Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः डीजे पार्टी में युवक को छुड़वाना पड़ा महंगा, 2 घायल

    जालंधरः डीजे पार्टी में युवक को छुड़वाना पड़ा महंगा, 2 घायल

    जालंधर/वरुणः महानगर के स्वर्ण पार्क डीजे पार्टी में युवक को छुड़वाना व्यक्तियों को महंगा पड़ गया। दरअसल, कैटरिंग का काम करने वाले युवकों ने डीजे पार्टी में उलझ रहे युवकों को झुड़वाया, लेकिन बाद में उन्हीं युवकों ने छुड़वाने वालों पर बेसबैट से हमला कर घायल कर दिया। गदईपुर के रहने वालें पीड़ित आनंद कुमार वर्मा और शिव कुमार चौबे का आरोप है कि उन पर हमला गदईपुर के ही सरोज टेंपू वाला ने किया है।

    युवकों ने बताया सरोज अपने साथ पंद्रह-बीस युवकों को लेकर आया था। युवकों ने बेसवाल बल्ले और ईंटों से हमला किया। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना दौरान बॉक्स फैक्ट्री मालिक के गले से सोने की चेन भी ले गए। गदईपुर में बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक शिव कुमार चौबे का कैटरिंग का भी काम है। चौबे ने बताया कि वह देर रात पार्टी खत्म होने के बाद कैटरिंग स्टाफ को लाने के लिए गया था।

    उसे भी हमलावरों ने पीट दिया। उसे ईंटें मारी और बाजू पर बेसबैट से हमला किया। चौबे ने आरोप लगाया कि हमलावर उसके गले से एक तोले सोने की चेन और घड़ी भी लूट ले गए। शिव कुमार चौबे से यह पूछे जाने पर कि क्या आपने थाने में शिकायत दी है। इस पर उन्होंने कहा कि वह पहले सीधे अस्पताल आए क्योंकि खून बह रहा था। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने हमला किया उससे कोई रंजिश तो दूर वह उसे जानते तक नहीं है। उन्होंने कहा कि मेडिकल करवाने के बाद थाने में शिकायत देंगे।

  • पंजाबः मान सरकार को बड़ा झटका, मोहल्ला क्लीनिक बनाने पर केंद्र हुई सख्त, दी ये चेतावनी

    पंजाबः मान सरकार को बड़ा झटका, मोहल्ला क्लीनिक बनाने पर केंद्र हुई सख्त, दी ये चेतावनी

    जालंधर/वरुणः पंजाब में सीएम भगवंत मान सरकार मोहल्ला क्लीनिक को लेकर बड़ा झटका लगा है। मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाने को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रवैय्या अपनाया है। केंद्र सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक खोले जाने पर कड़ा संज्ञान लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) योजना के पैसे का गलत इस्तेमाल किया है। इस पैसे से पंजाब में 500 मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि उनके पास सिवाय कार्रवाई के और कोई विकल्प नहीं रह गया है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पंजाब समेत अन्य कुछ राज्यों में भी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के फंड का उपयोग करके अपने अलग-अलग नामों से सुविधाएं बनाई हैं। पंजाब में उन सुविधाओं को मोहल्ला क्लीनिक और आम आदमी क्लीनिक जैसे नाम दिए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सांसद युवजाना श्रमिका राइथु और के रघु राम कृष्णा राजू के पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए लोकसभा में दावा किया कि पंजाब और आंध्र प्रदेश की सरकारें राज्य मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) का उल्लंघन कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि इस संबंध में पंजाब और आंध्र प्रदेश सरकारों को पत्र भी लिखा गया है। मनसुख मांडविया ने कहा कि वह चाहते हैं कि जनकल्याण के लिए राज्य सरकारें और केंद्र बिना किसी राजनीति के एक साथ काम करें। लेकिन जो फंड भेजे जा रहे हैं उनको किसी दूसरे नाम से उपयोग करना ठीक नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राज्य MOU के तहत इस योजना के मानदंडों का पालन न कर केंद्र सरकार की योजनाओं को बंद करते हैं तो केंद्र के पास कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाएगा।

  • जालंधरः इकहरी पुली में गंदे पानी की समस्या से परेशान लोग पहुंचे निगम कमिशनर दफ्तर, देखें वीडियो 

    जालंधरः इकहरी पुली में गंदे पानी की समस्या से परेशान लोग पहुंचे निगम कमिशनर दफ्तर, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः महानगर के नॉर्थ हलके के इकहरी पुली में पिछले काफी दिनों से पानी खड़ा है। जिससे आस पास के लोगों और दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है। इकहरी पुली में खड़े गंदे पानी की समस्या को लेकर दुकानदार गुरप्रीत सिंह और समाज सेवा किशन लाल शर्मा दुकानदारों से साथ आज नगर निगम परिसर पहुंचे। लेकिन निगम में उन्हें कोई अफसर दफ्तर में नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने वहां पर काफी समय तक रोष प्रदर्शन किया।

