Category: Punjab>Amritsar

  • नशीले पदार्थ सहित महिला तस्कर और स्नैचर गिरफ्तार

    नशीले पदार्थ सहित महिला तस्कर और स्नैचर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना फिल्लौर की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित महिला तस्कर और स्नैचर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नरिंदर सिंह ने बताया कि नशा बेचती महिला की वायरल वीडियो पर कार्रवाई करते हुए नूर महल रोड गांव गन्ना के मौड़ से मनजीत कौर पत्नी सुनील वासी गांव गन्ना को 10 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया। 

    इसी तरह नंगल गांव में महिला से स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अजय कुमार पुत्र हरजिंदर कुमार वासी आलोवाल को चुराए गए मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।

  • 25 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

    25 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय पुत्र दीपक वासी बांसावाली गली रामामंडी के तौर पर बताई जा रही है। एएसआई गुरमीत सिंह और उनकी टीम गश्त के दौरान गांव तल्लहन से परसरामपुर की ओर जा रहे थे जब वह नहर के पास पहुंचे तो उक्त आरोपी पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने अपनी जेब से एक प्लास्टिक का लिफाफा झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने जब आरोपी को काबू कर लिफाफे की तलाशी ली तो 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधर में सोमवार को मिले इतने कोरोना पॉजिटिव मरीज…

    जालंधर में सोमवार को मिले इतने कोरोना पॉजिटिव मरीज…

    जालंधर (वरुण)। जालंधर में कोरोना के केस कम हो रहे है। सोमवार को जिले के 2 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि रविवार को किसी भी रोगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई थी।

  • जालन्धर : कांग्रेस के पूर्व विधायक ने खाली नहीं किया नहरी विभाग की जमीन पर खोले पट्रौल पंप का कब्जा, सीएम को शिकायत!

    जालन्धर : कांग्रेस के पूर्व विधायक ने खाली नहीं किया नहरी विभाग की जमीन पर खोले पट्रौल पंप का कब्जा, सीएम को शिकायत!

    जालंधर/अनिल वर्मा। सरकारी जमीनों से कब्जे खाली करवाने के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा चलाई मुहिम का असर जालन्धर में दिखाई नहीं दे रहा । जिला प्रशासन ने अभी तक जिले आधीन सरकारी जमीनें पर हुए अवैध कब्जों की सूचि तक तैयार नहीं करवाई हालांकि सरकारी जमीने पर किए कब्जों को खाली करने के लिए 31 मई तक डैडलाईन दी गई है। मिली जानकारी अनुसार जालन्धऱ के एक पूर्व कांग्रेसी विधायक ने सरकारी नहर को बंद कर वहां बिना मंजूरी लिए पट्रौल पंप खोल दिया इसका खुलासा तब हुआ जब इस सबंधी फाईल निगम के पास पहुंची।

    जब मौके की ड्रांईग का लेआउट प्लान वैरीफाई किया गया तो वह जमीन नहरी विभाग की निकली इस लिए निगम ने इस जमीन पर पट्रौल पंप का नक्शा पास करने से इंकार कर दिया मगर फिर भी अपनी सरकार का इस पूर्व कांग्रेसी विधायक ने भरपूर फायदा लिया और बिना मंजूरी इस पंप को चालू करवा दिया। आज भी यहां नहरी विभाग की जमीन पर पट्रौल पंप चालू है। इस मामले में सबसे अधिक लापरवाही नहरी विभाग की सामने आ रही है जिन्होने समय रहते इस पट्रौल पंप को बनने से रोका नहीं।

    मामले में एक शिकायतकर्ता ने डिप्टी कमिशनर घनश्यान थौरी के माध्यम से सीएम भगवंत मान को एक लंबी चौड़ी शिकायत देने की बात कही है जिसमें नहरी विभाग के एसडीओ, जेई,निगम कार्यलय से सबंधित अधिकारियों का नाम शामिल किया है। जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने इस मामले में बिस्त दोआबा नहर का नक्शा तथा मौके का लेआउट भी शिकायत से साथ सीएम को भेजना है जिससे साफ हो रहा है कि नहरी विभाग की जमीन पर कब्जा कर यहां अवैध पट्रौल पंप खोला गया।

    फिलहाल शिकायतकर्ता ने उक्त कांग्रेस विधायक के नाम का खुलासा नहीं किया है। शिकायत मिलने के बाद उक्त विधायक से भी संपर्क किया जाएगा।

  • जालंधरः सोढल चौक में बड़ी वारदात, गन प्वाइंट पर बेकरी के मालिक से लूट….

