Category: Punjab>Barnala
-

Punjab News: दोस्त ने किया कत्ल, मारकर गड्ढे में दबाया, पत्नी के पूछने पर हुआ खुलासा
बरनालाः जिले के गांव ढिलवां में करीब डेढ़ महीने पहले धान लगाने आए प्रवासी मजदूरों ने पैसों के लिए अपने साथी की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रमुख शरीफ खान ने बताया कि बिहार के पूर्णिया जिले से एक जीरो एफआईआर दर्ज करवाई गई थी और वह तपा थाने में आई थी। इसमें प्रवासी मजदूर की पत्नी संगीता ने बताया कि उसका पति अक्षय कुमार उर्फ शंकर उम्र 27 निवासी रौपाली जिला पूर्णिया बिहार अपने साथियों के साथ पंजाब में धान लगाने आया था।
धान का सीजन खत्म होने पर जब उसका पति गांव नहीं पहुंचा तो उसके परिवार वालों ने उसके साथियों से अक्षय के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर उन्होंने बिहार के पूर्णिया जिले के संबंधित थाने में सूचना दी। बाद में जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो मृतक के साथी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद तपा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और पुलिस ने दो प्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके साथियों का अक्षय के साथ रुपयों को लेकर झगड़ा हुआ था।
अक्षय ने अपनी किश्तें चुकाने के लिए अपने साथियों से अपनी बकाया मजदूरी में से पांच हजार रुपये मांगे थे। इसी बात पर आपस में झगड़ा हुआ और साथियों ने उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद उसके शव को ढिलवां ड्रेन के पास गड्ढे में दबा दिया और उसके बाद वे अपने-अपने गांव चले गए। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए प्रवासी मजदूरों की पहचान और मृतक के शव को ढूंढने के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना का पता चलते ही फोरेंसिक और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। मृतक प्रवासी मजदूर अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया है।
-

Punjab News: Reel बनाना पड़ा महंगा, गोली लगने से नाबालिग की मौत
बरनालाः देश भर में युवाओं में रील बनाने का क्रेज है। युवा पीढ़ी रील के व्यूज के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यहां तक की वह जान की भी परवाह नहीं करते और जान जोखिम में डालकर कुछ व्यूज पाने के लिए रील बनाने लग जाते है। ऐसा ही एक मामला बनूड़ से सामने आया है। जहां जंगपुरा में रील बनाने के चक्कर में नाबालिग की मौत हो गई। 15 साल के नाबालिग की गोली लगने से मौत हुई है।
मृतक की पहचान प्रिंसपॉल सिंह के रूप में हुई है। प्रिंसपॉल सिंह लाइसेंसी रिवॉल्वर से रील बना रहा था कि अचानक रिवॉल्वर से गोली चल गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अपने दोस्तों से मिलने के लिए गांव जांसले आया था। 11 दोस्त एक साथ बैठकर खेल रहे थे। उसके दोस्त के पिता के पास घर में लाइसेंसी पिस्तौल थी, लेकिन पिता घर पर नहीं थे।
वे सभी उस पिस्तौल से खेल रहे थे कि अचानक प्रिंस के सिर में गोली लग गई। उसे तुरंत ज्ञान सागर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपने इकलौते बेटे के शव को देखकर माता-पिता फूट-फूट कर रो पड़े। मृतक प्रिंस राजपुरा के एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
-

Punjab News: 5 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी व सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो
बठिंडा: शहर बठिंडा के रेलवे स्टेशन के सामने हंडिया बाजार के पास एक ही रात में 5 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर दुकानों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकानों के पिछले गेट तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और नकदी समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
इस घटना के कारण शहर वासियों में दहशत का माहौल है। चोरी हुई दुकानों में से एक दवाइयों की दुकान भी शामिल है, जहां चोरों ने नकदी और सामान के साथ-साथ सिरिंज भी चोरी की। हैरानी की बात यह है कि दुकान के कैमरों में यह फुटेज कैद हुई है कि चोरों ने वहीं पर बैठकर नशे के टीके भी लगाए। इससे इलाके में बढ़ रही नशा समस्या पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
-

Punjab News: 8 हजार रिश्वत लेने के मामले में थानेदार और साथी गिरफ्तार
बरनालाः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना धनौला के थानेदार और एक अन्य को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने 8 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो बरनाला के इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता जोगा सिंह निवासी बडबर ने रिश्वत मांगे जाने संबंधी विजिलेंस ब्यूरो बरनाला में शिकायत दर्ज करवाई थी।
जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना धनौला में तैनात थानेदार सुखदेव सिंह को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जोगा सिंह निवासी बड़बर के पुत्र निर्मल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस का एक मामला दर्ज किया है। जिस पर धनौला पुलिस ने उनके घर छापेमारी कर तीन मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए थे, जो उसके बेटे निर्मल सिंह के खिलाफ दर्ज मामले में शामिल नहीं था। परिवार पुलिस से मोबाइल फोन वापिस मांग रहा था, जिस पर एएसआई सुखदेव सिंह ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
सौदा 8 हजार रुपये में तय हुआ था। उनके गांव के ही सतविंदर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी बडबर ने थानेदार में रिश्वत देने में बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। जिसे विजिलेंस ने थानेदार के साथ गिरफ्तार भी कर लिया है। विजिलेंस एएसआई सतगुर सिंह ने बताया कि पुलिस को रिश्वत देने में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले सतविंदर सिंह के खिलाफ पहले ही मध्यस्थता का मामला दर्ज किया जा चुका है। विजिलेंस ब्यूरो बरनाला ने एएसआई सुखदेव सिंह और उसके निजी सहयोगी सतविंदर सिंह दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
-

Punjab News: बिजली कर्मियों को नशीला पदार्थ सूंघाकर की मारपीट, 110 बैटरियांं लूटकर आरोपी फरार
बरनालाः जिले के थाना शैहिणा अधीन आते गांव सुखपुरा में बने 66 केवी ग्रिड पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आधी रात को ग्रिड पर मौजूद 2 कर्मियों को नशीला पदार्थ सूंघाकर ग्रिड के कमरे में बंद कर दिया गया।
जिसके बाद आरोपी लगभग 110 बैटरियां लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, करीब 10 के आसपास आए अज्ञात व्यक्तियों ने बिना नंबर प्लेट वाली महिंद्रा गाड़ी में लगभग 110 बैटरियां लूट लीं। जिसके बाद गाड़ी को मुख्य सड़क पर चढ़ाने की कोशिश में गाड़ी पलट गई और उक्त व्यक्ति ग्रिड में खड़े छोटे हाथी को चोरी करके उसमें बैटरियां लाद कर फरार हो गए।
मौके पर मौजूद बिजली कर्मचारी मूलक सिंह और मनोज भाटी ने बताया कि सारी रात उन्हें बार-बार नशीला पदार्थ सूंघा कर बेहोश किया गया और जब वे होश में आने की कोशिश करते तो उनकी मारपीट की जाती। उन्होंने यह भी बताया कि सुबह 3:30 बजे बिजली सप्लाई लेने आए किसान जगी सिंह गांव सतपुरा को भी बंधक बनाकर मारपीट की गई। ग्रिड में लूट की वारदात का पता लगते ही कई गांवों के किसान मौके पर पहुंच गए।
-

Punjab News: थानेदार की संदिग्ध परिस्थिस्थितियों में मौत
बरनालाः जिले के गांव कालेके से भैणी जस्सा लिंक रोड पर बरनाला में रहने वाले पुलिस विभाग के वर्तमान एएसआई की रहस्यमय स्थिति में मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान योगिंदर सिंह पुत्र भरपूर सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगिंदर सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात था और इन दिनों कोर्ट से लंबी छुट्टी पर चल रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योगिंदर सिंह का उसके सगे भाई सुखदेव सिंह पुत्र भरपूर सिंह के साथ लंबे समय से संपत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा था।
सुखदेव सिंह गांव कालेके नानके घर में रहता है। जानकारी के अनुसार झगड़े को लेकर योगिंदर सिंह अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव कालेके आया था। लेकिन जब पता लगा तो गांव के लोगों ने जाकर देखा तो योगिंदर सिंह की बुलेट मोटरसाइकिल टूटी-फूटी हालत में खेतों के पास पड़ी थी। इसके थोड़ी दूर सुखदेव सिंह का महिंद्रा ट्रैक्टर भी चावल के खेतों में गिरा हुआ दिखाई दिया।
यह भी पता चला है कि बुगरे गांव के खेत में एक घर बना हुआ था, जिसकी जमीन एक भाई के हिस्से में आ गई थी, जबकि उस पर दूसरा भाई का अपना हक समझ रहा था। मृत्यु के असल कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता लगा कि योगिंदर सिंह का एक बेटा बीएसएफ का कर्मचारी है। बरनाला पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
-

