Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने करप्शन को लेकर विपक्ष का किया घेराव, देखें वीडियो

    जालंधर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने करप्शन को लेकर विपक्ष का किया घेराव, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः आप सरकार की कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा आज जालंधर दौरे पर हैं और वही आज उन्हें जालंधर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । वही आम आदमी पार्टी के एमएलए और पीऐ के रिश्वत लेने वाले मामले अमन अरोड़ा ने कहा कि भगवंत मान की सरकार में किसी को बख्शा नहीं जाता चाहे वो अपना हो या पराया हो। खासकर सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए बोले 10 साल उनकी सरकार रही है तो उस वक्त उनके मंत्री और एमएलए पूरी तरह से करप्शन में लिप्त थे। उन्हें कोई हक नहीं है कि वह हमारी सरकार द्वारा की जा रही कार्यवाही पर कुछ बोले। इस बयानबाजी के बाद उन्होंने यू-टर्न लेते हुए कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं बोलना चाहते विजिलेंस विभाग इस मामले की जांच कर रही है।

    अमृतपाल और उसके साथियों पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था उस पर अमन अरोड़ा ने कहा कि इस पर मंत्री एमएलए कोई बयान बाजी करता है तो उसके बोलने से कुछ नहीं होता पुलिस अपना काम कर रही है और जो भी मारपीट अपराधिक घटनाएं करेगा उस पर मामला दर्ज किया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में उनके डिपार्टमेंट के एक अफसर ने स्कैम का खुलासा किया था। उस समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह थे और उन्होंने धर्मसोत को बचाने के लिए उस मामले को दबाया और उन्हें क्लीनचिट दे दी गई थी।

    अमन अरोड़ा ने कहा विजिलेंस विभाग अपनी कार्यवाही कर रहा है अगर वह गलत होंगे तो उन पर कार्रवाई करते हुए उनको सजा दिलवाई जाएगी। पंजाब में साढे 5 रुपये प्रति स्केयर फ़ीट रेत लोगो को मिलनी शुरू हो गई है और 16 खड़ो से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। लोगों से किए हुए वादे पूरे किए जा रहे हैं और किसी को शायद यह मालूम होगा कि पंजाब में साढे 5 रुपये प्रति स्केयर फ़ीट रेत मिलनी शुरू हो जाएगी। 50 और ऐसी साइट से जहां से रेत निकली जाएगी और साढ़े 5 रुपए के हिसाब से लोगो को दी जाएगी। इससे रेत माफिया का रीड की हड्डी टूट जाएगी। पिछले लंबे अरसे से बंद पड़े फ्लाई ओवरों के बारे में बोलते हुए अरोड़ा ने कहाकि आज की मीटिंग के बाद जल्द ही उन फ्लाई ओवरों का काम शुरू कर दिया जाएगा जिससे जल्द लोगों को राहत मिलेगी।

  • जालंधरः अड्डा टांडा चौक में SHO ने धरना खत्म करवाकर खुलवाया जाम, देखें वीडियो

    जालंधरः अड्डा टांडा चौक में SHO ने धरना खत्म करवाकर खुलवाया जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः थाना नंबर 3 के एसएचओ और अड्डा टांडा चौक के प्रधान दीपक जोशी के विवाद को लेकर आज दुकानदारों ने रोड़ जाम करके धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक एसएचओ कमलजीत माफी नहीं मांग लेते वह धरना खत्म नहीं करेंगे। हालांकि इस दौरान मौके पर मामला खत्म करवाने को लेकर धरना स्थल पर 2 एएसआई भी गए, लेकिन दुकानदारों की मांग थी कि एसएचओ खुद मौके पर आए और एसोसिएशन के प्रधान से माफी मांगे।

    जिसके बाद एसएचओ कमलजीत सिंह मौके पर गए और धरने को खत्म करवाया। इस दौरान टीम के साथ धरना स्थल पर गए एसएचओ ने एसोसिएशन के प्रधान दीपक जोशी सहित कई लोगों को सरकारी गाड़ी में बिठाया और थाने लेकर चले गए। वीडियो में आप देख सकते है कि एसोसिशन के प्रधान दीपक जोशी को कैसे गाड़ी में बिठाकर एसएचओ लेकर गए और धरने को खत्म करवाया। वहीं एसोसिशन प्रधान दीपक जोशी पर थाना नंबर 3 के एसएचओ ने पर्चा दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः सुखबीर बादल ने विधायक अमित रतन मामले में आप पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधरः सुखबीर बादल ने विधायक अमित रतन मामले में आप पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज जालंधर के आदमपुर के दौरे पर आए है। इस दौरान सुखबीर बादल चुनाव को लेकर अपने पार्टी वर्करों के साथ मीटिंग कर रहे है। दरअसल, सभी पार्टियों ने लोकसभा विस चुनाव और नगर निगम चुनाव को लेकर कमर कसनी शुरू कर दी है। मीटिंग खत्म होने बाद सुखबीर बादल ने मीडिया के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीते दिन बठिंडा में रिश्वत के मामले में आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने कहा था कि हमारी ईमानदार पार्टी है, हमारे एमएलए ईमानदार है। लेकिन हो क्या रहा है हर महीने कोई ना कोई इनका एमएलए पकड़ा जा रहा है और फिर पार्टी उनको बचाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि अमित रतन वह है जिसे शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी से बाहर निकाला था। सुखबीर बादल ने कहा कि वह ठगिया मरता था। हमारी कमेटी ने जब रिपोर्ट बनाई थी तो पता लगा था किसी से 5 लाख तो किसी से 10 लाख रुपए की ठगी मारी थी।

    उस भ्रष्टाचारी को आम आदमी पार्टी ने दोबारा से टिकट दे दी। जिसका नतीजा वही निकला। क्योंकि इसको करप्शन की बीमारी है। भगवंत मान को इस को बचाने की वजह तुरंत अंदर करना चाहिए। बता दें कि रिश्वत के मामले को लेकर बीते दिन विधायक अमित रतन का बयान भी सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि विजिलेंस ने जिस रेशम गर्ग को गिरफ्तार किया है, वह मेरा पीए नहीं है। इस मामले को लेकर विपक्ष ने आप पार्टी पर निशाने साधने शुरू कर दिए है।

  • जालंधरः SHO और अड्डा टांडा चौक के प्रधान में हुआ विवाद, एसोसिएशन ने दुकानें बंद करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधरः SHO और अड्डा टांडा चौक के प्रधान में हुआ विवाद, एसोसिएशन ने दुकानें बंद करने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: महानगर में थाना नंबर 3 के एसएचओ कमलजीत और अड्डा टांडा चौक के प्रधान जोशी के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक अड्डा टांडा के प्रधान जोशी का आरोप है कि वह थाना नंबर 3 में शिकायत देने के लिए गए थे। इस दौरान थाना नंबर 3 के एसएचओ से उसकी काहा सुनी हुई थी। इसकी वीडियो भी सामने आई है।

    जिसमें देखा जा सकता है कि अड्डा टांडा चौक के प्रधान और एसएचओ में तकरार हो रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। प्रधान जोशी का आरोप है कि वह किसी लड़ाई-झगड़े के मामले को लेकर थाने पहुंचे थे। वहां थाना प्रभारी ने उनकी बात सुनने की बजाय उन्हें तबजो नहीं दी गई। प्रधान जोशी का कहना है कि उन्होंने शिकायत दौरान एसएचओ की किसी प्रमुख से बात करवानी चाही थी।

    उधर, मार्केट एसोसिएशन ने उक्त मामले को लेकर मीटिंग कर इस घटना को लेकर भारी रोष पाया गया। मीटिंग के बाद एसोसिएशन ने फैसला किया है कि वह आज दोपहर 1 बजे दुकानें बंद करके थाना नंबर 3 के एसएचओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

    वहीं इस मामला को एसएचओ कमलजीत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उक्त दुकानदार की शिकायत दर्ज कर ली गई थी। लेकिन वह फिर भी मुझ पर दबाव बनाने के लिए मेरी किसी से बात करवाने में लगे हुए थे, जोकि मैंने उनको मना कर दिया था। इसके बावजूद वह सरकारी काम में बाधा डालकर उनकी वीडियो बनाने में लग गए। इस दौरान उन्होंने उनको ऐसा काम करने के लिए मना किया था। लेकिन वह उनके साथ बहसबासी करने लगे। 