    जालंधरः सोढल चौक में बड़ी वारदात, गन प्वाइंट पर बेकरी के मालिक से लूट….

    जालंधर :  सोढल चौक पर शर्मा बेकरी पर गन पाइंट पर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़ित बेकरी मालिक नरेश शर्मा ने बताया कि उसकी दुकान पर दो युवक आए और पेट में गन रखकर दुकान के गल्ले में पड़ा करीब 7-8 हजार का कैश लूट कर फरार हो गए। 

    घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • Phagwara: Ekam Collection का संचालक निकला अफ़ीम तस्कर, 3 साथियों सहित गिरफ्तार 

    Phagwara: Ekam Collection का संचालक निकला अफ़ीम तस्कर, 3 साथियों सहित गिरफ्तार 

    जालंधर (वरूण)। कपूरथला के एसएसपी राज बचन सिंह संधू के दिशा निर्देशों पर एसपी जगजीत सरोया और एसपी एचपीएस परमार की अगुवाई में सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित तस्कर और उसके 3 करिंदो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ सनी पुत्र मोहन सिंह वासी चाहल नगर फगवाड़ा बलवंत राय उर्फ का को पुत्र रतन चंद वासी खेड़ा कॉलोनी, धरम वीर पुत्र ओमप्रकाश, सतपाल संधू पुत्र श्रवण संधू दोनों धधर मोहल्ला फगवाड़ा के तौर पर बताई जा रही है।

    जानकारी देते हुए एसएसपी संधू ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी सिकंदर सिंह और उनकी टीम हदियाबाद चौक पर मौजूद थे तभी उन्हें सूचना मिली की आरोपी सनी और उसके साथी फगवाड़ा और उसके आसपास के इलाकों में ग्राहकों को अफीम सप्लाई करने का कारोबार करते हैं। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए  पुलिस ने टीमें बनाकर आरोपी सनी और उसके करिंदो को 5 किलो अफीम सहित काबू कर लिया। आरोपी सन्नी फगवाड़ा के गौशाला बाजार में एकम कलेक्शन चलाता है और पकड़े गए बाकी आरोपी उसकी दुकान पर काम करते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः छुरी दिखाकर मोबाइल छीनने वाला लुटेरा गिरफ्तार …

    जालंधरः छुरी दिखाकर मोबाइल छीनने वाला लुटेरा गिरफ्तार …

    जालंधर (वरुण)। थाना 1 की पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि अशोक विहार के रहने वाले विकास शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गत दिवस छुरी दिखाकर उसका मोबाइल फोन अज्ञात लुटेरा लूट कर मौके से फरार हो गया था। 

    जिस पर कार्रवाई करते हुए एसआई राकेश कुमार ने आरोपी अविनाश पुत्र जसवीर सिंह वासी गांव जिंदा को छीने गए मोबाइल तथा वारदात में इस्तेमाल की गई छूरी सहित काबू कर लिया। आरोपी के ऊपर पहले भी लूटपाट के कई मामले दर्ज है।

  • जिमखाना क्लब में हुई  बड़ी चोरी!

    जिमखाना क्लब में हुई बड़ी चोरी!

    क्या किसी अपने ने दिया चोरी को अंजाम, फिर गरमाएगी राजनीति?

    जिमखाना प्रशासन देर से जागा नींद से, करवाई रिपोर्ट दर्ज

    जालंधर (वरुण)। 
    जिला जालंधर से हैरत वाली पैदा करने वाली खबर सामने आई। आपको बतां दे कि शहर के ऐसे इलाके में चोरी हुई है। यहां आप ऐसा वाक्या होना सोच भी नहीं सकते। यह ऐसी जगह है यहां पर जिला जालंधर के बड़े-बड़े प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी रहते हैं और सर्कट हाऊस भी उसके बिलकुल नजदीक है। हम बात कर रहे हैं जालंधर के जिमखाना क्लब की। यहां बताया जा रहा है कि क्लब में चोरों ने धावा बोल कर 60 बैटरियां और 1 एसी कम्प्रैशर चोरी चोरी करके ले गए। सोचने वाली बात है कि जो जिमखाना राेज़ लगभग 18 घंटे के लिए खुला रहता हो, जिसमें सैंकड़ों की तादात में स्टाफ हो और जिसमें हज़ाराें की गिनती में सदस्याें का आना-जाना लग रहता हो, जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हों, यहां सामान आने जाने की वकायदा एंट्री की जाती हो, वहां पर चोर कैसे हाथ साफ कर गए। यह सोचने की बात है।

