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है। यही वजह कि यहां खाने-पीने की चीजों के साथ साथ और अन्य जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ रहे हैं। इसी बीच अब एक बार फिर सरकार ने अपने नागरिकों को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने पेट्रोल की कीमत में तत्काल प्रभाव से 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं डीजल के दाम में 13 रुपए बढ़ा दिए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शरीफ सरकार ने पेट्रोल की कीमत में भी तत्काल प्रभाव से 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। वहीं डीजल के दाम में 13 रुपए बढ़ा दिए हैं।, पाकिस्तान में पेट्रोल अब 272 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा, जबकि इसकी पिछली कीमत 267 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह, सरकार ने हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 13 रुपये बढ़ाकर 280 रुपये प्रति लीटर से 293 रुपये प्रति लीटर कर दी है। बता दें कि पिछले महीने 28 फरवरी को सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में पांच रुपये प्रति लीटर की कटोती की थी। हालिया पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने से महंगाई और बढ़ेगी। पाकिस्तान में पहले से ही महंगाई 40 फीसदी से ऊपर आसमान पर है।

  • बैंकों पर संकट बरकरार! अब यह बैंक बंद होने की कगार पर

    बैंकों पर संकट बरकरार! अब यह बैंक बंद होने की कगार पर

    वॉशिंगटन : अमेरिकी के बैंकिंग सेक्टर का बुरा दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले सिलिकॉन वैली बैंक बंद करने का फैसला किया गया। फिर सिग्नेचर बैंक को बंद किया गया। वहीं अब फर्स्ट रिपब्लिक बैंक पर भी ताला लटकने की नौबत आ गई है। महज हफ्तेभर में ये तीसरा बड़ा बैंक है जिसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के स्टॉक में 61.83% की गिरावट दर्ज की गई है। बीते हफ्तेभर में आई गिरावट पर नजर डालें तो First Republic Bank Stock की कीमत में 74.25% की गिरावट आ चुकी है। बीते कारोबारी दिन इसका भाव 19 डॉलर प्रति शेयर के निचले स्तर तक पहुंच गया था। कुछ ऐसे ही हालात सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के बने थे और इन दोनों ही बैंकों पर ताला लटक गया।

  • इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, घर के बाहर बवाल

    इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, घर के बाहर बवाल

    लाहौर: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान पर फिर गिरफ्तारी के बादल मंडरा गए हैं। उनके आवास के बाहर बख्तरबंद पुलिस वाहन पहुंचे हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है, वहीं, दूसरी तरफ पीटीआई कार्यकर्ता इमरान खान के आवास के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। इमरान समर्थक और पुलिस आमने-सामने है और दोनों पक्षों में जोरदार टक्कर हो रही है। 

    बताया जाता है कि इमरान समर्थकों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए हैं और पुलिस हल्के बल का प्रयोग करने वाल है। इमरान खान पर एक महिला जज को धमकाने और तोशाखाना मामले में कोर्ट के समक्ष पेश नहीं होने को लेकर दो गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। यही वजह है कि उन पर गिरफ्तारी की तलवार लंबे समय से लटक रही है।

    दरअसल कल ही हेलीकॉप्टर के जरिए ही इस्लामाबाद पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने पहुंच गई थी, लेकिन, इमरान अपने घर से निकलकर सीधे एक रैली को संबोधित करने चले गए। 

  • स्वीमिंग पूल में टॉपलेस हो सकेंगी महिलाएं, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    स्वीमिंग पूल में टॉपलेस हो सकेंगी महिलाएं, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    बर्लिन: जर्मनी की राजधानी बर्लिन शहर के अधिकारियों के एक फैसले के बाद जल्द ही महिलाओं को पूल में नग्न होकर तैरने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि छूट तब दी गई जब एक महिला को पूल से नग्न होने के चलते बाहर फेंक दिया गया था और और उसने कानूनी कार्रवाई की।

    महिला द्वारा केस के बाद अधिकारियों ने माना कि वे भेदभाव की शिकार थीं और कहा कि चाहे महिला हो या पुरुष बर्लिन के पूल में आने वाले सभी लोगों को अब टॉपलेस होने की अनुमति होगी। बता दें कि एक दूसरी महिला ने भी शिकायत की थी कि उसे दिसंबर में एक इनडोर पूल में कपड़े पहनने के लिए जबरदस्ती की गई थी।

    जर्मनी एक ऐसा देश है जो कुछ स्थितियों में सार्वजनिक नग्नता को उचित और स्वस्थ दोनों मानता है। टॉपलेस तैराकी के इस निर्णय का यहां के वो लोग काफी सराहना करते हैं जो फ्री बॉडी कल्चर (Nudism) को सही मानते हैं। 

    वहीं, बर्लिन के स्विमिंग पूल संचालक, बर्लिनर बैडरबेट्रीबेने वास्तव में अपने नियमों को नहीं बदला है, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्नान की पोशाक जननांगों को ढकती है और यह जरूरी है।

    बता दें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बर्लिन में महिलाओं को खुले में नग्न होकर स्विमिंग करने की मनाही थी। ऐसा करने पर उन्हें पूल से बाहर कर दिया जाता था और उनपर बैन भी लगा दिया जा था। इन घटनाओं के सामने आने के बाद बर्लिन प्रशासन ने महिलाओं को पुरुषों की तरह नग्न होकर नहाने की अनुमति दी।

  • Elon Musk बसाएंगे नया शहर! जानें कहां और कयों?