    मामला बढ़ने के बाद सहायक निगम आयुक्त राकेश कोचर मौके पर आए और उन्होंने दुकानदारों की समस्या सुनी। दुकानदारों ने निगम आयुक्त राकेश कोचर को बताया कि काफी समय से इकहरी पुली में गंदा पानी खड़ा है। वहां सीवरेज जाम की समस्या को हल किया जाए। जिससे क्षेत्र के दुकानदारों को हो रहे आर्थिक नुकसान से बचाया जाए। दुकानदारों ने बताया कि गंदे पानी की जमावड़े की समस्या के कारण इलाके में स्थित एक स्कूल के बच्चों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।इस दौरान दुकानदारों ने सभी अफसरों के दफ्तरों में लगे तालों लेकर रोशनी जाहिर की।

    दुकानदारों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए दफ्तरो में अफसरशाही का बैठना लाजमी किया जाए। दुकानदारों को कहना है कि करीब 2 माह से वह इस समस्या से परेशान हो रहे है। इलाके में गंदे पानी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि 2 माह से वह निगम कमिशनर दफ्तर में फोन करके शिकायत भी दे चुके है लेकिन कोई हल नहीं निकला, जिसके बाद आज सभी दुकानदार इकट्ठे होकर निगम दफ्तर पहुंचे। लेकिन निगम अधिकारी शिखा भगत का दफ्तर पर ताला लगा मिला। 

  • जालंधरः 8 किलो अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः 8 किलो अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के आदेशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने एक तस्कर को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम चरण निवासी झारखंड के रूप में हुई है।मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि सीआई की टीम ने कार्रवाई करते हुए एसीपी परमजीत सिंह की अगुवाई में  इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने रेलवे कॉलोनी गुरु नानकपुरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उनकी टीम ने शक के आधार पर टी-पॉइंट रेलवे कॉलोनी गुरु नानकपुरा के पास रोक कर व्यक्ति की तलाशी ली। तालाशी दौरान व्यक्ति के कब्जे से 8 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा नंबर 15 नंबर थाना नवीं बारादरी में दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उक्त व्यक्ति को नामजद कर लिया है, जिसे आरोपी अफीम देने जा रहा था। 

  • जालंधरः व्यापारी से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः व्यापारी से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए फोन करकेजान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ़ हैप्पी निवासी लुधियाना और परमजीत सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा, डीसीपी अकुंर गुप्ता ने बताया कि थाना नंबर 2 की पुलिस ने आरोपियों को जेल चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

    डीसीपी जसकिरणजीत तेजा ने बताया कि थाना नंबर 2 की पुलिस को आशिष महाजन नामक व्यक्ति ने 14 फरवरी को शिकायत दी थी कि उसे 2 व्यक्ति थ्रेट कॉल के जरिए धमकी दे रहे है। इस दौरान 5 लाख की फिरौती की मांग की थी नहीं देने पर व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।

    थाना नंबर 2 और सीआईए की टीम ने दोनों आरोपियों को काबू किया है। डीसीपी ने बताया कि इनमें एक व्यक्ति महाजन के पास काम करता था। पैसे के लालच में आकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर ज्यादा पैसे कमाने के लालच में उक्त मालिक से फिरौती की मांग की थी। काबू किए गए आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। इनमें से हरदीप सिंह पर पहले भी चोरी का मामला दर्ज है। 

  • जालंधरः PAP Chowk में इस दिन फायरमैन व सफाई सेवक लगाएंगे धरना, देखें वीडियो

    जालंधरः PAP Chowk में इस दिन फायरमैन व सफाई सेवक लगाएंगे धरना, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार द्वारा पुराने फायरमैनों की अनदेखी कर नए फायरमैनों की सीधी भर्ती व सफाई सेवकों की अन्य समस्याओं को लेकर पंजाब सफाई मजदूर फैडरेशन व फायर ब्रिगेड यूनियन द्वारा 21 फरवरी को पीएपी चौक जालंधर में धरना लगाया जाएगा। फैडरेशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम सरकार की इस धक्केशाही को किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं करेंगे।

    उन्होंने कहा कि फायरमैनों की सीधी भर्ती, सभी कार्पोरेशनों में भर्ती व मुख्य रूप से पुरानी पैंशन स्कीम का सरकार द्वारा नोटीफिकेशन जारी न करने के रोष में यह धरना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों के रोष में 1 फरवरी को फैडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर जालंधर को सौंपा गया था लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी। इसलिए सभी कर्मचारियों में पंजाब सरकार के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले दस-पंद्रह सालों से सेवाएं दे रहे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की सेवाओं को खत्म कर नई भर्ती की जा रही है जबकि पुराने कर्मचारियों को पहल मिलनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार पुराने कर्मचारियों को पहल दे। इसके अलावा  पंजाब भर के नगर काउंसिल, नगर निगमों व नगर पंचायतों में आऊट सोर्स पर काम कर रहे सफाई सेवक व सीवरमैनों को पक्का किया जाए।  

    उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने हमारी मांगों को अनदेखा किया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ फायर ब्रिगेड यूनियन के प्रधान राजविंदर सिंह बल्ल, विनोद बिट्टा, सुरिन्द्र टोना, कर्मजीत सिंह, विजय कुमार, सुमित दुग्गल, मानव, जसकरन सिंह, गुरविंदर सिंह, मनदीप सिंह, मनजशन सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह आदि उपस्थित थे।

  • जालंधरः नामदेव चौक के समीप दो गुटो में झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    जालंधरः नामदेव चौक के समीप दो गुटो में झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के नामदेव चौक के समीप नीरमल कॉप्लेक्स के बाहर भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। नीरमल कॉप्लेक्स के स्थित एसबीआई नौकरी कर रहे सिक्योरिटी गार्ड के साथ कुछ युवकों की हाथापाई हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घूंसे चले। मामले की जानकारी देते हुए सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसका बाइक अपनी जगह से साइड पर कर दिया जाता है।

    जिसके सिलसिले वह वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में बात करने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उस बिल्डिंग में कुछ सफाई कर्मियों में उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। उनका कहना है कि युवकों ने पहले लात-घूंसो से उस पर हमला किया, फिर उसके लोहे की रॉड से हमला कर बाजू तोड़ दी। पीड़ित का कहना है कि बिल्डिंग के मालिक मंजीत सिंह ने भी उनके साथ हाथापाई की। पीड़ित का कहना है कि उक्त युवक उस पर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। 

  • जालंधर: भाजपा नेता का हुआ निधन

    जालंधर: भाजपा नेता का हुआ निधन

    जालंधर/वरुण: महानगर में एक दुखद खबर सामने आई है। 40 वर्षीय भाजपा नेता विकास बजाज का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक विकास बजाज को 10 दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    बताया जा रहा है कि उपचार दौरान उनकी सेहत में सुधार होना शुरू हो गया था और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। लेकिन बीते दिन अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। जिससे उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह अस्पताल में उनका देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा श्मशान घाट में होगा।

  • जालंधरः दड़ा सट्टा के मामले में दो गिरफ्तार

    जालंधरः दड़ा सट्टा के मामले में दो गिरफ्तार

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना सदर की उप चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस टीम ने दड़ा सट्टा का काम करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गांव ताजपुर निवासी लखविंदर सिंह उर्फ लक्की और गुरचरण दास के रूप में भी है। 

    चौकी प्रभारी विक्टर मसीह ने बताया की उनकी टीम के एएसआई अनवर कुमार पुलिस पार्टी सहित गांव फोलडीवाल के पास मौजूद थे, उसने गुप्त सूचना मिली की लखविंदर और गुरचरण ताजपुर के नजदीक गुरुद्वारा सिंह सभा पास खड़े होकर दड़े सट्टे का कारोबार कर रहे हैं। एएसआई अनवर कुमार ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के पास से 2840 रुपए और पर्चियों के साथ दबोच लिया।

  • जालंधरः इस दिन होगी कचहरी कंपाउंड के 27 बूथों की नीलामी 

    जालंधरः इस दिन होगी कचहरी कंपाउंड के 27 बूथों की नीलामी 

    जालंधर/वरुण: जिला प्रशासकीय परिसर जालंधर में दो साल की अलाटमैंट के लिए कुल 27 बूथों की नीलामी 24 फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे तहसीलदार, जालंधर-1 की अध्यक्षता में उनके दफ्तर में आयोजित की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कचहरी कंपाउंड के कैसल किए बूथों की नीलामी कचहरी कंपाउंड नियम 2003 के अनुसार की जानी है।

    इस बोली के संबंध में इच्छुक व्यक्तियों को अपना आवेदन 23 फरवरी को शाम 4 बजे तक अपनी आईडी प्रमाण के साथ नजारत शाखा, डिप्टी कमिश्नर, जालंधर (कमरा संख्या 122,123) में जमा करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बूथों का विवरण और बोली की स्थिति किसी भी काम वाले दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नजारत शाखा, डिप्टी कमिश्नर दफ्तर, जालंधर (कमरा संख्या 122,123) के नोटिस बोर्ड से देखी जा सकती है।

    यदि आवेदन जमा करने या बोली वाले दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो बोली अगले काम वाले दिन आयोजित की जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर, जालंधर बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी बोलियों को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं। बोली से संबंधित कोई कोरीजोडंम/संशोधन दफ्तर की वेबसाइट www.jalandhar.nic.in/नोटिस बोर्ड पर ही अपलोड किया जाएगा तथा इस संबंध में अलग से कोई विज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा।