Category: Punjab>Amritsar

  • लाल बाजार के सुनयारें और उसके भतीजे की गंगासागर में डूबकर हुई मौत….

    लाल बाजार के सुनयारें और उसके भतीजे की गंगासागर में डूबकर हुई मौत….

    जालंधर (वरुण)। वेस्ट बंगाल में घूमने गए ज्वैलर और उसके भतीजे की गंगासागर में ढूबकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लाल बाज़ार में ललित ज्यूलर के मालिक ललित चड्डा वासी चंदन नगर अपने परिवार के साथ दो-तीन दिन पहले गंगासागर, कोलकाता घूमने गए थे । उनका भतीजा संयम गंगासागर में स्नान कर रहा था कि उसका पांव फिसल गया , जिसे बचाते हुए  ललित कुमार भी गंगासागर में बह गए।  परिवार वालों के शोर मचाने पर वहां मौजूद गोताखोरों ने तुरंत छलांग लगाई। 

    गोताखोरों के लगभग 23 घण्टे के कडे़ प्रयास के पश्चात ललित चड्डा का शव मिला। ललित चड्डा के भतीजे संयम की तलाश गोताखोर कर रहे हैं।

  • इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भारतीय मिठाई पर कार्यशाला आयोजित

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भारतीय मिठाई पर कार्यशाला आयोजित

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट द्वारा भारतीय मिठाइयों के व्यंजनों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शेफ गुलशन कुमार (एक उद्यमी) कार्यशाला में संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित हुए।

    शेफ बनी बी अटवाल (सहायक प्रो.फेसर, एचएम) ने रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया और कहा कि भारतीय मिठाइयों को इसकी शुद्धता के कारण दुनियाभर में पहचाना जाता है।

    शेफ गुलशन कुमार ने छात्रों को भारतीय मिठाइयाँ बनाने की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया।उन्होंने कहा कि शादियों और त्योहारों के दौरान भारतीय मिठाइयों की हमेशा उच्च माँग रहती है।यहाँ तक कि भारतीय रेस्तरां भी विभिन्न प्रकार की मिठाइयाँ बनाकर दुनियाभर में कारोबार कर रहे हैं।सत्र के दौरान शेफ ने विद्यार्थियों को व्यंजन बनाने की विधि का लाइव प्रदर्शन प्रदान करने के लिए स्पंजी रसगुल्ला, रसमलाई, गुलाब जामुन और काला जामुन तैयार किए।यह वास्तव में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा अनुभवथा।

    स. हरमोहिंदर सिंह (प्रमुख, एचएम) ने शेफ गुलशन कुमार को अपनी रेसिपी के रहस्य को विद्यार्थियों के साथ साझा करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मिठाई की शुद्धता सभी के जीवन में प्यार, स्नेह और समृद्धि का प्रतीक है।

  • Aryans Academy एक बार फिर विवादों में….

    Aryans Academy एक बार फिर विवादों में….

    एकेडमी का रिकॉर्ड तलब करने की तैयारी में जिला प्रशासन

    वीज़ा लगवाने का कह कर 19 लाख लेने के आरोप

    जालंधर (अनिल/वरुण)। बकायदा पंजाब सरकार से वीजा कंस्लटैंट यानि वीजा परामर्श केटेगरी का लाइसैंस लेकर लाखों रुपए की वीजा डील करने वाली ट्रैवल एजैंसी आर्यन्स अकैडमी एक बार फिर विवादों में है। सरकार की लाइसैंस शर्तों के मुताबिक केवल परामर्श देकर वाजिब फीस लेने की बजाय वीजा लगवाकर देने के बदले 19 लाख रुपए वसूलने का गंभीर आरोप इस बार अकैडमी संचालक अनिल शर्मा पर लगा है।

    जानकारी अनुसार माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एकेडमी से एक पीडि़त दयाजोत सिंह की याचिका पर संज्ञान लेकर पुलिस कमिश्नर जालंधर से गत दिवस जबाव-तलब भी किया था। बताया जा रहा है कि पीडि़त की शिकायत को दबाए जाने पर उसने माननीय हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसके बाद एसीपी बलकार सिंह ने शपथ पत्र देकर खुद केस की सुपरविजन करने का जिम्मा लिया है।

    वहीं, दूसरी तरफ रजिस्टर्ड आफिस की बजाय कहीं और आफिस खोलकर ट्रेवल एजैंटी का धंधा करने की शिकायत का जिला प्रशासन ने भी संज्ञान लेते हुए आर्यन्स अकैडमी के संचालक अनिल कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पता चला है कि अनिल कुमार अभी पेश नहीं हुआ है लेकिन उसने अपने वकील को भेजकर केस की पैरवी का रूख स्पष्ट किया है।

