Punjab News: हनुमान मंदिर की रसोई घर में लगी आग, 15 लोग झुलसे, देखें वीडियो

Written by

in

बरनालाः जिले में हनुमान मंदिर की रसोई घर में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार रसोई घर में अचानक खाना बनाते समय आग लग गई। इस घटना में कई लोग झुलस गए। वहीं मंदिर में लोगों में अफरा-तफरी मच गया। बताया जा रहा हैकि उस समय आग लग गई जब एक बड़े चूल्हे में डीजल डालते समय वह फैल गया। इस हादसे में15 लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि 15 लोगों में से छह 70-80 प्रतिशत तक झुलस गए और उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बाकी लोगों को बरनाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना धनौला स्थित मंदिर में उस समय हुई जब श्रद्धालुओं के लिए ‘लंगर’ तैयार किया जा रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक रसोइया द्वारा चूल्हे में डीजल डालते समय डीजल फैलने के बाद रसोई कक्ष में आग तेजी से फैल गई।जानकारी के अनुसार मंगलवार को लंगर लगाया गया था।

इस दौरान लंगर बना रहे हलवाई के साथ काम कर रहे लोग आग की चपेट में आ गए, जिनमें इस लंगर को बना रहे मिट्ठू सिंह पुत्र सतपाल सिंह बरनाला, अति नंद बरनाला, बलविंदर सिंह बरनाला, रामजीत सिंह बरनाला, राम चंदर बरनाला, विशाल बरनाला शामिल थे, जो आग की चपेट में आ गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल धनौला ले जाया गया, उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया। कैप्शन- श्री हनुमान जी के प्रसिद्ध मंदिर बाबा बरनेवाला में रसोई में सिलेंडर फटने से सात लोग गंभीर रूप से घायल।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *