Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः अवतार नगर में बौनी पर हमला करने वाले पिंडी सहित अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधरः अवतार नगर में बौनी पर हमला करने वाले पिंडी सहित अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः अवतार नगर गली नंबर 1 में स्थित टैगोर डे बोर्डिंग स्कूल के पास दो दिन पहले बौनी नामक युवक पर हमलावारों ने लात-घूंसों सहित ईंटों से हमला कर घायल कर दिया था। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, जिसमें देखा जा सकता है कि 8 से 9 हमलावार एक युवक पर हमला ईंटों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। बौनी को स्थानीय लोगों की मदद से ऑक्सफोर्ड अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    बीते दिन थाना भार्गव कैंप के एएसआई रघुवीर बौनी का बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन युवक की हालात ज्यादा गंभीर होने के चलते बयान नहीं ले पाए थे। वहीं आज पुलिस ने बौनी के बयानों के आधार पर पिंडी पुत्र जसपाल निवासी भार्गव कैंप सहित कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई रघुवीर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था।

    दरअसल, बौनी करियाने की दुकान से सामान लेने के लिए गया था। जिस दौरान उसकी बाइक की टक्करर पिंडी नामक युवक की बाइक के साथ हो गई थी। इस दौरान पिंडी और उसके दोस्तों ने लात-घूंसो सहित ईंटों से बौनी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने घायल बौनी के बयानों पर पिंड सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 31 के तहत 307, 323, 341, 148, 149 आईपीसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह की 2 और बाइक बरामद, कुछ और समर्थकों पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधरः अमृतपाल सिंह की 2 और बाइक बरामद, कुछ और समर्थकों पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः शाहकोट अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। अब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 2 और बाइक बरामद किए है, जिसे इस्तेमाल कर वह फरार हुआ था। बरामद किए बाइक में एक बुलेट मोटरसाइकिल और स्पलेंडर  बाइक जो अमृतपाल सिंह के साथियों ने बंदूक के बल पर किसी से छीनी थी। दरअसल, नंगल अंबिया से अमृतपाल के साथ साथी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिन्होंने आगे जाकर बंदूक के बल पर किसी से स्पलेंडर बाइक छीना था।

    वहीं अब अमृतपाल सिंह बुलेट को छोड़ किसी दूसरी बाइक से फरार हो गया, जिसकी नई तस्वीर आज सामने आई है। फिलाहल शाहकोट पुलिस ने इस मामले में 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले पुलिस जालंधर के दारापुर से प्लेटिना बाइक बरामद किया था।

  • जालंधरः भाजपा नेता अरविंद मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, Bath Castle के बाद एक और FIR दर्ज

    जालंधरः भाजपा नेता अरविंद मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, Bath Castle के बाद एक और FIR दर्ज

    जालंधर/वरुणः Bath Castle के मालिक से रिश्वत लेने के मामले में नगर निगम के एटीपी रवि पंकज शर्मा समेत गिरफ्तार हुए नेता फर्जी मिश्रा अरविंद नारायण मिश्रा उर्फ अरविंद मिश्रा उर्फ अरविंद शर्मा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भी उक्त नेता के ख़िलाफ़ एक पूर्व सैनिक का फ्लैट कब्जाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि एफआईआर में फर्जी नेता के अपराध में उसका साथ देने वाले हरमीत सिंह बावा नामक युवक को भी नामजद किया गया है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के आदेश पर थाना सदर में बीती रात नेता अरविंद और उसके साथी हरमीत बावा निवासी 230, मोहल्ला चाय आम, बस्ती शेख़ जालंधर के ख़िलाफ़ IPC की धारा 385, 417, 420, 447,448, 506 और 120B के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    दोनों नामजद आरोपियों के ख़िलाफ़ एजीआई फ्लैट नंबर 701, जे ब्लॉक 66 फीट रोड जालंधर हाईटस निवासी 71 साल की वृद्ध मालकिन कविता घई ने राज्य के सीएम मान के समक्ष शिकायत देकर कार्रवाई और इंसाफ की गुहार लगाई थी और उसकी कॉपी पुलिस कमिश्नर समेत भाजपा पंजाब के जनरल सेक्रेटरी को भी भेजी थी। आरोप लगाया था कि 803 ब्लॉक-एफ फ्लैट किराये पर लेने के लिए हरमीत सिंह बावा ने एग्रीमेंट किया और 22 हज़ार प्रति माह किराए पर फ्लैट ले लिया। मगर वो खुद फ्लैट में परिवार समेत नहीं आया ब्लकि उसने फ्लैट में अरविंद नारायण मिश्रा उर्फ अरविंद मिश्रा उर्फ अरविंद शर्मा को सबलेट कर दिया।

