Category: Panchkula

  • Bollywood Singer व Rapper Badshah की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश

    Bollywood Singer व Rapper Badshah की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी दबिश

    पंचकूलाः बॉलीवुड सिंगर व रैपर आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, हाल ही में रिलीज हुए सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर रैपर बादशाह विवादों में आ गए है। हालांकि इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। गाने को लेकर बीते दिन हरियाणा की महिला आयोग द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था और पुलिस द्वारा एफआईआर भी दर्ज की गई थी। वहीं टटीरी गाने की आपत्तिजनक सामग्री पर हरियाणा पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। बादशाह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, ताकि वह देश छोड़कर बाहर न जा सके।

    Read in English:

    Badshah’s ‘Tateeree’ Pulled From YouTube After FIR Filed in Haryana

    गायक को पुलिस के समक्ष तत्काल पेश होने के लिए विधिवत नोटिस जारी किया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। वहीं संबंधित गाने की वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। पुलिस के अनुसार गाने की वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। साथ ही “बादशाला” जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਹਰਿਆਣਾ ‘ਚ ਵਿਵਾਦਾਂ ‘ਚ ਘਿਰਿਆ ਗਾਇਕ ਬਾਦਸ਼ਾਹ ਦਾ ਗੀਤ ਤਤੀਰੀ ਹੁਣ ਯੂਟਿਊਬ ਤੋਂ ਵੀ ਹਟਾਇਆ ਗਿਆ

    बता दें कि 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस गाने पर 50 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। सरकार की कानूनी शिकायत के बाद यूट्यूब ने ये एक्शन लिया। अब भारत में यूजर्स सॉन्ग से जुड़ा कंटेंट नहीं देख पाएंगे। सॉन्ग के रिलीज होते ही कई सामाजिक संस्थाओं ने इसके लिरिक्स पर आपत्ति दर्ज कराई थी। हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को नोटिस भेजकर समन जारी करके 13 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया था। इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं। सॉन्ग बादशाह और कर्मवीर फौजी ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।

  • Haryana News: UPSC में तीसरे रैंक पर आए Ekansh Dhull, परिजनों व दोस्तों ने ढोल बजाकर किया स्वागत, देखें वीडियो

    Haryana News: UPSC में तीसरे रैंक पर आए Ekansh Dhull, परिजनों व दोस्तों ने ढोल बजाकर किया स्वागत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः UPSC की परीक्षा का नतीजा घोषित कर दिया है जिसमें पंचकूला के एकांश ढुल ने तीसरा रैंक हासिल किया है। वहीं एकांश जब अपने निवास स्थान पर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इलाके में खुशी का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। इस दौरान परिवार ने ढोल के साथ एकांश का स्वागत किया और परिजनों, दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें हार पहनाए और गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी जाहिर की। पूरे इलाके में जश्न जैसा माहौल बन गया और लोगों ने एकांश की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

    एकांश ने कहा कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और एकाग्रता की बहुत जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। एकांश ने कहा कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाता।

    एकांश ढुल की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह तीसरी बार UPSC परीक्षा क्लियर करने वाले युवक बने हैं। इससे पहले भी उन्होंने UPSC में सफलता हासिल की थी, लेकिन इस बार उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन किया है। बताया जा रहा है कि UPSC में तीसरा रैंक हासिल करने वाले एकांश ढुल हरियाणा के पहले युवक बन गए हैं। उनकी इस कामयाबी से न सिर्फ पंचकूला बल्कि पूरे हरियाणा में खुशी का माहौल है। युवा वर्ग उन्हें प्रेरणा के रूप में देख रहा है और उनकी मेहनत व लगन की सराहना कर रहा है।

     

     

  • Bollywood rapper-singer Badshah के गीत ‘टटिहरी’ को लेकर छिड़ा विवाद, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Bollywood rapper-singer Badshah के गीत ‘टटिहरी’ को लेकर छिड़ा विवाद, केस दर्ज, देखें वीडियो

    महिला आयोग ने जारी किया समन

    पंचकूलाः बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह के विवादित गाने टटीरी को लेकर पंचकूला सेक्टर 20 थाने में मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, समाजसेवी अभय चौधरी ने सेक्टर 20 थाने में गाने को लेकर आपत्ति जताते हुए शिकायत दी थी। जिसके बाद बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के द्वारा भी मामले में संज्ञान लिया गया था। महिला आयोग ने बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह को उनके हालिया हरियाणवी लोक गीत ‘टटिहरी’ पर उपजे विवाद के सिलसिले में समन जारी किया है। आयोग ने इस गाने की सामग्री पर आपत्ति जताते हुए बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से पानीपत की ‘नारी तू नारायणी’ संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई है। इसके साथ ही, विवाद की गंभीरता को देखते हुए रोहतक के अधिवक्ता राज नारायण पंघाल ने भी इस मामले में मोर्चा खोलते हुए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को अपनी शिकायत भेजी है, जिससे बादशाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शिकायत में बादशाह के रैप सॉन्ग की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति उठाई गई है। शिकायत में कहा गया है कि इस गाने में गंदी शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही स्कूल ड्रेस में नाबालिग बच्चियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़ कर स्कूल बैग के साथ नाचते और स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है। पूरे मामले को लेकर सहारण खाप ने भी ऐतराज दर्ज करवाया है।      
  • 590 करोड़ रुपये गबन में Anti Corruption Bureau ने 4 आरोपियों को किया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    590 करोड़ रुपये गबन में Anti Corruption Bureau ने 4 आरोपियों को किया कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

    पंचकूला : हरियाणा सरकार के कई विभागों से 590 करोड़ रुपये के गबन मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा चार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया है। एंटी करप्शन की टीम के द्वारा रिमांड खत्म होने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।

    एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा आज इस मामले में गिरफ्तार ऋषभ ऋषि ,अभय ,नरेश कुमार और मनीष जिंदल को कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में नरेश कुमार पंचायत विभाग में सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत और मनीष जिंदल की प्राइवेट फॉर्म है वहीं ऋषभ ऋषि और अभय आईडीएफसी बैंक में काम कर चुके हैं।

    इस मामले में गिरफ्तार अभिषेक और स्वाति को पहले ही कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों में से चार आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

     

  • Snatcher से भिड़ी बहादुर महिला, मचाया शोर, देखें वीडियो

    Snatcher से भिड़ी बहादुर महिला, मचाया शोर, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-21 में पार्क के पास टीचर मीनाक्षी अपना पालतू कुत्ता घुमाने के लिए निकली थी। तभी एक युवक ने उनकी चेन खींचने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने लात घूंसा मारा। टीचर ने बचाव के लिए भी शोर मचाया। लात-घूंसे पड़ने के बाद स्नेचर चेन लेने में असफल हो गया।

    इसके बाद महिला ने उसका काला जैकेट पकड़ लिया। वह घबरा कर जैकेट निकाल कर भाग गया। फिर उन्होंने चेन चैक की तो वो सड़क पर मिल गई। मीनाक्षी आर्मी स्कूल में टीचर रही है। उनके पति कर्नल लोकेश शर्मा के अनुसार, उनकी पत्नी मीनाक्षी के भाई और पिता भी आर्मी में अफसर हैं। आर्मी में रहते ही उन्होंने ताइक्वांडो का प्रशिक्षण लिया था।

    इसकी वजह से वो आरोपी का मुकाबला कर पाई। मामले की जानकारी देते हुए पंचकूला सेक्टर-20 थाना के एसएचओ सोमबीर ढाका ने बताया कि कर्नल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। स्नेचर की तलाश के लिए आस-पास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

     

  • Haryana News: नवजात बच्ची के शव को कूड़े में फेंकने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: नवजात बच्ची के शव को कूड़े में फेंकने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस ने सैक्टर-19 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में कूड़े के ढेर से मिली नवजात बच्ची के शव के मामले को सुलझा लिया है। सेक्टर-19 चौकी पुलिस की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है।

