Category: Punjab>Barnala

  • Punjab News: NRI के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती के शव बरामद

    Punjab News: NRI के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती के शव बरामद

    बरनालाः जिले के गांव टल्लेवाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एनआरआई के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती का शव बरामद हुआ हैं। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मृतक 30 वर्षीय परमिंदर सिंह निवासी गांव काऊंके जिला लुधियाना व 25 वर्षीय बलजीत कौर निवासी जगराओ के रूप में बताई जा रही है। लोगों ने घटना की सूचना थाना टल्लेवाल की पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मलजीत सिंह ने बताया कि दोनों जिला लुधियाना के रहने वाले थे और कुछ दिन पहले ही गांव में एक एनआरआई के खाली घर में रहने आए थे। जानकारी के अनुसार, सुबह जब गांव के एक परिचित युवक ने उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला और ना ही घर का दरवाजा खुला।

    जब उक्त युवक ने घर के अंदर जाकर देखा, तो युवक का शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि युवती बलजीत कौर का शव पास में ही बैड पर पड़ा था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बरनाला के सिविल अस्पताल के शव गृह में पहुंचाया। थाना टल्लेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: नौजवान का बेरहमी से कत्ल, 3 भाईयों सहित 5 पर मामला दर्ज

    Punjab News: नौजवान का बेरहमी से कत्ल, 3 भाईयों सहित 5 पर मामला दर्ज

    बरनालाः जिले के सब-डिवीजन तपा मंडी के पास घुन्नस गांव में नौजवान का कत्ल हुआ। जहां तेजधार हथियारों से लैस आधा दर्जन हमलावारों ने नौजवान की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय तरसेम सिंह बेटे स्वर्गीय बूटा सिंह, गांव घुन्नस के रूप में हुई है। इस घटना में नौजवान का शव सड़क पर खड़ी कार में खून से लथपथ मिला। मृतक धान के सीजन के बाद पास के गांव मेहता में बकरियां चराकर दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था।

    परिजनों और आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना तपा पुलिस को दी, जहां तपा पुलिस देर रात मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या जैसी इस बड़ी घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव घुन्नस में भी हत्या जैसी बड़ी घटना से लोगों में डर का माहौल है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की मां बलवीर कौर समेत परिवार के सदस्यों ने कहा कि उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई है।

    परिवार के सदस्यों और पंचायत सदस्यों ने बताया कि मृतक बीती रात सर्दियों के कपड़े खरीदने के लिए घर आ रहा था। जब वह शराब के ठेके के पास खड़ा था, तो कुछ युवकों की उससे बहस हुई जिसके बाद उन्होंने वर्ना कार में बैठे तरसेम सिंह की गर्दन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    दूसरी ओर तपा मंडी के डीएसपी गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि इस घटना की सूचना मिली थी, जहां पुलिस ने मौके का मुआयना किया था। मृतक तरसेम सिंह के भाई रेशम सिंह के बयानों के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 3 आरोपी भाई हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: कांग्रेस में शुरू हुई अदंरूनी कलह, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    Punjab News: कांग्रेस में शुरू हुई अदंरूनी कलह, पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा

    बरनालाः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर ली है। वहीं कांग्रेस में लगातार अंदरूनी कलह को लेकर मामला गरमा रहा है। भले ही कांग्रेस के नेता पार्टी में अंदरूनी कलह को दरकिनार कर रहे है। लेकिन इस कलह के कारण अब एक पूर्व विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और उसने इस्तीफा देने की वजह बताई है। दरअसल, पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    निर्मल सिंह निम्मा ने कहा कि जब से अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं, तब से उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मनप्रीत बादल के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे। हालांकि, मनप्रीत बादल भाजपा में शामिल हो गए हैं, मैंने कांग्रेस नहीं छोड़ी थी, लेकिन अब मुझे कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 1992 में बहुजन समाज पार्टी के भदौड़ से पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान किया है।

    पूर्व विधायक निम्मा 2016 में जब पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब का कांग्रेस में विलय हुआ, तब वे कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के करीबियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की लगातार अनदेखी से वे नाराज हैं और इसीलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। गौरतलब है कि निर्मल सिंह निम्मा पीपीसीसी के सदस्य और पंजाब कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। यह भी गौरतलब है कि 2017 में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें भदौड़ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन कुछ वजहों से चुनाव के दौरान उनका टिकट काट दिया गया था।

  • Punjab News: करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत, Mall के बाहर परिजनों ने किया प्रदर्शन

    Punjab News: करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत, Mall के बाहर परिजनों ने किया प्रदर्शन