  • जालंधरः शेखां बाजार में खेरा क्लीनिक हमलावारों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    जालंधरः शेखां बाजार में खेरा क्लीनिक हमलावारों ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: महानगर के शेखां बाजार में स्थित खेरा क्लीनिक में जमकर तोड़कर करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात राजू खोसला नामक व्यक्ति खेरा क्लीनिक में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी देते डा. नागिन्दर खेरा ने बताया कि राजू खोसला मेरे क्लीनिक अपनी बहन के इलाज करवाने के लिए आया था। इस दौरान मेरी क्लीनिक में पहले से ही इलाज के लिए 3 लोग बैठे हुए थे। जिस कारण मैंने उसकी बहना का पहले इलाज करने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद वह गुस्सा होकर घर वापस चला गया।

    कुछ ही देर बाद जैसे ही मैं किसी काम से क्लीनिक से बाहर गया तो मुझे क्लीनिक से मेरे कर्मचारी का फोन आया कि राजू खोसला क्लीनिंग में जमकर तोड़फोड़ कर रहा है। मैं तुरंत क्लीनिक पर वापस आया और देखा कि क्लीनिक के सारे शीशे टूटे हुए थे और अंधर कांच ही कांच बिखरा हुआ था।

    जिसकी सूचना मैंने तुरंत कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई सूचा सिंह ने कहा कि हमें कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी कि शेखां बाजार में स्थित खेरा क्लीनिक में राजू खोसला की तरफ से तोड़फोड़ की गई है। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर नागिन्दर खेरा की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। एएसआई ने कहा घटना संबंधी जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

  • बिल्डिंग विभाग में पूर्व अधिकारी के साथ सैंटिग कर बनाई जा रही थी 40 दुकानों की मार्किट 

    बिल्डिंग विभाग में पूर्व अधिकारी के साथ सैंटिग कर बनाई जा रही थी 40 दुकानों की मार्किट 

    तीन दिन का नोटिस जारी फिर चलेगी डिच मशीने.. पढ़े कहां..


    अनिल वर्मा, वरुण अग्रवाल: मंडी फैंटनगंज में बिल्डिंग विभाग ने एक सप्ताह में दूसरी बार दबिश दी है यहां सैंट सोल्जर स्कूल के ही बैकसाईड एक पुरानी फैक्टरी के अंदर 40 दुकानों वाली मार्किट बनाने की शिकायत कमिशनर कपिलेश के पास पहुंची थी जिसके बाद तुरंत शिकायत का संज्ञान लेते हुए कमिशनर द्वारा मौके पर एटीपी सुखदेव वशिष्ट को कारवाई करने के लिए भेजा और उन्होने काम बंद करवा दिया और मौके की सारी वीडियोग्राफी की गई। इस वीडियोग्राफी को जब कमिशनर के मोबाईल पर भेजा गया तो उन्होने तीन दिनों के अंदर इस अवैध निर्माण के खिलाफ कारवाई के आदेश जारी कर दिए। फिलहाल एटीपी सुखदेव वशिष्ट की ओर से प्राप्टी मालिक को दस्तावेज पेश करने के लिए तीन दिन का नोटिस जारी किया गया है।

    अगर बिना नक्शा पास करवाए ही निर्माण किया गया तो कारवाई अवश्य होगी। बता दें कि सैंट सोल्जर स्कूल के बैकसाईड ट्रांस्फार्मर वाली गली में बीते एक साल पहले भी निर्माण शुरु करवाया गया था मगर बाद में संबधित एटीपी द्वारा कांग्रेसी नेता को खुश करने तथा खुद की चमड़ी बचाने के लिए इसका रिहायशी नक्शा पास कर दिया था मगर मौके पर सारा निर्माण कमर्शियल किया जा रहा था।

    मिली जानकारी अनुसार यह निर्माण पिछले 6 महीने से लगातार चल रहा है। मगर यह किसी की नजर में नहीं आया। आसपास के दुकानदारों ने कहा कि 8 महीने पहले कई बार बिल्डिंग विभाग में शिकायत भी की मगर कोई भी अधिकारी यहां काम बंद करवाने नहीं आता था ऐसा लग रहा था कि बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ही यहां काम चल रहा था।