    उधर, यह भी पता चला है कि जिला प्रशासन आर्यन्स अकैडमी के रिकार्ड को भी तलब करने की तैयारी कर रहा है क्योंकि संचालक ने अभी  तक क्लाइंट रिटर्न फाइल नहीं की है तथा न ही रैंट डीड की नई कापी ही पेश की है। 

    उधर, इस बाबत जब अनिल शर्मा का पक्ष लेने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया लेकिन फिर भी उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।

    गौरतलब है कि उक्त आर्यन अकादमी के मालिक अनिल शर्मा उस समय भी विवादों में आया था जब उसने यूक्रेन में इमीग्रेशन क्लियर करने तक की बातें कह कर भोले भाले बच्चों को कथित तौर पर बहकावे में लेकर ठगा था, जबकि सच्चाई कुछ और ही थी और नतीजतन बच्चे यूक्रेन जाकर फंस गए थे। उस समय भी आर्यन अकादमी चर्चा में रही थी जब प्रदर्शनकारियों ने अकादमी दफ्तर के बाहर तथा संबंधित थाने में प्रदर्शन किया था।

  • Chaddha Mobile House के घर काम करने वाली 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध हालातों में मौत, गले में रस्सी के निशान

    Chaddha Mobile House के घर काम करने वाली 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध हालातों में मौत, गले में रस्सी के निशान

    बिना पुलिस को सूचित किए शव लेकर Civil Hospital पहुंचा चड्ढा परिवार

    चाइल्ड राइट कमीशन को शिकायत की तैयारी, स्वालों और शक घेरे में  चड्ढा परिवार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पढे़ डिटेल स्टोरी

    जालंधर/अनिल वर्मा/वरुण अग्रवाल। जालंधर फगवाड़ा गेट स्थित मशहूर चड्डा मोबाइल हाऊस के मालिक के आदर्श नगर स्थित निवास पर काम करने वाली नाबालिग लड़की की देर रात संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई है। पुलिस को दी जानकारी में बताया गया है कि लड़की ने फंदा लगाकर कर सुसाईड की है। 
    थाना 2 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों को यूपी से बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक जालंधर के मशहूर मोबाइल कारोबारी चड्डा मोबाइल हाऊस के मालिक विशाल चड्डा के घर काम करने वाली नाबालिग लड़की अंजलि पुत्र राकेश वासी जिला बहराईच, यू.पी. को उसकी बुआ ने काम पर लगवाया था। जबकि नाबालिग लड़की से काम करवाना कानूनी जुर्म की श्रेणी में आता है। मृतक लड़की पिछले 2 साल से चड्ढा मोबाइल हाउस के घर काम करती थी और वहीं अलग कमरे में रहती थी।

    लड़की के गले में रस्सी के निशान हैं। जिससे लग रहा है की गला घुटने से मृत्यु हुई है।

    घटना के बाद पुलिस को बिना जानकारी दिए मृतक लड़की को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बड़ा सवाल ये है की आखिर उक्त नाबालिग लड़की को काम पर क्यू रखा गया और ऐसी कौन सी बात थी जिसके कारण उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूत्रों अनुसार लड़की पिछले कई दिनों से चुप थी।‌इस मामले में चाइल्ड राइट कमीशन को भी शिकायत की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस घर वालों के  बयान ले रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखा गया है जहां डॉक्टरों का पेनल मौत के कारणों की पुष्टि करेगा।

    थाना नम्बर 2 के एस.एच.ओ. भूषण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान चड्डा मोबाइल हाऊस के विशाल चड्डा ने बताया कि लड़की अंजली पुत्री राकेश कुमार को लगभग 1 साल पहले उसकी बुआ नीतू वासी सुदामा विहार जालंधर उनके घर छोड़ गई थी। नीतू ने उन्हें बताया था कि लड़की बहुत गरीब है, वे अपने पास घर पर रख लें। एक तो वो काम सीख लेगी और दूसरा उसका अच्छे से पालन पोषण हो जाएगा।थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि घटना के बारे में पता चलते ही विशाल चड्ढा द्वारा पुलिस को सूचित नहीं किया गया। उन्होने खुद ही फंदे से शव उतारा और अस्पताल लाए। अस्पताल लाते समय ही उन्हें फोन पर सूचित किया गया।थाना प्रभारी के मुताबिक जब उन्हें सूचित किया गया तब तक अंजली की मौत को दो अढाई घण्टे हो चुके थे।  मृतका के परिजनों के आने तथा हर पहलू को गहराई से जांचने के पश्चात कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः नशीले पदार्थ सहित कुलबीरा गिरफ्तार…..

    जालंधरः नशीले पदार्थ सहित कुलबीरा गिरफ्तार…..

    जालंधर (वरुण)। थाना गोराया की पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुलबीर सिहं उर्फ कुलबीरा पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव ढंडे गोराया के तौर पर बताई गई है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कवंरजीत सिंह बल ने बताया कि सब इंस्पैक्टर जसविंदर पाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित गांव नाइचा के निकट मौजूद थे। जिस दौरान आरोपी कुलबीरा को शक के आधार पर रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। 

  • जालंधरः 30 ग्राम हैरोईन सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः 30 ग्राम हैरोईन सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। एंटी नार्कोटिक सैल ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निशान सिंह के रूप में हुई है। सीआईए 2 के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम कपूरथला चौक से पटेल चौक की ओर आती सड़क पर मौजूद थी, तभी उक्त आरोपी पैदल आता दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर घबरा गया। तलाशी के दौरान आरोपी से 30 ग्राम हैरोईन बरामद हुई।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने आर्थिक तंगी के कारण हैरोईन बेचने का कारोबार शुरू किया था। थाना 2 की पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना सदर की पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह उर्फ राणा वासी धीणा, जोती पुत्र जसपाल वासी छीनपुरा कपूरथला,विक्कर सिंह पुत्र तरसेम सिंह वासी हमीरा के तौर पर हुई है। थाना अजैब सिंह ने बताया कि गत दिवस राहुल सहौता पुत्र जेमस सहौता वासी धीणा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सैलून का काम करता है। जब वह सुबह उठा तो उसके 2 मोबाईल घर से गायब थे, जब उसने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि मोहल्ले के रहने वाले आरोपी मनप्रीत और उसके दोनो साथियों ने मिलकर फोन चुराया था। पुलिस ने आरोपियों को चुराए गए 4 फोन सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। 

  • जालंधरः कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल हत्याकांड में दो शूटर सहित 5 गिरफ्तार…

    जालंधरः कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल हत्याकांड में दो शूटर सहित 5 गिरफ्तार…

    जालंधर (हर्ष/वरुण) विदेश में कबड्डी लीग चलाने वाले कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में जालंधर देहात पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो शार्प शूटर सहित पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि इनमें से एक यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला हरविंदर सिंह फौजी है। मामले में अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जालंधर देहात पुलिस ने इस मामले में कई कड़ियां जोड़ी हैं। इसमें कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। हालांकि हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुनीत अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपितों में हरविंदर फौजी के अलावा गुरुग्राम (हरियाणा) का विकास मल्हे, विकास धौलिया, अलवर (राजस्थान), मनजोत कौर, संगरूर पंजाब, यादविंदर सिंह पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से 7 पिस्तौल भी बरामद की है।

    14 मार्च शाम करीब 6.15 बजे यहां मल्लियां खुर्द में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खूनी खेल खेला गया था। कुछ बदमाशों ने मैच खेलकर अपने साथी के साथ लौट रहे एनआरआइ कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। चार-पांच बदमाशों ने घात लगाकर उन पर गोलियां चलाई। दो अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए थे। घटना के समय संदीप अपने कुछ साथियों को कार तक छोड़ने निकले थे। बाद में हमलावर सफेद रंग की स्विफ्ट में सवार होकर गिलान गांव की ओर भाग गए।

  • जालंधरः पुलिस ने तीन दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस…

    जालंधरः पुलिस ने तीन दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस…

    जालंधर (वरुण)। थाना जीआरपी ने शहर में बीते दिनों हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस उस समय दंग रह गई जब पता चला कि रेलवे लाइन के समीप जिस कर्ण का शव मिला था, उसकी हत्या उसके ही दोस्त ने केवल मोटरसाइकिल के लिए कर दी थी। 

    डीएसपी जीआरपी अश्विनी कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले जीआरपी प्रभारी बलबीर सिंह को चहेड़ू फगवाड़ा रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिला था। शव पर कई जख्मों के निशान थे, जिससे मामला हत्या का सामने आया था। कुछ दिन बाद मरने वाले की पहचान चौगिट्टी बाईपास, नजदीक मोहल्ला गुरु नानक पुरा के कर्ण के रूप में हुई। डीएसपी अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने कर्ण के फोन की काल डिटेल निकलवाई। इसके बाद जांच में सामने आया उसकी आखिरी काल उसके दोस्त पलाही गेट, फगवाड़ा निवासी राजवीर के साथ हुई थी।

    उसके मोबाइल से दो और नंबर निकले और उनकी भी पहचान करवाई गई तो वह भी उसके दो साथी निकले, लेकिन दोनों ही नाबालिग थे। पुलिस ने सभी को पकड़ा और सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि राजवीर और उसके दोस्तों ने कर्ण की नई मोटरसाइकिल चुराने की योजना बनाई थी। कर्ण एक फैक्ट्री में काम करता था। कुछ दिन पहले ही उसने नई मोटरसाइकिल ली थी। 

    इसके बाद, राजवीर और उसके साथियों ने उसकी बाइक चुरा ली। इसके बारे में कर्ण को पता लग गया। इसी बात पर उनमें झगड़ा हो गया। राजवीर और उसके साथियों ने करण की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी और शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। पुलिस ने राजवीर और उसके दोनों नाबालिग साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है। 

  • विश्व साइकिल दिवस मौके जालंधर में निकाली साइकिल रैली

    विश्व साइकिल दिवस मौके जालंधर में निकाली साइकिल रैली

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर और एस.डी.एम. ने पंजाब स्टेट वार मेमोरियल से रैली को हरी झंडी दे कर किया रवाना

    रैली में स्वयं हिस्सा लेकर लोगों को सेहतमंद जीवन शैली अपनाने का दिया संदेश

    जालंधर (वरूण)।  नेहरू युवा केंद्र जालंधर की तरफ से ज़िला प्रशासन के सहयोग के साथ आज विश्व साइकिल दिवस मौके आज़ादी का अमृत महोत्सव को समर्पित साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिन्दरपाल सिंह बाजवा और एस.डी.एम. बलबीर राज सिंह ने स्थानीय पंजाब स्टेट बार मेमोरियल से हरी झंडी दे कर रवाना किया और ख़ुद साइकिल चला कर इसमें हिस्सा लेते लोगों को सेहतमंद जीवन शैली अपनाने का न्योता भी दिया। 

    अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने इस मौके एक सादे परन्तु प्रभावशाली समागम दौरान संबोधन करते कहा कि इस रैली का उद्देश्य लोगों में साईकलिंग प्रति जागरूकता पैदा करना और उनको साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना है जिससे वह साइकिल को अपने रोज़ाना की ज़िंदगी में शामिल करके सेहतमंद जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि इस साइकिल रैली का मनोरथ लोगों को सेहतमंद जीवन का संदेश देने के साथ-साथ आज़ादी के 75 सालों के अमीर इतिहास के साथ जोड़ना भी है।

    इस मौके उप मंडल मैजिस्ट्रेट बलबीर राज सिंह ने साईकलिंग की महत्ता और इसके लाभ पर रौशनी डालते कहा कि साइकिल चलाने से हम सेहत को सेहतमंद रखने के इलावा वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने में भी योगदान दे  सकते हैं। 

    दविन्दर द्यालपुरी और जसबीर सिंह संधू नेशनल अवारडी ने भी लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समागम में शिरकत करने  वाले अधिकारियों , यूथ क्लबों और साइकिल क्लबों का सम्मान करने के इलावा रैली में हिस्सा लेने वाले भागीदारो को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया । 

    इससे पहले लेखा और प्रोगराम सहायक रिशिव सिंगला ने आए हुए सभी मेहमानों और साइकिल सवारों का स्वागत किया और बताया कि साइकिल रैली स्थानीय पंजाब स्टेट बार मेमोरियल, जिसको कि पूरे भारत में 75 आईकोनिक स्थानों में चुना गया है, से शुरू हो कर बी.ऐम.सी चौक, गुरू नानक मिशन चौक, डाक्टर बी.आर अम्बेडकर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, श्री राम चौक, नामदेव चौक, बी.ऐम.सी चौक होते हुए वापस पंजाब स्टेट बार मेमोरियल में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि 7.5 किलोमीटर की इस रैली में 75 से अधिक भागीदारो ने भाग लिया।

    इस मौके जसपाल सिंह सहायक डायरैक्टर युवक सेवाए जालंधर, प्रोफ़ैसर सतपाल सिंह, राकेश कुमार निजी सहायक, विशाल क्लब प्रधान, किरती कांत और नेहरू युवा केंद्र के सभी वालंटियर मौजूद थे।