    शिकायत के मुताबिक विरोध करने पर वह धमकाने पर आ गया और फ्लैट खाली करने की बजाय कोर्ट चला गया। जिसके बाद फ्लैट कब्जा लिया और उसका रेंट नहीं दिया। अपने दस्तावेज उस पते पर बना लिए और एआईजी कंपनी के साथ भी विवाद छेड़ लिए। पुलिस के पास मामला गया तो एसीपी ने कोर्ट केस का हवाला देकर कोई एक्शन नहीं लिया लेकिन डीसीपी वस्तल गुप्ता ने उस रिपोर्ट से खुद को असहमत बताते हुए अब एक्शन की सिफारिश की है। वहीं साथी हरमीत बावा की तलाश में रेड हुई बताई जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जी नेता के गिरोह में और कितने लोग शामिल है। फ़रार बावा काबू हुआ या नही इसका पता आज चल सकता है। कुल मिलाकर यह कहा जाए कि फर्जी नेता गिरोह की इस व्यक्त पूरी शामत आयी हुई है तो गलत न होगा।

  • जालंधर में Bath Castle रंगदारी मामला फॉलोअपः साजिशकर्ता कुणाल कोहली से रिवाल्वर, 5 जिंदा कारतूस, फर्जी शिकायतों की फाईल, कई बैंकों के एटीएम तथा प्रैस के कार्ड बरामद

    जालंधर में Bath Castle रंगदारी मामला फॉलोअपः साजिशकर्ता कुणाल कोहली से रिवाल्वर, 5 जिंदा कारतूस, फर्जी शिकायतों की फाईल, कई बैंकों के एटीएम तथा प्रैस के कार्ड बरामद

    पढ़ें विजीलैंस जांच में क्या हुए खुलासे..

    जालंधर/अनिल वर्मा, वरुण अग्रवालः फगवाड़ा हाईवे पर स्थित बाठ कैसल के मालिक नरिंदर बाठ से 10 लाख रुपये की वसूली करने वाले आरोपी भाजपा नेता अरविंद शर्मा, शिव सेना नेता कुणाल कोहली व नगर निगम जालन्धर के सुपरीडैंट कम एटीपी रवि पंकज के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो, थाना फ्लाईंग स्कवायड-1 मोहाली की ओर से भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 तथा आईपीसी की धारा 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज कर अदालत में पेश किया था और दस दिन का रिमांड मांगा था मगर अदालत की ओर से पांच दिन का रिमांड दिया गया। गुप्त सूत्रों अनुसार विजीलैंस ब्यूरो इस मामले में नगर निगम के उच्चाधिकारियों तक पहुंचना चाहती है कि आखिर कैसे निचले स्तर पर अधिकारी लोगों से लाखों रुपयों की वसूली मांग रहे हैं। विजीलैंस इस मामले में आरोपियों की 6 महीनों की कॉल डिटेल का डंप भी ले चुकी है। 

    विजीलैंस ब्यूरो की प्राथमिक जांच में शिव सेना नेता कुणाल कोहली की कार से एक फाईल बरामद हुई है जिसमें शहर की कई नामचीन बिल्डिंगों की फर्जी शिकायतें लिखी हुई थी विजीलैंस रिमांड दौरान यह खुलासा कर सकती है कि इन बिल्डिंगों में से कितनी फिरौती वसूली जा चुकी है। यह शिकायतें सैंट्रल, कैंट तथा वैस्ट हल्के की बताई जा रही है जहां पर तैनात अधिकारियों पर भी विजीलैंस की शक की सूई घूम रही है कि आरोपियों के सबंध बिल्डिंग विभाग के ओर किन अधिकारियों के साथ हैं। फिलहाल इस मामले में आने वाले दिनों में यह आग ओर भी भड़कती नजर आ रही है जिसकी लपटें काफी दूर तक जाने की संभावना है।

    बता दें कि एक सप्ताह दौरान नगर निगम के तीन अधिकारियों के खिलाफ विजीलैंस ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि नगर निगम कमिशनर की सर्तकर्ता बिल्कुल शून्य है और उनके दफ्तर में न बैठने के कारण अधिकारी सरेआम लोगों से लाखों रुपयों की वसूली मांग रहे हैं। इस मामले की शिकायत लोकल बॉडी मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर तक भी पहुंची है आने वाले दिनों में डा. निज्जर नगर निगम में छापा मार सकते हैं।

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह की एक और नई तस्वीर आई सामने 

    जालंधरः अमृतपाल सिंह की एक और नई तस्वीर आई सामने 

    जालंधर/वरुणः अमृतपाल सिंह को लेकर कई नई सीसीटीवी सामने आ रही है। वहीं अब एक और नई तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाइक खराब होने के बाद रेहड़े पर बैठने की अमृतपाल सिंह की यह तस्वीर है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। गौर हो कि अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसके पकड़ने के लिए जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। वहीं आज पुलिस ने उन चारों आरोपियों को काबू कर कोर्ट में पेश किया है, जिन्होंने अमृतपाल सिंह को ब्रेजा गाड़ी में भगाने में मदद की थी। आरोपियों की पहचान मनप्रीत, गुरदीप, हरप्रीत और गुरपेज के रूप में हुई थी। आज पुलिस ने चारों को शाहकोट से जालंधर कोर्ट में पेश किया। 

    वहीं पंजाब पुलिस आज अमृतपाल सिंह के घर पहुंची। पुलिस अमृतपाल की मां और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप से भी विदेशी फंडिंग को लेकर पूछताछ कर रही है। अमृतपाल की पत्नी से दो पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने दोपहर लगभग 12 बजे अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल की मां से करीब एक घंटे पूछताछ की। 

    वहीं दूसरी ओर अमृपताल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को लेकर खबर सामने आई है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा की एक्टिव मेंबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक सीनियर ब्रिटिश खुफिया अफसर ने यह जानकारी दी है कि किरणदीप बब्बर खालसा के लिए फंड जुटाती है। बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप की सदस्य भी रह चुकी हैं। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल की कई रैलियों और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती रही हैं। 2020 में उसे और 5 लोगों को बब्बर खालसा के लिए पैसे जुटाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। वह ब्रिटेन से खालिस्तान मूवमेंट के लिए फंडिंग कर रही थी। 

  • जालंधरः दिन-दहाड़े मॉडल टाऊन में ई-रिक्शा से कॉस्मेटिक का सामान लेकर फरार हुए चोर

    जालंधरः दिन-दहाड़े मॉडल टाऊन में ई-रिक्शा से कॉस्मेटिक का सामान लेकर फरार हुए चोर

    जालंधर/वरुणः महानगर के थाना नं. 6 के अंतर्गत आते मॉडल टाऊन की मेन मार्किट में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देने के मामले को देख दुकानदारों के भी होश उड़ गए। दरअसल, दोपहर 1 बजे के पास चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देने का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। वहीं मामला के जानकारी देते हुए पीड़ित अमर गुप्ता ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वह कॉस्मेटिक के सामान की एजेंसियों का कारोबार करता है, जिसकी पूरे जालंधर में सप्लाई की जाती है। इसी दौरान उसके कर्मी सप्लाई देने मॉडल टाऊन की मेन मार्किट ई-रिक्शा द्वारा सामान की डिलीवरी देने पहुंचे थे।

    दोनों कर्मी ई-रिक्शा से उतर कर सामान देने के लिए दुकान में जैसे ही गए तो पीछे अज्ञात युवकों ने ई-रिक्शा में पड़ा हुआ कॉस्मेटिक सामान को चोरी कर लिया। इस दौरान जब दोनों कर्मी वापिस आए तो उन्होंने देखा कि कॉस्मेटिक सामान चोरी हो गया। जिसके बाद उन्होंने तुरंत उस दुकानदार को मामले के बार में बताया। इस दौरान उक्त दुकानदार ने अपने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि वहां पर दो अज्ञात युवक जोकि सफेद रंग की एक्टिव पर सवार होकर आए थे।

    उन्होंने ई-रिक्शा से बड़ी चालाकी से कॉस्मेटिक सामान चोरी किया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित अमर गुप्ता ने थाना नं. 6 में लिखित रूप शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं इस मामले को लेकर थाना नं. 6 के प्रभारी कमलजीत ने बताया कि जल्द से जल्द इस घटना से जुड़े हुए सभी पुख्ता सबूत इकट्ठे कर बनती हुई कार्रवाई की जाएंगी।

  • जालंधरः अवतार नगर में बौनी नामक युवक पर हमलावारों ने बरसाए पत्थर, देखें CCTV

    जालंधरः अवतार नगर में बौनी नामक युवक पर हमलावारों ने बरसाए पत्थर, देखें CCTV

    जालंधर,वरुण/वरिंदर: महानगर के अवतार नगर गली नंबर 1 में स्थित टैगोर डे बोर्डिंग स्कूल के पास गुंडागर्दी का नंगा नाच सामने आया है। जहां हमलावारों ने युवक पर ईंटो से हमला कर दिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 8 से 9 हमलावार एक युवक पर हमला ईंटों और लात-घूंसों से हमला कर दिया।

    युवक की पहचान इंदरजीत उर्फ बौनी पुत्र पलमिंदर सिंह के रूप में हुई है। हमलावारों ने इतनी बुरी तरह से बौनी पर हमला किया कि युवक सड़क पर तड़पता रहा और आरोपी फिर भी उसके सिर पर ईंटें मारते रहे। भार्गव कैंप की पुलिस अधिकारी एएसआई रघुवीर सिंह मामले की जांच में जुट गई है।

    घायल इंदरजीत का ईलाज ऑक्सफोर्ड अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित का बयान लेने के लिए एएसआई ऑक्सफोर्ड अस्पताल में गए लेकिन उन्होंने बताया कि उक्त घायल युवक बयान देने की हालात में नहीं है। इसलिए जैसे ही युवक का हालत में कुछ सुधार होता है तो उनके बयान दर्ज कर हमलावारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा। 

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह की भगाने में मदद करने वालें चारों आरोपी कोर्ट में हुए पेश, देखें वीडियो

    जालंधरः अमृतपाल सिंह की भगाने में मदद करने वालें चारों आरोपी कोर्ट में हुए पेश, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी के तहत बीते दिन अमृतपाल सिंह को ब्रेजा कार भगाने में मदद करने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनकी पहचान मनप्रीत, गुरदीप, हरप्रीत और गुरपेज के रूप में हुई थी। आज पुलिस ने चारों को शाहकोट से जालंधर कोर्ट में पेश किया। वहीं आज पुलिस ने उस बाइक को भी बरामद कर लिया है जिसमें अमृतपाल भागा था। बाइक की बरामगी जालंधर से 45 किमी दूर एक गांव से हुई है।

    वहीं पंजाब पुलिस आज अमृतपाल सिंह के घर पहुंची। पुलिस अमृतपाल की मां और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप से भी विदेशी फंडिंग को लेकर पूछताछ कर रही है। अमृतपाल की पत्नी से दो पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने दोपहर लगभग 12 बजे अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल की मां से करीब एक घंटे पूछताछ की। 

    वहीं दूसरी ओर अमृपताल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को लेकर खबर सामने आई है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा की एक्टिव मेंबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक सीनियर ब्रिटिश खुफिया अफसर ने यह जानकारी दी है कि किरणदीप बब्बर खालसा के लिए फंड जुटाती है। बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप की सदस्य भी रह चुकी हैं। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल की कई रैलियों और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती रही हैं। 2020 में उसे और 5 लोगों को बब्बर खालसा के लिए पैसे जुटाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। वह ब्रिटेन से खालिस्तान मूवमेंट के लिए फंडिंग कर रही थी। 

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह की गाड़ी का पीछा करती पुलिस की नई CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधरः अमृतपाल सिंह की गाड़ी का पीछा करती पुलिस की नई CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर, वरुण/हर्षः अमृतपाल सिंह एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं।  जिसमें अमृतपाल के काफिले का पुलिस पीछा करती नजर आ रही है। उक्त सीसीटीवी गांव नंगल अंबिया की है, जहां पर अमृतपाल की गाड़ियों का पीछा करती पुलिस नजर आ रही है। बता दें कि अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह पर छापेमारी की जा रही है। वहीं आज पुलिस ने उस बाइक को भी बरामद कर लिया है जिसमें अमृतपाल भागा था। बाइक की बरामगी जालंधर से 45 किमी दूर एक गांव से हुई है। वहीं पंजाब पुलिस आज अमृतपाल सिंह के घर पहुंची। पुलिस अमृतपाल की मां और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप से भी विदेशी फंडिंग को लेकर पूछताछ कर रही है। अमृतपाल की पत्नी से दो पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने दोपहर लगभग 12 बजे अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल की मां से करीब एक घंटे पूछताछ की। 

    वहीं दूसरी ओर अमृपताल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को लेकर खबर सामने आई है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा की एक्टिव मेंबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक सीनियर ब्रिटिश खुफिया अफसर ने यह जानकारी दी है कि किरणदीप बब्बर खालसा के लिए फंड जुटाती है। बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप की सदस्य भी रह चुकी हैं। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल की कई रैलियों और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती रही हैं। 2020 में उसे और 5 लोगों को बब्बर खालसा के लिए पैसे जुटाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। वह ब्रिटेन से खालिस्तान मूवमेंट के लिए फंडिंग कर रही थी। 

  • जालंधर से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह के भागने दौरान इस्तेमाल की गई प्लेटिना बाइक इस गांव से हुई बरामद

    जालंधर से बड़ी ख़बरः अमृतपाल सिंह के भागने दौरान इस्तेमाल की गई प्लेटिना बाइक इस गांव से हुई बरामद

    जालंधर/वरुणः भगोड़े अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। वहीं अब पुलिस ने वह प्लेटिना बाइक बरामद कर ली है। जिससे अमृतपाल भागा था। यह बाइक जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर लावारिस हालत में खड़ी मिली। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर फिल्लौर-नूर महल रोड के पास दारापुर इलाके से नहर किनारे लावारिस हालत में खड़ी प्लेटिना बाइक बरामद कर ली है। जालंधर एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने यह जानकारी दी है। जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पहले ही पुलिस ने बरामद कर लिया था। अमृतपाल सिंह के भागने में जिन चार लोगों ने मदद की थी उन्हें भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

    बता दें कि बीते दिन एक सीसीटीवी सामने आई थी। जिसमें ब्रेजा गाड़ी के बाद वह बाइक फरार हो गया था। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने इस बात का खुलासा भी किया था। जिसमें उन्होने कहा था कि अमृतपाल सिंह दो बाइक मुहैया करवाई गई थी। जिनमें एक बुलेट और दूसरा प्लेटिना बाइक शामिल है। आईजी ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को भगाने में चार लोगों ने मदद की थी।

    पंजाब आईजी ने कहा कि अमृतपाल की मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट लगाया गया है। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबियन गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारे में गया और फिर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले। पुलिस से बचने के लिए उसने ऐसा किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए 4 लोगों से पूछताछ में यह पता चला।