    बरनालाः जिले के हंडिया गांव में स्थित जी माल में बिजली ठीक करने आए एक प्राइवेट कर्मचारी के साथ हादसा हो गया। दरअसल, कर्मचारी की करंट लगने के कारण मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि करंट लगाने का कारण जी माल के जेनरेटर में लापरवाही से चलाए गए बैक करंट का आना है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय कालां सिंह पुत्र मघर सिंह, निवासी रोडा फाटक बरनाला के रूप में हुई है। काला सिंह पिछले 13 वर्षों से प्राइवेट तौर पर बिजली का काम कर रहा था। इस मौके पर मृतक काला सिंह के पारिवारिक सदस्यों, मां, भाभियों, पति-पत्नी और बच्चों के सहित लोगों द्वारा जी माल बाहर प्रदर्शन किया गया और गेटों को बंद कर दिया।

    परिजनों ने जी माल के प्रबंधकों के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। इस मौके पर प्रदर्शन करते हुए मृतक काला सिंह की मां, भाभियों और चश्मदीदों ने बताया कि पिछले रात ही काला सिंह को जी माल की बिजली सप्लाई के लिए बुलाया गया था। वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर यहां जी माल में पहुंचा था। काला सिंह के साथी ने बताया कि काला सिंह ने बिजली ठीक करने से पहले मुख्य बिजली सप्लाई काट दी और हाथ लगाकर चेक भी किया कि बिजली अभी नहीं आ रही है।

    उसके बाद वह खंभे पर चढ़ गया, लेकिन जी माल की लापरवाही के चलते बिजली जेनरेटर चला दिया गया, जिसका बैक करंट आ रहा था। इस दौरान काम कर रहे कालां सिंह को करंट का तेज झटका लगा और वह बिजली के खंभे से नीचे गिर गया। इसके बाद शोर मचाने के बावजूद जी माल का कोई भी प्रबंधक नहीं पहुंचा। आधा घंटा काला सिंह तड़पता रहा। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    चश्मदीदों और परिवार के सदस्यों ने रोते हुए कहा कि यदि समय रहते उन्हें इलाज के लिए लाया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने मांग की कि बिजली सप्लाई बंद थी लेकिन जेनरेटर चलाने में हुई बड़ी लापरवाही के कारण उनके पुत्र की मौत हुई है। ऐसे में परिवार ने जी माल के खिलाफ और उनके बेटे काला सिंह को बुलाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की करने की मांग की है। इस घटना को लेकर बड़े स्तर पर गरीब बस्ती की तरफ से जी माल के प्रबंधकों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, जो आधी रात तक चलता रहा।

    मृतक के परिवार के सदस्यों ने कहा कि मृतक कालां सिंह के दो बच्चे हैं जिसमें एक 13 साल की बेटी और 6 साल का लड़का है। उनकी कहा कि उनके बेटे का पालन-पोषण कैसे होगा, जब कि मृतक अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। इस मामले को लेकर जब पुलिस प्रशासन से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि एक बिजली कर्मचारी की मृत्यु का मामला सामने आया है। परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: स्टेशन पर नहीं रूकी वंदे भारत ट्रेन, सांसद मीत हेयर ने केंद्र पर साधे निशाने, दी प्रदर्शन की चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: स्टेशन पर नहीं रूकी वंदे भारत ट्रेन, सांसद मीत हेयर ने केंद्र पर साधे निशाने, दी प्रदर्शन की चेतावनी, देखें वीडियो

    बरनालाः केंद्र सरकार की ओर से आज फिरोजपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई। फिरोजपुर में इस वंदे भारत ट्रेन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री रवनीत बिट्टू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लेकिन यह ट्रेन बरनाला स्टेशन पर नहीं रूकी। जिसको लेकर सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन बरनाला में रोकने का वादा करने के बाद भी रेलवे ने ट्रेन ना रोक कर बरनाला की जनता को धोखा दिया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਰੇਲਗੱਡੀ ਬਰਨਾਲਾ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਰੁਕੇ ਲੰਘੀ — ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਨਾਰਾਜ਼ਗੀ, ਮੀਤ ਹੇਅਰ ਨੇ ਕੀਤਾ ਵਿਰੋਧ ਦਾ ਐਲਾਨ

    वहीं ट्रेन के बरनाला रेलवे स्टेशन पर ना रुकने से शहरवासियों में निराशा देखी गई। दरअसल, इस ट्रेन के आगमन को लेकर बरनाला के नागरिकों में खासा उत्साह था। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के दीदार के लिए पहुंचे थे। जब ट्रेन बिना रुके स्टेशन से गुजरी, तो लोगों की खुशी निराशा में बदल गई। वहीं मीत हेयर ने कहा कि अब हम रेलमार्ग की समय सारिणी एक दिसंबर तक दे देंगे। इस संबंध में शीतकालीन सत्र में संसद के अंदर काम बंद करने का संकल्प प्रस्तुत करूंगा। एक दिसंबर के बाद बरनाला स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन होगा।

    उन्होंने कहा कि बरनाला वासियों के लिए ट्रेन ना रोककर तेज रफ्तार शुरू करने की मांग अभी भी बरकरार है। उन्होंने रेलवे विभाग और केंद्र सरकार से बरनाला स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग की है। स्टेशन पर ठहराव की प्रबल मांग बरनाला के नागरिकों ने कहा कि ट्रेन के ठहरने से न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी बल्कि आसपास के इलाकों में तपा, भदौड़, मलेरकोटला और संगरूर के यात्रियों को भी फायदा होगा। मीत हेयर ने कहा कि वह खुद मंत्री से मिले थे और उन्होंने बरनाला स्टेशन पर स्टोपेज रखने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि यह सांसद को धोखा नहीं दिया गया, बल्कि बरनाला सहित अन्य इलाका निवासियों के साथ धोखा किया गया।

  • Punjab News: ट्रिपल मर्डर की सुलझी गुत्थी, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा, गिरफ्तार

    Punjab News: ट्रिपल मर्डर की सुलझी गुत्थी, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा, गिरफ्तार

    बरनालाः जिले के गांव सेखा में ट्रिपल मर्डर मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, थाना सदर पुलिस ने 26 अक्तूबर को गांव की महिला और उसके दो बच्चों के लापता की पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद तीनों के शव पुलिस को बरामद हुए। पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए गांव के ही कुलवंत सिंह व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला का करीबी था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव सेखा की 45 वर्षीय किरनजीत कौर 25 वर्षीय बेटी सुखचैनप्रीत कौर और 22 वर्षीय बेटा हरमनजीत सिंह लापता हो गए थे।

    तीनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कुलवंत सिंह को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उसने तीनों की हत्या करने की बात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि थाना सदर बरनाला में विभिन्न धाराओं के तहत कुलवंत सिंह कांति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान उक्त व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसने तीनों लोगों को पटियाला के पास भाखड़ा नहर में धक्का देकर मार डाला था। उन्होंने बताया कि कुलवंत सिंह कांति के मृतक किरणजीत कौर के साथ काफी समय से दोस्ताना संबंध थे।

    उन्होंने बताया तीनों हत्याएं 20 लाख रुपये को लेकर हुई है। दरअसल, महिला नें कुछ समय पहले अपनी जमीन 20 लाख रुपये में बेची थी और महिला ने 20 लाख रुपये अपने करीबी कुलवंत सिंह को दिए थे। महिला ने आरोपी से रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपी यह रकम खर्च कर चुका था। जब महिला ने उसपर 20 लाख रुपये लौटाने का दवाब बनाया तो आरोपी ने हत्या की साजिश रची। आरोपी कुलवंत सिंह ने महिला और उसके दोनों बच्चों को माता नैना देवी के दर्शन करने के बहाने ले गया।

    जिसने वापस आते समय महिला और एक बच्चे को नदी में प्रसाद चढ़ाने के बहाने तीनों लोगों को पटियाला के पास भाखड़ा नहर में धक्का देकर मार डाला। पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी कुलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति का रिमांड हासिल कर लिया है और और भी खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि तीनों में से मां और बेटी के शव हरियाणा से बरामद कर लिए गए हैं व लड़के के शव की तलाश जारी है।

  • Punjab News: व्यक्ति का ईंट मारकर किया कत्ल

    Punjab News: व्यक्ति का ईंट मारकर किया कत्ल

    बरनालाः शहना में व्यक्ति का ईंट मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना देर रात की है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मघर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी शहना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कातिलों ने नहर के पुल के पास घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।

    पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि हाल ही में शहना में पूर्व सरपंच के बेटे सुखविंदर सिंह कलकता का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। अभी गांव वासी उस दहशत से उभर नहीं पाए हैं कि अब एक और व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया है।

  • Punjab News: हाईवे पर 2 गाड़ियों की टक्कर में 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: हाईवे पर 2 गाड़ियों की टक्कर में 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    बरनालाः बरनाला-चंडीगढ़ हाईवे धनौला रोड के पर 2 गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी पति-पत्नी और ड्राइवर सवार थे और वह बरनाला से चंडीगढ़ जा रहे थे। इस दौरान एक ऑल्टो कार धनौला साइड से बरनाला की तरफ आ रही थी। मिली जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद गाड़ी ने कई पलटिया खाते हुए दूसरी कार से टकरा गई।

    ऑल्टों कार में 5 नौजवान सवार थे, जिनमें से फिलहाल पुलिस ने 3 व्यक्तियों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 2 नौजवान बरनाला के प्राइवेट बीएमसी अस्पताल में जेरे इलाज है। वहीं और दूसरी गाड़ी में सवार पति-पत्नी को धनौला सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मुताबिक हादसे का कारण ऑल्टो कार में 5 नौजवान सवार थे और वह धनौला प्राचीन हनुमान मंदिर माथा टेक कर वापस बरनाला आ रहे थे उनकी गाड़ी का टायर पक्चंर होने से फटा गया था, जिसके कारण गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर पल्टियां खा गई।

    इस दौरान वह सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई। वहीं गाड़ी के ड्राइवर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि ऑल्टो कार बहुत तेजी से डिवाइडर को चीरती उनकी गाड़ी से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी घटना में गाड़ी बिल्कुल तहस-नहस हो गई। प्रत्यक्ष सदस्यों ने बताया कि गाड़ी बरनाला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। वहीं दूसरी ऑल्टो कार में 5 नौजवान लड़के सवार थे। उनकी तेज रफ्तार गाड़ी अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ती सड़क के दूसरे किनारे जाकर अन्य गाड़ी से टकरा गई। मौके पर लोगों ने गाड़ी में से गंभीर रूप घायल लोगों को बाहर निकाला।

    जिसमें एक महिला और व्यक्ति को धनौला सरकारी अस्पताल दाखिल कराया गया। जबकि ऑल्टो कार में सवार 5 नौजवानों को प्राइवेट वीएमसी अस्पताल भेजा गया, जहां मौके पर 3 नौजवानों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप में घायल बताए जा रहे है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची सदर थाना के पुलिस अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि ऑल्टो कार में सवार नौजवानों में से 3 की मौत हो गई है, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: पार्टी में नाचते-नाचते महिला को आया अटैक, मातम में बदल गई खुशियां देखें वीडियो

    Punjab News: पार्टी में नाचते-नाचते महिला को आया अटैक, मातम में बदल गई खुशियां देखें वीडियो

    बरनालाः आजकल हार्ट अटैक आना आम बात हो गई है। वहीं बरनाला में करवा चौथ की पार्टी में नाचते वक्त महिला को अचानक हार्ट अटैक आने की घटना सामने आई है। दरअसल, पार्टी में सभी लोग डांस कर रहे थे। इस दौरान अचानक महिला को डांस के दौरान हार्ट अटैक आ गया और वह वहीं गिर पड़ी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। यह मामला करवा चौथ की रात का है। लेकिन अब इसका वीडियो सामने आया है।

    जिस वक्त महिला को हार्ट अटैक आया, उससे थोड़ी देर पहले वह पंजाबी सिंगर हरभजन मान के गाने ‘मौज मस्तियां मार, पता नहीं की होणे, कल सुबा नूं यार, पता नहीं की होणे (मौज–मस्ती करो पता नहीं क्या होगा, कल सुबह को पता नहीं क्या होगा) पर जमकर नाच रही थी। दरअसल, महिला नाचते हुए थोड़ी लड़खड़ाते हुए नजर आई। उसने आसपास कुछ पकड़ने की कोशिश की, ताकि गिरने से बच सके।

    लेकिन वहां कोई ऐसी चीज नहीं थी। इस दौरान बाकी महिलाएं डांस में बिजी थीं, उसकी तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। चंद सेकेंड में महिला मुंह के बल नीचे गिर गई। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद महिला काे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। अगले दिन गमहिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

  • Punjab News: बरनाला से बंबीहा गैंग के दो गुर्गे 6 पिस्तौल समेत गिरफ्तार

    Punjab News: बरनाला से बंबीहा गैंग के दो गुर्गे 6 पिस्तौल समेत गिरफ्तार

    बरनाला: एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब को एक बड़ी सफलता मिली है। एजीटीएफ टीम ने बरनाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दविंदर बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को छह पिस्तौलों और 19 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान और शेखर निवासी कैथल हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक PX5 पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल, चार .32 बोर पिस्तौलें और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

    इसके अलावा, उनके कब्जे से एक मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग वह हथियारों की खेप लाने और ले जाने के लिए कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी अपने विदेशी हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहे थे और बंबीहा गैंग के अन्य गुर्गों को हथियार सप्लाई करने की तैयारी में थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है।

    इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि इनपुट्स के आधार पर यह जानकारी मिली थी कि बंबीहा गैंग के संचालक राज्य में सनसनीखेज अपराधों की योजना बना रहे हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एआईजी संदीप गोयल की निगरानी में एजीटीएफ की टीमों ने बरनाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया और गांव धौला के पास ड्रेन के नजदीक दोनों संदिग्धों को दबोच लिया।