  • 4 सट्टेबाज गिरफ्तार

    4 सट्टेबाज गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना नकोदर की पुलिस ने दड़ा सट्टे का कारोबार करने वाले 4 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुनील नेगी पुत्र खुशहाल सिंह वासी नारायणगढ़, प्रेम सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह वासी प्रीत गली नकोदर, रंजीत  सिंह पुत्र महिंदर सिंह वासी गांव लोहारा रजिंदर कुमार पुत्र दौलत राम वासी मैहतपुर के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत बाहिया ने बताया कि डीएसपी हरजिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी पंजाब स्टेट की नकली लाटरी का हवाला देकर लोगों को सट्टा लगवा रहे हैं। जिस पर कारवाई करते हुए एएसआई भजन सिंह और उनकी टीम ने चारों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 3 मोबाईल फोन, लैपटाप, प्रिंटर्स, दड़े सट्टे की पर्चियां और 65 हजार रुपए नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर आईपीसी की धारा 420 और गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः कॉलेजों के टीचरों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः कॉलेजों के टीचरों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार: महानगर के यादगार हॉल से लेकर डीसी दफ्तर तक कॉलेजों के अध्यापकों और प्रोफेसरों द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला गया। बातचीत दौरान अध्यापकों ने बताया कि जब से पंजाब में आप पार्टी की सरकार आई है, तब से ही उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने हमारी रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से घटाकर 58 साल किए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके कारण हम प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि यह रोष प्रदर्शन तब तक चलेगा जब तक सरकार द्वारा लिया गया फैसला वापस नहीं ले लिया जाता। बातचीत दौरान अध्यापकों ने बताया कि कैसे पंजाब सरकार ने हमें एक तरफ छोटा-सा फायदा देकर दूसरी तरफ हमारी कई सालों की मेहनत को छीनने की तैयारी की है। अध्यापकों ने यह भी बताया कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तो आने वाले समय में मुख्यमंत्री पंजाब के दफ्तर के आगे जाकर धरना लगाएंगे।

  • जालंधरः Neetu Shatran Wala का पड़ोसियों से हुआ झगड़ा, मां घायल, देखें वीडियो

    जालंधरः Neetu Shatran Wala का पड़ोसियों से हुआ झगड़ा, मां घायल, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः हर बार किसी न किसी बात को लेकर चर्चाओं में रहने वाला नीटू शटरा वाला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। नीटू का अपने पड़ोसियों के साथ गंदे पानी को लेकर झगड़ा चल रहा था। जिसके बाद उन पड़ोसियों ने देर रात नीटू की मां पर हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। नीटू शटरा वाले ने बताया कि वह उस समय घर पर नही था। जब यह झगड़ा हुआ।

    जानें क्या है झगड़े का कारण 

    नीटू ने बताया कि कुछ दिन पहले हम अपने घर के बाहर मिस्त्री लगवा कुछ काम करवा रहे थे। क्योंकि पड़ोसियों के घर का गंदा पानी हमारे घर के बाहर आता है। जिस वजह से उस पानी को रोकने के लिए काम करवाया जा रहा था। लेकिन तब भी पड़ोसियों ने उनके साथ झगड़ा किया।जिसको लेकर थाना डिवीजन नंबर आठ में उसकी शिकायत भी दर्ज करवाई गई। लेकिन उसके बावजूद भी वह झगड़ा करने से नहीं हटे और मेरी मां पर कल रात हमला कर दिया। वहीं नीटू शटरा वाले कहा कि अगर प्रशासन द्वारा बनती कार्रवाई नहीं की गई तो वह धरना प्रदर्शन  भी करेंगे।

  • जालंधरः रैणक बाजार में तहबाजारी टीम की बड़ी कार्रवाई, देखें Live

    जालंधरः रैणक बाजार में तहबाजारी टीम की बड़ी कार्रवाई, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्ष: नगर निगम की तहबाजारी टीम ने दुकानों के बाहर सामान लगाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत आज निगम की तहबाजारी टीम ने भगवान वाल्मीकि चौक से रैणक बाजार, फूलांवाला चौक में टीम कार्रवाई करने पहुंच गई।

    इसी दौरान निगम की तहबाजारी टीम ने कई दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया है, वहीं कई दुकानदारों का सामान जब्त भी किया है। बता दें कि इस बाजार में निगम की तहबाजारी टीम के द्वारा पहले भी कई बार कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सड़क पर सामान लगा लेते है।

    जिससे ट्रैफिक की समस्या आ सामना करना पड़ता है। वहीं मामले की जानकारी देते  हुए तहबाजारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि रूटीन की तरह यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं इसी के तहत कुछ दुकानदारों ने निगम की टीम को देखते ही अपना सामान पहले ही अंदर करना शुरू कर दिया।