    Elon Musk बसाएंगे नया शहर! जानें कहां और कयों?

    नई दिल्ली : दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क अपना एक शहर बसाने पर विचार कर रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि एलन मस्क और उनकी कंपनी से जुड़ी संस्थाएं एक ऐसा शहर बसाने के लिए टेक्सास में हजारों एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर रही है, जहां मस्क की कंपनी के कर्मचारी रहेंगे और काम करेंगे। ये संपत्तियां ऑस्टिन के पास कम से कम 3,500 एकड़ में खरीदी गई हैं। 

    मस्क जहां शहर बसाने वाले हैं वह इलाका बोरिंग और स्पेस-X के निर्माणाधीन प्लांट के पास ही है। यह जगह टेक्सास में कोलोराडो नदी के किनारे है। यहां मस्क की कंपनियों के कर्मचारी रहेंगे और पास में ही बने संयंत्रों में काम पर जा सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक प्लान 100 मकान बनाने का है जहां पूल और खुले खेल का मैदान नजदीक में ही बनाए जाएंगे।

    मस्क की योजना अपने कर्मचारियों को सस्ते दाम में घर उपलब्ध कराने की है। इसके लिए यह नियम भी है कि अगर कंपनी के कर्मचारी नौकरी छोड़ देते हैं या छंटनी होती है तो उन्हें 30 दिन के अंदर घर खाली करना होगा।

  • आग का तांडव! 16 मंजिला इमारत में लगी आग, सब जलकर हुआ स्वाह

    आग का तांडव! 16 मंजिला इमारत में लगी आग, सब जलकर हुआ स्वाह

    कराचीः पाकिसतान में कराची के इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक 16 मंजिला इमारत में आग लग गई। कराची में शहराह-ए-फैसल में 16 मंजिला पोर्टवे ट्रेड सेंटर की इमारत में आग लग गई। इस भयानक घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। आग सबसे पहले इमारत के ऊपर लगे एक होर्डिंग पर लगी इसके बाद धीरे-धीरे यह पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग बुझाने के लिए मौके पर 12 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौजूद थी।

    जानकारी के अनुसार आग बुझाने के लिए पानी की मांग को पूरा करने के लिए कई पानी के टैंकर और दो वॉटर बाउजर भी मौके पर मौजूद थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और रेंजर्स सहित कानून प्रवर्तन कर्मी स्थान पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि शहराह-ए-कायदीन पुल के साथ ही इमारत से सटे एक पेट्रोल पंप को भी बंद कर दिया गया है। 

  • ट्रेन और बस की भयानक टक्कर में 6 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    ट्रेन और बस की भयानक टक्कर में 6 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    लागोसः नाइजीरिया के लागोस में वीरवार को एक ट्रेन के यात्री बस से टकरा जाने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। लागोस स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (LASEMA) ने यह जानकारी दी है। 

    हादसे में छह लोगों की मौत, दर्जनों घायल

    नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख इब्राहिम फारिनलोय ने बताया कि बस सरकारी कर्मचारियों को काम पर ले जा रही थी, इसी दौरान वह इंटर-सिटी ट्रेन से टकरा गई। इब्राहिम फारिनलोय ने कहा, अब तक इस हादसे में 84 लोगों को जिंदा बचा कर अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जिसमें अस्पताल में मरने वाले भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी घालय बस के थे। ट्रेन में सवार किसी यात्री को चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के पैरामेडिक्स द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद घायलों को आगे की चिकित्सा के लिए सामान्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

    बस चालक के लापरवाही से हुई दुर्घटना

    लागोस स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के सचिव ओलुफेमी ओके-ओसानिनटोलू ने कहा कि इस दुर्घटना का तात्कालिक कारण बस चालक की लापरवाही से गाड़ी चलाना है। ओके-ओसानिनटोलू ने बताया कि यह घटना बस चालक की लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुई है। ट्रेन से टकराने ले पहले बस चालक ने ट्रेन के ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ने की कोशिश की थी।

    नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना आम

    स्थानीय निवासियों के मुताबिक, नाइजीरिया के शहरों में ट्रेन और ट्रक दुर्घटनाएं आम हैं। यहां पर आमतौर पर यातायात नियमों का सही से पालन नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर और वाणिज्यिक केंद्र लागोस में यह एक गंभीर समस्या हैं। हालांकि हाल के वर्षों में अधिकारियों ने सड़क और इस प्रकार की दुर्घटना को नियंत्रण करने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं।