Category: Punjab>Amritsar

  • 20 किलो चूरा पोस्त के साथ महिला गिरफ्तार

    20 किलो चूरा पोस्त के साथ महिला गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना नकोदर की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलो चूरा पोस्त बरामद किए हैं। गिरफ्तार महिला की पहचान कुलविंदर कौर पत्नी बलविंदर सिंह निवासी पनडोरी खास के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई मनदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त व नाकेबंदी के दौरान गांव खुरसैदपुर से पनडोरी खास की तरफ मौजूद थे।

    उसी दौरान बाइक व्यक्ति और औरत पुलिस पार्टी को देख कर वहां से भागने की कोशिश करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति और औरत को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक सवार व्यक्ति वहां से भागने में कामयाब हो गया और औरत को पुलिस ने दबोच लिया। और उसके पास प्लास्टिक के बोरे को जब चेक किया तो उसमें से 20 किलो चूरा पोस्त बरामद हुए। पुलिस ने कुलविंदर के पति बलविंदर सिंह को भी मुकदमे में नामजद कर लिया है।

  • जिस्मफरोशी का धंधा करती लड़कियां काबू, देखें वीडियो 

    जिस्मफरोशी का धंधा करती लड़कियां काबू, देखें वीडियो 

    लोगों का आरोपः 10 सालों से चल रहा था चिट्टे का धंधा, अब जिस्मफरोशी शुरू

    जालंधर/वरुणः होशियारपुर रोड़ स्थित दीप कॉलोनी में इलाका निवासियों ने एक घर में जिस्मफरोशी का धंधा करते लड़के लड़कियों को रंगे हाथों काबू किया है। इस दौरान लोगों का आरोप है कि इलाके में पिछले 10 सालों से चिट्टे का धंधा चल रहा था, लेकिन अब उसके साथ जिस्मफरोशी का धंधा चलना शुरू हो गया। जिससे परेशान होकर देर रात इलाका निवासियों ने इकट्ठे होकर घर से लड़कियों को काबू किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वसान देकर लेडिस पुलिस साथ ना आने के कारण लड़कियों को वहीं छोड़कर चले गए।

    लोगों का आरोप है कि पहले पुलिस अधिकारी उक्त दो लड़कियों को साथ लेकर जाने लगे थे, लेकिन इसी दौरान उन्हें किसी का फोन आया। जिसके बाद उन्होंने लेडिस पुलिस साथ ना होने का कहकर लड़कियों को वहीं छोड़कर चले गए। लोगों का आरोप है कि इस धंधे में वह प्रशासन को महीना देते है, जिसके तहत कार्रवाई नहीं की जा रही। इस दौरान लोगों ने पुलिस अधिकारी को नशे के बारे में बताया तो उन्होंने नशे की शिकायत देने के लिए कहा।

    जिसके बाद लोगों ने नशे बेचने वालों के नाम भी पुलिस को वीडियो में बताए है। लोगों ने पुलिस अधिकारी को बताया भी कि प्रवीण और सपना चिट्टा बेचती है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उक्त नशे बेचने वालों पर कार्रवाई करना सही नहीं समझा। वीडियो में आप देख सकते है कि इस दौरान लोगों की पुलिस वालों के साथ बहस भी हुई। लोगों ने बताया कि उन्होंने 4 लड़कियों को काबू किया। इस दौरान 2 मौके से भाग गई। वहीं जिस घर से लड़कियां बरामद हुई उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा हमें बदनाम किया जा रहा है। 

  • सोढल रोड पर बुलेट पर पटाके बजाने पड़े युवक को मंहगे, पुलिस ने काबू कर की धुनाई, देखें वीडियो

    सोढल रोड पर बुलेट पर पटाके बजाने पड़े युवक को मंहगे, पुलिस ने काबू कर की धुनाई, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में सोढल रोड़ पर युवक को बुलेट पर पटाखे बजाना उस समय मंहगा पड़ा, जब सोढल रोड़ स्थित नाके पर पुलिस के सामने बुलेट पर पटाखे बजाए। इस दौरान पुलिस ने बुलेट सवार का पीछा कर उसे काबू किया और उसकी धुनाई कर उसके ही पटाखे बजा दिए। दरअसल, पुलिस ने सोढल रोड स्थित सिल्वर प्लाजा के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान शराब के नशे में बुलेट सवार युवक बाइक पर पटाके बजाता हुआ तेज गति से आ रहा था।

    जिसे पुलिस वालों ने रुकने का इशारा भी किया। लेकिन युवक ने बाइक को रोकने की बजाय पुलिस वालों के पास आकर तेजी से भगा ली। पुलिस ने उसका पीछा कर तुरंत काबू कर लिया। काबू किए युवक से पुलिस वालों ने नाम पूछा तो उक्त युवक नाम बताने में आनाकानी करने लगा। जिसके बाद गुस्से में आए पुलिस कर्मियों ने उसकी धुनाई कर दी। पुलिस वालों ने जब युवक को पकड़ कर उसकी धुनाई की तो मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बाइक सवार युवक तेज गति से पटाके बजाता हुआ आ रहा था। पंजाब मे बुलेट मोटरसाइकिल से पटाके बजाने पर प्रतिबंध है। युवक को नाके पर रोकने की कोशिश की तो उसने तेज गति से बाइक भगा ली। किसी का या अपना नुकसान न कर ले इसलिए पीछा करके उसे काबू किया गया। युवक ने शराब पी रखी थी। फिलहाल बाइक का चालान काट कर और वॉर्निंग देकर उसे छोड़ दिया गया है। युवक पुलिस वालों से यह कहता हुआ सुना गया एक बार छोड़ दो आगे से ऐसा नहीं करूंगा, गलती हो गई। 

  • बस्ती गुजा में चंद सैकेंड में बाइक लेकर फरार हुए चोर, देखें CCTV

    बस्ती गुजा में चंद सैकेंड में बाइक लेकर फरार हुए चोर, देखें CCTV

    जालंधर/वरुणः शहर में बेखौफ लुटेरे दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ऐसा की एक मामला बस्ती गुजा से सामने आया है। जहां चोरों ने दुकान के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया है। इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकत है कि कुछ ही सैकेंड में लुटेरा बाइक चुराकर फरार हो गया। वीडियो में देख सकते है कि उक्त लुटेरे एक्टिवा पर सवार होकर आते है जिसमें एक एक्टिवा से उतरता है और बाइक चुराकर फरार हो जाता है।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित राहत ने बताया कि वह मिट्ठू बस्ती का रहने वाला है। वह दानिशमंदा में दुकान पर दोस्त से मिलने गया था। वह दुकान पर 10 मिनट के लिए रूका। इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। उन्हें इस बात का तब पता चला जब उसने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए। जिसमें एक्टिवा सवार दो युवक उसकी बाइक को चुराकर फरार हो गए। पीड़ित राहत ने बताया कि इस मामले को लेकर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।

  • अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार

    अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमार: देहात पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर एक औरत और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थाना मेहतपुर की पुलिस ने अवैध खनन के मामले में एक ट्रैक्टर ट्राली सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी बागीवाल मेहतपुर के रूप में हुई है। 

    इसी तरह थाना बिलगा की पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में औरत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान सरबजीत कौर निवासी संगोवाल के रूप में हुई है थाना प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अनवर मसीह बीपी रिमी रंजीत सिंह उर्फ राणा निवासी संघ वालों को 120 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था और पुलिस जांच में सामने आया था कि वह यह सप्लाई सर्वजीत को अपनी पत्नी से लेता था जिसके बाद पुलिस ने उसे मुकदमे में नामजद कर लिया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित महिला के खिलाफ पहले भी चार मुकदमे दर्ज है।

    इसी तरह थाना आदमपुर और पतारा की पुलिस ने लूटपाट और चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोटरसाइकिल, 14 मोबाइल फोन, 3 सिलेंडर और 10 पर्स बरामद किए हैं। डीएसपी सर्विसिंग रागिनी जानकारी देते हुए बताया कि थाना पतारा जैतोवाली निवासी अमरजीत सिंह उर्फ जोजो उनकी टीम ने मोटरसाइकिल डिस्कवर और तेजधार हथियार सहित काबू कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपित अमरजीत सिंह जोजो ने अपने साथियों गोपी सिंह गोपी और तरनदीप सिंह के साथ मिलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था और बाद में वह समान बंटी और शांति निवासी रामामंडी कि व्यक्तियों को बेच देता था पुलिस ने उनके घर रेट कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और खुलासे होने की संभावना हो।

  • अमूल के बाद वेरका ने दिया झटका, दूध के दामों में की बढ़ौतरी

    अमूल के बाद वेरका ने दिया झटका, दूध के दामों में की बढ़ौतरी

    जालंधर/वरुण : अमूल कंपनी ने गुजरात में दूध ने आज सुबह ही दामों में बढ़ौतरी की थी। वहीं अब पंजाब में में वेरका ने भी दूध के दामों में बढ़ौतरी कर दी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पूरे प्रदेश में दूध की सप्लाई करने वाले मिल्क सप्लायर ने भी दूध की कीमतें बढ़ा दी है। हरियाणा और पंजाब के पॉपुलर ब्रांड वेरका ने भी अब दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। वेरका ने ऐलान किया है कि अब फुल क्रीम दूध जो कि अभी तक 60 रुपये का एक लीटर मिल रहा था, वह अब 66 रुपये का मिलेगा। मतलब कंपनी की ओर से एक लीटर दूध पर 6 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

    इसके साथ ही नॉर्मल दूध के दामों में भी इजाफा किया गया है। लिहाजा वेरका ने नॉर्मल दूध पर 3 रुपये प्रतिलीटर बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही वेरका का आधा किलो दूध पर एक रुपये की बढ़ोतरी की है। जबकि एक किलो के पैकेट पर 3 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। वेरका ने दूध की कीमतों में इजाफे का ऐलान करते हुए कहा है 4 फरवरी सुबह से बढ़ी हुई कीमतों पर दूध मिलेगा। लेकिन कुछ दुकानदारों आज से ही आधा एक लीटर दूध की कीमत में एक रुपए का इजाफा करना शुरू कर दिया है। 

    बता दें कि आज सुबह ही गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध के दाम में इजाफा करने का एलान कर दिया है। दूध के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। अमूल ने पिछले साल अक्तूबर में कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कहा गया था कि कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में केवल पशुओं के चारे की लागत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

  • हाईवे पर ट्रक से 17 गाय की बरामद, हिंदू संगठनों में रोष

    हाईवे पर ट्रक से 17 गाय की बरामद, हिंदू संगठनों में रोष

    जालंधर, वरुणः गाय की तस्करी मामले में जालंधर-पठानकोट हाईवे पर देर रात रेरू पिंड के जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता लुधियाना से एक ट्रक का पीछा करते हुए आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने जालंधर पठानकोट हाईवे पर गाय भरकर ले जा रहे ट्रक को काबू किया है। हिंदू संगठनों का कहना है कि गाय को ले जा रहे दो ट्रक थे, हालांकि इस दौरान एक ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरे को काबू कर लिया गया।

    हिंदू संगठनों ने उक्त ट्रक में 17 गाय बरामद की। हिंदू संगठनों का कहना है कि रास्ते में ट्रक को हाथ देकर रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक नहीं रूका। जब पठानकोट हाईवे पर दोबारा ट्रक को रोकने के प्रयास किया तो ड्राइवर ने ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा दिया। डिवाइडर पर लगी रेलिंग तोड़ डाली। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। 

    इस दौरान ट्रक ड्राइवर ने पहले पीछा कर रहे लोगों को धोखा देने से लिए ट्रक को रामामंडी की तरफ घुमा लिया, लेकिन जब पठानकोट बाइपास पर पहुंचा। जिसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ट्रक के आगे गाड़ियां लगा दी। ड्राइवर ने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ा कर रेलिंग से टकराया। इसके बाद वह ट्रक छोड़ कर भाग गया, लेकिन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता ने उसे पठानकोट बाइपास से पहले ही पकड़ लिया। ट्रक चालक को पुलिस को हवाले कर दिया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे ट्रक चालक को भी काबू कर लिया जाएगा।

  • 24 घंटों में पुलिस ने सुलझाई गुत्थीः स्कूली बच्चों से बाइक छीनने व गोलियां चलाने वाले युवक गिरफ्तार

    24 घंटों में पुलिस ने सुलझाई गुत्थीः स्कूली बच्चों से बाइक छीनने व गोलियां चलाने वाले युवक गिरफ्तार

    जालंधर, वरुण/हर्षः महागनर के न्यू अमृत विहार में गोलियां चलाने के मामले की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटो में सुलझा लिया है। इस दौरान पुलिस ने 4 युवकों को काबू किया है। आईपीएस पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के आदेशों के तहत डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा, एडीसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल, एसीपी परमजीत सिंह, एसीपी नॉर्थ दमनवीर सिंह की निगरानी में पुलिस स्पेशल यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह और थाना नंबर 1 के एसएचओ जतिंदर कुमार ने संयूक्त टीम बनाकर बीते दिन छात्र से बाइक छीनने और गोलियां चलाने के मामले में आरोपियों को काबू किया है।

    पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 2 युवकों ने गोलियां चलाई थी, जबकि 2 अन्य युवक वारदात दौरान वहां पर खड़े थे। काबू किए गए आरोपियों की पहचान जोतनाथ उर्फ काका निवासी सुलतानपुर लोधी, विकास कुमार उर्फ बिल्ला निवासी आईपीसी थाना सदर जालंधर, बोबी निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर, अजय कुमार उर्फ अजू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से 2 पिस्टल 32 बोर सहित 4 रौंद, एक रिवाल्वर 32 सहित 5 रौंद, एक देसी कट्टा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, पल्सर बाइक नंबर पीबी 08 डीडब्लयू 2209 और इस दौरान स्टूडेंट्स  से छीना हुआ बाइक पेशन प्रो पीबी 02 डीएम 9386 बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपियों से सख्ती से की गई पूछताछ की इस दौरान पता चला कि आरोपियों ने 20 ओर वारदातों को अंजाम दिया है। जिसे पुलिस ने ट्रेस किया है।

    बता दें कि बीते दिन न्यू अमृत विहार में युवकों के आपस में झगड़े दौरान गोलियां चलाई गई थी। इस घटना दौरान स्कूल से छुट्टी के समय लौट रहे बच्चों की आरोपी बाइक छीनकर फरार हो गए है। घटना की जानकारी देते हुए स्कूल के छात्र जसकरन ने बताया 2 बदमाशों ने 4 से 5 फायर किए थे। जिसके बाद मौके पर पुलिस को घटना स्थला से 2 गोलियों के खोल बरामद हुए थे। 

  • स्पोर्ट्स मार्किट में GST विभाग की रेड, व्यापारियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    स्पोर्ट्स मार्किट में GST विभाग की रेड, व्यापारियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में जीएसटी विभाग की छापेमारी के विरोध में खेल बाजार में व्यापारियों ने धरना लगा दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रविंदर धीर सहित कई दुकानों पर जीएसटी विभाग ने रेड की है। इस दौरान व्यापारियों द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। 

  • दो दिन ये दुकानें रहेंगी बंद, डीसी ने जारी किए आदेश

    दो दिन ये दुकानें रहेंगी बंद, डीसी ने जारी किए आदेश

    जालंधर, वरुण/हर्षः श्री गुरू रविदास जी महाराज के 646वें प्रकाश उत्सव को लेकर आज सीएम भगवंत ने बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया। वहीं इस प्रकाश उत्सव के दौरान जिला जालंधर प्रशासन द्वारा आदेश दिए गए हैं कि 4 और 5 फरवरी को शोभायात्रा के रास्ते और धार्मिक कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थित मीट, शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी।