सूचना मिलते ही सेक्टर-16 पुलिस चौकी इंचार्ज सिंह राज सिंह मौके पर टीम के साथ पहुंचे। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। चौकी इंचार्ज सिंह राज ने बताया कि शव 8 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर इस मामले की हर पहलू से छानबीन कर रही है। पुलिस ने लोगो से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत संपर्क करें, ताकि शव की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।View this post on Instagram
Category: Panchkula
-

Haryana News: Chandigarh और Panchkula के बॉर्डर पर मिली गली-सड़ी लाश, देखें वीडियो
पंचकूला: चंडीगढ़ और पंचकूला के बॉर्डर पर स्टे गंदे नाले में शव मिलने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सेक्टर-17 और सेक्टर-18 के बीच बने नाले में राहगीरों ने शव पड़ा देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। -

Haryana News: Girls Hostel के पास निकला विशाल अजगर, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो
पंचकूलाः शहर के सेक्टर-23 स्थित एनआईएफटी कॉलेज और गर्ल्स हॉस्टल के बीच खाली पड़े क्षेत्र में एक विशाल अजगर निकलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अजगर निकलने का जैसे ही लोगों को पता चला वैसे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।सूचना पाकर डायल-112 पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसी दौरान सूझबूझ और सावधानी से अजगर को काबू में कर लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर किया शेयर वीडियो अजगर के रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से साझा किया जा रहा है।
-

पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
पंचकूलाः जिला पंचकूला के थाना मनसा देवी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने और उसके दो दोस्तों को घायल करने का मामला सामने आया था। पंचकूला पुलिस ने मामलें में त्वरित कार्रवाई करते मुस्तैदी दिखाई और 4 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है, ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद किया जा सके।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार 16 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे पुलिस को सकेतड़ी रोड पर लड़कों के बीच खूनी संघर्ष होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो वहां काफी खून बिखरा हुआ था और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मिली। इसके बाद पुलिस टीम नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला पहुंची, जहां मृतक के पिता ने अपने बयान दर्ज करवाए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका (20) बेटा कपिल अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था, जहां कुछ युवकों ने एक राय होकर उन पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं।
पिता के बयानों के आधार पर थाना मनसा देवी पंचकूला में मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में थाना मनसा देवी की टीम और क्राइम यूनिट्स ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन निवासी बदायूं यूपी, अर्जुन निवासी बरेली यूपी, विपिन कुमार निवासी बदायूं यूपी और मोहित कुमार निवासी उन्नाव यूपी के रूप में हुई है। एमडीसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार की अगुवाई में मामलें की जांच सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह द्वारा की जा रही है।
डीसीपी के अनुसार जांच में सामने आया है कि इस खूनी संघर्ष की जड़ें करीब 2 साल पुरानी एक मामूली बात से जुड़ी हैं। दरअसल, दो साल पहले मृतक कपिल के एक दोस्त का इन आरोपियों ने प्रोटीन पाउडर खाकर बॉडी बनाने की बात को लेकर मजाक उड़ाया था। उस समय इनके बीच विवाद और झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से दोनों पक्षों में गहरी रंजिश चली आ रही थी।
बीते दिनों जब इस पुरानी रंजिश को सुलझाने और समझौता कराने के लिए दोनों पक्ष इकट्ठा हुए, तो वहां एक बार फिर से आपस में कहासुनी हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने तैश में आकर चाकुओं से हमला कर कपिल की जान ले ली। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और रिमांड अवधि के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जाएंगे। मामले की जांच जारी है और बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, शेष आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
-

Haryana News: 13.10 लाख के साइबर फ्रॉड मामले में 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पासपोर्ट व मोबाइल फोन बरामद, देखें वीडियो
पंचकूलाः साइबर अपराधियों द्वारा सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच पंचकूला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशानुसार साइबर क्राइम थाना पंचकूला की टीम ने 13.10 लाख रुपये की साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में एक जिम्बाब्वे का नागरिक, जो स्टूडेंट वीजा पर भारत आया था तथा दूसरा नाइजीरिया का नागरिक, जो मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था शामिल है। दोनों आरोपियों ने व्हाट्सएप पर स्वयं को यूनाइटेड किंगडम (यूके) की महिला बताकर एक सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी को फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का झांसा दिया और 13 लाख 10 हजार रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
थाना साइबर क्राइम पंचकूला में 20 फरवरी 2026 को दर्ज हुए इस मामले के अनुसार पंचकूला निवासी 63 वर्षीय सेवानिवृत्त केंद्रीय सरकारी अधिकारी राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार दिसंबर 2025 में फेसबुक पर संपर्क करने वाली एक महिला ने स्वयं को यूके की निवासी बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर लगातार बातचीत और कॉल के माध्यम से शिकायतकर्ता का विश्वास जीता गया। बाद में उसे अपनी रिश्तेदार से जोड़कर फार्मा उत्पादों के कारोबार में निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। आरोपियों ने दावा किया कि कंपनी स्वयं उत्पाद खरीदकर आगे बेच देगी और निवेशक को भारी लाभ मिलेगा।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार आरोपियों की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो कोई उत्पाद मिला और न ही किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हुआ। संदेह होने पर शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना साइबर क्राइम पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के आधार पर साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह व जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जगमीत सिंह की अगुवाई में टीम बहादुरगढ़ पहुंची, जहां से जिम्बाब्वे निवासी तापिवा और नाइजीरिया निवासी केनेथ को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड पुलिस को दिए।
जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी ही व्हाट्सएप पर यूके में रहने वाली महिलाओं की फर्जी पहचान बनाकर शिकायतकर्ता से बातचीत करते थे और उसे निवेश के नाम पर झांसा देते थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस प्रकार की वारदातों में इन आरोपियों ने कितने अन्य लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि गिरफ्तार जिम्बाब्वे निवासी आरोपी भारत में स्टूडेंट वीजा पर आया हुआ था, जबकि नाइजीरिया निवासी आरोपी मेडिकल वीजा पर भारत में रह रहा था।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि नाइजीरिया और जिम्बाब्वे के दूतावासों को भी ई-मेल के माध्यम से अवगत कराया गया है। पूछताछ के दौरान एक अन्य सह-आरोपी का नाम भी सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों पर भी जांच एवं छापेमारी की जाएगी।
पंचकूला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा निवेश, व्यापार या अधिक मुनाफे का प्रलोभन दिए जाने पर बिना सत्यापन के किसी भी बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
-

24 घंटों में 1.25 करोड़ रुपये की हेरोइन सहित 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के नेतृत्व में जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 और एंटी नारकोटिक सेल ने 2 अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से कुल 625 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपी पड़ोसी राज्यों से ट्राईसिटी क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि इनके सप्लाई नेटवर्क, सप्लायर, खरीदारों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम को 14 जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि जीरकपुर में किराये पर रहने वाला वंश ग्रोवर (24 वर्ष) बरवाला-डेराबस्सी रोड पर बड़ी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिये के अनुसार आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 321 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 64 लाख रुपये से अधिक है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मूल रूप से पानीपत का रहने वाला है और वर्तमान में जीरकपुर में किराये पर रह रहा था। आरोपी स्वयं हेरोइन का सेवन करने के साथ-साथ ट्राईसिटी क्षेत्र में इसकी तस्करी भी करता था और बरामद खेप की सप्लाई देने के उद्देश्य से बरवाला पहुंचा था। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हेरोइन कहां से लाता था और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।दूसरे मामले में 304 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर काबू
इसी दिन एंटी नारकोटिक सेल को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि सन्नी सिंह (44 वर्ष) निवासी अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब) पंचकूला और ट्राईसिटी क्षेत्र में हेरोइन की सप्लाई करता है तथा सेक्टर-21 स्थित घग्गर पुल के पास छठ पूजा स्थल पर एक ग्राहक को खेप देने आने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने इन्चार्ज सौरव रावत की अगुवाई में आरोपी को काबू कर लिया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से 304 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन तथा 1,500 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इस संबंध में थाना सेक्टर-20 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि उसके सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचा जा सके। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी तस्कर को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा तथा नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। -

70 लाख की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूलाः पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश ग्रोवर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पानीपत के रहने वाले एक व्यक्ति वंश ग्रोवर को गिरफ्तार किया है जो हाल ही में जीरकपुर रह रहा है और वह पंचकूला के बरवाला में हेरोइन सप्लाई करने के लिए आया था। आरोपी के कब्जे से 321 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से बरामद की गई हेरोइन की बाजार में कीमत 70 लाख रुपए है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोर्ट से आरोपी का रिमांड हासिल करने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी कि वह किसको सप्लाई करने जा रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल है, इस नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी पंजाब से हेरोइन लेकर आता था और हरियाणा में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी जल्द अमीर बनने की चाहत में नशे की सप्लाई के धंधे में लग गया और ट्राइसिटी में हेरोइन की सप्लाई करता था।View this post on Instagram -

Haryana News: अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, एक नाइजीरियन गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूला: पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा नशे के खिलाफ अभियान के तहत मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने थाना चंडीमंदिर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले की जांच के दौरान कोकीन तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जांच में सामने आया है कि विदेशी आरोपी पिछले करीब पांच वर्षों से कोकीन की तस्करी में सक्रिय था और दिल्ली में कपड़ों तथा जूतों के कारोबार की आड़ लेकर नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि 17 जून 2026 को हमारी एंटी नारकोटिक सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि पीर मुछल्ला निवासी अंचित उर्फ चिंटू सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क के पास कोकीन की सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को उसकी एक्सयूवी-500 कार सहित काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 43 ग्राम कोकीन की 87 गोलियां बरामद हुईं। थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ के दौरान अंचित उर्फ चिंटू ने खुलासा किया कि उसने यह कोकीन पीर मुछल्ला निवासी अजय के कहने पर दिल्ली के विकासपुरी क्षेत्र से एक नाइजीरियाई नागरिक से खरीदी थी। इस खुलासे के आधार पर पुलिस ने पहले अजय को गिरफ्तार किया। अजय से हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में रहने वाले नाइजीरियाई अजा ओग्बोना को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के अनुसार जांच में यह भी सामने आया कि नाइजीरियाई आरोपी पिछले लगभग पांच वर्षों से कोकीन की तस्करी कर रहा था। आरोपी वर्ष 2018 में बिजनेस वीजा के आधार पर भारत आया था। वह कपड़ों और जूतों का कारोबार करने की आड़ में अपने ग्राहकों तक कोकीन पहुंचाता था, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। आरोपी को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि चाहे तस्कर देश का हो या विदेशी नागरिक, कानून से ऊपर कोई नहीं है। नशे के कारोबार में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को ढूंढकर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा और युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी।
-

Haryana News: सायरन और रेड-ब्लू बत्ती लगाकर घूम रहे बिल्डर का पुलिस ने चालान काट गाड़ी किया सीज, देखें वीडियो
पंचकूलाः ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना और सड़कों पर रसूख दिखाने वाले चालकों के खिलाफ पंचकूला पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सायरन और लाल-नीली बत्ती लगाकर घूम रहे एक बिल्डर की लग्जरी इनोवा हाईक्रॉस कार को भारी-भरकम जुर्माने के साथ सीज कर दिया है।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक पुलिस की एक टीम सेक्टर-9 में गश्त पर तैनात थी, जिसकी अगुवाई एएसआई मनोज कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक इनोवा कार से तेज सायरन की आवाज सुनाई दी। शक होने पर जब पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर जांच की, तो उसमें अवैध रूप से रेड-ब्लू लाइट भी लगी पाई गई। जब चालक से गाड़ी के कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पूछताछ करने पर चालक ने खुद को एक बिल्डर बताया और कबूल किया कि उसने सिर्फ अपने रसूख और शौक के लिए गाड़ी पर यह हुटर और बत्तियां लगा रखी थीं। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर एक और खुलासा हुआ कि इस युवक के खिलाफ पहले से ही चंडीगढ़ और पंचकूला में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के करीब 20 चालान पेंडिंग चल रहे थे। पंचकूला पुलिस ने बिना कोई ढील दिए तुरंत सख्त एक्शन लिया और चालक का 33,000 रुपये का चालान काटकर गाड़ी को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया। इस वाहन को कार्रवाई के लिए सेक्टर-5 थाना में खड़ा करवाया गया है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने इस मामलें पर सख्त रुख अपनाते हुए अन्य वाहन चालकों को भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शहर की सड़कों पर किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी, अवैध हुटर या अनाधिकृत बत्तियों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बत्तियां और सायरन केवल आपातकालीन सेवाओं (जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस) इत्यादि के लिए हैं, ताकि वे संकट के समय बिना किसी रुकावट के लोगों की जान बचा सकें। आम नागरिकों द्वारा अपने रसूख या शौक के लिए इनका इस्तेमाल करना पूरी तरह गैर-कानूनी है। कानून सबके लिए बराबर है, चाहे कोई खुद को कितना ही रसूखदार क्यों न समझता हो। सड़कों पर आम नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कोई व्यक्ति खुद को कानून से ऊपर समझकर नियमों का उल्लंघन करेगा, तो पंचकूला पुलिस उसके खिलाफ इसी तरह का कड़ा और दंडात्मक एक्शन जारी रखेगी। अभिभावकों और युवाओं से भी अपील है कि वे ट्रैफिक नियमों का सम्मान करें और ऐसे गैर-कानूनी शौक से दूर रहें जो भारी जुर्माने की वजह बन सकते हैं।View this post on Instagram -

अस्पताल में मासूम बच्चों की ऑक्सीजन पाइप काट ले गए चोर, देखें CCTV
पंचकूलाः सेक्टर 6 के सामान्य अस्पताल में चोरों द्वारा अजीब घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, चोर अस्पताल में बच्चों की आक्सीजन पाइप काट लें गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दोनों चोरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पहले फ्लोर से चले जाते है, जिसके बाद दोनों दोबारा वापिस आते है। अस्पताल में कमरे में उपचार करवा रहे मासूम बच्चों की ऑक्सीजन पाइप काटकर ले गए। घटना की सीसीटीवी तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों द्वारा मासूम बच्चों की सांसों पर हमला करने वाले चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मागं की जा रही और उन्हें पकड़कर जेल पहुंचाने की गुहार लगाई जा रही है।
-

Haryana News: अमेरीका भेजने के नाम पर 12.30 लाख रुपये के फ्रॉड मामले में शामिल चौथा आरोपी गिरफ्तार
पंचकूलाः विदेश भेजने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ पंचकूला पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देशों के तहत जिला पुलिस की एंटी एमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 12.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले ही लुक-आउट सर्कुलर जारी किया गया था। इसी एलओसी के आधार पर आरोपी को अमृतसर एयरपोर्ट पर उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह मलेशिया जाने की फिराक में था। आरोपी को पंचकूला लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उससे गहन पूछताछ और ठगी की रकम की बरामदगी के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
जानकारी के अनुसार थाना रायपुररानी में 7 मार्च 2024 को पंचकूला निवासी व्यक्ति की शिकायत पर आईपीसी की धारा 406, 420, 120-बी तथा इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसे कानूनी तरीके से टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका भेजने का झांसा देकर कुल 38 लाख रुपये में सौदा तय किया और शुरुआती तौर पर उससे 12 लाख 30 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने पहले उसे दुबई भेजा, फिर वहां से आर्मेनिया भेज दिया और लगातार अमेरिका भेजने का झूठा भरोसा देते रहे। जब शिकायतकर्ता को अपने साथ हुए फ्रॉड का एहसास हुआ तो वह भारत लौट आया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले इस गिरोह के तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बलजिंद्र, विकास उर्फ विक्की तथा पंकज चौहान को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर दिया था। वहीं मुख्य आरोपी आजाद सिंह निवासी पानीपत लगातार फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध 23 जून 2024 को लुक-आउट सर्कुलर जारी कराया गया था।
9 जुलाई को अमृतसर एयरपोर्ट से सूचना मिली कि एलओसी के आधार पर आरोपी आजाद सिंह को एयरपोर्ट पर डिटेन कर लिया गया है। सूचना मिलते ही एंटी एमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम अमृतसर पहुंची और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पंचकूला ले आई। मामलें की जांच एएसआई जगपाल शर्मा द्वारा की जा रही है।
आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने खुलासे में एक अन्य साथी की संलिप्तता की जानकारी दी है, जिसकी तलाश जारी है। इसके अलावा आरोपी के हिस्से में आई धोखाधड़ी की रकम की बरामदगी भी की जानी है।