Category: Panchkula

  • Haryana News: जीजा-साले मर्डर केस में 3 आरोपी गिरफ्तार, इतने दिनों की मिली पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    Haryana News: जीजा-साले मर्डर केस में 3 आरोपी गिरफ्तार, इतने दिनों की मिली पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-19 क्षेत्र में आपसी रंजिश में हुई जीजा-साले की मौत के मामले में सैक्टर-19 चौकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात जीजा और साला के बीच आपसी रंजिश और पूर्व विवाद का परिणाम थी। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा वारदात में प्रयुक्त वाहनों और अन्य अहम साक्ष्यों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामलें की जांच सैक्टर-19 चौकी इन्चार्ज पीएसआई कमलदीप सिंह द्वारा की जा रही है।

    सैक्टर-20 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर ढाका के अनुसार दिनांक 4 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-19 निवासी संजीत की तेजधार हथियारों से घायल होने के कारण मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पहुंची तथा प्रारंभिक पूछताछ के दौरान घटना स्थल का पता लगाकर सीआईडी अंडरपास के समीप खाली स्थान पर पहुंची। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर अर्जुन उर्फ चीटा निवासी खड़क मंगोली का शव बरामद हुआ, जिसके शरीर पर भी तेजधार हथियारों के कई गंभीर चोटों के निशान थे।

    सीन ऑफ क्राइम ने मौके पर पहुंचकर स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया तथा पुलिस ने मौके अनेक अहम साक्ष्य कब्जे में लिए। जांच के दौरान मृतक अर्जुन उर्फ चीटा की बहन के बयान में बताया कि उसके भाई का संजीत की बहन  के साथ कई वर्षों से प्रेम संबंध था तथा दोनों ने मंदिर में विवाह भी किया था। बाद में दोनों अलग रहने लगे थे, जिसके बाद संजीत और अर्जुन के बीच लगातार विवाद और रंजिश चल रही थी। आरोप है कि नामकरण कार्यक्रम के बहाने अर्जुन को बुलाया गया, जहां संजीत तथा उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान हुए खूनी संघर्ष में संजीत की भी मौत हो गई। दोनों मामलें सैक्टर-20 थाना में दर्ज है।

    जांच के दौरान सैक्टर-19 चौकी इन्चार्ज पीएसआई कमलदीप सिंह ने टीम की मदद से  विपिन निवासी अभयपुर, प्रेमचंद निवासी अभयपुर तथा सुखप्रीत सिंह उर्फ लक्की निवासी अभयपुर को गिरफ्तार कर लिया। आज तीनों को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अब वारदात में प्रयुक्त स्कूटी एवं मोटरसाइकिल की बरामदगी के साथ-साथ फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

    डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार मामले की गहनता से जांच जारी है। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, वारदात में प्रयुक्त वाहनों की बरामदगी तथा अन्य साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में शामिल प्रत्येक आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • Haryana News: अवैध देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: अवैध देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार 3 जुलाई को डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला को गुप्त सूचना मिली थी कि जगाधरी निवासी हर्षदीप सिंह उर्फ काण्डी (31 वर्ष) बरवाला तहसील कार्यालय के पास अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया।   तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक अवैध देसी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह  ने आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हथियार खरीदने के संबंध में अलग-अलग खुलासे किए। आरोपी की निशानदेही पर संबंधित स्थानों का सत्यापन किया है। आरोपी को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने, उनकी खरीद-फरोख्त करने या आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।  
  • Haryana News: चोर ने धार्मिक स्थल को बनाया निशाना, दान पेटी ने नगदी लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    Haryana News: चोर ने धार्मिक स्थल को बनाया निशाना, दान पेटी ने नगदी लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    पंचकूलाः शहर में आये दिन चोरी की वारदातें लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। चोर वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच एक गोगा माड़ी श्यामटू से चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती रात एक चोर ने धार्मिक स्थल के अंदर घुसकर रखे दानपेटी से नकदी चुराकर मौके से फरार हो गया। पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी सामने आई है।

