Category: Panchkula

  • Haryana News: नदी में नहाने गए 2 बच्चे डूबे, मौत

    Haryana News: नदी में नहाने गए 2 बच्चे डूबे, मौत

    पंचकूलाः आज सेक्टर-3 के पास घग्गर नदी में बच्चों के डूबने की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार नहाने गए 2 बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला।

    जिसके बाद सेक्टर-6 में स्थित जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे नहाने के लिए नदी में उतरे थे और गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों बच्चे डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की उम्र 14 और 15 साल बताई जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मृतक बच्चों के परिजनों को दे दी गई है।

  • Haryana News: Civil Hospital मे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Haryana News: Civil Hospital मे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    पंचकूला: सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में एक महिला का बैग चोरी हुआ था। जिस पर डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार उर्फ बिल्ली पुत्र अशोक कुमार, निवासी गांव बपोली, शहजादपुर, जिला अंबाला उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है

    पीड़ित दीक्षीत शर्मा पुत्र धर्मपाल, निवासी गांव बेलवाली, पंचकूला ने पुलिस में शिकायत दर्ज दी थी कि 17 अप्रैल को पत्नी मोनिका ने अस्पताल सेक्टर-6 में बच्चे को जन्म दिया था। छुट्टी मिलने के बाद जब वह घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तब उन्हें पता चला कि एक बैग चोरी हो गया है। बैग में मोबाइल फोन,15,000 नकद, एक चांदी की चेन, दो चांदी की अंगूठियां और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।

    मामले की जांच कर रही डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और अस्पताल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर आरोपी के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को शहजादपुर के नजदीक पकड़ लिया।

    आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से ₹13,000 नकद, एक लेदर बैग, एक जोड़ी चांदी की पाजेब और दो चांदी की अंगूठियां बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • Haryana News: कनाडा भेजने के नाम ठगे 11.50 लाख, दपंति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: कनाडा भेजने के नाम ठगे 11.50 लाख, दपंति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः अमरवती में फर्नीचर का काम करने वाले व्यक्तियों से कनाडा भेजने के नाम ने लाखों रुपए की ठगी मारी गई। इस मामले में एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने दपंति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के घर पर तीन दोस्त अमजद, मोहम्म्द नतीम और इकबाल ने फर्नीचर का काम किया था। इस दौरान दपंति ने उन्हें कनाडा भेजने का झांसा दिया।

    जिसके बाद दपंति ने व्यक्तियों को कनाडा भेजने के नाम पर 11.50 लाख रुपए की ठगी मार ली। इस धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के द्वारा पंचकूला डीएलएफ में रहकर ठगी की घटना को अंजाम दिया और आरोपियों पर कैथल और यमुनानगर में भी विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मुकदमे दर्ज है।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पंचकूला में 4 अन्य मामले भी दर्ज है, जिसको लेकर पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके कोर्ट से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था, ताकि धोखाधड़ी से लिए गए पैसे रिकवर किए जा सके। जिसके बाद आज रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को दोबारा कोर्ट पेश करके अम्बाला जेल में भेज दिया गया।

  • Haryana News: Canada भेजने के नाम पर ठगी मारने वाले दंपति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Canada भेजने के नाम पर ठगी मारने वाले दंपति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: स्थानीय पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखो की ठगी मारने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए एन्टी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने कैनेडा भेजने के नाम पर 11 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी की थी। आरोपियों द्वारा पंचकूला डीएलएफ में ठगी की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। पुलिस को प्रांभिक जांच मे पता चला कि आरोपियों के ऊपर कैथल और यमुनानगर में भी विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी और पंचकूला में चार अन्य मामले दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। तांकि इस रैकेट के अन्य आरोपियों और धोखाधड़ी के पैसे रिकवर किए जा सके।
  • Haryana News: हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे 3 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे 3 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 3 आरोपियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज परवीन मलिक और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों से 2 अवैध पिस्तौल और एक देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पिंजौर थाने में अर्न्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए इंचार्ज परवीन मलिक सिंह ने बताया कि आरोपी हत्या की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुखो माजरी बाईपास के पास से गाड़ी में 3 लड़के बैठे हुए हैं और उनके पास हथियार है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की गई। इस दौरान 3 आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनदीप निवासी बतोड़, विक्की निवासी हिसार और अमन निवासी पिंजोर के रूप में हुई है।

    तीनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि हरसिमरन उर्फ सिमु नाम के व्यक्ति पर कई आपराधिक मामले दर्ज है और यह नारायणगढ़ का रहने वाला है। चंडीगढ़ मोहाली और पंचकूला में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और माइनिंग के भी मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि इन तीनों ने जिस व्यक्ति को मारना था, उसकी लोकेशन और फोटो आरोपी हरसिमरन सिमु ने भेजनी थी, लेकिन उससे पहले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

    इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 2 आरोपियों के कब्जे से 32 बोर पिस्टल और एक के कब्जे से 315 देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि सिंमु जर्मनी में रह रहा है और वर्ष 2024 में रायपुररानी में गोल्डी नाम के व्यक्ति पर गोली चलाई गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सिमु की गोल्डी के साथ जेल में लड़ाई हुई थी और आपसी रंजीश के चलते गोल्डी पर गोली चलवाई थी। पुलिस ने बताया कि जिसकी हत्या की जानी थी वह पंचकूला का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि जो गाड़ी आरोपियों से बरामद की गई है वह मनदीप के नाम पर है।

  • Haryana News: भाई-बहनों के साथ खेल रही 12 वर्षीय बच्ची छत से गिरी, मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: भाई-बहनों के साथ खेल रही 12 वर्षीय बच्ची छत से गिरी, मौत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर 23 में छत पर खेल रही बच्ची के गिरने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पांचवीं मंजिल में खेल रही बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। इस घटना में 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान बच्ची निर्माणाधीन मकान की 5वीं मंजिल पर अपने भाई-बहनों के साथ खेल रही थी, इस दौरान यह हादसा हो गया। मृतक बच्ची की पहचान शानू के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि अचानक खेल-खेल में शानू फिसलकर नीचे गिर गई।

    घटना में शानू लोहे के नल पर जा गिरी। जहां नल सीधे शानू के सिर और छाती पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पिता गिरधर ने बच्ची को उपचार के लिए सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची शानू के पिता गिरधर दिव्यांग हैं और उनके तीन बच्चे हैं। जिसमें शानू, उसका एक भाई और एक छोटी बहन शामिल है। वहीं शानू की मौत को लेकर परिवार में शो की लहर छा गई।

  • Haryana News: 18 और 21 वर्षीय युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: 18 और 21 वर्षीय युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 6 के अस्पताल में 2 अलग-अलग हादसों में मौत होने की घटना को लेकर शव पहुंचे है। मिली जानकारी के अनुसार एक मामला पिंजौर से सामने आया है तो दूसरा मामला चंडीगढ़ के मौली जागरण से सामने आया है। जहां पिंजौर के मानकपुर देवीलाल गांव के पास 21 वर्षीय भारत भूषण नामक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे जांच अधिकारी अजय ने बताया कि 21 साल के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर सेक्टर 6 अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नही लग पाया है। जानकारी के अनुसार भारत भूषण परिवार के साथ रहता था और टेंट लगाने का काम करता था।

    दूसरी ओर चंडीगढ़ के मौली जागरण में 18 साल के अमित नामक युवक दोस्त के घर पर संदिग्ध हालत में लाश मिली। मृतक के चाचा अविनाश ने बताया कि रात को अमित पार्टी करने दोस्त के घर पर गया था। सुबह 8:00 बजे हमें फोन आया कि उसकी लाश दोस्त के घर पर पड़ी हुई है। चाचा ने कहा कि मौके पर पुलिस को बुलाकर शव को सेक्टर 6 अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। मौली जागरण थाने से एसएचओ हरि ओम ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Haryana News: दोपहिया वाहन Agency में लगी आग, कई Activa जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    Haryana News: दोपहिया वाहन Agency में लगी आग, कई Activa जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    पंचकूलाः इंडस्ट्री एरिया के प्लॉट नंबर 154 फेस 2 में उस समय भगदड़ मच गई, जब आज सुबह दोपहिया वाहन के शोरूम में आग लग गई। इस घटना में कई वाहन जलकर राख हो गए। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची दकमल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए शोरूम के सर्विस मैनेजर विशाल ने बताया कि उसे सुबह 7:00 बजे फोन आया था कि शोरूम में आग लगी है।

    विशाल ने कहा कि वह जैसे ही शोरूम में पहुंचा तो उसने मौके पर सेक्टर 19 की चौकी में फोन किया और उसके बाद दमकल विभाग की टीम को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने कहा कि आग इतनी भीषण थी कि शोरूम के अंदर जाने की जगह ना पुलिस को मिली और ना ही दमकल विभाग के कर्मचारियों को मिल पाई। जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मी मनिंदर सिंह ने शटर को तोड़कर और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह शोरूम में दाखिल होकर उन्होंने आग पर काबू पाया।

    विशाल ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि इस घटना में उनके करीब 18 से 20 नए दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। जिनमें एक गिग्सर बाइक भी शामिल है, जिसकी कीमत ढाई लाख है। उसके साथ बर्गमेन एक्टिवा 5 जलकर खाक हो गई। जिसमें एक की कीमत एक लाख 15 हजार की है। उसके साथ 6 इलेक्ट्रिक बाइक जलकर खाक हो गई। जिसमें एक की कीमत एक लाख 20 हजार है। सर्विस मैनेजर विशाल ने बताया कि इस घटना से उनका 25 से 30 लाख का नुकसान हो गया। हैरानी की बात यह रही कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

  • Haryana News: ट्रेनों में चोरी करने के मामले में Punjab के 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: ट्रेनों में चोरी करने के मामले में Punjab के 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपी क्लब में पार्टी के शौकीन, उठाते थे गर्लफ्रेंड के खर्चे

    पंचकूलाः चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आए दिन ट्रेन से सामान चोरी की काफी घटनाएं हो रही थी। उसी के मध्य नजर को रखते हुए चंडीगढ़ जीआरपी थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना से जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि काफी समय से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी हो रहा था। इसी वारदातों को लेकर टीम ने सतर्कता से काम करते हुए पंजाब के लुधियाना के 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी चोरी की वारदात इसलिए देते थे। क्योंकि वह सभी चारों युवक नशे के आदि है और नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। यह चारों आरोपी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में ऐसी के डिब्बो में घुस जाते थे और वहां पर अमीर लोगों को देखकर उनके बैग की पहले रेकी करते थे। जैसे ही मौका लगता था तो उनके बैग चुराकर फरार हो जाते थे। जिसके बाद वह लुधियाना वापिस आ जाते थे। बताया जा रहा है यह सबसे ज्यादा निशाना लैपटॉप बैग को निशाना बनाते थे। जिसके बाद लैपटॉप के अंदर से सामान निकाल कर दुकानदारों को बेच देते थे। उन पैसों से अपने नशे की आपूर्ति को पूरा करते थे। वहीं आरोपी चोरी महंगी घड़ियों को हाथों में बांधकर अपनी गर्लफ्रेंड के सामने रौब जमाते थे। जांच में सामने आया है कि चारों आरोपी क्लब में पार्टी करने के भी काफी शौकीन है। अपनी गर्लफ्रेंड के खर्च उठाने और नशे की आपूर्ति को पूरा करने के लिए यह वारदातों को अंजाम देते थे। जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि सबसे पहले हमने 13 अप्रैल को लुधियाना रेलवे स्टेशन से दीपक को गिरफ्तार किया था। जिसमें दीपक ने दो दिन के रिमांड के दौरान हमको बताया कि उसके साथ 3 और साथी हैं। जो कि पंजाब के लुधियाना में रहते हैं। और उसके बाद पंजाब लुधियाना में रेड के दौरान आकाश, मनजीत और संजय को गिरफ्तार किया गया। जिसे सभी के पास से तलाशी के दौरान दो-दो लैपटॉप और महंगी घड़ियां बरामद हुई। पुलिस को इन चारों से करीब 8 लैपटॉप और काफी महंगी घड़ियां बरामद हुई हैं। जिनका आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। जहा से चारों आरोपियों को 14 दिन के लिए अंबाला जेल भेज दिया गया।
  • Haryana News: तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः रामगढ़ हाईवे पुल के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां सड़क पार करते समय तेज रफ्तार हुंडई वेन्यू कार चालक ने 60 वर्षीय महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला कुछ दूर जाकर गिरी। महिला के सिर, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक की मदद से महिला को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में पहुंची रामगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृत महिला की पहचान रेनू बाला निवासी कोटगांव के रूप में हुई है। रामगढ़ चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि वाहन की पहचान हो गई है। वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके हाइवे में लगे सीसीटीवी फुटेज से चालक की पहचान की जा रही है। रामगढ़ चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सुबह लगभग 10 से 11 बजे की बीच हादसा हुआ है। बुजुर्ग होने की वजह से महिला सड़क को तेजी से पार नहीं कर पाई और लापरवाही करते हुए चालक ने टक्कर मारी। वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना की धारा में केस दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी चालक को पकड़ने के लिए टीमें भी लगा दी गई है।