Category: Punjab>Amritsar
-

Punjab News: ग्रेनेड और ग्लॉक पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ठिकानों और सार्वजनिक स्थलों पर हमले की थी साजिश
अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से रची जा रही आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार बैठे ISI हैंडलरों के संपर्क में था। जांच के अनुसार हैंडलर उसे पुलिस के संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को निशाना बनाकर पंजाब में अमन-कानून की स्थिति खराब करने के निर्देश दे रहे थे।
इस संबंध में अमृतसर के कैंटोनमेंट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों और विदेशी हैंडलरों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पंजाब पुलिस ने कहा है कि सीमा पार से चलाए जा रहे आतंकी नेटवर्कों को तोड़ने और राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-

Punjab News: India-UK पार समझौते में पहली कार्गो खेप हुई रवाना, निर्यातकों को बड़ी राहत, मिलेगी नई रफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसरः भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) लागू होने के बाद अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो टर्मिनल से यूनाइटेड किंगडम के लिए पहली कार्गो खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर आयोजित फ्लैग ऑफ समारोह में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) के अधिकारियों, कार्गो विभाग के अधिकारियों और निर्यातकों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान कार्गो टर्मिनल में सामान की पैकिंग, स्कैनिंग और कंटेनरों को हवाई जहाज तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी दिखाई गई। इसके बाद पहली खेप को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
डीजीएफटी के उप निदेशक आदित्य सिंह चौहान ने बताया कि भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत भारत के लगभग 99 फीसदी उत्पादों को यूके के बाजार में जीरो ड्यूटी का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले रेडीमेड गारमेंट्स पर 12 से 20 फीसदी तक ड्यूटी लगती थी, जिसके कारण भारतीय उत्पाद मुकाबले में महंगे पड़ते थे। अब ड्यूटी खत्म होने से भारतीय निर्यातकों को बड़ा लाभ मिलेगा और निर्यात में महत्वपूर्ण वृद्धि होने की उम्मीद है।
अमृतसर कार्गो के प्रभारी आजाद सिंह ने कहा कि इस समझौते के तहत अमृतसर से पहली खेप के रूप में रेडीमेड गारमेंट्स यूके भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि अमृतसर कार्गो से पहले भी यूके के लिए सामान भेजा जाता रहा है, लेकिन जीरो टैरिफ डील के बाद और भी नए निर्यातक आगे आएंगे। उन्होंने बताया कि अमृतसर से मुख्य रूप से रेडीमेड गारमेंट्स, स्पोर्ट्स गुड्स, इंजीनियरिंग उत्पाद और जल्दी खराब होने वाली कृषि वस्तुएं जैसे अल्फोंसो और केसर आम, बेबी कॉर्न, हरी मिर्च और अन्य सब्जियां विदेशों में निर्यात की जाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस समझौते से पंजाब सहित देश के निर्यातकों को नए बाजार मिलेंगे और भारत-यूके व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।
-

Punjab News: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, देखें वीडियो
अमृतसरः भारत-अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में बुधवार को देशभर में बड़े स्तर पर मोटरसाइकिल मार्च निकाला जा रहा है। किसान संगठनों ने इस मार्च के जरिए केंद्र सरकार के सामने अपना विरोध दर्ज कराने का ऐलान किया है। किसान संगठनों का कहना है कि यह समझौता किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों के हितों के खिलाफ है। वहीं अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु, मजीठा, अजनाला, लोपोके, चोगांवां और बाबा बकाला इलाकों से हजारों किसान इस मार्च में शामिल हुए। किसान नेताओं ने दावा किया कि मार्च कई किलोमीटर लंबा था और इसने जिले के बड़े हिस्से को कवर किया। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौतों पर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि इनसे देश की कृषि, डेयरी, तेल-बीज उद्योग और सूक्ष्म व लघु उद्योगों को भारी क्षति पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि यदि विदेशी उत्पादों के लिए भारतीय बाजार खोल दिया गया तो देसी उत्पादकों के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाएगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने केंद्रीय मंत्रियों को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपने विशेषज्ञों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को मीडिया के सामने बिठाकर तथ्यों के आधार पर चर्चा कराए। उनका कहना था कि सरकार को खेती संबंधी समझौतों में प्रयुक्त शब्दों और प्रावधानों के बारे में भी स्पष्टीकरण देना चाहिए। किसानों ने लैंड पूलिंग नीति तुरंत वापस लेने की मांग की और कुछ मीडिया संस्थानों पर किसानों की आवाज़ को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया।
पंधेर ने बताया कि पंजाब के सभी 23 जिलों में मोटरसाइकिल मार्च निकाले जाएंगे, जिनमें किसान मजदूर मोर्चा, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक), आजाद किसान मोर्चा सहित कई किसान संगठन हिस्सा ले रहे हैं।नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल पंजाब तक सीमित नहीं है, बल्कि हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओड़िशा, दिल्ली समेत 10 से अधिक राज्यों में चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों और चिंताओं की ओर ध्यान नहीं दिया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि यदि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता लागू होता है तो अमेरिकी कृषि उत्पाद कम या शून्य आयात शुल्क पर भारतीय बाजार में आ सकते हैं।
उनका कहना है कि अमेरिका में किसानों और कृषि कंपनियों को भारी सरकारी सब्सिडी मिलती है, जबकि भारत के अधिकांश किसान छोटी जोतों पर खेती करते हैं। पंधेर के अनुसार, ऐसी स्थिति में भारतीय किसानों के लिए प्रतिस्पर्धा करना बेहद कठिन हो जाएगा, जिससे छोटे और मध्यम किसानों के साथ-साथ छोटे उद्योगों और व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने प्रस्तावित व्यापार समझौते पर पुनर्विचार नहीं किया, तो किसान संगठन व्यापक आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार करेंगे।
-

Punjab News: 30 लाख की फिरौती मांगने और पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, देखें वीडियो
अमृतसरः भैणी गांव के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 2 हमलावरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 30 लाख की फिरौती के मामले से जुड़ा है, जिसकी साजिश विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने रची थी। इस घटना के दौरान आरोपी ने पेट्रोल बम से घर पर हमला भी किया था। पुलिस के अनुसार, रविवार रात गांव पंडोरी वड़ैच निवासी विक्रम सिंह के घर पर 3 पेट्रोल बम फेंके गए थे। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन घर को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मामले के दो आरोपी मोटरसाइकिल पर भैणी गांव से बाओली गांव की ओर जा रहे हैं।
पुलिस ने रास्ते में नाकाबंदी कर दोनों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, रुकने की बजाय आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गुरलाल सिंह के पैर में गोली लगी। वहीं, दूसरे आरोपी कृष्ण सिंह को बिना चोट के मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी गुरलाल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद करने का दावा किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले विक्रम सिंह को विदेश में बैठे एक गैंगस्टर की ओर से 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के लिए फोन आया था।
पुलिस के अनुसार, पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि पेट्रोल बम हमला इसी धमकी को अंजाम देने के इरादे से किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड, उनके अन्य साथियों और विदेश में बैठे गैंगस्टर से कथित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
-

Punjab News: बड़ी साजिश नाकाम, AK-47, 2 ऑटोमेटिक राइफलें और हैंड ग्रेनेड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
अमृतसरः देहाती पुलिस ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों की खेप बरामद कर आज़ादी दिवस से पहले बड़ी साजिश को नाकाम किया है। इस मामले में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में रहकर हथियार मंगवाने और पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने के आरोप हैं। एसएसपी देहाती कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि ‘वॉर अगेंस्ट गैंगस्टर’ मुहिम के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवा रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
इसके बाद डीएसपी अटारी, डीएसपी (डी), थाना घरिंडा और अन्य टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गांव नेश्ता के पास विशेष नाकेबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक AK-47 राइफल, दो 30 बोर ऑटोमेटिक/मॉडिफाइड राइफलें, एक हैंड ग्रेनेड और मैगजीन बरामद किए हैं। इस दौरान जोबन सिंह को हथियार उठाने आते समय काबू किया गया, जबकि उसकी पूछताछ के बाद आकाशबीर सिंह और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही है।
एसएसपी चाहल ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी आकाशबीर पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में नामजद रह चुका है और जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा इस नेटवर्क से जुड़ गया। उन्होंने कहा कि आरोपी व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से संपर्क करते थे और ड्रोन के जरिए सीमावर्ती क्षेत्र में गिराए गए हथियार उठाकर आगे सप्लाई करते थे।
एसएसपी ने कहा कि ये हथियार किसी बड़ी आपराधिक या आतंकवादी वारदात के लिए भेजे गए हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज़ादी दिवस और अन्य त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हथियारों की डिलीवरी किसे की जानी थी और इसके पीछे और कौन-कौन शामिल है। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच जारी है और आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर हथियारों के स्रोत, पैसों के लेन-देन, संभावित हवाला लिंक और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने से और अहम खुलासे होने की संभावना है।
-

Punjab News: 30 किलो हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने 2 तस्करों को भारी मात्रा में हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 200 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक विदेशी हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे, जिसका संबंध सीमा पार सक्रिय तस्करी नेटवर्क से बताया जा रहा है।

आरोपियों का मुख्य काम अलग-अलग स्थानों से हेरोइन की खेप उठाकर उसे पंजाब के विभिन्न इलाकों में अन्य तस्करों तक पहुंचाना था। इस तरह वे पूरे ड्रग सप्लाई चेन का अहम हिस्सा बने हुए थे। इस मामले में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस अब इस नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों की गहन जांच कर रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी कानून के शिकंजे में लाया जा सके। पंजाब पुलिस का कहना है कि राज्य में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। सीमा पार से होने वाली तस्करी पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है और ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि बॉर्डर के जिलों में पहले भी नशे की खेप बरामद की जा चुकी है।
-

Punjab News: 2 भाइयों के सुसाइड मामले में किसानों का National Highway पर प्रदर्शन, किया Toll Free, देखें वीडियो
अमृतसरः पंजाब के गांव हरीनों के दो नौजवान किसान भाइयों द्वारा कथित तौर पर बैंक से परेशान होकर की गई। आत्महत्या के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता डल्लेवाल द्वारा राज्य भर के टोल प्लाज़ा को मुफ़्त कर दिया गया। इसी कड़ी में अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित मानावाला टोल प्लाज़ा पर भी किसानों ने प्रदर्शन करते हुए वाहनों को बिना टोल के गुजारा। इस मौके पर किसान नेता गुरमीत सिंह नंगली ने कहा कि हरीनों गांव के दो सगे भाइयों ने बैंक से लिया कर्ज़ पूरी तरह अदा कर दिया था और एनओसी भी हासिल कर ली थी। इसके बावजूद बैंक द्वारा उनके कोरे चेकों का इस्तेमाल करके लाखों रुपए के नोटिस जारी किए गए, जिस कारण दोनों भाई मानसिक तनाव में आ गए और ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर गए।
उन्होंने दावा किया कि जब किसान संगठन ने फरीदकोट में बैंक का घेराव किया तो वहां ऐसे 135 मामले सामने आए। इसके अलावा पटियाला, संगरूर, मोगा सहित अन्य जिलों में भी इस तरह के कई मामले मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि हज़ारों किसानों से जुड़ा गंभीर मसला है। दूसरी ओर, किसान नेता ने केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए जा रहे संभावित व्यापारिक समझौते का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों, पशुपालकों, मुर्गी पालकों, छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए नुकसानदेह साबित होगा और इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने लैंड पूलिंग नीति पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि किसानों को प्लाटों का लालच देकर ज़मीनें हासिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान संगठन इन सभी मसलों पर एकजुट हैं और सरकार किसानों को भरमाने में कामयाब नहीं होगी। गुरमीत सिंह नंगली ने बताया कि टोल प्लाज़ों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मुफ़्त रखा गया है। यदि इसके बावजूद यदि कोई ठोस कदम न उठाया गया तो अगले चरण में डीसी दफ़्तरों का घेराव, ज्ञापन और अन्य संघर्षी कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
-

Punjab News: घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके नौजवान फरार
अमृतसरः जिले में पिछले कुछ समय से गोलियां चलने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला थाना सुल्तानविंड के अधीन आते इलाके से सामने आया है, जहां थाना सुल्तानविंड के क्षेत्र में कोट मीत सिंह के निकट देर रात किसी बात को लेकर घर के बाहर नौजवानों द्वारा गोलियां चलाई गईं। इस मौके पर बात करते हुए कोट मीत सिंह के रहने वाले कपिल पुत्र प्रेम नाथ ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाले युवक ने अपने 6-7 अन्य अनजान लोगों के साथ मिलकर पहले रास्ते में गालियां दीं और उसके बाद घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में गोलियां घर के बाहर के दरवाजे पर लगी।
उन्होंने बताया कि वाहेगुरु की मेहर से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। कपिल ने बताया कि इस संबंध में थाना सुल्तानविंड पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। परिवार ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मांग की हैं कि घर पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और परिवार को न्याय दिलाया जाए। इस मामले को लेकर एएसआई कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा जांच जारी है और जल्द ही फायरिंग करने वाले आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-

Punjab News: नए बन रहे मोहल्ला क्लीनिक का चेयरमैन ने किया निरीक्षण, देखें वीडियो
अमृतसरः पंजाब सरकार के निर्देशानुसार पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना ने विधानसभा हल्का राजासांसी के गांव हर्षा छीना, झंझोटी, अदलीवाल और जगदेव कलां में निर्माणाधीन हेल्थ सेंटर्स और मोहल्ला क्लीनिक की इमारतों का निरीक्षण किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग, पी.डब्ल्यू.डी., पंचायत राज और हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के अधिकारी भी मौजूद रहे। चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना ने कहा कि जिले में कई स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर और आम आदमी क्लीनिक निर्माणाधीन हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा कर आम जनता को सौंपा जाएगा ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर वृद्धि की जा सके।
उन्होंने कहा कि आम आदमी सरकार लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है, इसलिए इन सेंटरों को शीघ्र पूरा कर चालू किया जाएगा। इस अवसर पर चेयरमैन छीना ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिन हेल्थ सेंटर्स में कमियां दिख रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि पंजाब के लोग और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त कर सकें।View this post on Instagram
