Category: Himachal>Una

  • गौरी शंकर मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे 

    गौरी शंकर मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे 

    ब्रैम्पटनः ऑस्‍ट्रेलिया के बाद अब कनाडा में हिन्दू मंदिर को निशाना बनाया गया है। इस बार कनाडा के ब्रैम्पटन प्रांत में एक हिंदू मंदिर को में तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई है। यहां के गौरी शंकर मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की गई है। इतना ही नहीं, मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे गए हैं। घटना के बाद से भारतीय समुदाय के लोगों ने रोष प्रकट किया है। बता दें कि हाल ही में ऑस्‍ट्रेलिया में ऐसी घटना सामने आयी थीं। 

    घटना को लेकर भारत की तरफ से कड़ी निंदा की गई है। कनाडा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बयान जारी कर कहा है कि इस घृणित कार्य से कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। हमने कनाडा के अधिकारियों के साथ इस मामले पर अपनी चिंताओं को उठाया है। फिलहाल मामले की कनाडा के अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।

    मेयर ने की घटना की निंदा 

    इस घटना को लेकर ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि ऐसे घृणित कृत्य का हमारे शहर या देश में कोई स्थान नहीं है। हर कोई अपने पूजा स्थल में सुरक्षित महसूस करने का हकदार है। कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं के पीछे तथाकथित सिख अलगाववादियों का समूह बताया जा रहा है। जो ब्रिटेन, जर्मनी और अमेरिका में सक्रिय रहा है और इसे सिख्स फॉर जस्टिस की मदद मिल रही है। कनाडा से पहले आस्ट्रेलिया के हिंदू मंदिरों को जनवरी में ही खालिस्तानी समूहों ने 3 हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया था और उसमें तोड़फोड़ की थी। खालिस्तानियों ने मंदिरों में भारत विरोधी भित्तिचित्र भी लगाए थे।

    पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

    बता दें कि पिछले साल जुलाई 2022 में कनाडा के एक विष्णु मंदिर में महात्मा गांधी की एक मूर्ति को तोड़ा गया था। जिसके बाद भारी बवाल देखने को मिला था। इसके बाद सितंबर 2022 में कनाडा के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को कथित खालिस्तानी तत्वों ने भारत विरोधी भित्तिचित्रों के साथ विकृत कर दिया था। तब भारत ने ऐसी घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कनाडा के अधिकारियों से जांच करने की अपील की थी। लेकिन एक बार फिर इस तरह की घटना शर्मनाक है।

  • जन्मदिन पार्टी दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, 8 की मौत

    जन्मदिन पार्टी दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, 8 की मौत

    जोहान्सबर्गः दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप के गेकेबेरा इलाके में हुई एक भीषण सामूहिक गोलीबारी में 8 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उपनगरीय इलाके क्वाजाखेले में देर रात दो बंदूकधारियों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस सामूहिक गोलीबारी में शुरू में 7 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि ये घटना उस समय हुई जब एक शख्स अपना जन्मदिन मना रहा था। हमलावरों ने घर में घुसकर मेहमानों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि मरने वालों में घर का मालिक भी शामिल है। पुलिस के प्रवक्ता प्रिस्किला नायडू ने कहा कि इस स्तर पर शुरुआती जांच से पता चला है कि दो बंदूकधारियों ने घर में घुसने के बाद मेहमानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि इस हमले के आसपास की जगह पर उस समय हुई गतिविधियों की जांच चल रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और हमले का मकसद अभी पता नहीं चल सका है।

    साउथ अफ्रीका की पुलिस ने इस भयंकर हमले के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए उनकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी आम बात है। जहां सामूहिक हिंसा और शराब के कारण दुनिया में हत्या की दर सबसे अधिक है। दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल जोहान्सबर्ग और पूर्वी शहर पीटरमैरिट्जबर्ग में मजदूरों के उपनगरों में अलग-अलग बार हुई गोलीबारी की घटनाओं में लगभग दो दर्जन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

  • 6.3 तीव्रता के भूकंप से दहले लोग, जोरदार झटकों से कांप गई धरती

    6.3 तीव्रता के भूकंप से दहले लोग, जोरदार झटकों से कांप गई धरती

    नई दिल्ली। भूकंप की जानकारी मिलते ही लोगों ने घरों से बाहर निकलना शुरू कर दिया। भूकंप के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। भूकंप को लेकर जानकारी मिली है कि ये भूकंप तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 दर्ज हुई है। ये भी पता चला है कि तजाकिस्तान भूकंप का केंद्र है। भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर मांपी गई है। ये काफी तेज तीव्रता वाला भूकंप था। इसका असर ईरान और अफगानिस्तान में भी देखने को मिला है। पाकिस्तान के पड़ोसी देशों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए है। आमतौर पर 6.3 तीव्रता का भूकंप बेहद खतरनाक और विनाशकारी होता है।

    बता दें कि अब तक इस भूकंप से हुए जान माल के नुकसान की कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है। बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस वर्ष भूकंप आया है। इससे पहले 5 जनवरी को इस्लामाबाद और लाहौर समेत पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के कई शहरों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले शनिवार रात को ईरान के खोय शहर में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 7 की मौत और बड़ी 440 लोग घायल हुए थे।

    वहीं वर्ष 2022 में 22 जून को अफतानिस्तान और पाकिस्तान में भी 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिणपूर्व में था। वहीं 7 जून को भी को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था, जिसका असर इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और मुल्तान में देखने को मिला था।

  • फरवरी से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 45 से 80 रुपये बढ़ने की आशंका!, पंपों पर उमड़ी भीड़

    फरवरी से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 45 से 80 रुपये बढ़ने की आशंका!, पंपों पर उमड़ी भीड़

    इस्लामाबाद : आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान में इन दिनों हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इस बीच देश में पेट्रोल की कीमतों में भारी इजाफे की अफवाह ने हालात और भी खराब कर दिए। पाकिस्तान के अधिकतम पेट्रोल पंपों पर स्थिति अराजक हो गई। यहां लंबी लाइनें नजर आईं। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान में एक फरवरी से पेट्रोल और डीजल की कीमतें 45 रुपये से 80 रुपये के बीच बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

    पेट्रोल पंपों पर अचानक उमड़ी भीड़ के कारण कई पंपों पर पेट्रोल की कमी की सूचना दर्ज की गई। पाकिस्तान के जियो न्यूज के मुताबिक, गुजरांवाला में केवल 20 प्रतिशत पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध था। वहीं, रहीम यार खान, बहावलपुर, सियालकोट और फैसलाबाद में भी पेट्रोल की भारी कमी देखी गई। हालांकि, एक पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा, सोशल मीडिया पर शेयर की जा रहीं खबरें गलत हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

    आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर बातचीत करने के लिए रविवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रूस जाएंगे। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि बिलावल अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के निमंत्रण पर मास्को की यात्रा करेंगे। वह अपने रूसी समकक्ष के साथ आधिकारिक वार्ता करेंगे, जहां दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर विचार-विमर्श करेंगे और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। उधर, रूसी विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि हासिल की गई तकनीकी विशिष्टताओं पर आम सहमति के बाद तेल एवं गैस व्यापार लेनदेन को इस तरह से संरचित किया जाएगा कि इससे दोनों देशों को परस्पर आर्थिक लाभ होगा। यह प्रक्रिया मार्च के भीतर पूरी की जानी है। माना जा रहा है कि बिलावल की यात्रा से पाकिस्तान को रूसी तेल की आपूर्ति में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

  • बड़ा हादसाः बस खाई में गिरी, 39 लोगों की मौत

    बड़ा हादसाः बस खाई में गिरी, 39 लोगों की मौत

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान के बलूचिस्तान से इस समय एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के लासबेला जिले के बेला इलाके में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य जारी है।

    पाकिस्तानी मीडिया से लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने घटना की पुष्टि की और बताया कि करीब 48 यात्रियों को लेकर बस क्वेटा से कराची जा रही थी। तेज गति के कारण लासबेला के पास यू-टर्न लेते समय बस कोच पुल के खंभे से जा टकराई। बस बाद में खाई में गिर गई और फिर उसमें आग लग गई।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना तब हुई जब बस गति में थी और ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई। बस के खाई में गिरने के बाद उसमें आग भी लग गई। प्रारंभिक रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कम से कम 48 यात्री बस में सवार थे, बचाव अभियान जारी है और घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। घायल लोगों को लासबेला के नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटनास्थल पर दमकल, बचावकर्मी और सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।

  • दुबई और शारजाह में बसे भारतीयों के लिए अच्‍छी खबर

    दुबई और शारजाह में बसे भारतीयों के लिए अच्‍छी खबर

    नई दिल्ली : दुबई और शारजाह में बसे भारतीयो के लिए अच्‍छी खबर है। यहां पर भारतीय आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता, बीएलएस इंटरनेशनल सर्विस लिमिटेड की तरफ से अब पूरे हफ्ते पासपोर्ट के काम को पूरा किया जाएगा। सेंटर की तरफ से तय किया गया है कि रविवार सहित सप्ताह के सभी सातों दिन पासपोर्ट और वीजा संबंधी सेवाओं के लिए आवेदन जमा करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

    26 जनवरी को भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यह बड़ा फैसला किया गया है। भारत के कांसुलर जनरल डॉ. अमन पुरी ने इस बारे में और जानकारी दी। उन्‍होंने कहा, ‘ मैं आपकी भलाई और कल्याण के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता हूं। पिछले हफ्ते से ही इस दिशा में काम किया जा रहा है। इसके तहत पासपोर्ट और वीजा सेवाओं के लिए आउटसोर्स सेवा प्रदाता सप्ताह में सभी दिन काम करने लगा है।’ यह 20 से अधिक देशों में काम करता है।  डॉ. पुरी ने बताया कि दूतावास की तरफ से ओपन डोर नीति को अपनाया जा रहा है। इसके तहत हर भारतीय नागरिक दूतावास आ सकता है और किसी भी मुद्दे पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

  • हमलावार ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल, पुलिस ने किया एनकाउंटर

    हमलावार ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 2 घायल, पुलिस ने किया एनकाउंटर

    यरूशलमः इजरायल में शनिवार दोपहर (भारतीय समयानुसार) एक और हमला हुआ। जिसमें दो लोग घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावर को घेरकर ढेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक ये हमला यरूशलम में डेविड शहर के पास हुआ। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मारे गए हमलावर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

    बता दें कि इससे कुछ घंटे पहले ही यरूशलम के बाहरी इलाके में एक यहूदी मंदिर में एक हमला हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। यरूशलम में ये हमला इजराइल की सेना की रिफ्यूजी कैंप में की गई कार्रवाई के एक दिन बाद हुआ है। हालांकि पुलिस ने एनकाउंटर में हमलावर को मार गिराया। इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, लेकिन इसका जेनिन छापेमारी से जुड़े होने का संदेह है। जिसमें इजराइल सेना की कार्रवाई में 9 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई थी।

    इजरायल पुलिस ने आतंकी हमला बताया

    इजरायल पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताते हुए कहा कि यह पूर्वी यरूशलम के कब्जे वाले यहूदी क्षेत्र नेवे याकोव में हुआ। गाजा में हमास के प्रवक्ता हजेम कासिम ने कहा, यह ऑपरेशन जेनिन में कब्जे का जवाब है। इस हमले की फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद ने तारीफ की, लेकिन हमले का दावा नहीं किया। वहीं, अमेरिका ने इस हमले की निंदा की है।

    इजरायल-फिलिस्तीन के बीच झड़प में 9 की मौत

    गौरतलब है कि इजरायल-फिलिस्तीन के बीच खूनी संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इजरायली सेना और फिलिस्तीन के बीच वीरवार को हुए एक झड़प में 9 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इजरायली सेना ने कहा कि उन्होंने किसी भी निर्दोष की हत्या नहीं की है बल्कि वे जेनिन में इस्लामिक जिहाद आतंकवादी संगठन से संबंधित आतंकवादी दस्ते को पकड़ने गए थे।

  • पुलिस गाड़ी की चपेट में आने से 23 वर्षीय छात्र की मौत

    पुलिस गाड़ी की चपेट में आने से 23 वर्षीय छात्र की मौत

    अदोनी अर्बन : अदोनी के एक छात्र की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना की जानकारी बुधवार को छात्र के दादा सूर्या बाबू और चाचा श्रीनिवासुलू ने दी। कुरनूल जिले के कौथलम मंडल के कुंबलुरु कैंप के श्रीकांत और विजयलक्षी की दो बेटियां हैं। श्रीकांत जहां कांस्टेबल हैं, वहीं विजयलक्षी एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।

    श्रीकांत का जोड़ा अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए अदोनी में आकर बस गया। सबसे बड़ी बेटी जाह्नवी (23) ने अपनी डिग्री तक की पढ़ाई अदोनी में की। 2021 में वह सिएटल, यूएसए में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी में एमएस कोर्स में शामिल हुईं। जाह्नवी एमएस का कोर्स और चार महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसी क्रम में वह सोमवार की रात सिएटल में कॉलेज से अपने कमरे की ओर जाते समय सड़क पार कर रही थी, तभी सिएटल पुलिस के एक गश्ती वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

    जाह्नवी वाहन के नीचे फंस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह जानकर मां विजयलक्ष्मी अचानक बेहोश हो गईं। बेटी के माता-पिता, जिन्हें चार महीने में एमएस पूरा करने और अमेरिका में अच्छी नौकरी पाने और जीवन में उच्च स्थान प्राप्त करने की उम्मीद थी, शोक में डूब गए। पता चला है कि जाह्नवी का शव तीन दिन में घर लाया जाएगा।

  • लूट का विरोध करने पर हमलावारों ने स्टूडेंट्स पर चलाई गोलियां, एक की मौत

    लूट का विरोध करने पर हमलावारों ने स्टूडेंट्स पर चलाई गोलियां, एक की मौत

    वाशिंगटनः अमेरिका में लगातार भारतीय छात्रों के साथ लूटपाट की घटना हो रही है। ताजा मामले में भारत से अमेरिका पढ़ने गए एक छात्र के साथ लूटपाट का सामने आया है। छात्रों से लुटेरों द्वारा लूट के दौरान जब विरोध किया गया तो हमलावरों ने गोली चला दी। इस जानलेवा हमले में एक छात्र की मौत हो गई है। एजेंसी और अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

  • गैस स्टेशन पर गोलीबारी में व्यक्ति की हुई मौत, कई घायल

    गैस स्टेशन पर गोलीबारी में व्यक्ति की हुई मौत, कई घायल

    ओकलैंड : सोमवार रात के समय ओकलैंड गैस स्टेशन पर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने एक बयान में बताया कि शाम छह बजे के बाद अधिकारी मैकआर्थर बोलेवार्ड घटनास्थल पर गए और उन्हें मालूम हुआ कि कई लोगों के बीच गोलीबारी हुई है। अधिकारियों को वालेरो गैस स्टेशन पर गोली के खोखे मिले लेकिन कोई पीड़ित नहीं मिला। हालांकि, उन्हें पता चला कि कई पीड़ित इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में चले गए हैं।

    जानकारी के अनुसार घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और अन्य घायलों की हालत स्थिर है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है और अन्य जानकारियां जारी नहीं की गयी है। यह घटना तब हुई है जब कुछ घंटे पहले हाफ मून बे के बाहरी इलाके में दो स्थानों पर एक बंदूकधारी ने सात लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने संदिग्ध 67 वर्षीय चुनली झाओ को गिरफ्तार किया है।