    जिमखाना क्लब प्रबंधन को जैसे ही इसके बारे में पता चला तो उन्हाेंने फाैरन क्लब सैक्रेटरी संदीप बहल (कुक्की) को सूचित किया। जिसके बाद इसकी सूचना डीसी कम सीनियर वाईस प्रधान घनश्याम थाेरी काे भी दी गई। डीसी के कहने पर क्लब प्रबंधन ने इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाई।

    एनकांऊटर न्यूज द्वारा इस घटना से जुड़े अहम सुरागों का खुलासा अगले प्रकाशन में किया जाएगा।

  • लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले और हैरोइन सहित 3 को किया गिरफ्तार..

    लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले और हैरोइन सहित 3 को किया गिरफ्तार..

    जालंधर (वरुण)।  देहात थाना करतारपुर और थाना गोराया की पुलिस ने छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले और हैरोइन सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मनजीत सिहं उर्फ कट्टा पुत्र बैध सिंह निवासी हमीरा, संजीव कुमार उर्फ कालू पुत्र मैनुअल मसीह निवासी रिषि नगर करतारपुर, छिंदर पाल उर्फ छिंदी पुत्र रक्खा राम निवासी लांगड़िया के तौर पर बताई गई है। डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि थाना करतारपुर के प्रभारी इंस्पैक्टर रमनदीप ने बताया कि 24 अप्रैल 2022 को विश्कर्मा मार्किट में सोने के गहने, वालियां, कड़ा,अंगूठी, चैनी, छीना झपटी की गई थी। 

    जिसमें 4 मई 2022 को थाना करतारपुर में एक महिला से खलीफा गेट प्रीतु की चक्की के निकट सोने की गहनों की वारदात को अंजाम दिया गया था। मनजीत सिंह और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से वालियां और एक मोटरसाइकिल PB08CW 8498 बरामद किया गया है।

     इसी तरह डीएसपी हरलीन सिंह ने बताया कि थाना गोराया के प्रभारी कंवरजीत सिहं ने पुलिस टीम सहित नहर पुली तनैहरा के निकट नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान शक के अधार पर सब इंस्पैक्टर जगदीश राज ने एक युवक को काबू किया। जिसने अपनी पहचान छिंदरपाल उर्फ छिंदी बताई। उसके हाथ में मोमी लिफाफा था। जिसकी  तलाशी लेने पर 10 हेरोइन ग्राम बरामद हुई है । पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

  • देहात पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले और हैरोइन सहित 3 को किया गिरफ्तार..

    देहात पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले और हैरोइन सहित 3 को किया गिरफ्तार..

    जालंधर (वरुण)। देहात थाना करतारपुर और थाना गोराया की पुलिस ने छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले और हैरोइन सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मनजीत सिहं उर्फ कट्टा पुत्र बैध सिंह निवासी हमीरा, संजीव कुमार उर्फ कालू पुत्र मैनुअल मसीह निवासी रिषि नगर करतारपुर, छिंदर पाल उर्फ छिंदी पुत्र रक्खा राम निवासी लांगड़िया के तौर पर बताई गई है। डीएसपी सुखपाल सिंह ने बताया कि थाना करतारपुर के प्रभारी इंस्पैक्टर रमनदीप ने बताया कि 24 अप्रैल 2022 को विश्कर्मा मार्किट में सोने के गहने, वालियां, कड़ा,अंगूठी, चैनी, छीना झपटी की गई थी। 

    जिसमें 4 मई 2022 को थाना करतारपुर में एक महिला से खलीफा गेट प्रीतु की चक्की के निकट सोने की गहनों की वारदात को अंजाम दिया गया था। मनजीत सिंह और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से वालियां और एक मोटरसाइकिल PB08CW 8498 बरामद किया गया है। इसी तरह डीएसपी हरलीन सिंह ने बताया कि थाना गोराया के प्रभारी कंवरजीत सिहं ने पुलिस टीम सहित नहर पुली तनैहरा के निकट नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान शक के अधार पर सब इंस्पैक्टर जगदीश राज ने एक युवक को काबू किया। जिसने अपनी पहचान छिंदरपाल उर्फ छिंदी बताई। उसके हाथ में मोमी लिफाफा था। तलाशी लेने पर उसमें से हैरोइन निकली। वजन करने पर हैरोइन 10 ग्राम आंकी गई।