Punjab News: हनुमान मंदिर की रसोई घर में लगी आग, 15 लोग झुलसे, देखें वीडियो
बरनालाः जिले में हनुमान मंदिर की रसोई घर में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार रसोई घर में अचानक खाना बनाते समय आग लग गई। इस घटना में कई लोग झुलस गए। वहीं मंदिर में लोगों में अफरा-तफरी मच गया। बताया जा रहा हैकि उस समय आग लग गई जब एक बड़े चूल्हे में डीजल डालते समय वह फैल गया। इस हादसे में15 लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि 15 लोगों में से छह 70-80 प्रतिशत तक झुलस गए और उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाकी लोगों को बरनाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना धनौला स्थित मंदिर में उस समय हुई जब श्रद्धालुओं के लिए ‘लंगर’ तैयार किया जा रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक रसोइया द्वारा चूल्हे में डीजल डालते समय डीजल फैलने के बाद रसोई कक्ष में आग तेजी से फैल गई।जानकारी के अनुसार मंगलवार को लंगर लगाया गया था।
इस दौरान लंगर बना रहे हलवाई के साथ काम कर रहे लोग आग की चपेट में आ गए, जिनमें इस लंगर को बना रहे मिट्ठू सिंह पुत्र सतपाल सिंह बरनाला, अति नंद बरनाला, बलविंदर सिंह बरनाला, रामजीत सिंह बरनाला, राम चंदर बरनाला, विशाल बरनाला शामिल थे, जो आग की चपेट में आ गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल धनौला ले जाया गया, उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। कैप्शन- श्री हनुमान जी के प्रसिद्ध मंदिर बाबा बरनेवाला में रसोई में सिलेंडर फटने से सात लोग गंभीर रूप से घायल।
-

Europe Tour में Singer Gulab Sidhu ने बताई ना मिलने की वजह, मिल रही लगातार धमकियां, देखें वीडियो
बरनालाः पंजाबी गायकों को धमकियां मिलने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब एक और गायक को जान से मारने की धमकियां मिली है। दरअसल, यूरोप टूर पर लाइव शो पर गायक ने खुद इस बात का खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने लोगों से ना मिलने की वजह बताई है। लाइव शो में गायक गुलाब सिद्धू ने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस चक्कर में वह किसी से मिलते तक नहीं हैं। इस कारण से लोग उनसे गुस्सा हो जाते हैं। सिद्धू इन दिनों यूरोप टूर पर हैं। 26 जुलाई को उनका इटली में प्रोग्राम था। इस दौरान एक शो में उन्होंने बीच में बैठकर अपनी बात रखी।
गायक ने बताया कि जब वह यूरोप टूर के लिए जहाज पर चढ़ा था तो रो-कर चढ़ा था। भला मैंने क्या बुरा किया है? वहीं, वहां मौजूद लोगों से उन्होंने कहा कि कृपा करके आप मेरा साथ दो। मेरा तो पंजाब में जुलूस ही निकाला हुआ है। मेरे दिल में एक बोझ सा था, इसलिए सोचा कि आपसे शेयर कर लूं। गुलाब सिद्धू ने कहा कि उन्हें रोज धमकियां आती हैं। हमारे बरनाला का एक छोटा सा लड़का है, वह मुझे नाजायज ही धमकियां देता है। वह कहता है कि “तेरी टांगे तोड़ दूंगा।” ऐसे में मैं किसी से मिलता नहीं हूं। कोई कह देता है, “सिद्धू भाई खो दिया है तेरा नुकसान न हो जाए भाई।”अगर मैं किसी से नहीं मिलता तो लोग गुस्सा हो जाते हैं। इसमें मेरा क्या कसूर है? इतनी नेगेटिविटी सच में बहुत ज़्यादा है। जिस दिन मैं यूरोप के लिए जहाज पर चढ़ा था, मैं रोकर चढ़ा था कि मैंने किसी का क्या बुरा किया है? प्लीज, जितने लोग यहां बैठे हैं, भाई बनकर मेरा साथ दो। चक्कर यह है कि जब नेगेटिविटी फैलती है, तो अपने लोग- कोई भी आदमी, चाहे मैं ही हूं – गलत चीज ज्यादा देखते हैं और सही चीज कम। मेरा तो पंजाब में जुलूस ही निकाला पड़ा है। कहीं कोई कुछ कह देता है, कभी कोई कुछ और कह देता है। मेरे दिल में बोझ सा था कि आपसे दिल की बात कर लूं। भाई, सॉरी, फील मत करना। आ जाओ।
-

Punjab News: BDPO Office से नरेगा सचिव रिश्वत मामले में गिरफ्तार
बरनाला: पंजाब राज्य विजिलेंस ब्यूरो की बरनाला यूनिट ने बीडीपीओ कार्यालय बरनाला में तैनात एक मनरेगा सचिव को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस यूनिट बरनाला के इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह ने एंटी करप्शन पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान बीडीपीओ कार्यालय बरनाला में तैनात मनरेगा सचिव गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
उनके खिलाफ भ्रष्टाचार रोकू एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को कच्चे मकान को पक्का करने के लिए दी जाने वाली ग्रांट में से उक्त गुरप्रीत सिंह किस्त के तौर पर 5 हजार रुपये मांग रहा था और 5 हजार रुपये भी ले चुका है।
इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने सोमवार रात बताया कि सुखविंदर सिंह की इस शिकायत की गंभीरता से जांच की गई। जांच के बाद मनरेगा सचिव गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसे मंगलवार को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।