    जिसमें देखा जा रहा है कि चोर धार्मिक स्थल के अंदर दरवाजा खोलकर घुसता है जिसके बाद इधर-उधर देखता है। फिर दान पेटी का मत्था टेकता है। इसके बाद उसे तोड़ने में जुट जाता है। कुछ देर बाद दान पेटी को तोड़कर नकदी लेकर मौके से फरार हो जाता है। मामले संबंधी पुलिस स्टेशन में सूचना दे दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

     

     

     

  • जीजा-साले का हुआ डबल मर्डर, शव मिलने से दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    जीजा-साले का हुआ डबल मर्डर, शव मिलने से दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 19 में डबल मर्डर की घटना से लोगों में दहशत का माहौल पाया जा राह है। दरअसल, देर रात एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई। दोनों मृतक जीजा और साला बताये जा रहे हैं। मृतकों की पहचान सेक्टर-19 निवासी संजीत (साला) और अर्जुन (जीजा) के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने दोनों लाशें कब्जे में ले ली हैं और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति ज्यादा स्पष्ट हो पायेगी। हालांकि हर एंगल से जांच जारी है।

    जानकारी के अनुसार सेक्टर-19 निवासी संजीत के घर बेटा होने पर छठी का प्रोग्राम रखा गया था। इस प्रोग्राम में संजीत का जीजा अर्जुन भी शामिल हुआ था। बताया जा रहा है कि प्रोग्राम के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके कुछ देर बाद संजीत की लाश सेक्टर-19 के फाटक के पास मिली। जिसके बाद संजीत के परिवार वालों ने शक जताया कि संजीत की हत्या उसके जीजा अर्जुन ने की है। लेकिन इसके करीब 2 घंटे बाद ही अर्जुन की लाश भी संजीत की लाश से कुछ ही मीटर की दूरी पर लहूलुहान हालत में बरामद हुई। जिसके बाद पूरी कहानी ही अलग मोड़ ले गई। फिलहाल बेटे की छठी प्रोग्राम की खुशियां मातम में बदल गईं।

    संजीत और अर्जुन के विवाद में लव मैरिज का एंगल भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही अर्जुन ने संजीत की बहन से लव मैरिज की थी। जिसके बाद से संजीत का परिवार अर्जुन से काफी नाराज चल रहा था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि छठी प्रोग्राम में विवाद होने के बाद क्या दोनों के बीच खूनी झड़प हुई और दोनों ने एक दूसरे को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन अर्जुन की लाश संजीत से थोड़ी दूर पर मिली है। फिलहाल पुलिस इस एंगल और हर पहलु पर जांच कर रही है।

    संजीत की पहले लाश मिलने से परिवार वालों के संदेह और पुलिस की प्राथमिक जांच में यह लग रहा था कि अर्जुन ने संजीत की हत्या की है। लेकिन थोड़ी देर बाद अर्जुन की लाश मिलने के बाद अब पुलिस मामले में हर एंगल को खंगाल रही है। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पंचकूला के डीसीपी अमरिंदर सिंह, एसीपी, क्राइम ब्रांच-19 के इंचार्ज परवीन मलिक और डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज तेजिंदर पाल सिंह मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम और सेक्टर-20 के एसएचओ सोमबीर ढांका ने भी मौके का मुआयना किया।

     

     

  • सूरज सिनेमा की पार्किंग से 6 लाख की हेरोइन सहित तस्कर और साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    सूरज सिनेमा की पार्किंग से 6 लाख की हेरोइन सहित तस्कर और साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 30 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी से की गई पूछताछ में ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुख्य सप्लायर सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल को 2 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर निवासी तुषार कौशिक सेक्टर-1 स्थित सूरज सिनेमा की पार्किंग में हेरोइन की सप्लाई देने आने वाला है। सूचना को पुख्ता मानते हुए इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर तुषार कौशिक को काबू किया। उसकी तलाशी के दौरान जेब से 30 ग्राम हेरोइन, मोबाइल फोन और 420 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद हीरोइन की बाजार में कीमत करीब 6 लाख रुपए है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-7 पंचकूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: पूछताछ के दौरान आरोपी तुषार कौशिक ने खुलासा किया कि बरामद हेरोइन उसने हिमाचल प्रदेश निवासी हर्षित शर्मा के कहने पर खरीदी थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने हर्षित शर्मा को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान एक अन्य युवक की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आरोपियों से पूछताछ के दौरान ड्रग सप्लाई चेन से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हर पहलू पर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • IDFC FIRST Bank Fraud मामले में गिरफ्तार प्रवीण कुमार को मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    IDFC FIRST Bank Fraud मामले में गिरफ्तार प्रवीण कुमार को मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सीबीआई ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फ्रॉड मामले में बडी कार्यवाही करते हुए हरियाणा स्टेट पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के तत्कालीन वरिष्ठ लेखा अधिकारी प्रवीण कुमार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से प्रवीण के 4 दिन रिमांड की मांग की थी, ले किन पंचकूला की विशेष कोर्ट ने 3 दिन का रिमांड मंजूर किया है। सीबीआई ने कोर्ट में दायर आवेदन में दावा किया है कि प्रवीन कुमार की भूमिका सरकारी धन को नियमों के विपरीत निवेश कराने, गुप्त बैंक खाता खुलवाने और शेल कंपनियों तक राशि पहुंचाने की साजिश में सामने आई है।

    सीबीआई के अनुसार, प्रवीन कुमार HSPCB में सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता थे। प्रवीण कुमार उस समय हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में वरिष्ठ लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे और बाद में पदोन्नति के बाद उनकी तैनाती हरियाणा स्टेट इलेक्शन कमीशन में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने उन्हें एक जुलाई 2026 को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसके बाद आज उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

    इस मामले में इससे पहले सीबीआई पूर्व सदस्य सचिव और निलंबित आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर सौरभ को भी गिरफ्तार कर चुकी है। सीबीआई जांच के अनुसार, यह मामला सरकारी फंडों की कथित हेराफेरी और आइडीएफसी फर्स्ट बैंक के माध्यम से किए गए वित्तीय अनियमित लेनदेन से जुड़ा हुआ है। जांच एजेंसी मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। आने वाले दिनों में कई अहम गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

     

  • मारपीट के मामले में वकीलों ने की हड़ताल, देखें वीडियो

    मारपीट के मामले में वकीलों ने की हड़ताल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः कालका में वकील के साथ मारपीट के मामले को लेकर मामला गरमा गया है। दरअसल, इस मामले को लेकर पंचकूला में वकीलों द्वारा रोष पाया जा रहा है। वकीलों ने पीड़ित वकील के साथ की गई मारपीट को लेकर निंदा की है और उसे इंसाफ दिलाने के लिए आज हड़ताल का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार वकील सौरभ शर्मा के साथ मारपीट की गई थी।

    इस मामले को लेकर पंचकूला में वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा है। ऐसे में वकीलों की हड़ताल के चलते कोर्ट की कार्रवाई पर खासा असर देखने को मिला है। दरअसल, वकीलों की हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पंचकूला बार एसोसिएशन के द्वारा वकील के साथ मारपीट को लेकर कहा गया है कि अगर आरोपियों के खिलाफ करवाई नहीं की गई तो संघर्ष को तीखा किया जाएगा।

  • Panchkula News: ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने वाले का पुलिस ने 33 हजार का काटा चालान, बाइक इंपाउंड, देखें वीडियो

    Panchkula News: ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने वाले का पुलिस ने 33 हजार का काटा चालान, बाइक इंपाउंड, देखें वीडियो

    युवाओं को डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक की दो टूक चेतावनी- सड़क पर स्टंट और दिखावा नहीं, कानून का पालन ही आपकी असली पहचान

    पंचकूलाः सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों, नियमों का उल्लंघन करने वालों और सड़क पर अवैध रूप से रौब झाड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसे बाइक चालक को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की, जिसने अपनी बाइक को कई तरह से अवैध रूप से मॉडिफाई कर रखा था और बिना किसी वैध दस्तावेज के सड़क पर दौड़ा रहा था।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल पर पड़ी। जब वाहन को रोककर जांच की गई तो बाइक में नियमों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था। इसके अलावा बाइक पर कोबरा सहित अन्य अवैध स्टिकर लगाए गए थे, रंग-बिरंगी अवैध लाइटें लगी थीं तथा अंग्रेजी में सरपंच लिखकर सड़क पर रौब दिखाने का प्रयास किया जा रहा था। जांच के दौरान चालक के पास न तो वैध ड्राइविंग लाइसेंस मिला, न उसने हेलमेट पहन रखा था और न ही वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध थे।

    यातायात उल्लंघनों को देखते हुए सुरजपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक की विभिन्न प्रावधानों के तहत कुल 33,000 रुपये का चालान किया। साथ ही वाहन को तत्काल इंपाउंड कर पिंजौर थाना में जमा करवा दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी वाहन चालक के साथ किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह का बयान: आजकल कुछ युवा सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने या सड़क पर अलग पहचान बनाने के लिए अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, तेज आवाज वाले साइलेंसर, भ्रामक स्टिकर और चमकदार लाइटों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे वाहनों से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और सड़क पर अनुशासन प्रभावित होता है।

    पंचकूला पुलिस ऐसे किसी भी उल्लंघन को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अपनी पहचान कानून तोड़कर नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनकर बनाइए। हेलमेट पहनें, वैध दस्तावेज साथ रखें, वाहन में किसी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं और ट्रैफिक नियमों का पूरी ईमानदारी से पालन करें। सड़कें स्टंट, दिखावे या रौब झाड़ने की जगह नहीं हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

     

  • नशे के खिलाफ पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी जानकारी, देखें वीडियो

    नशे के खिलाफ पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी जानकारी, देखें वीडियो

    पंचकूला: नशे के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर पंकज ने इस बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक महीने की स्पेशल ड्राइव में करीबन साढ़े 7 करोड़ रुपये का नशा बरामद किया है। इस दौरान 100 के करीब नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। पंचकूला और हरियाणा के अलावा पंजाब और हिमाचल के तस्कर भी पंचकूला पुलिस ने पकड़े हैं। पुलिस ने जिले में नशे के 22 हॉट स्पॉट चिन्हित किए हैं। नशे के कारोबार से निर्मित की नशा कारोबारियों की 17 संपत्तियां भी ध्वस्त की हैं।

    पंचकूला पुलिस शहर में अकेले रह रहे बुजुर्गों का सहारा बनी है। बुजुर्गों की रक्षा सुरक्षा का भी जिम्मा उठाया है। पुलिस इस दौरान अकेले रहने वाले बुजुर्गों का डाटा एकत्रित किया है। बुजुर्गों का हर समय ख्याल रखने की रणनीति बनाई है। सीसीटीवी कैमरों की Access भी अनुमति से पुलिस प्राप्त करेगी। अभी तक 78 बुजुर्गों का डाटा पुलिस के पास पहुंचा है। पंचकूला पुलिस का शहर को बेगिंग फ्री शहर बनाने का अभियान है। पुलिस ने भीख मांगने में लगे शहर से 135 बच्चों को उनके पैतृक स्थानों पर पहुंचाया है। बच्चों से भीख मंगवाने वालों पर भी कसा शिकंजा है।

     

     

     

  • मोबाइल शॉप से Accessory सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    मोबाइल शॉप से Accessory सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पिंजौर शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में पिंजौर नवांनगर मार्केट में एक दुकान में दो चोरों द्वारा चोरी किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी देते हुए दुकान के मालिक निशार अहमद निवासी वर्मा कॉलोनी मढ़ांवाला ने बताया कि उसकी नवांनगर मार्केट में अयान कम्युनिकेशन एंड कन्फेक्शनरी नाम से दुकान है। बीते दिन वह अपनी दुकान पर ताला लगाकर कमरे पर चला गया और सुबह करीब 6 बजे उसके पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर उसे सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है।
    सूचना पाकर वह तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के गेट का ताला टूटा हुआ था और तुरंत उसने 112 पर कॉल कर स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। निशार अहमद ने बताया कि जब उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान का गल्ला (दराज) टूटा हुआ था और बाहर पड़ा हुआ था । इसके साथ ही चोरों ने दुकान से मोबाइल एसेसरी, ग्रोसरी का सामान, दो मोबाइल फोन ताला तोड़कर चोरी कर लिए हैं । वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो चोर दुकान में साफ दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने काफी देर तक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं निशार अहमद की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।