    जानकारी अनुसार, 28 फरवरी को नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह जब सुबह करीब 9 बजे जेसीबी की मदद से कचरा उठा रहा था, तभी उसे एक हरी चादर में लिपटा हुआ नवजात बच्ची का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सैक्टर-20 थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सेक्टर-19 चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से आरोपी का सुराग लगाया।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रिंस, जो मूल रूप से सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और पंचकूला की एक निजी कंपनी में काम करता है, उसकी पत्नी ने 23 फरवरी को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे 26 फरवरी को मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने बच्ची का सम्मानजनक अंतिम संस्कार करने के बजाय, उसके शव को उसी दिन इंडस्ट्रियल एरिया के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया था।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि नवजात के शव को इस प्रकार लावारिस छोड़ना न केवल एक कानूनी अपराध है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के भी विरुद्ध है। सैक्टर-20 थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 94 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंस को आज उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

     

  • देर रात व्यक्ति की हत्या कर आरोपी फरार, 20 दिन पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    देर रात व्यक्ति की हत्या कर आरोपी फरार, 20 दिन पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    पंचकूला : देर रात सेक्टर-12 जीरकपुर शिमला रोड़ के पास एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच और फारेंसिक की टीम मौके पर पहुंची है। मृतक की पहचान दीपक पुत्र संतराम उम्र 33 साल ममता एनक्लेव ढाकोली के रुप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि व्यक्ति दीपक काम से घर जा रहा था। इसी दौरान सेक्टर-12 के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया फिलहाल अभी पुलिस इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची है फिलहाल पुलिस आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में इस घटना की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है।

    अब देखना होगा कि आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में घटना की वीडियो पुलिस को मिलेगी या नहीं लेकिन पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक दीपक को चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया है। पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में लाया गया है। वहां पर दीपक ने दम तोड़ दिया है।

    अभी इसके पीछे का कारण क्या है इसकी सच्चाई पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा दीपक की हत्या के आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि जहां पर भी यह घटना हुई है। उसके आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। यदि उसमें कोई रिकॉर्डिंग सामने आएगी तो उसकी भी जांच की जाएगी और लगातार क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।

     

     

     

     

  • BJP के राष्ट्रीय सचिव Omparkash Dhankar ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, किए अहम ऐलान, देखें वीडियो

    BJP के राष्ट्रीय सचिव Omparkash Dhankar ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, किए अहम ऐलान, देखें वीडियो

    पंचकूला : बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ओपी धनखड़ के साथ जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, उपाध्यक्ष बंतो कटारिया और सह मीडिया प्रभारी संजय आहूजा मौजूद थे। इस बजट में एक विजन भी रखा गया है जिसमें 2047 तक हरियाणा की जीडीपी 1 ट्रिलियन डॉलर यानी की (91 लाख करोड़) बन जाएगी।

    ओपी धनखड़ ने कहा कि आज 13 लाख 669 करोड़ की प्रदेश की जीडीपी है जो सात गुना बढ़ जाए यही हमारा लक्ष्य है। देश में अपना एआई बने इसके लिए एक पोर्टल आ गया है। इस पर केंद्र सरकार ने बजट में प्रावधान किया है उसी तर्ज पर हरियाणा में इसका प्रोविजन किया गया है। बजट विजनरी है और भविष्य का बजट हरियाणा के सीएम ने बतौर वित्त मंत्री पेश किया है।

    हरियाणा के बजट में पर्यावरण को साथ बनाने के लिए व्यवस्था भी तय की गई है। जल प्रबंधन को लेकर जो चुनौती है उसको भी बजट में ध्यान में रखा गया है। समाज में जो चुनौतियां हैं उसके मद्देनजर बजट में फोकस किया गया है। इस बार बजट पिछले साल से 10 फीसदी बढ़ा है और बिना टेक्स का बजट है। हरियाणा में जीडीपी के 25 फीसदी कर्ज है जो तय लिमिट के अंदर हैं और पंजाब में ज्यादा हैं। सीएम ने बतौर मंत्री बजट में आर्थिक अर्थव्यवस्था में अच्छा प्रबंधन किया है।

    प्रदेश में राजस्व बजट 13 हजार रुपये 188 करोड़ का घाटा है जो लगातार घटा है। राजस्व घाटा कुल जीडीपी का 0.89 फीसदी रहा है जो काफी कम लगातार हुआ है। बजट के खर्च में सरकार ने सराहनीय काम किया है और 98 फीसदी खर्च हुआ है। प्रदेश में पूंजीगत बजट का खर्च भी बढ़ा है जो आर्थिक मजबूती को दर्शाता है। हरियाणा को केंद्र से जो पैसा मिलता है वो भी बढ़ गया है।

    पहले यह पैसा 1.09 फीसदी था। अब 1.361 फीसदी हुआ है। इसके चलते 20 हजार 772 करोड़ रुपये केंद्र से मिलेंगे। हरियाणा सरकार ने आर्थिक मैनेजमेंट भी अच्छा किया है। सभी विभागों का बजट बढ़ा है और किसानों की चिंता सरकार ने की है। किसानों को ट्यूबवेल के कनेक्शन जल्दी मिलें बिजली की अलग डिस्कोम बनाने की घोषणा हुई है।

    प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने समेत किसानों को कई प्रोत्साहन योजना का फायदा मिलेगा। हरियाणा में तीन डेस्टिनेशन मैरिज स्थल बनाने का फैसला हरियाणा के बजट में हुआ है। महिलाओं के लिए पिंक बस और सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र बनाने जैसे अहम फैसले भी लिए गए हैं। ओपी धनखड़ ने कहा कि प्रदेश का संतुलित बजट है इसमें कार भी है और प्लांट भी है।

    ओपी धनखड़ ने कहा कि जनहित के बजट के लिए सीएम नायब सैनी और सरकार को बधाई देता हूं।

     

     

     

  • Haryana News: Toll Plaza के पास Truck को लगी भीषण आग, जलकर राख, देखें वीडियो

    Haryana News: Toll Plaza के पास Truck को लगी भीषण आग, जलकर राख, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर के चंडी मन्दिर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक में अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक को आग की तेज लपटों में घिरा हुआ देखा जा सकता है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि ट्रक को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आग लगने की सही वजह का पता लगाया जा सके।    
  • Haryana News: जाट आरक्षण हिंसा केस में CBI कोर्ट का आया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

    Haryana News: जाट आरक्षण हिंसा केस में CBI कोर्ट का आया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

    पंचकूला। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत ने साल 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। यह मामला हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आग लगाने से जुड़ा था।

    क्या है पूरा मामला
    यह घटना फरवरी 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई थी। आंदोलन के समय रोहतक में हिंसा भड़क गई थी। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने दिल्ली बाईपास स्थित कैप्टन अभिमन्यु की कोठी पर हमला कर दिया और उसे आग के हवाले कर दिया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई थी, जिसने कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में चार्जशीट दाखिल की थी।

    कोर्ट का फैसला क्या रहा
    पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में कुल 60 आरोपियों पर सुनवाई की। कोर्ट ने 56 आरोपियों को सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया। तीन आरोपी जिन्में विजेंद्र, प्रदीप और सुमित की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। एक आरोपी धर्मेंद्र हुड्डा को कोर्ट ने प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (पीओ) घोषित किया है, जो फिलहाल फरार है।

    जेल में बंद आरोपी की रिहाई संभव
    इस केस में रोहतक के खेड़ी साधी गांव का रहने वाला एक आरोपी प्रदीप जेल में बंद था। कोर्ट के फैसले के बाद उसे आज रिहा किया जा सकता है।

    कैप्टन अभिमन्यु की आई प्रतिक्रिया
    पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं।