Haryana News: Civil Hospital मे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Written by

in

पंचकूला: सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में एक महिला का बैग चोरी हुआ था। जिस पर डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार उर्फ बिल्ली पुत्र अशोक कुमार, निवासी गांव बपोली, शहजादपुर, जिला अंबाला उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है

पीड़ित दीक्षीत शर्मा पुत्र धर्मपाल, निवासी गांव बेलवाली, पंचकूला ने पुलिस में शिकायत दर्ज दी थी कि 17 अप्रैल को पत्नी मोनिका ने अस्पताल सेक्टर-6 में बच्चे को जन्म दिया था। छुट्टी मिलने के बाद जब वह घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तब उन्हें पता चला कि एक बैग चोरी हो गया है। बैग में मोबाइल फोन,15,000 नकद, एक चांदी की चेन, दो चांदी की अंगूठियां और कुछ जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।

मामले की जांच कर रही डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और अस्पताल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर आरोपी के मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को शहजादपुर के नजदीक पकड़ लिया।

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से ₹13,000 नकद, एक लेदर बैग, एक जोड़ी चांदी की पाजेब और दो चांदी की अंगूठियां बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *