Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः घर में घुसकर गोलियां चलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः घर में घुसकर गोलियां चलाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः  देहात पुलिस ने महितपुर के गांव उधोवाल बिजली मीटर ठीक करने के बहाने घर में घुसकर गोलियां चलाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि आज सुबह घर में घुसकर गोलियां चलाने के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि घायल दीपक हो नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक महिला की पहचान गुरबख्श कौर पत्नी कश्मीर चंद के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रवि कुमार पुत्र दरबार लाल निवासी उधोपुर के रूप में हुई है। इस घटना पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी गुरप्रीत सिंह और स्पेशल ब्रांच की टीम ने आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से रिवाल्वर जब्त की है।

    पुलिस ने एफआईआर नंबर 41 के तहत आईपीसी की धारा 302, 307, 452, 25-54-59 अस्ला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रवि कुमार से 32 बोर की रिवाल्वर, 20 जिंदा कारतूस और 5 खोल बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया दीपक से पुरानी रंजिश के तहत आरोपी ने महिला और युवक पर गोलियां चलाई थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर बताया कि दीपक को रवि डराने के लिए पिता रिवाल्वर लेकर गया था, लेकिन उसने वहां पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। बता दें कि सुबह 6:15 बजे के करीब गांव उधोवाल में गुरबख्श कौर (50), बेटा दीपक (17) और बेटी कृतिका (19) के साथ घर पर थी। इस दौरान मोटर साइकिल पर सवार होकर एक रवि आया और घर का दरवाजा खटखटाया।

    जब उसने दरवाजा खोला तो युवक ने कहा कि तुम्हारा मीटर खराब है चेक करना है, जब गुरबख्श ने मीटर सही होने की बात कही तो उक्त हमलावर जबरदस्ती घर में घुस गया और पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली गुरबख्श कौर की पीठ और दो हाथों में लगी, जबकि दीपक के दोनों कंधों में गोली लगने से वहीं गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए और जब अंदर गए तो गुरबख्श कौर और दीपक  खून से लथपथ पड़े थे। वही दूसरे कमरे में सो रही 19 वर्षीय कृतिका डरी सहमी कमरे से बाहर ही नहीं निकली। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरबख्श को मृत घोषित कर दिया। हमले में घायल दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

  • इनोसेंट हार्ट्स के ‘हेल्थ एंड वैलनेस क्लब’ ने मनाया ‘विश्व मलेरिया दिवस’

    इनोसेंट हार्ट्स के ‘हेल्थ एंड वैलनेस क्लब’ ने मनाया ‘विश्व मलेरिया दिवस’

    जालंधर/विजय: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में ‘हेल्थ एंड वैलनेस क्लब’ के विद्यार्थियों द्वारा ‘विश्व मलेरिया दिवस’ मनाया गया‌। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य छात्रों को मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ़ जागरूक करना था। इस अवसर पर कक्षा दसवीं के छात्रों ने एक नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें छात्रों ने मलेरिया के लक्षणों, कारणों और उसके निवारण की जानकारी दी‌। संबंधित क्लब के छात्रों द्वारा मलेरिया जैसी बीमारी से जागरूक करने के लिए पोस्टर बनाए गए,जिन पर स्लोगन लिखकर  संक्रमित मच्छरों के काटने से होने वाले रोग मलेरिया के बारे में अन्य छात्रों को सचेत किया गया। उन्होंने इस नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से स्वस्थ जीवन-शैली और अस्वस्थ जीवन-शैली पर प्रकाश डालते हुए  दिखाया कि एक निरोगी जीवन जीने और विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ से स्वयं को दूर रखने के लिए स्वस्थ जीवन-शैली का पालन करना अति आवश्यक है क्योंकि स्वस्थ परिवेश, अच्छा आहार, शारीरिक व्यायाम, व्यक्तिगत स्वच्छता व सुरक्षित वातावरण ही हमें अनेक जानलेवा रोगों से संक्रमित होने से बचा सकते हैं।

  • जालंधरः बसपा को बड़ा झटका, पूर्व प्रधान रछपाल राजू सहित कई कार्यकर्ता आप में शामिल

    जालंधरः बसपा को बड़ा झटका, पूर्व प्रधान रछपाल राजू सहित कई कार्यकर्ता आप में शामिल

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। आप पार्टी लगातार विपक्ष खेमें में सेंंध लगा रही है। वहीं आज एक निजी होटल में प्रेस वार्ता दौरान आप पार्टी ने बसपा को बड़ा झटका दिया है। आप पार्टी ने बसपा के पंजाब पूर्व प्रधान रछपाल राजू सहित कई कार्यकताओं को आप में शामिल किया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी से जालंधर उप चुनाव के इंचार्ज हरचंद सिंह बरसट, मंत्री हरपाल चीमा, मंत्री लाल चंद कटारुचक्क मौजूद रहे। 

  • पंजाब के विधायकों को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    पंजाब के विधायकों को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुण: आप पार्टी राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों को अहम जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक द्वारा जारी पत्र के अनुसार, पंजाब के बटाला से विधायक शेरी कलसी, खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा और रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लेहरागागा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बरिंदर गोयल को पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। देखें लिस्ट

  • जालंधरः MLA बलकार का मजीठिया को पलटवार, कहा- तू वीं माझे दा ते मैं वीं, जमीन ते खिच लकीर, आजा कल्ले नाल कल्ला, देखें वीडियो

    जालंधरः MLA बलकार का मजीठिया को पलटवार, कहा- तू वीं माझे दा ते मैं वीं, जमीन ते खिच लकीर, आजा कल्ले नाल कल्ला, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लोकसभा उप चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेता आए दिन एक-दूसरे को आड़े हाथ ले रहे है। जिसके चलते आज आम आदमी पार्टी करतारपुर से विधायक बलकार सिंह ने एक प्रेस वार्ता की है। इस दौरान बलकार सिंह कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। बीते दिन अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया के सवालों का जवाब देते हुए विधायक बलकार सिंह ने कहा कि तू वीं माझे दा ते मैं वीं, जमीन ते लकीर खिच आजा कल्ले नाल कल्ला। बलकार सिंह ने कहा बाबा जीवन सिंह के वंश के मजीठिया का पंगा पड़ा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भागने वाला नहीं हूं। उन्होंने मजीठिये को कहा कि मैं तेरे वहम दूर कर दूंगा।

    दरअसल, बीते दिन अकाली दल के नेता बिक्रमजीत मजीठिया पर तंज कसते हुए कहा कि जो मजीठिया ने मेरे ऊपर नशे के अवैध मामले दर्ज करवाता है। बलकार ने कहा कि मैं भी पीछे भागने वाला नहीं हूं। मजीठिया को जवाब देते हुए बलकार ने कहा कि जहां मर्जी मैदान में आ जाये मैं तैयार हूं। मजीठिया ने पूरे पंजाब के नौजवनों को नशे की लत लगा दी है। मजीठिया की बोलबानी की वजह से पूरे अकाली दल को खराब कर के रख हुआ है। बलकार ने कहा कि मजीठिया के खिलाफ एससी कमीशन व पंजाब के डीजीपी को शिकायत दर्ज करवाऊंगा। वोटर कभी की न ही किसी धमकी से और न ही किसी डर से वोट डालता है। वोटर हमेशा अपनी मर्जी से वोट डालता है। वहीं उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए है। लेकिन आज भी दलित समाज को पिछड़े वर्ग की और रखा जा रहा है। 

  • जालंधरः सराफा बाजार में व्यक्ति ने जज प्रधान को लगाई आग, हालत गंभीर

    जालंधरः सराफा बाजार में व्यक्ति ने जज प्रधान को लगाई आग, हालत गंभीर

    जालंधर, वरुण/हर्ष: अटारी बाजार के सराफा बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जज प्रधान उर्फ संजीव (सुनियारा) को एक व्यक्ति ने आग लगा दी। जिसके उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जज प्रधान किसी के राजीनामे को लेकर वहां पर गया हुआ था। जहां बगांली नामक व्यक्ति ने उस पर सराफे में इस्तेमाल किया जाने वाले ज्वलशील पदार्थ फेंक कर आग लगा दी। इस हादसे में जज प्रधान बुरी तरह से झुलस गया है।

    बताया जा रहा है कि उसकी हालत काफी गंभीर है। वहीं इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि मात्र 1500 रुपए के सोने के गहने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा होना शुरू हो गया। दरअसल, वहां पर एक व्यक्ति ने दूसरे को 400 मिली ग्राम गहने गिरवी रखे थे। जिसमें से 400 मिलीग्राम सोना निकाल लिया गया था। जिसकी कीमत 1500 रुपए बताई जा रही है। 

    इस हंगामे को बढ़ता देख मार्किट के प्रधान जज दोनों का समझौता करवाने के लिए आए थे। जिसके बाद वहां पर एक व्यक्ति ने वहां पर ज्वलनशील पदार्थ वहां पर लोगों पर फेंक दिया और लाइटर जलाकर अपने आप को भी आग लगाने के लिए कहने लगा। जिसके बाद वहां पर कई लोग आग की चपेट में आ गए है।
    हालांकि अन्य लोगों का काफी बचाव रहा, लेकिन बताया जा रहा है कि जज प्रधान 50 प्रतिशत जल चुके है। जिन्हे उपचार के लिए बतरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जज प्रधान की हालात गंभीर बताई जा रही है। वहीं आग लगाने वाला उक्त व्यक्ति भी झुलस गया है। जिसके लोगों ने काबू कर लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।
  • जालंधरः चुनाव से पहले अकाली उम्मीदवार डा. सुखी के चुनावी प्रचार में बसपा के टक्साली वर्कर हुए गायब!

    जालंधरः चुनाव से पहले अकाली उम्मीदवार डा. सुखी के चुनावी प्रचार में बसपा के टक्साली वर्कर हुए गायब!

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः लोकसभा सीट जीतने के लिए चाहे अकाली बसपा गठबंधन द्वारा बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी को मैदान में उतार दिया है। मगर अभी तक डा. सुक्खी के साथ बसपा के कई दिग्गज लीडर किनारा कर प्रचार में शामिल नहीं हो रहे यही नहीं पार्टी द्वारा बसपा हाईकमान द्वारा पार्टी के टक्साली वर्करों को चुनाव प्रचार दौरान संपर्क तक नहीं किया गया जिसका खमियाजा डा. सुखी की जीत की राह में बड़ा रोड़ा बना हुआ है।

    बसपा के टक्साली वर्कर अजय कुमार सहगल ने भी इस बात की सहमति जताई कि बसपा लीडरशिप द्वारा पार्टी को समर्पित 2 से 3 लाख वोटों का सही ढंग से मोबिलाईजेशन नहीं किया गया। जिसकी वजह से अभी तक अकाली बसपा उम्मीदवार डा. सुखी के पक्ष में जीत का माहौल बनता दिखाई नहीं दे रहा। अगर हालात ऐसे ही रहे तो बसपा के साथ जुड़े कई टक्साली वर्कर तथा सीनियर नेता पार्टी का दामन छोड़ सकते हैं। अकाली दल से दो बार विधायक रह चुके पवन कुमार टीनू भी टिकट मांग रहे थे लेकिन इस पर अकाली दल के भीतर गुटबाजी बन गई और डा. सुक्खी बाजी मार गए।

    टीनू के मन भी टिकट न मिलने का मलाल बना हुआ है। सहगल ने कहा कि अकाली दल की तरफ से बिक्रमजीत सिंह मजीठिया प्रभावी ढंग से चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। जिसकी वजह से डा. सुक्खी का ग्राफ जालन्धर में थोड़ा बड़ा है। मगर अभी यह ग्राफ जीत से कोसों दूर है। इस ग्राफ को और ऊपर ले जाने के लिए पार्टी के टक्साली वर्कर तथा सीनियर नेताओं के गिले शिकवे दूर कर चुनावी प्रचार में शामिल करना होगा। 

  • जालंधरः एक हजार रुपये की गारंटी बनी ‘आप’ के गले की फांस, महिलाओं ने शुरु की बगावत, ऑडियो वायरल

    जालंधरः एक हजार रुपये की गारंटी बनी ‘आप’ के गले की फांस, महिलाओं ने शुरु की बगावत, ऑडियो वायरल

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः सूबे में आप की सरकार बनाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000-1000 रुपये देने का बड़ा प्रलोबन दिया था। मगर सत्ता हासिल करने के 14 महीने बाद भी यह वादा पूरा नहीं हुआ। जोकि अब आप के लिए गले की हड्डी बन चुका है। सूबे में सत्ता संभालने के तीन महीने बाद ही महिलाओं ने आप सरकार को संगरूर में हुए लोकसभा चुनावों दौरान आईना दिखा दिया था और आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह को हरा दिया था। अब सरकार ने सूबे में 14 महीने पूरे कर लिए हैं और अब जालन्धर लोकसभा सीट के 10 मई को उपचुनाव होने वाले हैं। जिस दौरान आप पार्टी चुनावी प्रचार दौरान गली गली में वोट मांगने के लिए जा रहे है, लेकिन महिलाएं उन्हें घेर कर एक ही सवाल पूछ रही है कि हमारे 1000 रुपये का वादा पूरा करो। वहीं एक ऑडियो वायरल हो रही है।

    जिसमें वह अपने पति से बात कर रही है। वायरल ऑडियो में महिला अपने पति को कह रही है कि आज पार्टी के कार्यकर्ता आए थे। इस दौरान महिला के पति ने उसे चाय, पानी पूछने के लिए कहा। लेकिन महिला ने वायरल ऑडियो में कहा कि चाय, पानी तो दूर उसने उन्हें घर के अंदर नहीं आने दिया। उक्त ऑडियो में महिला ने अपने एक हजारी रुपए के वादे के विरोध में पति को वोट ना डालने के लिए भी कहा। इस दौरान उक्त महिला ने 12 हजार रुपए की आप पार्टी से मांग की है। महिला का कहना है कि वादे के मुताबिक पहले आप पार्टी महिलाओं के खाते में 12-12 हजार रुपए डाले। महिला ने आगे यह भी कहा कि वह सभी महिलाओं को आप पार्टी को वोट ना डालने के लिए कहेगी। सोशल मीडिया पर यह ऑडियो काफी वायरल हो रहा है।

    बता दें कि बीते दिनों जालंधर पहुंचे कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू  ने भी आप सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कई सवाल खड़े किए थे। जिसमें मुफ्त की बिजली के बदले पीएसपीसीएल पर 20 हजार करोड़ का कर्ज उठाने, रेत, केबल माफिया को बढ़ावा देने सहित नोजवानों को नौकरी देने के झूठे वादों का प्रलोबन देना था। सिद्धू ने कहा कि सरकार सिर्फ झूठे वादे कर पंजाब की जनता को मूर्ख बना रही है। राजनीतिक माहिरों का कहना है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अभी तक अपने वादे पूरे नहीं कर पा रही जोकि उनकी अगली जीत में सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है जालन्धर लोकसभा चुनाव अगर आम आदमी पार्टी हारती है तो यह तय माना जाएगा कि अगामी होने वाले नगर निगम चुनावों दौरान भी जनता आम आदमी पार्टी को आईना दिखाएगी। 

  • जालंधरः हमलावार ने घर में घुसकर चलाई गोलियां, एक की मौत

    जालंधरः हमलावार ने घर में घुसकर चलाई गोलियां, एक की मौत

    जालंधर/वरुणः महितपुर के गांव उधोवाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां हमलावार ने घर में घुसकर गोलियां चलाई। गोलियां चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने सुबह करीब 7 बजे  ने घर में घुसकर गोलियां चला दी। इस घटना में 1 महिला की मौत जबकि 1 युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे जालंधर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली लगने से घायल व्यक्ति की पहचान दीपक के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जबकि मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घायल दीपक को नकोदर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    मामले की जानकारी देते हुए थाना मेहतपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह ने बताया कि सुबह 6:15 बजे के करीब गांव उधोवाल में गुरबख्श कौर (50), बेटा दीपक (17) और बेटी कृतिका (19) के साथ घर पर थी। मोटर साइकिल पर सवार होकर एक युवक आया और घर का दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो युवक ने कहा कि तुम्हारा मीटर खराब है चेक करना है, जब गुरबख्श ने मीटर सही होने की बात कही तो उक्त हमलावर जबरदस्ती घर में घुस गया और पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली गुरबख्श कौर की पीठ और दो हाथों में लगी, जबकि दीपक के दोनों कंधों में गोली लगने से वहीं गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए और जब अंदर गए तो गुरबख्श कौर और दीपक  खून से लथपथ पड़े थे।

    वही दूसरे कमरे में सो रही 19 वर्षीय कृतिका डरी सहमी कमरे से बाहर ही नहीं निकली। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरबख्श को मृत घोषित कर दिया। हमले में घायल दीपक की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर कौन थे और उसने हमला क्यों किया, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक नजर आया है जिसकी उम्र 25 साल के करीब लग रही है, पुलिस मोटरसाइकिल नंबर और फुटेज से आरोपी की पहचान में जुट गई है। इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह ने बताया कि दुबई में काम करने गए कश्मीर लाल को मौत की सूचना दे दी है और महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

  • जालंधर : पास्टर अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स की रेड

    जालंधर : पास्टर अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स की रेड

    जाल/वरुण : खांबरा चर्च के पास्टर अंकुर नरूला को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।  खांबरा चर्च के पास्टर अंकुर नरूला के घर सहित 11 ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड की है। बताया जा रहा है कि सुबह 6 बजे से आयकर विभाग की टीम द्वारा रेड की गई है, जिसके तहत किसी भी शख्स को घर के अंदर या बाहर जाने नहीं दिया जा रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरुण नरूला के 11 ठिकानों पर रेड की गई है।