Category: Himachal>Una

  • बड़ा हादसाः बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, गृह मंत्री सहित 16 की मौत, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, गृह मंत्री सहित 16 की मौत, देखें वीडियो

    कीवः यूक्रेन की राजधानी कीव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक हेलिकॉप्टर बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में यूक्रेन के गृह मंत्री समेत 3 मंत्रियों की मौत हो गई है। मरने वालों की तादाद 16 बताई जा रही है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। दरअसल, जहां हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वहां कई रिहायशी इमारतों के साथ एक स्कूल भी शामिल है। ये भयानक हादसा कीव के उत्तरपूर्व में स्थित शहर ब्रोवरी में हुआ है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और आपात सेवाओं से जुड़े लोग तुंरत वहां पहुंच गए। इस एयरक्राफ्ट हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में इस भयंकर हादसे होने के बाद स्कूल आग की लपटों से घिरा दिखाई दे रहा है। इसलिए अनुमान है कि मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

    रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में यूक्रेन के इंटीरियर मिनिस्टर (गृहमंत्री) डेनिस मोनास्टिर्स्की की भी मौत हो गई है। हादसा कीव के करीब स्थित ब्रोवेरी शहर में हुआ है। यूक्रेन की पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेंको ने पॉलिटिको को बताया कि इस हादसे में यूक्रेन की सरकार से जुड़े 3 मंत्रियों की मौत हुई है। इनमें यूक्रेन के गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की, उनके पहले डिप्टी येवेन येनिन और स्टेट सेक्रेट्री यूरी लुबकोविच शामिल हैं।

  • मरीज को ले जा रही एंबुलेंस की ट्रक से भीषण टक्कर, 6 की मौत 

    मरीज को ले जा रही एंबुलेंस की ट्रक से भीषण टक्कर, 6 की मौत 

    ढाकाः बांग्लादेश की राजधानी ढाका से करीब 101 किमी दक्षिण में शरतपुर जिले में मंगलवार  तड़के हुई एक अजीबोगरीब घटना पूरे देश और दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है। बताया जा रहा है कि एक एंबुलेंस चार मरीजों को लेकर राजधानी ढाका के एक अस्पताल जा रही थी। चालक और सहायक समेत एंबुलेंस में कुल 6 लोग सवार थे। मरीजों की स्थिति गंभीर होने के चलते एंबुलेंस का ड्राइवर उनकी जिंदगी बचाने के लिए तेजी से अस्पताल की ओर आगे बढ़ रहा था। मगर यमराज ने ट्रक लेकर एंबुलेंस का पीछा कर लिया था। मरीजों में जहां जिंदगी बचाने की जद्दोजहद थी तो वहीं यमराज में जिंदगी छीनने की। लिहाजा अस्पताल पहुंचने से 101 किलोमीटर पहले ही यमराज ट्रक लेकर आ गए। फिर जो हुआ उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

    हादसे में एंबुलेंस के उड़े परखच्चे

    अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कोहरे के कारण एंबुलेंस रास्ते में चकमा खा गया। इस दौरान यमराज रूपी ट्रक से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। घटना सुबह हुई। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों को लेकर जा रही एक एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक सहित सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बचावकर्मियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त एंबुलेंस से शवों को निकालने के लिए उन्हें घंटों तक राहत कार्य करना पड़ा। जिले की अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप निदेशक मोहम्मद सेलिम मिया ने बताया कि घने कोहरे के कारण स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4:20 बजे ढाका जा रही एम्बुलेंस कंप्रेस्ड नेचुरल गैस से भरी ट्रक से जा टकराई।

    चालक और सहायक समेत सभी 6 लोगों की मौत

    इस हादसे में  एंबुलेंस चालक और एक सहायक समेत सभी 4 मरीजों की मौत हो गई। उनकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी है। एंबुलेंस मरीज को ढाका के एक अस्पताल ले जा रही थी,तभी वह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। खराब राजमार्गों, खराब रखरखाव वाले वाहनों, अयोग्य चालकों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन और यातायात विभाग द्वारा निगरानी की कमी के कारण दुनिया में सड़क दुर्घटनाओं के लिए बांग्लादेश की मृत्यु दर अधिक है। एक स्थानीय संगठन, बांग्लादेश पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार 2022 में देश भर में 7,617 सड़क, रेलवे और जलमार्ग दुर्घटनाओं में कुल 10,858 लोग मारे गए और 12,875 अन्य घायल हुए।

  • कनाडा जाने वाले भारतीय डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, नियमों में किया जा रहा बड़ा बदलाव

    कनाडा जाने वाले भारतीय डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, नियमों में किया जा रहा बड़ा बदलाव

    टोरंटोः कनाडा जाने की सोच रहे भारतीय डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, कनाडा की सरकार अपने देश में विदेशी डॉक्टरों के लिए आने की राह को आसान बनाने जा रही है। कनाडा की सरकार ने विदेशी पोस्टग्रेजुएट डॉक्टरों को प्रैक्टिस और लाइसेंस देने के प्रोसेस में बदलाव करने का मन बना लिया है। इसके लिए मसौदा भी तैयार हो चुका है।

    भारतीय डॉक्टरों को होगा ज्यादा फायदा 

    कनाडा अपने नए नियम में विदेशी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को प्रैक्टिस करने के लिए अनुभव को घटाकर दो साल करेगा, जबकि अभी ये 7 साल है। यही नहीं, लाइसेंस देने की प्रक्रिया को भी घटाकर 3 महीने तक किए जाने का प्रस्ताव है जबकि अभी ये 5 साल है। बता दें कि इस नए नियम से सबसे ज्यादा फायदा कनाडा में प्रैक्टिस के इच्छुक भारतीय डॉक्टरों को होगा। कनैडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन हेरिटेज के अनुसार, कनाडा नें अभी फिलहाल 8 हजार भारतीय डॉक्टर काम कर रहे हैं। इसे आसान भाषा में कहें तो हर 10 में से एक डॉक्टर इंडियन है। बता दें कि कनाडा में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है।

    कनाडा में डॉक्टर्स की कमी

    कनाडा में इस बदलाव का कारण डॉक्टर्स की कमी को बताया जा रहा है। साथ ही यहां मेडिकल सीटें भी कम ही हैं। जानकारी के मुताबिक, कनाडा से हर साल लगभग 3,500 से ज्यादा स्टूडेंट्स मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए आयरलैंड, ब्रिटेन, अमेरिका जैसे देश चले जाते हैं। अमेरिका को छोड़कर कनाडा से बाहर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को प्रैक्टिस के लिए 7 साल के अनुभव की जरूरत होती है जिस कारण ज्यादातर स्टूडेंट लौटते ही नहीं। वो अपनी प्रैक्टिस वहीं शुरू कर देते हैं। साथ ही बता दें कि कनाडा में आसनी से परमानेंट रेसिडेंसी नहीं मिलती है। इसके लिए भी कनाडा में 4 साल इंतजार करना होता है। विदेशी डॉक्टरों के आने से कनाडा में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा सकेगा। साथ ही लोगों को सही समय पर उचित इलाज भी मिलेगा।

  • चर्च में प्रार्थना दौरान हुए धमाके में 17 की मौत

    चर्च में प्रार्थना दौरान हुए धमाके में 17 की मौत

    कांगोः डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के एक चर्च में 15 जनवरी को धमाका हुआ। इसमें अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ISIS ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने इस ब्लास्ट के पीछे ISIS के सहयोगी संगठन एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) का हाथ होने की आशंका जताई थी। 

    दरअसल, कासिंदी टाउन के एक चर्च में लोग प्रार्थना के लिए इकट्ठे हुए थे। इसी दौरान धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शी जूलियस कसाके ने बताया- मैं चर्च के बाहर से गुजर रहा था। तभी धमाका हुआ। मैं और आसपास के कई लोग मदद करने के लिए चर्च के अंदर भागे। वहां हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा था। कई लोग बेसुध पड़े थे तो कई दर्द से चीख रहे थे। कई लोगों के हाथ-पैर टूटकर अलग हो गए थे। मसिका मकासी ने बताया, मैं चर्च के बाहर एक टेंट में बैठी हुई थीं। तभी मैंने धमाके की आवाज सुनी। पल भर में ही सब कुछ बदल गया। कुछ फीट की दूरी पर बैठी मेरी भाभी की मौत हो गई और मेरी टांग में भी चोट लग गई।

    डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स एंटोनी ने कहा है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को पकड़कर सजा दी जाएगी। फेलिक्स 2018 से कांगो के राष्ट्रपति हैं। यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में कांगो में 370 से ज्यादा लोगों ने एडीएफ के हमलों में जान गंवाई है। साथ ही सैकड़ों लोग किडनैप भी हुए हैं। अफ्रीका महाद्वीप के इस देश में कॉपर और कोबाल्ट जैसे खनिज बड़ी मात्रा में हैं। लेकिन इसका फायदा वहां के लोगों को नहीं मिल सका है। लंबे समय से चल रहे संघर्ष और राजनीतिक अस्थिरता की वजह से यह देश संकट में ही रहा है। बड़ी संख्या में लोगों को पलायन करना पड़ा है। कांगो दुनिया के पांच सबसे गरीब देशों में शामिल है। यहां के 64 फीसदी लोग 1 दिन में 200 रुपए भी नहीं कमा पाते हैं।

  • 5 दिन में दूसरी बार हिंदू मंदिर पर हमला, दीवार पर लिखा टारगेट मोदी

    5 दिन में दूसरी बार हिंदू मंदिर पर हमला, दीवार पर लिखा टारगेट मोदी

    मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया में 5 दिन के अंदर दूसरी बार हिंदू मंदिर पर अटैक हुआ है। हमले का आरोप खालिस्तान समर्थकों पर लगा है। इससे पहले 12 जनवरी की सुबह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में मिल पार्क में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर भद्दे दृश्यों को देखा गया था। मंदिर के साथ छोड़छाड़ की गई थी। लेकिन आज हुई इस घटना के दौरान शरारती अनसरों ने दीवार पर टारगेट मोदी लिखा है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि हर सुबह काम पर जाने से पहले वह मंदिर जाता है। उसने मंदिर पहुंचने पर मंदिर की दीवारों पर ‘हिंदूस्तान मुर्दाबाद’ लिखा हुआ देखा था।

    BAPS स्वामीनारायण मंदिर ने एक अखबार से कहा था कि, ‘हम बर्बरता और नफरत के इन कृत्यों से बहुत दुखी और स्तब्ध हैं।’ तब भी मंदिर पर ऐसी हरकत करने का आरोप खालिस्तान समर्थकों पर लगा था। मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थकों ने 20 हजार से अधिक हिंदुओं और सिखों को मारने के लिए जिम्मेदार भारतीय आतंकी भिंडरावाले की ‘शहीद’ के रूप में प्रशंसा लिखी थी। हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के अध्यक्ष मकरंद भागवत ने कहा था, ‘पूजा स्थलों के खिलाफ किसी भी तरह की नफरत और तोड़फोड़ स्वीकार्य नहीं है और हम इसकी निंदा करते हैं।’

    बता दें कि हाल में खलिस्तान समर्थक तब चर्चा में आए थे जब खालिस्तान समर्थक एक संगठन ने पंजाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की धमकी दी थी। पंजाब के एक कॉलेज की दीवारों पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के विरोध में नारे भी लिखे गए थे। खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रोकने का आह्वान किया था।

  • गुरुद्वारा साहिब पर हमला, खिड़कियां और लाइटें तोड़ी

    गुरुद्वारा साहिब पर हमला, खिड़कियां और लाइटें तोड़ी

    चार्लोटः अमेरिका के गुरुद्वारा साहिब में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना चार्लोट स्थित गुरुद्वारा साहिब खालसा दरबार की है। मिली जानकारी के अनुसार गनीमत रही कि हमले के वक्त वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर हमला किया है। इस दौरान हमलावारों ने खिड़कियां, लाइटें तोड़ी है। वहीं गुरुद्वारा साहिब में लगे सुरक्षा कैमरों को नुकसान पहुंचाया है। 

    यूनाइटेड सिख ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस घटना ने भाईचारों को झंझोड़ कर रख दिया है। यूनाइटेड सिख की जसलीन कौर ने कहा कि पिछले दो महीनों में गुरुद्वारा साहिब में तोड़फोड़ की चार घटनाएं हो चुकी हैं।

    जसलीन कौर ने कहा कि “हमारे सिवल राइटस डायरेक्टर पुष्पिंदर सिंह ने इस संबंध में अमेरिकी न्याय विभाग FBI, कम्युनिटी रिलेशंस सर्विस, US अटॉर्नी कार्यालय, पश्चिमी जिला से संपर्क किया है, ताकि जो हमारी चिंता व्यक्त की जा सके। वहीं हमारी कानूनी टीम ने गुरुद्वारा प्रबंधन से संपर्क किया है।”

  • एकमात्र जगह जहां सुहागरात पर दुल्हन की मां भी दूल्हे के साथ सोती

    एकमात्र जगह जहां सुहागरात पर दुल्हन की मां भी दूल्हे के साथ सोती

    अफ्रीकाः दुनिया भर में शादी की तमाम परंपराएं अजीबो-गरीब हैं। लेकिन इस परंपराओं को मानने लोग हैं बड़ी दृढ़ता से इसे फॉलो करते हैं। उनके अपने तर्क होते हैं और वह बड़े ही धूमधाम से इन रस्मों को निभाते हैं। ऐसी ही एक रस्म इन दिनों चर्चा में बनी हुई है, जिसमें शादी के बाद दुल्हन की मां भी दूल्हे के साथ सुहागरात के दिन सोती है।

    शायद आप सोच में पड़ जाएंगे

    दरअसल, वैसे तो पूरी धरती पर अलग-अलग इलाकों में शादी की अलग-अलग रस्में हैं। उसे वह निभाने वाले इसे निभाते भी हैं। लेकिन अफ्रीकी महाद्वीप के कई देशों में एक ऐसी रस्म है जिसे सुनकर शायद आप सोच में पड़ जाएंगे। यहां के कुछ ट्राइबल इलाकों में शादी के बाद दुल्हन की मां भी कपल के साथ सुहागरात में शामिल होती है और एक दिन के लिए उनके साथ सोती है।

    बड़े ही जबरदस्त दिए जाते हैं तर्क 

    यह परंपरा बहुत ही लंबे समय से चली आ रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन परंपराओं को फॉलो करने वाले लोग बताते हैं कि उन्हें नहीं पता कि यह कब से चली आ रही है, लेकिन इसके बारे में हुए बड़े ही जबरदस्त तर्क देते हैं। उनका कहना है वह बताते हैं कि ऐसी परंपराएं क्यों निभाते हैं। दुल्हन की मां दूल्हे के साथ एक रात सोती है।

    सलाह और मशविरा देने के लिए सोती है मां

    उनका कहना है दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के लिए नए होते हैं और उन्हें सलाह और मशविरा देने के लिए मां पहली रात उनके साथ होती है। वह बताती है खुशी जिंदगी कैसे जी जाती है, इसके लिए क्या-क्या करना पड़ेगा। इसके बाद मां अगले दिन परिवार के अन्य लोगों से बताती है कि दूल्हे और दुल्हन की पहली रात कैसी रही, क्या वे खुश रहे या खुश नहीं थे।

    चर्चा में है अफ्रीका की यह रस्म 

    बस इसी परंपरा को निभाने के लिए दुल्हन की मां नए शादीशुदा जोड़े के साथ रात में सोती है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक इससे मिलती-जुलती परंपरा चीन के भी कुछ इलाकों में है। यहां शादी के पहले ही दुल्हन और उसका परिवार दूल्हे के साथ समय बिताते हैं। फिलहाल अफ्रीका की यह रस्म चर्चा में है।

  • जेल में बिताए 17 साल, रिहा होने पर मिला मुआवजा, ये थी वजह

    जेल में बिताए 17 साल, रिहा होने पर मिला मुआवजा, ये थी वजह

    नई दिल्ली : दुनिया भर में अपराधियों के लिए अलग-अलग नियम बनाए गऐ हैं । लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि अपराधी बच जाता है और गलत आदमी को दंड दे दिया जाता है। अमेरिका में एक ऐसा ही मामला हुआ जब एक शख्स को 17 साल जेल में बिना किसी अपराध के बिताना पड़ गया।

    दरअसल, यह घटना अमेरिका की है। जानकारी के मुताबिक इस शख्स का नाम रिचर्ड जोन्स है। साल 2000 में डकैती के केस में उसे जेल हुई थी, इसके बाद जो हुआ उसने उसकी जिंदगी को तहस-नहस कर दिया। उस शख्स ने अपराध नहीं किया था बल्कि अपराध करने वाले शख्स का हमशक्ल था लेकिन इसको पुलिस ने उठा लिया। इसने अपनी तरफ से जितनी भी सफाई दी, वह सब बेकार चली गई।

    पुलिस और कोर्ट दोनों को लगा कि यही वह शख्स है जिसने अपराध किया था। 17 साल जेल में रहने के बाद वकीलों ने कोर्ट में सारी सच्चाई सबूत के साथ पेश की, तब जाकर उसको छोड़ा गया। हाल ही में यह मामला तब सामने आया जब उसे अमेरिका की एक कोर्ट ने मुआवजा दिया।

  • नेपाल में यति एयरलाइंन का प्लेन कैश, 68 यात्री थे सवार, देखें वीडियो 

    नेपाल में यति एयरलाइंन का प्लेन कैश, 68 यात्री थे सवार, देखें वीडियो 

    काठमांडू: नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रनवे पर 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राहत बचाव कार्य जारी है। फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस विमान में 68 यात्री सवार थे।

    जानकारी के मुताबिक, ये विमान (ATR-72) काठमांडू से पोखरा जा रहा था। पोखरा एयरपोर्ट पर लैंडिग से पहले खराब मौसम के कारण पहाड़ी से टकराकर विमान नदी में जा गिरा। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

  • दाने-दाने के लिए तरस रहे लोग, गेंहू के कट्टे के लिए एक-दूसरे को नाले में रहे फेंक, देखें वीडियो

    दाने-दाने के लिए तरस रहे लोग, गेंहू के कट्टे के लिए एक-दूसरे को नाले में रहे फेंक, देखें वीडियो

    रावलपिंडीः पाकिस्तान इस समय बर्बादी की कगार पर खड़ा है। देश की जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। यहां के लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। दिन प्रति दिन यहां हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पाई-पाई को मोहताज पाकिस्तान में लोग दाने-दाने के लिए तरस रहे हैं। लोग आत्महत्या तक की बात कर रहे हैं। आलम यह है कि कहीं आटे पे डाका दिया जा रहा है तो कहीं एक प्लेट बिरायानी के लिए दंगा हो जा रहा है।

    गेंहू के कट्टे के लिए मारा मारी

    स्थिति इतनी बेकाबू हो गई है कि गेंहू के कट्टे के लिए कुछ पाकिस्तानी एक दूसरे को नाले में फेंक रहे हैं। पाकिस्तान में महंगाई का आलम इस कदर बढ़ गया है कि पांच रुपये का मिलने वाला बिस्किट 50 रुपये का बिक रहा है। आटा बिल्कुल खत्म हो चुका है। लोग 24-24 घंटे तक लाइनों में लग कर एक बोरी आटा खरीद रहे हैं लेकिन उसकी कीमत भी 3100 से लेकर 3500 तक पहुंच चुकी है। स्थिति बिल्कुल बेकाबू होती जा रही है।

    10 हजार में मिल रहा गैस सिलेंडर

    पाकिस्तान में कमर्शियल गैस सिलेंडर 10 हजार पाकिस्तानी रुपये में मिल रहा है। लोग बढ़ते दामों की चिंता में प्लास्टिक बैग्स में एलपीजी स्टोर करने को मजबूर हैं। वहीं, पाकिस्तान में चिकन 650 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है और आने वालों दिनों में इसकी कीमत 800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। विदेशी पैसों पर पलने वाले पाकिस्तान की हुकूमतों ने सिर्फ आतंक को पाला पोषा और अपने देश के विकास को नजरअंदाज किया। इसी का नतीजा है कि आज देश भयंकर आर्थिक तंगी का शिकार है।

    गेंहू के कट्टे के लिए मारा मारी

    विभाग ने पंजाब के लोगों को आ रही दिक्कतों को हल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ऐसे में अब लोगों को शिकायत दर्ज करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। दरअसल, पंजाब सरकार ने बिजली से संबंधित शिकायतों के लिए एक व्हाटसप नंबर 96461-01912 जारी किया है, जिसमें उपभोक्ता बिजली से संबंधी अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। उपभोक्ता नो सप्लाई का मैसेज भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि बिजली विभाग द्वारा लोगों की शिकायतें जानने के लिए एक नंबर जारी किया गया है, जिसमें लोग बिना किसी झिझक के अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। 

    पाकिस्तान में श्रीलंका जैसे हालात

    पाकिस्तान में श्रीलंका जैसे हालात बने हुए है। देश में महंगाई का आलम ये है कि मुद्रास्फीति दर दिसंबर 2022 में बढ़कर 24.5 फीसदी पर पहुंच गई थी। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने 23 से 25 फीसदी के बीच रहने का अनुमान जाहिर किया था। आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में खाद्य मुद्रास्फीति साल-दर-साल 35.5 फीसदी बढ़ी है, जबकि परिवहन की कीमतें 41.2 फीसदी और कपड़े व जूतों की कीमतों में 17.1 फीसदी की जोरदार तेजी आई है।

    अमेरिका ने किया मदद का वादा

    अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने पिछले साल आई भीषण बाढ़ के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को जलवायु अनुकूल तरीके से पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक धनराशि देने का वादा किया है। इस भीषण बाढ़ की चपेट में आने से 1739 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 3.3 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित हुआ था।