Category: Punjab>Amritsar

  • Chadha Mobile House पर चोरी का फोन बेचने आया व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    Chadha Mobile House पर चोरी का फोन बेचने आया व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर के शहीद भगत सिंह चौक के नजदीक मोबाइल की मशहूर दुकान चड्ढा मोबाइल हाउस में सोमवार दोपहर चोरी का मोबाइल बेचने आए चोर को काबू किया गया। उक्त युवक की पहचान अरुण निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। अरुण ने बताया कि वह मोबाइल चोरी करके यहां पर बेचने के लिए इसलिए आया क्योंकि यह बड़ा शोरूम है। अरुण ने यह भी कबूला कि वह चड्डा मोबाइल हाउस पर पहले भी मोबाइल बेच कर गया है।

    वहीं मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने उसे काबू कर उसके पास से 3 मोबाइल भी बरामद किए हैं। दरअसल, यह मोबाइल चोर गोराया में स्थित एक मोबाइल की दुकान से चोरी करके फरार हो गया था। मोबाइल चोरी करने की वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद कुछ दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज को हर जगह वायरल कर दिया।

    इसी दौरान वह सीसीटीवी फुटेज जालंधर के चड्डा मोबाइल हाउस के मालिक के पास पहुंची। तभी यह युवक मोबाइल बेचने के लिए दुकान पर आ गया। जिसे देख सभी को शक हुआ कि यह तो वही युवक है, जो मोबाइल चोरी करके फरार हुआ था। जिसके बाद दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों और दुकान मालिक ने उसे धर दबोचा। 

    इस मामले को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने दुकान मालिक से बात करने की कोशिश की तो मालिक ने मोबाइल बेचने आए चोर के बारे में कुछ भी कहने से गुरेज रखा। इस दौरान मीडिया कर्मियों की दुकान मालिक के साथ नोकझोक भी हुई। दरअसल, दुकान मालिक ने इस घटना को लेकर पहले ही पुलिस को सूचित कर दिया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी चोर को अपने साथ थाने ले गए।

  • 5वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान

    5वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान

    जालंधर/वरुणः 5वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए आज जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट में सीएम भगवंत मान पहुंचे। उनके इस दौरान पर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने स्वागत किया। दरअसल, महानगर के 66 फुट रोड स्थित ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के ऑडिटोरियम में आयोजित किए जाने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियां पूरी कर ली गई है। समिट की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। 

    प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए जिला उद्योग केंद्र, (डीआईसी) जालंधर की तरफ से जालंधर समेत होशियारपुर, कपूरथला एवं शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के ढाई सौ के लगभग उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा गया है। इस कार्यक्रम को लेकर जनरल मैनेजर डीआईसी, जालंधर दीप सिंह गिल ने कहा कि जिन उद्योगपतियों को किसी कारणवश निमंत्रण नहीं पहुंच पाए हैं, वह भी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। समिट में भाग लेने के लिए लगभग प्रत्येक इंडस्ट्री के उद्योगपतियों को बुलाया गया है जिसमें हैंड टूल्स, स्कैफोल्डिंग, स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग, होटल, हॉस्पिटल इंडस्ट्री आदि शामिल हैं।

  • भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सरकार पर साधा निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः महानगर के केएल सहगल मेमोरियल हॉल में आज जिला भाजपा की नई बनी कार्यकरिणी की बैठक में पंजाब के भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा उपस्थित हुए। इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते कहा कि यह एक रूटीन प्रोसेस है कि हमारी जिला कार्यकारिणी की मीटिंग होती है। जिसमें आने वाले समय पर किस तरह से कार्य किया जाए इस पर विचार विमर्श किया जाता है। इस दौरान अश्वनी शर्मा ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाने साधे।

    अश्वनी शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने बेअदबी और गोलीकांड के मामले को लेकर इंसाफ मोर्चा से सरकार बनने पर न्याय दिलाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में आए करीब एक साल हो गया है, लेकिन अभी तक परिवार वालों को इंसाफ नहीं मिला। जिसके कारण अब इंसाफ मोर्चा ने मजबूर होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए हाईवे जाम किया हुआ है। उन्होंने कहा कि आप सरकार राज्य के लोगों से किए गए वादो को पूरा ना करने के कारण बुरी तरह से फेल हुई है। 

    वहीं अश्वनी शर्मा ने आप विधायकों द्वारा प्रॉपर्टी के दस्तावेज पेश ना किए जाने पर कहा कि आप विधायकों का तो पता ही नहीं है कि उन्होंने अपने दस्तावेज दे दिए हैं या नहीं। इसी के साथ बीते दिनों इनकम टैक्स विभाग द्वारा पंजाब में चर्चों के पादरियों के घरों पर हुई छापेमारी को लेकर कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया है। जिसमें कोई जानकारी मिलने के बाद ही यह करवाई हुई है। वहीं चंडीगढ़ के मामले में अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी ने अपना पक्ष एक लीगल डॉक्यूमेन्ट के ज़रिए रखा है और कानून के हिसाब से इस पर फैसला होगा।

    इसी के साथ एसवाईएल के मामले को लेकर अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब के पास पानी नही है और पंजाब के पानी पर उनकी पार्टी का सटैंड क्लियर है। अंत में जालंधर के उप-चुनाव में अपने उम्मीदवार को लेकर मीडिया द्वारा सवाल पूछे जानें पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दरअसल, उम्मीदवार का नाम घोषित करने के सवाल को वह टालते हुए दिखाई दिए और कहा कि कोई भी पार्टी अपनी तैयारी के बारे में नहीं बात करती।

  • केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, SBI के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, SBI के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः कांग्रेस ने कुछ दिन पहले एक सर्कुलर जारी कर कार्यकत्ताओं से कहा था कि मोदी सरकार की अपने करीबी दोस्तों और चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की नीति से पूरा देश, विशेषकर मध्यम वर्ग चिंतित है। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार ने अडानी समूह में एलआईसी और एसबीआई जैसे सरकारी संस्थानों के बेहद जोखिम भरे लेन-देन और निवेश करवाए हैं। जिसने भारत के निवेशकों-एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों और एसबीआई के 45 करोड़ खाताधारकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

    जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने 3 फरवरी को इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने जमीनी स्तर पर आन्दोलन करने का निर्णय किया था। इस दौरान 6 फरवरी यानि आज सभी प्रमुख कांग्रेसजन को एलआईसी कार्यालयों और सभी जिला मुख्यालयों में एसबीआई कार्यालयों पर बड़े पैमाने पर अपनी मांगों के साथ मार्च और विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा गया था।

    जिसके चलते आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आज सर्किट हाउस के सामने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर कांग्रेसी वर्करों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सेट्रल हलके के पूर्व विधायक रजिंदर बेरी, वेस्ट हलके के पूर्व विधायक सुशील रिंकू, शाहकोट से कांग्रेस के विधायक हरदेव सिंह लाडी सहित कांग्रेस के सभी वर्कर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

  • गौ तस्करी के लेकर पुलिस कमिशनर के दफ्तर पहुंचा हिंदू संगठन, देखें वीडियो

    गौ तस्करी के लेकर पुलिस कमिशनर के दफ्तर पहुंचा हिंदू संगठन, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः शहर कुछ दिन पहले देर गाय की तस्करी को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर आज यानि सोमवार को हिंदू संगठन इकट्ठा होकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि बीते दिन पहले हिंदू संगठनों ने गायों की तस्करी करने वाले एक ट्रक को पीछा करके काबू किया था। यह ट्रक लुधियाना साइड से जन्मदिन की ओर आ रहा था।

    जिसके दौरान लुधियाना फगवाड़ा और जालंधर हिंदू संगठनों ने उसका पीछा किया कई बार रुकने का इशारा भी किया लेकिन ट्रक ड्राइवर ट्रक को भगाता रहा। जब वे जालंधर पठानकोट चौक के नजदीक पहुंचा तो उसके आगे गाड़ियां लगाकर ट्रक को बड़ी मुश्किल से रोका। ट्रक को जब रोका गया तो ट्रक चालक ने पठानकोट चौक के नजदीक लगी रेलिंग पर ट्रक चढ़ा दिया।

    जिस कारण ट्रक रुका ट्रक रुकने के पश्चात ही ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक की जब तलाशी ली तो उसमें तो गाय मरी हुई थी जबकि बाकी जिंदा थी। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं किया था। जब हिंदू संगठन आज पुलिस कमिश्नर से मिले तो पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि अभी पर्चा दर्ज कर दिया जाएगा।

  • घर के बाहर से 38 सेकेंड में कार ले फरार हुए चोर, देखें CCTV 

    घर के बाहर से 38 सेकेंड में कार ले फरार हुए चोर, देखें CCTV 

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में आए दिन चोरी और लूट की वारदातें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अब तो चोर भी हाई प्रोफाइल तरीके से आते हैं और चोरी करके फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर के लडोवली रोड स्थित प्रीत नगर का सामने आया है। जा कुछ युवक एक कार में आते हैं और वहां पर खड़ी कारों में से एक कार को बड़ी आसानी से खोलकर स्टार्ट कर वहां से चला कर रफूचक्कर हो गए। इस वारदात को चोरों ने अंजाम देने में सिर्फ 38 सेकंड लगाए और कार लेकर फरार हो गए।

    वही जानकारी देते हुए कार के मालिक विजय शर्मा ने बताया कि वह रोजाना की तरह गली के चौराहे में बनी पार्किंग में अपनी सफेद रंग की कार सिटी हांडा जैडएक्स कार नंबर PB-08AU-1155 लगाकर अपने घर आए। सोने से पहले सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि उनकी कार चोरी हो चुकी है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।

  • एक किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

    एक किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गगनदीप उर्फ गगन पुत्र हरीकृष्ण निवासी राज नगर बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मोहन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बस्ती बावा खेल नहर की पुली के पास मौजूद थे, उसी दौरान वहां पैदल आता व्यक्ति पुलिस को देख घबराकर पीछे भागने की कोशिश करने लगा।

    एएसआई मोहन सिंह ने मौजूद पुलिस कर्मचारियों के साथ रोक कर जब उसकी तलाशी ली उसके कब्जे से 1 किलो गांजा बरामद हुआ पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • गुरु अमरदास चौक में पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे लोग, जाने मामला

    गुरु अमरदास चौक में पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे लोग, जाने मामला

    जालंधर/वरुण: गुरु अमरदास चौक में जमकर हंगामा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चालान को लेकर यहां हंगामा हो गया। इसके बाद रविदास समाज के लोगों ने वहां धरना लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

    शख्स द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि चालान काटने वाले ट्रैफिक पुलिस के एएसआई हरदीप सिंह द्वारा उनके परिवार के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया गया। इसे लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है।

  • झपटमार महिलाओं की बालियां ले हुए फरार, हदबंदी में उलझी रही पुलिस 

    झपटमार महिलाओं की बालियां ले हुए फरार, हदबंदी में उलझी रही पुलिस 

    कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी बेखौफ लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम

    जालंधर/हर्ष कुमार। बस्ती गुजा अड्डे के पास महिलाओं की झपटमार कड़ी सुरक्षा के बावजूद बालियां छीन वहां से फरार हो गए और मौके पर पहुंची पुलिस हदबंदी में उलझी रही। बस्ती दानिशमंदा निवासी पूनम देवी ने बताया कि वह श्री गुरु रविदास महाराज की शोभायात्रा देखने के लिए अपने बेटे के साथ आई हुई थी और उसका बेटा सड़क पार कर रहा था जिसे रोकने के लिए भी आगे बढ़ी इतनी ही देर में पीछे से झपटमार उसके एक कान की बाली उतार ली लेकिन जब उसने पीछे देखा तो भीड़ होने के कारण उसे पता नहीं चल पाया कि वारदात को किसने अंजाम दिया है। वहीं दूसरी तरह बस्ती दानिशमंदा निवासी राजरानी ने कहा कि वह भी शोभायात्रा देख रही थी कि इतने में ही पैदल जा रहे युवक ने उसके एक कान की बाली उतार ली लेकिन उसने युवक को पकड़ लिया। वह बल का प्रयोग कर अपने आप को छुड़वा कर वहां से भाग गया और उसके बाद घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को घटना के संबंधी जब बताया तब उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दे दीजिए। 

    कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी छपटमारो के हौसले बुलंद

    मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान शोभा यात्रा का शुभारंभ करने के लिए बाबू जगजीवन राम चौक पर आए थे, जिसके चलते पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे और सीसीटीवी कैमरा वैन में भी जगह-जगह पर मौजूद थी लेकिन इन सबके बावजूद भी झपटमारों ने बिना किसी डर से घटना को अंजाम दे दिया इससे साफ जाहिर होता है कि झपटमारों के मन में पुलिस का डर नहीं रहा।

    थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई घटनास्थल पर गए थे, जिस जगह पर झपटमारों वारदात को अंजाम दिया है वह जगह थाना पांच के अंतर्गत आती है उन्हें सूचित कर दिया गया था।

    थाना पांच के प्रभारी ने बताया कि उनकी ड्यूटी सारा दिन शोभायात्रा में ही निकल गई मामला उनके ध्यान में नहीं है और मामला ड्यूटी ऑफिसर के ध्यान में होगा।

  • Jalandhar: 10 पेटी अवैध शराब सहित तस्कर गुड्डू गिरफ्तार

    Jalandhar: 10 पेटी अवैध शराब सहित तस्कर गुड्डू गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। सीआईआए स्टाफ की पुलिस ने अवैध शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आोरपी की पहचान गौरव अरोड़ा उर्फ गुड्डू युजिश्टर कुमार वासी राजा गार्डन के तौर पर बताई जा रही है। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए प्रभारी अशोक कुमार की टीम गशत के दौरान खालसा स्कूल के पास मौजूद थी, तभी सूचना मिली कि उक्त आरोपी बलैरो गाड़ी नंबर पीबी 08 ईए 6588 में अवैध शराब  की सप्लाई करने बस्तियात क्षेत्र में जा रहा है।

    जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को अलग अलग मार्का की अवैध शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।